लक्की सिंह का गोविंदपुर में हुआ दमदार स्वागत, भाजपा में हुए कई युवा शामिल
सिंदरी । सिंदरी विधायक के रूप में माँग के साथ भाजपा युवा नेता गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह का गोविंदपुर में दमदार स्वागत हुआ। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में युवा व चर्चित भाजपा नेता को माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने सैकड़ों युवाओं को पार्टी का पट्टा के साथ फूलों की माला पहनाकर भाजपा में शामिल किया। युवा नेता लक्की सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार लोगों के बीच जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं को बताया जा रहा है। लाभार्थियों को आवास, गैस, नलजल तथा खाद्यान्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। अन्य लोगों को भी इससे अवगत कराने के साथ उनकी भावनाओं को समझा जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री के 400 पार की गारंटी को पूरा करने में सिंदरी विधानसभा अपना भरपूर योगदान देगा। सिन्दरी विधानसभा को सशक्त विधानसभा बनाकर विकसित किया जाएगा। सिंदरी विधानसभा 400 पार की गारंटी में पूरे भारत में सबसे ज्यादा मतदान करके दिखाएगा। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए तैयारी की गई है। मंच की अध्यक्षता भाजपा नेता मनोज कुम्भकार व संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता रवि शर्मा ने किया। इस अवसर पर मनोज कुम्भकार, राज कुमार, पंकज चौरसिया, धोना दास, सीकू दास, सुबोध कुमार, दिनेश कुमार, कुंज झा, गोविंद राय, मिथुन दास, चंदन दास, उज्ज्वल मंडल, लक्ष्मी साव, अशोक कुमार, अमित कुमार, मदन कुमार, रंजीत चौरसिया सहित सैंकड़ों युवाओं ने लक्की सिंह के भरोसे पर भाजपा का दामन थामा। सिंदरी विधानसभा में एक चर्चा गर्म है कि भाजपा नेता लक्की सिंह लगातार युवाओं और महिलाओं को भाजपा में शामिल कर उसे सशक्त बनाने में बढ़ चले हैं। प्रधानमंत्री की गारंटी को पूरा करने में अपना योगदान देना शुरू कर दिया है।
मौके पर राज कुमार, जयप्रकाश सिंह, राजू सिंह, रवि कुमार, उमेश सिंह, सागर हुसैन, ब्रजेश सिंह, मनोज दुबे, विमल सिंह, बसंत सिंह सहित कई महिला पुरुष मौजूद थे।

सिंदरी । सिंदरी विधायक के रूप में माँग के साथ भाजपा युवा नेता गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह का गोविंदपुर में दमदार स्वागत हुआ। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में युवा व चर्चित भाजपा नेता को माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने सैकड़ों युवाओं को पार्टी का पट्टा के साथ फूलों की माला पहनाकर भाजपा में शामिल किया। युवा नेता लक्की सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार लोगों के बीच जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं को बताया जा रहा है। लाभार्थियों को आवास, गैस, नलजल तथा खाद्यान्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। अन्य लोगों को भी इससे अवगत कराने के साथ उनकी भावनाओं को समझा जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री के 400 पार की गारंटी को पूरा करने में सिंदरी विधानसभा अपना भरपूर योगदान देगा। सिन्दरी विधानसभा को सशक्त विधानसभा बनाकर विकसित किया जाएगा। सिंदरी विधानसभा 400 पार की गारंटी में पूरे भारत में सबसे ज्यादा मतदान करके दिखाएगा। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए तैयारी की गई है। मंच की अध्यक्षता भाजपा नेता मनोज कुम्भकार व संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता रवि शर्मा ने किया। इस अवसर पर मनोज कुम्भकार, राज कुमार, पंकज चौरसिया, धोना दास, सीकू दास, सुबोध कुमार, दिनेश कुमार, कुंज झा, गोविंद राय, मिथुन दास, चंदन दास, उज्ज्वल मंडल, लक्ष्मी साव, अशोक कुमार, अमित कुमार, मदन कुमार, रंजीत चौरसिया सहित सैंकड़ों युवाओं ने लक्की सिंह के भरोसे पर भाजपा का दामन थामा। सिंदरी विधानसभा में एक चर्चा गर्म है कि भाजपा नेता लक्की सिंह लगातार युवाओं और महिलाओं को भाजपा में शामिल कर उसे सशक्त बनाने में बढ़ चले हैं। प्रधानमंत्री की गारंटी को पूरा करने में अपना योगदान देना शुरू कर दिया है।

