सिंदरीवासियों की खुशखबरी को लेकर दुकानदारों ने किया लक्की सिंह का स्वागत
सिन्दरी । सिंदरीवासियों के लिए खुशखबरी वापस लेकर दिल्ली से सिंदरी लौटे भाजपा नेता गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह को शहरपुरा बाजार के दुकानदारों ने अंगवस्त्र व माला पहनाकर स्वागत किया। कॉपरेटिव मोड़ और सूर्यदेव सिंह चौक में भाजपा नेता का भव्य स्वागत किया गया। भाजपा नेता लक्की सिंह ने कहा कि सिन्दरी के लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। विगत दिनों केन्द्र सरकार के खाद्य व स्वास्थ्य मन्त्री मनसुख मांडविया से मिलकर सिंदरीवासियों के लिए ज्ञापन सौंपा गया है। सिंदरीवासियों के आवास के लिए एफसीआई की आवास नीति में बदलाव किया जा रहा है। सिन्दरी में कोई भी व्यक्ति घर से बेघर नही होगा। दुकानदारों को यथावत व्यवस्थित किया जाने का आश्वासन मंत्री जी ने दिया है। आम जनता और दुकानदार भाइयो के लिए खुशी का माहौल है। भाजपा नेता ने दुकानदार भाईयों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपका भाई और बेटा हमेशा आपलोगों के साथ खड़ा है। मौके पर महेंद्र गुप्ता, विनोद प्रसाद, मंटू सिंह, सुनील भगत, लाल मोहन ठाकुर, गन्नू गोराई, रिजवान अख्तर, मोहम्मद सलमान (पन्नू ), अभय कुमार, बबलू कुमार, नागेंद्र कुमार, शम्भू प्रसाद, राजू कुमार, अनिल कुमार, सुरेश वर्णवाल, सूरज वर्णवाल, शिवनाथ ठाकुर, मुकेश कुमार, बृजेश सिंह, सुमन चौधरी, जयप्रकाश सिंह मौजूद रहे।

सिन्दरी । सिंदरीवासियों के लिए खुशखबरी वापस लेकर दिल्ली से सिंदरी लौटे भाजपा नेता गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह को शहरपुरा बाजार के दुकानदारों ने अंगवस्त्र व माला पहनाकर स्वागत किया। कॉपरेटिव मोड़ और सूर्यदेव सिंह चौक में भाजपा नेता का भव्य स्वागत किया गया। भाजपा नेता लक्की सिंह ने कहा कि सिन्दरी के लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। विगत दिनों केन्द्र सरकार के खाद्य व स्वास्थ्य मन्त्री मनसुख मांडविया से मिलकर सिंदरीवासियों के लिए ज्ञापन सौंपा गया है। सिंदरीवासियों के आवास के लिए एफसीआई की आवास नीति में बदलाव किया जा रहा है। सिन्दरी में कोई भी व्यक्ति घर से बेघर नही होगा। दुकानदारों को यथावत व्यवस्थित किया जाने का आश्वासन मंत्री जी ने दिया है। आम जनता और दुकानदार भाइयो के लिए खुशी का माहौल है। भाजपा नेता ने दुकानदार भाईयों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपका भाई और बेटा हमेशा आपलोगों के साथ खड़ा है। मौके पर महेंद्र गुप्ता, विनोद प्रसाद, मंटू सिंह, सुनील भगत, लाल मोहन ठाकुर, गन्नू गोराई, रिजवान अख्तर, मोहम्मद सलमान (पन्नू ), अभय कुमार, बबलू कुमार, नागेंद्र कुमार, शम्भू प्रसाद, राजू कुमार, अनिल कुमार, सुरेश वर्णवाल, सूरज वर्णवाल, शिवनाथ ठाकुर, मुकेश कुमार, बृजेश सिंह, सुमन चौधरी, जयप्रकाश सिंह मौजूद रहे।

सिंदरी । सिंदरी थाना क्षेत्र स्थित भाकपा माले नेता स्व सुबोध सिंह के बंद घर एसकेफोर 68 की कुंडी काटकर अज्ञात चोरों द्वारा मंगलवार को लगभग पचास हजार रुपए के सामानों की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। स्व सुबोध सिंह की पत्नी संगीता देवी और छोटी पुत्री घर को बंद कर सोमवार की सुबह किसी काम से गया गए हुए थे। स्व सुबोध सिंह की पत्नी संगीता देवी ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 1 बजे घर पहुँचे तो देखा कि मुख्य दरवाजे की कुंडी कटी हुई है और चाभी नीचे गिरा हुआ है। उन्होंने दौड़कर घर के अंदर प्रवेश किया तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है और आलमारी को घर में रखे चाभी से खोलकर चोरी की गई है। उनके अनुसार घर से लगभग पचास हजार रुपये के चाँदी और पीतल के बर्तनों की चोरी की गई है। इसके साथ ही पीछे के दरवाजे की कुंडी को उखाड़ दिया गया है।उन्होंने बताया कि इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है। सूचना के आधार पर पहुंची सिंदरी पुलिस एसआई इतु आचार्या ने घटना की जानकारी ली और जाँचोपरांत आगे की कार्रवाई करने की बात कही।
सिंदरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर्ल उद्घाटन को लेकर हर्ल प्लांट में गहमागहमी बढ़ती जा रही है। एक तरफ एसपीजी टीम ने हर्ल प्लांट का निरीक्षण कर जरूरी दिशानिर्देश दिए। वहीं दूसरी तरफ झारखंड पुलिस मुख्यालय से आए डीजीपी अजय कुमार सिंह ने हर्ल प्लांट में बने हैलीपैड, उद्घाटन स्थल व सभा स्थल का निरीक्षण किया। हेलीकॉप्टर से हर्ल हैलीपैड पर उतरे झारखंड डीजीपी ने राज्य सरकार के भवन व आय सचिव मनीष रंजन के साथ निरीक्षण किया। उन्हें हर्ल एमडी शिब प्रसाद मोहंती ने कार्यक्रम स्थलों की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर केन्द्र व राज्य सरकार स्तर से तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। सोमवार को मुख्य सचिव के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर स्थानीय प्रशासन को दिशानिर्देश दिए गए हैं। कमियों को दूर करने के लिए निरीक्षण किया गया है। हर्ल के अधिकारी बेहतर तैयारी कर रहे हैं। हर्ल को प्रधानमंत्री द्वारा देश को सुपुर्द करने के लिए कंट्रोल रुम में भी व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री आगमन व उनके कार्यक्रमों की मिनट टू मिनट की तैयारी की जा रही है। धनबाद जिला के विभिन्न कोलियरियों में आए दिन हो रही घटनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि इसपर प्रशासन की पैनी नज़र है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
सिंदरी । झारखंड पेट्रोलियम एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष सह वरिष्ठ काँग्रेस नेता अशोक सिंह ने दूबे अखाड़ा सिंदरी में कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में वे कांग्रेस प्रत्याशी के रुप में धनबाद लोकसभा सीट से एक प्रबल दावेदार हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस स्टियरिंग कमिटि ने धनबाद जिले से लोकसभा चुनाव लडने के लिए 12 लोगों के नाम की अनुसंशा की है। ऐसी स्थिति में टिकट का निर्णय कांग्रेस आलाकमान करेंगे। आलाकमान ने उनपर विश्वास जताया तो वे चुनाव लडेंगे और यदि किसी दूसरे व्यक्ति को टिकट मिला तो वे कांग्रेसी होने के नाते उनकी मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के परिवर्तन यात्रा और न्याय यात्रा से देश के माहौल में बदलाव आया है। उन्होंने धनबाद में भाजपा सांसदों पी एन सिंह और रीता वर्मा के कार्यकाल को जनता के साथ असहयोग बताते हुए कहा कि धनबाद की जनता बदलाव चाह रही है। दूबे अखाड़ा द्वारा निर्माणाधीन भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर निर्माण का संकल्प लेने वे रोहडाबांध दूबे अखाड़ा आए थे। दूबे अखाड़ा के संरक्षक रमेश दूबे ने अशोक सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर अंग्रहित दूबे, दिलीप मिश्रा, राहुल राज थे।
सिंदरी । भाजपा नेता गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह ने दिल्ली में केन्द्रीय उर्वरक व खाद्य मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात कर सिंदरीवासियों की आवास, दुकान, झुग्गी झोपड़ी सहित विस्थापितों की समस्याओं से ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया। 11 सौ रुपये पेंशनर्स बड़ी रकम देकर आवास नहीं ले सकने की सिंदरीवासियों की व्यथा उनके समक्ष रखी। इस खबर से सिंदरीवासियों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। भाजपा नेता लक्की सिंह ने बताया कि गहन चिंतन के बाद केन्द्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया है कि वीएसएस कर्मियों की आवास नीति की तर्ज पर आवास नीति की नयी नियमावली बनाई जाएगी। नये नियम से जल्द आवास की लीज प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मंत्री ने कहा है कि सिंदरी के दुकानों को यथावत स्थिति में व्यवस्थित किया जाएगा। वर्षों से झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे लोगों को छतविहिन नहीं किया जाएगा। सभी को विधिवत तरीके से बसाया जाएगा। एफसीआई के विस्थापितों को विस्थापित प्रमाण पत्र देकर सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने लायक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री ने बताया है कि आगामी 28 फरवरी को सिंदरी आकर वस्तुस्थिति का जायजा लेंगे और इसपर जल्द निर्णय ले लिया जाएगा। लक्की सिंह ने कहा कि सिंदरीवासियों को बीते 21 वर्षों का किराया भाड़ा देने की जरूरत नहीं है।
