गोवर्धन, दरोगी व जीतू सहित 23 नामजद लोगों पर हुआ गौशाला ओपी में केस दर्ज
सिंदरी । जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) टासरा अध्यक्ष बिरजू सिंह की माँ अरुणा देवी की माननीय न्यायालय में दर्ज शिकायत पर 23 नामजद सहित 20 से 30 अज्ञात लोगों पर सोमवार को गौशाला ओपी में केस दर्ज हो गया है। इनमें गोवर्धन मंडल, दरोगी सिंह, जीतू सिंह के नाम शामिल हैं। अरुणा देवी ने इन आरोपियों पर हरवे हथियार के साथ उनके पुत्र बिरजू सिंह और उसके मित्र दिपक सिंह पर हमले को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इन आरोपियों में गोवर्धन मंडल, दरोगी सिंह, जीतू सिंह, कालीपदो मंडल, पप्पू साव, राहुल सिंह, अमित सिंह, विनोद सिंह, राजू सिंह, विक्रम सिंह, विसू सिंह, वीरु मंडल, नीरज मंडल, प्रकाश मंडल, उत्तम महतो, मिथुन महतो, संदीप महतो, बाबू दत्ता, मनीष सिंह, राज महतो, साधन मंडल, अंशु कुमार, संतोष सिंह शामिल हैं। इसको लेकर गौशाला ओपी पुलिस ने मंगलवार को केस संख्या 16/24 दर्ज कर लिया है।

सिंदरी । जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) टासरा अध्यक्ष बिरजू सिंह की माँ अरुणा देवी की माननीय न्यायालय में दर्ज शिकायत पर 23 नामजद सहित 20 से 30 अज्ञात लोगों पर सोमवार को गौशाला ओपी में केस दर्ज हो गया है। इनमें गोवर्धन मंडल, दरोगी सिंह, जीतू सिंह के नाम शामिल हैं। अरुणा देवी ने इन आरोपियों पर हरवे हथियार के साथ उनके पुत्र बिरजू सिंह और उसके मित्र दिपक सिंह पर हमले को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इन आरोपियों में गोवर्धन मंडल, दरोगी सिंह, जीतू सिंह, कालीपदो मंडल, पप्पू साव, राहुल सिंह, अमित सिंह, विनोद सिंह, राजू सिंह, विक्रम सिंह, विसू सिंह, वीरु मंडल, नीरज मंडल, प्रकाश मंडल, उत्तम महतो, मिथुन महतो, संदीप महतो, बाबू दत्ता, मनीष सिंह, राज महतो, साधन मंडल, अंशु कुमार, संतोष सिंह शामिल हैं। इसको लेकर गौशाला ओपी पुलिस ने मंगलवार को केस संख्या 16/24 दर्ज कर लिया है।

सिंदरी । मनोहरटाँड़ हनुमान मंदिर सिंदरी में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह की उपस्थिति में सैंकड़ों युवा और महिलाओं ने भाजपा नेता का दामन थामा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को जन जन तक पहुँचाना ही उद्देश्य है। इसके लिए ही लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुना जा रहा है। इसके साथ ही मनोहरटाँड़ के दर्जनों महिला पुरुषों ने देश के प्रधानमंत्री के प्रति आस्था जताया है और मेरी उपस्थिति में भरोसा रखकर भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैं लोगों को आभार और धन्यवाद दे रहा हूँ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज बाउरी और मंच संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता रवि शर्मा ने किया। मौके पर बृजेश सिंह, जयप्रकाश सिंह, रवि शर्मा, बलवीर जेदिया, उमेश सिंह, मनोज दुबे, विमल सिंह, दिलीप रवानी, बलदेव रवानी, भगतो कुम्भकार, नकुल मल्लिक, कार्तिक बाउरी, कमल हाड़ी, फूलचंद बाउरी, पिंटु खान, बबलू मुंडा, शौरभ डे, कमल बाउरी, किशन हांसदा, नंद बाउरी, विरेंद्र बाउरी, विशाल महतो, असीम बाउरी, रीना देवी, पूजा देवी दीपाली देवी, सेफली देवी सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएँ शामिल हुए।
सिंदरी । गौशाला ओपी क्षेत्र के गौशाला बाजार में मंगलवार की देर शाम दो बाइक की टक्कर में दोनों बाइक सवार घायल हो गए हैं। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों युवकों को चासनाला सीएचसी से एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टासरा बस्ती निवासी निखिल हलदर के 32 वर्षीय पुत्र पिंटू हलदर और गौशाला बाजार निवासी बबन सिंह के 21 वर्षीय पुत्र की बाइकों में आपस में जोरदार टक्कर हुई है। दोनों विपरीत दिशाओं से आ रहे थे। इसमें एक युवक का सिर खड़ी ट्रक के पीछे जाकर टकरा गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को ऑटो से चासनाला सीएचसी भेज दिया है। जहाँ से गंभीर हालत में चिकित्सकों ने दोनों युवकों को धनबाद रेफर कर दिया है।