सिंदरी । जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) ने सेल चासनाला के टासरा प्रोजेक्ट को आगामी 16 मार्च से अनिश्चितकालीन बंद करने का पत्र सेल टासरा महाप्रबंधक को शनिवार को सौंपा। संघ के टासरा शाखा अध्यक्ष बिरजू सिंह ने आश्वासन के अनुसार सेल प्रबंधन द्वारा कार्य नहीं किए जाने को लेकर ऐसा करने की चेतावनी दी है। संघ टासरा शाखा अध्यक्ष ने पत्र में उल्लेख किया है कि सेल कंपनी द्वेष की भावना से ओतप्रोत है। इसको लेकर ग्रामीण रैयतों को झूठे केस में फँसा रही है। ग्रामीणों और सेल प्रबंधन के बीच 5 मार्च को आयोजित समझौता का जिक्र करते हुए कहा कि प्रबंधन किसी को मुआवजा व विस्थापित किए बिना अपना उल्लू सीधा करना चाहती है। उन्होंने अपनी 13 सूत्री मांगों पर प्रबंधन द्वारा समय पर सकारात्मक पहल नहीं करने पर 16 मार्च से अनिश्चितकालीन बंदी की घोषणा की है। बताते चलें कि विगत 21 फरवरी को सेल के एमडीओ केटीएमपीएल के दो वाहनों को कोल डिस्पैच से रोकने और मारपीट करने का केस जमसं समर्थकों पर सेल प्रबंधन द्वारा किया गया था। वहीं ग्रामीणों में राजू सिंह ने भी जमसं समर्थकों पर केस दर्ज कराया था। इसके साथ ही केटीएमपीएल ने भी उनके कार्यालय पर तोड़फोड़ व अधिकारियों के साथ मारपीट का भी केस दर्ज किया थि। हालांकि गौशाला ओपी पुलिस के अनुसार अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
सिंदरी । विगत 29 फरवरी को हर्ल सिंदरी उद्घाटन से एक रात पहले सुरेश मोदक के दो झोपड़ी जलकर खाक हो गई थी। उनको सांत्वना, सहायता और मदद के लिए भाजपा नेताओं, विधायक पत्नी सहित वाम दलों ने लगातार अपना हाँथ बढ़ाया। लगभग 9 दिनों के बाद काँग्रेस नेताओं ने भी मदद के लिए उनके जली हुई झोपड़ी देखने पहुँचे। काँग्रेस महिला नेत्री की सूचना पर आए काँग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें आर्थिक मदद करते हुए जिला प्रशासन से घर की मरम्मत व आर्थिक मदद की गुहार लगाई। उनके साथ काँग्रेस सिंदरी नगर कमेटी नजर नहीं आई। हालांकि शहर में चर्चा गर्म है कि घटना के 9 दिनों तक जले हुए घर के साथ सुरेश मोदक सहित परिवार को रहते हुए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उनके खाने के सामान सहित कपड़े व कागजात भी जलकर खाक हो गए हैं। काँग्रेस नेताओं में झारखंड प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम, झरिया प्रखंड काँग्रेस अध्यक्ष इम्तियाज अली, प्रखंड काँग्रेस उपाध्यक्ष अमन साव, राजद नेता सुरेश राउत मौजूद थे।
सिंदरी । जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) टासरा अध्यक्ष बिरजू सिंह की माँ अरुणा देवी की माननीय न्यायालय में दर्ज शिकायत पर 23 नामजद सहित 20 से 30 अज्ञात लोगों पर सोमवार को गौशाला ओपी में केस दर्ज हो गया है। इनमें गोवर्धन मंडल, दरोगी सिंह, जीतू सिंह के नाम शामिल हैं। अरुणा देवी ने इन आरोपियों पर हरवे हथियार के साथ उनके पुत्र बिरजू सिंह और उसके मित्र दिपक सिंह पर हमले को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इन आरोपियों में गोवर्धन मंडल, दरोगी सिंह, जीतू सिंह, कालीपदो मंडल, पप्पू साव, राहुल सिंह, अमित सिंह, विनोद सिंह, राजू सिंह, विक्रम सिंह, विसू सिंह, वीरु मंडल, नीरज मंडल, प्रकाश मंडल, उत्तम महतो, मिथुन महतो, संदीप महतो, बाबू दत्ता, मनीष सिंह, राज महतो, साधन मंडल, अंशु कुमार, संतोष सिंह शामिल हैं। इसको लेकर गौशाला ओपी पुलिस ने मंगलवार को केस संख्या 16/24 दर्ज कर लिया है।
सिंदरी । मनोहरटाँड़ हनुमान मंदिर सिंदरी में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह की उपस्थिति में सैंकड़ों युवा और महिलाओं ने भाजपा नेता का दामन थामा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को जन जन तक पहुँचाना ही उद्देश्य है। इसके लिए ही लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुना जा रहा है। इसके साथ ही मनोहरटाँड़ के दर्जनों महिला पुरुषों ने देश के प्रधानमंत्री के प्रति आस्था जताया है और मेरी उपस्थिति में भरोसा रखकर भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैं लोगों को आभार और धन्यवाद दे रहा हूँ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज बाउरी और मंच संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता रवि शर्मा ने किया। मौके पर बृजेश सिंह, जयप्रकाश सिंह, रवि शर्मा, बलवीर जेदिया, उमेश सिंह, मनोज दुबे, विमल सिंह, दिलीप रवानी, बलदेव रवानी, भगतो कुम्भकार, नकुल मल्लिक, कार्तिक बाउरी, कमल हाड़ी, फूलचंद बाउरी, पिंटु खान, बबलू मुंडा, शौरभ डे, कमल बाउरी, किशन हांसदा, नंद बाउरी, विरेंद्र बाउरी, विशाल महतो, असीम बाउरी, रीना देवी, पूजा देवी दीपाली देवी, सेफली देवी सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएँ शामिल हुए।
