Jharkhand

May 25 2024, 12:21

झारखंड में लोगों में उत्साह देखिए विभिन्न स्थलों पर समयानुसार जानिए वोट प्रतिशत क्या
*
सरायकेला-खरसावा के रांची लोकसभा क्षेत्र के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत:- 35.16% *09 से 11 बजे तक मतदान प्रतिशत इस प्रकार हैं:-* 32 गिरिडीह 31.11% 33 डुमरी 31.05% *4 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 27.80 प्रतिशत वोटिंग* मंत्री बन्ना गुप्ता। जागरण सुबह नौ बजे तक 11.74 प्रतिशत मतदान झारखंड में चार सीटों पर सुबह नौ बजे तक 11.74 प्रतिशत मतदान हुआ। रांची में 12.19 प्रतिशत, धनबाद में 11.75 प्रतिशत, जमशेदपुर में 10.05 प्रतिशत तथा गिरिडीह में 12.91 प्रतिशत मतदान सुबह नौ बजे तक हुआ है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में काफी संख्या में लोग मतदान के लिए बूथ तक पहुंच रहे हैं। सुबह 9:00 बजे तक रांची संसदीय क्षेत्र के हटिया विधानसभा क्षेत्र में 13 प्रतिशत, इचागढ़ में 15.34 प्रतिशत, कांके में 11 प्रतिशत, खिजरी में 11.76 प्रतिशत, रांची में 10.45 प्रतिशत सिल्ली में 12.30 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसी तरह धनबाद संसदीय क्षेत्र के बोकारो विधानसभा क्षेत्र में 10.75 प्रतिशत, चंदनक्यारी में 11.95, धनबाद में 10.80, झरिया में 11.63, निरसा में 13.38 तथा सिंदरी में 13.03 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Jharkhand

May 25 2024, 12:15

बेरमो में आदिवासी बहुल मतदान केंद्रों पर 10 बजे तक हुआ 17 फीसदी वोटिंग





बेरमो विधानसभा के आदिवासी बहुल अरमो स्थित बूथ संख्या 2 में 10 बजे तक 17 फीसदी मतदान हुआ है. मतदाताओं का आरोप है कि मतदान काफी धीमा हो रहा है, जिसकी वजह से सुबह 7 बजे से वे लोग लाइन में लगे हैं. कोई व्यवस्था प्रशासन की तरफ से नहीं की गई है. इसकी वजह से लोग कड़ी धूप में खड़े हैं. *लंबोदर महतो ने परिवार के साथ कसमार में किया मतदान* गोमिया के विधायक लंबोदर महतो ने कसमार प्रखंड के कोतोगाड़ा स्थित बूथ नंबर 339 पर अपने परिवार के साथ मतदान किया. उन्होंने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या देवी एवं पुत्र शशि शेखर के साथ वोट किया.

Jharkhand

May 25 2024, 10:28

झारखंड के चारो सीटों पर लोगों मे उत्साह,देखिये विभिन्न लोकसभा सीट की झलकियां

 जमशेदपुर लोकसभा सीट


 जमशेदपुर के गालूडीह महुलिया पंचायत उच्च विद्यालय का बूथ संख्या 19 ईवीएम मशीन खराब हो गई है। घाटशिला से इंजीनियर पहुंचे।

पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के घाटशिला प्रखंड के बलदेव दास महिला कॉलेज में लगी वोटर्स की लंबी कतार। यह बूथ संख्या 80 है।

 धनबाद लोकसभा सीट


धनबाद जिले के सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्र संख्या-264 गांव बंदरचुआं में मतदान के लिए लगी वोटर्स की लंबी कतार।

धनबाद जिले के मैथन एरिया छह में वोट देने के लिए महिला पुरुष वोटर्स लाइन में लगे।

गिरिडीह लोकसभा सीट


 गिरिडीह शहर के न्यू बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वोट देकर बाहर आए भाजपा नेता विनोद सिन्हा।

गिरिडीह लोस सीट के लिए शांतिपूर्ण मतदान शुरू हो गया है। इस सीट के लिए गिरिडीह जिले में पड़ने वाले 740 बूथों पर डाला डाले जा रहे हैं। गिरिडीह, पीरटांड़ और डुमरी के इलाकों में सुबह से बूथों पर कतार लगी हुई है।