सिंदरी । हर्ल सिंदरी उद्घाटन से एक रात पूर्व 29 फरवरी की देर रात हर्ल एसएमपी गेस्ट हाउस के पीछे स्थित रोहड़ाबाँध सेवन लेक के दो झोपड़ियों में आग लग जाने से सबकुछ जलकर खाक हो गया। इन गरीब परिवारों को सांत्वना देने पहुँचे भाजपा नेता लक्की सिंह ने आर्थिक सहायता की और भविष्य में मदद करने का आश्वासन भी दिया। भुक्तभोगी से जानकारी प्राप्त कर भाजपा नेता बताया कि वर्षों से किसी तरह जीवन यापन कर रहे सुरेश मोदक सहित परिवार के साथ बड़ी विपत्ति आन पड़ी है। उन्होंने कहा कि ऐसे परिवारों की लड़ाई में सिंदरी विधानसभा का बेटा कभी पीछे नहीं हटेगा। ऐसे परिवारों के लिए दिल्ली जाकर केन्द्रीय उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात कर सुव्यवस्थित करने का माँगपत्रक सौंपा गया है। उन्होंने परिवार की रोती हुई वृद्ध महिला चाइना मोदक को ढाँढस बँधाया और भविष्य में भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर जयप्रकाश सिंह, विमल सिंह, अमृत राज, पंकज कुमार, धीरज सिंह, गुड्डु सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
सिंदरी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सिंदरी में हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड (हर्ल) सिंदरी खाद कारखाने की 12.7 लाख मीट्रिक टन यूरिया उत्पादन क्षमता वाली उर्वरक इकाई का औपचारिक उद्घाटन रिमोट का बटन दबाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड में 26 हजार करोड़ रुपये की रेल, कोयला, बिजली परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया।
सिन्दरी । सिंदरीवासियों के लिए खुशखबरी वापस लेकर दिल्ली से सिंदरी लौटे भाजपा नेता गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह को शहरपुरा बाजार के दुकानदारों ने अंगवस्त्र व माला पहनाकर स्वागत किया। कॉपरेटिव मोड़ और सूर्यदेव सिंह चौक में भाजपा नेता का भव्य स्वागत किया गया। भाजपा नेता लक्की सिंह ने कहा कि सिन्दरी के लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। विगत दिनों केन्द्र सरकार के खाद्य व स्वास्थ्य मन्त्री मनसुख मांडविया से मिलकर सिंदरीवासियों के लिए ज्ञापन सौंपा गया है। सिंदरीवासियों के आवास के लिए एफसीआई की आवास नीति में बदलाव किया जा रहा है। सिन्दरी में कोई भी व्यक्ति घर से बेघर नही होगा। दुकानदारों को यथावत व्यवस्थित किया जाने का आश्वासन मंत्री जी ने दिया है। आम जनता और दुकानदार भाइयो के लिए खुशी का माहौल है। भाजपा नेता ने दुकानदार भाईयों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपका भाई और बेटा हमेशा आपलोगों के साथ खड़ा है। मौके पर महेंद्र गुप्ता, विनोद प्रसाद, मंटू सिंह, सुनील भगत, लाल मोहन ठाकुर, गन्नू गोराई, रिजवान अख्तर, मोहम्मद सलमान (पन्नू ), अभय कुमार, बबलू कुमार, नागेंद्र कुमार, शम्भू प्रसाद, राजू कुमार, अनिल कुमार, सुरेश वर्णवाल, सूरज वर्णवाल, शिवनाथ ठाकुर, मुकेश कुमार, बृजेश सिंह, सुमन चौधरी, जयप्रकाश सिंह मौजूद रहे।