सिंदरी । गौशाला ओपी क्षेत्र के गौशाला बाजार में मंगलवार की देर शाम दो बाइक की टक्कर में दोनों बाइक सवार घायल हो गए हैं। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों युवकों को चासनाला सीएचसी से एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टासरा बस्ती निवासी निखिल हलदर के 32 वर्षीय पुत्र पिंटू हलदर और गौशाला बाजार निवासी बबन सिंह के 21 वर्षीय पुत्र की बाइकों में आपस में जोरदार टक्कर हुई है। दोनों विपरीत दिशाओं से आ रहे थे। इसमें एक युवक का सिर खड़ी ट्रक के पीछे जाकर टकरा गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को ऑटो से चासनाला सीएचसी भेज दिया है। जहाँ से गंभीर हालत में चिकित्सकों ने दोनों युवकों को धनबाद रेफर कर दिया है।
सिंदरी । हर्ल सिंदरी उद्घाटन से एक रात पूर्व 29 फरवरी की देर रात हर्ल एसएमपी गेस्ट हाउस के पीछे स्थित रोहड़ाबाँध सेवन लेक के दो झोपड़ियों में आग लग जाने से सबकुछ जलकर खाक हो गया। इन गरीब परिवारों को सांत्वना देने पहुँचे भाजपा नेता लक्की सिंह ने आर्थिक सहायता की और भविष्य में मदद करने का आश्वासन भी दिया। भुक्तभोगी से जानकारी प्राप्त कर भाजपा नेता बताया कि वर्षों से किसी तरह जीवन यापन कर रहे सुरेश मोदक सहित परिवार के साथ बड़ी विपत्ति आन पड़ी है। उन्होंने कहा कि ऐसे परिवारों की लड़ाई में सिंदरी विधानसभा का बेटा कभी पीछे नहीं हटेगा। ऐसे परिवारों के लिए दिल्ली जाकर केन्द्रीय उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात कर सुव्यवस्थित करने का माँगपत्रक सौंपा गया है। उन्होंने परिवार की रोती हुई वृद्ध महिला चाइना मोदक को ढाँढस बँधाया और भविष्य में भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर जयप्रकाश सिंह, विमल सिंह, अमृत राज, पंकज कुमार, धीरज सिंह, गुड्डु सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
सिंदरी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सिंदरी में हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड (हर्ल) सिंदरी खाद कारखाने की 12.7 लाख मीट्रिक टन यूरिया उत्पादन क्षमता वाली उर्वरक इकाई का औपचारिक उद्घाटन रिमोट का बटन दबाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड में 26 हजार करोड़ रुपये की रेल, कोयला, बिजली परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया।
सिन्दरी । सिंदरीवासियों के लिए खुशखबरी वापस लेकर दिल्ली से सिंदरी लौटे भाजपा नेता गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह को शहरपुरा बाजार के दुकानदारों ने अंगवस्त्र व माला पहनाकर स्वागत किया। कॉपरेटिव मोड़ और सूर्यदेव सिंह चौक में भाजपा नेता का भव्य स्वागत किया गया। भाजपा नेता लक्की सिंह ने कहा कि सिन्दरी के लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। विगत दिनों केन्द्र सरकार के खाद्य व स्वास्थ्य मन्त्री मनसुख मांडविया से मिलकर सिंदरीवासियों के लिए ज्ञापन सौंपा गया है। सिंदरीवासियों के आवास के लिए एफसीआई की आवास नीति में बदलाव किया जा रहा है। सिन्दरी में कोई भी व्यक्ति घर से बेघर नही होगा। दुकानदारों को यथावत व्यवस्थित किया जाने का आश्वासन मंत्री जी ने दिया है। आम जनता और दुकानदार भाइयो के लिए खुशी का माहौल है। भाजपा नेता ने दुकानदार भाईयों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपका भाई और बेटा हमेशा आपलोगों के साथ खड़ा है। मौके पर महेंद्र गुप्ता, विनोद प्रसाद, मंटू सिंह, सुनील भगत, लाल मोहन ठाकुर, गन्नू गोराई, रिजवान अख्तर, मोहम्मद सलमान (पन्नू ), अभय कुमार, बबलू कुमार, नागेंद्र कुमार, शम्भू प्रसाद, राजू कुमार, अनिल कुमार, सुरेश वर्णवाल, सूरज वर्णवाल, शिवनाथ ठाकुर, मुकेश कुमार, बृजेश सिंह, सुमन चौधरी, जयप्रकाश सिंह मौजूद रहे।
Mar 11 2024, 19:47
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.8k