 गिरिडीह के हरसिंगरायडीह के बूथ पर गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार ने पत्नी संग वोट डाला।

 रांची लोकसभा सीट


रांची के पिस्कानगड़ी में बने बूथ पर सुबह 7 बजे से मतदाता लाइन में लगे हैं। वे बाहर आएं और जिसे चाहते हैं उसे वोट दें।'

रांची में वोट देने से पहले कतार में लगकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने अपनी बारी का इंतजार किया।

Jharkhand

May 25 2024, 10:18

भाजपा के मौजूदा सांसद और रांची लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार संजय सेठ ने मतदान से पहले मंदिर में पूजा की।


झारखंड डेस्क रांची :भाजपा के मौजूदा सांसद और रांची लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार संजय सेठ ने मतदान से पहले मंदिर में पूजा की। इसके बाद उन्होंने कहा, 'मैंने 'नंदी बाबा' से कहा कि देश के प्रधानमंत्री को और अधिक शक्तिशाली बनाएं... मैं रांची के लोगों से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और बड़ी संख्या में वोट करें। इस बार रांची का मतदान प्रतिशत 80 प्रतिशत से अधिक होना चाहिए ताकि रांची देश में एक रोल मॉडल बन सके।'

Jharkhand

May 25 2024, 10:10

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने रांची में अपना वोट डाला,कहा सभी नागरिक वोट डालें


झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने रांची में अपना वोट डालने के बाद कहा, 'मुझे बहुत खुशी है कि यह पहली बार है जब मैं घर से दूर मतदान कर रहा हूं। मुझे राज्य के पहले नागरिक के रूप में झारखंड में मतदान करने में बहुत खुशी हो रही है। मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे बाहर आएं और जिसे चाहते हैं उसे वोट दें।' *टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन ने कहा, 'मतदान करना हमारी जिम्मेदारी* टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन ने कहा, 'मतदान करना हमारी जिम्मेदारी और कर्तव्य है। हमने पहले सुना था कि झारखंड के जमशेदपुर में पिछली बार वोटिंग प्रतिशत कम था। मुझे उम्मीद है कि इस बार यह बेहतर होगा और ज्यादा लोग मतदान करने के लिए आएंगे।'

Jharkhand

May 25 2024, 10:08

झारखंड के 8,963 मतदान केंद्रों पर 82,16,506 मतदाता आज डालेंगे अपना कीमती वोट





झारखंड डेस्क झारखंड में तीसरे चरण (देश में छठे) में लोकसभा की चार सीटों रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह में शनिवार को वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में राज्य की चारों सीटों के लिए कुल 93 प्रत्याशी चुनावी रण में हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। इससे पहले सुबह साढ़े पांच बजे मॉक पोल हुआ। इस दौरान ईवीएम की तकनीकी दूर की गई। झारखंड के 8,963 मतदान केंद्रों पर 82,16,506 मतदाता 93 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद करेंगे। वोटरों में 42,06,926 पुरुष, 40,09,290 महिला और 290 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। सभी बूथों पर मतदान कर्मी शुक्रवार को ही पहुंच गए। चारों लोकसभा सीटों के कुल 8963 मतदान केंद्र बनाएं गये हैं। इसमें 3361 केंद्र शहरी और 5602 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। सभी मतदान केंद्रों की निगरानी दो-दो 4डी कैमरे से की जाएगी। झारखंड के चीर सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। सुबह से ही पोलिंग बूथ पर वोटर्स की लंबी लाइन दिख रही है। मतदाता आज् 93 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

Jharkhand

May 25 2024, 10:07

बोकरो:-बोकारो में मतदाताओ में उत्साह,सुबह 6 बजे से हीं चीरा चास में लोगो ने किया मतदान



झारखंड डेस्क बोकारो में उत्क्रमित मध्य विद्यालय चीरा चास स्थित बूथ संख्या 355 में वोटिंग करने सुबह छह बजे से ही लोगों ने मतदान के लिए कतार में खड़ा होना शुरू कर कर दिया था जबकि मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा। इस स्कूल में स्थित कई बूथ पर लोग कतार में खड़े हैं। बोकारो के विस्थापित इलाकों रानी पोखर सहित अन्य स्थानों पर मतदान के लिए में भीड़ उमड़ी है। जिले के चंदनकियारी में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने अपना वोट डाला। बोकारो के पेटरवार स्थित मतदान केंद्र संख्या 216 जोभिया में मतदान के बाद वीवीपैट मशीन से पर्ची नहीं निकल रही थी। शिकायत के बाद सहायक निर्वाचक पदाधिकारी अशोक राम ने वीवीपैट मशीन बदल दी। वहीं, मतदान केंद्र संख्या 251 राजकीयकृत बालिका मध्य विद्यालय में मतदान की गति काफी धीमी रही।