सिंदरी । सिंदरी थाना क्षेत्र स्थित भाकपा माले नेता स्व सुबोध सिंह के बंद घर एसकेफोर 68 की कुंडी काटकर अज्ञात चोरों द्वारा मंगलवार को लगभग पचास हजार रुपए के सामानों की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। स्व सुबोध सिंह की पत्नी संगीता देवी और छोटी पुत्री घर को बंद कर सोमवार की सुबह किसी काम से गया गए हुए थे। स्व सुबोध सिंह की पत्नी संगीता देवी ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 1 बजे घर पहुँचे तो देखा कि मुख्य दरवाजे की कुंडी कटी हुई है और चाभी नीचे गिरा हुआ है। उन्होंने दौड़कर घर के अंदर प्रवेश किया तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है और आलमारी को घर में रखे चाभी से खोलकर चोरी की गई है। उनके अनुसार घर से लगभग पचास हजार रुपये के चाँदी और पीतल के बर्तनों की चोरी की गई है। इसके साथ ही पीछे के दरवाजे की कुंडी को उखाड़ दिया गया है।उन्होंने बताया कि इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है। सूचना के आधार पर पहुंची सिंदरी पुलिस एसआई इतु आचार्या ने घटना की जानकारी ली और जाँचोपरांत आगे की कार्रवाई करने की बात कही।
सिंदरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर्ल उद्घाटन को लेकर हर्ल प्लांट में गहमागहमी बढ़ती जा रही है। एक तरफ एसपीजी टीम ने हर्ल प्लांट का निरीक्षण कर जरूरी दिशानिर्देश दिए। वहीं दूसरी तरफ झारखंड पुलिस मुख्यालय से आए डीजीपी अजय कुमार सिंह ने हर्ल प्लांट में बने हैलीपैड, उद्घाटन स्थल व सभा स्थल का निरीक्षण किया। हेलीकॉप्टर से हर्ल हैलीपैड पर उतरे झारखंड डीजीपी ने राज्य सरकार के भवन व आय सचिव मनीष रंजन के साथ निरीक्षण किया। उन्हें हर्ल एमडी शिब प्रसाद मोहंती ने कार्यक्रम स्थलों की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर केन्द्र व राज्य सरकार स्तर से तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। सोमवार को मुख्य सचिव के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर स्थानीय प्रशासन को दिशानिर्देश दिए गए हैं। कमियों को दूर करने के लिए निरीक्षण किया गया है। हर्ल के अधिकारी बेहतर तैयारी कर रहे हैं। हर्ल को प्रधानमंत्री द्वारा देश को सुपुर्द करने के लिए कंट्रोल रुम में भी व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री आगमन व उनके कार्यक्रमों की मिनट टू मिनट की तैयारी की जा रही है। धनबाद जिला के विभिन्न कोलियरियों में आए दिन हो रही घटनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि इसपर प्रशासन की पैनी नज़र है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
सिंदरी । झारखंड पेट्रोलियम एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष सह वरिष्ठ काँग्रेस नेता अशोक सिंह ने दूबे अखाड़ा सिंदरी में कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में वे कांग्रेस प्रत्याशी के रुप में धनबाद लोकसभा सीट से एक प्रबल दावेदार हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस स्टियरिंग कमिटि ने धनबाद जिले से लोकसभा चुनाव लडने के लिए 12 लोगों के नाम की अनुसंशा की है। ऐसी स्थिति में टिकट का निर्णय कांग्रेस आलाकमान करेंगे। आलाकमान ने उनपर विश्वास जताया तो वे चुनाव लडेंगे और यदि किसी दूसरे व्यक्ति को टिकट मिला तो वे कांग्रेसी होने के नाते उनकी मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के परिवर्तन यात्रा और न्याय यात्रा से देश के माहौल में बदलाव आया है। उन्होंने धनबाद में भाजपा सांसदों पी एन सिंह और रीता वर्मा के कार्यकाल को जनता के साथ असहयोग बताते हुए कहा कि धनबाद की जनता बदलाव चाह रही है। दूबे अखाड़ा द्वारा निर्माणाधीन भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर निर्माण का संकल्प लेने वे रोहडाबांध दूबे अखाड़ा आए थे। दूबे अखाड़ा के संरक्षक रमेश दूबे ने अशोक सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर अंग्रहित दूबे, दिलीप मिश्रा, राहुल राज थे।
Mar 09 2024, 21:13
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
9.7k