Jharkhand

May 25 2024, 10:05

आज सुबह मतदान करने के लिए जंगल के रास्ते धोलाबेड़ा स्थित मतदान केंद्र पर जा रहे एक बुजुर्ग को हाथी ने मार डाला


झारखंड डेस्क पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा प्रखंड की मुटूरखाम पंचायत अंतर्गत गोबराबनी गांव के ग्राम प्रधान सुरेंद्रनाथ हांसदा 65 की शनिवार सुबह एक हाथी के हमले में मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, वह सुबह मतदान करने के लिए जंगल के रास्ते धोलाबेड़ा स्थित मतदान केंद्र पर जा रहे थे। इस दौरान एक हाथी ने उनपर हमला कर दिया और पटककर मार डाला।

Jharkhand

May 25 2024, 08:54

झारखंड के चार सीटों पर हो रहे मतदान में कई माननीय की भाग्य है दाव पर,82 लाख 16 हजार 506 मतदाता करेंगे इन माननीय के भाग्य का फैसला*

झारखंड डेस्क झारखंड: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आज झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. जिन चार सीटों पर मतदान हो रहे हैं, वो हैं रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह. मतदान को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सुबह 7 बजे से 5 बजे तक मतदान होगा. इस चरण में कुल 82 लाख 16 हजार 506 मतदाता हैं, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 42 लाख 6 हजार 926 है. महिला मतदाताओं की संख्या 40 लाख 9 हजरा 290 है. थर्ड जेंडर मतदाता 290 हैं. आयोग ने मतदान को लेकर विशेष तैयारी की है.छठे चरण में राज्य में कुल 93 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. सबसे ज्यादा रांची में 27 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि सबसे कम प्रत्याशी गिरिडीह में हैं, जहां 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र इस चरण में धनबाद है, जबकि सबसे छोटा गिरिडीह है.आज कुल 8963 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है. जिसमें 3361 मतदान केंद्र शहरी क्षेत्र में स्थित हैं, जबकि 5602 मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में हैं. यूनिक बूथों की संख्या 24 है. कुल 21511 बैलेट यूनिट, 10756 कंट्रोल यूनिट और 11652 वीवीपैट का इस्तेमाल छठे चरण के चुनाव में हो रहा है. इस चरण में जिन उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है, उनमें प्रमुख हैं, चंद्रप्रकाश चौधरी, संजय सेठ, विद्युत वरण महतो, मथुरा महतो, ढुल्लू महतो. जिन चार सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, पिछली बार इन सभी सीटों पर एनडीए जीत हासिल की थी.

Jharkhand

May 25 2024, 07:40

झारखंड में छठे चरण का मतदान शुरु ,लगी लम्बी कतारें,झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने किया मतदान*

झारखंड डेस्क छठे चरण में लोकसभा चुनाव के तहत झारखंड की चार सीट रांची, धनबाद, जमशेदपुर और गिरिडीह संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में वोटिंग जारी है। रांची में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। पांच बजे जो भी कतार में होंगे, उन्हें मतदान करने दिया जाएगा। पोटका के मध्य विद्यालय जोड़ी में मतदाताओं की लंबी कतार मैंगो गांधी मैदान के बूथ में सुबह 6:30 बजे से ही लगी लंबी लाइन चारों संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में 8963 बूथ इन चारों संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 8,963 बूथों पर मतदान जारी है। इनमें 3,361 मतदान शहरी तथा 5,602 मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। ये सभी मतदान केंद्र 5,004 जगहों पर बनाए गए हैं। इस चरण में कुल 82,16,506 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जिनमें 40,09,290 महिलाएं हैं। कुल 290 थर्ड जेंडर भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पहली बार एक थर्ड जेंडर सुनैना किन्नर धनबाद संसदीय सीट से चुनाव भी लड़ रही हैं।