सिंदरी । 75 प्रतिशत स्थानीय के नियोजन सहित चार सूत्री मांगों को लेकर झामुमो द्वारा हर्ल खाद कारखाना में शुक्रवार से जारी अनिश्चितकालीन चक्काजाम धनबाद एसडीओ उदय रजक की मध्यस्थता से समाप्त हो गया है। इसको लेकर हर्ल प्रबंधन ने शनिवार की शाम लगभग 8 बजे सहमति पत्र झामुमो जिलाध्यक्ष लखी सोरेन को सौंपा। इस दो दिनों के चक्का जाम आंदोलन से हर्ल सिंदरी को 120 टन अमोनिया व 2000 टन भारत यूरिया की क्षति हुई है। सहमति पत्र में हर्ल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि अधिनियम 2021 के तहत हर्ल में नियोजन किया गया है। त्रुटि पाने पर सुधार किया जाएगा। ठेकाकर्मियों का नियोजन नियोजनालय के माध्यम से किया जा रहा है। सभी मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दी जाने की बात प्रबंधन ने प्रमाणित किया है। नियमतिकरण की माँग पर प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि ठेकेदार के कार्य समाप्ति पर मजदूरों का परिवर्तन कार्य की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन किया जा रहा है। झामुमो के चक्काजाम आंदोलन के दूसरे दिन शनिवार को लगभग साढ़े 11 बजे एसडीओ धनबाद उदय रजक की मध्यस्थता में एसडीपीओ सिंदरी कार्यालय में हर्ल प्रबंधन व झामुमो नेताओं के बीच त्रिपक्षीय वार्ता कर निर्णय हुआ। लगभग एक घंटे तक चली बातचीत के बाद धनबाद एसडीओ ने बताया कि वार्ता सकारात्मक हुई है। हर्ल सिंदरी प्रबंधन द्वारा प्रोजेक्ट में 75 फीसदी स्थानीय लोगों के रोजगार देने के दावे की जांच नियोजनालय पदाधिकारी से करवाई जाएगी। वार्ता की सहमति पत्र प्रबंधन शाम तक आंदोलनकारियों को सौंप देगा और आंदोलकारी अपना टेंट हटा लेंगे। वार्ता में एसडीपीओ सिंदरी भूपेंद्र प्रसाद राउत, सिंदरी थाना प्रभार प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा, हर्ल सिंदरी हेड सुरेश प्रमाणिक, एच आर हेड संत सिंह, झामुमो महानगर उपाध्यक्ष रामू मंडल, सुनिल महतो, शिवलाल मुर्मू, विकास मंडल, जगदीश हाँसदा मौजूद थे। रामू मंडल ने इसे जीत बताते हुए हर्ल मुख्य द्वार पर बीते 18 महीनों से लगे टेंट को हटाने की बात कही है। हर्ल प्रोजेक्ट के वाइस प्रेसिडेंट सुरेश प्रमाणिक ने बताया कि 75 फीसदी स्थानीय को रोजगार दिए जाने के मामले की जांच नियोजनालय पदाधिकारी से करवाने पर सहमति बनी है। यूरिया परिवहन कार्य के लिए स्थानीय और मूलवासी को अधिकृत करने की मांग पर उनकी भावनाओं से केंद्रीय कार्यालय को अवगत करा दिया जाने और वहां से प्राप्त निर्देश पर अमल करने पर भी सहमति बनी। इसको लेकर आंदोलनकारियों को सहमति पत्र सौंप दिया गया है।
सिंदरी । हर्ल सिंदरी मुख्य द्वार पर बीते 18 महिनों से चार सूत्री मांगों को लेकर बैठे झामुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्य द्वार को शुक्रवार से अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी शुरू कर दी है। इसमें जरूरी सुविधाओं को मुहैया कराने की छूट भी दी गई थी। इससे देश के प्रति समर्पित हर्ल सिंदरी खाद कारखाना को नुकसान हो रहा है। भारत यूरिया बनाने के लिए कृतसंकल्पित हर्ल प्रबंधन ने इसे विकास की दिशा में रोड़ा बताया है। लगभग 3 घंटे चले हर्ल प्रबंधन और झामुमो नेताओं के बीच बलियापुर अंचलाधिकारी सुदीप एक्का और एसडीपीओ सिंदरी भूपेंद्र राउत की उपस्थिति में चली वार्ता विफल हो गई। बलियापुर सीओ ने बताया कि वार्ता की अगली बैठक शनिवार को 11 बजे होगी। झामुमो धनबाद महानगर उपाध्यक्ष रामू मंडल ने बताया कि बीते 23 जनवरी को हर्ल सिंदरी प्रबंधन को पत्र देकर चार सूत्री मांगों पर सकारात्मक पहल के लिए आग्रह किया गया था। इनमें स्थानीय व विस्थापितों को 75 प्रतिशत संविदा और स्थायी क्षेत्रों में नियोजन, कार्यरत श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी, कार्यरत श्रमिकों को स्थायी करने तथा आदिवासियों को यूरिया ट्रांसपोर्ट का काम देने की माँग की गई है। उन्होंने कहा कि इसपर हर्ल प्रबंधन की ओर से सकारात्मक पहल नहीं की गई है। इसको लेकर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी शुरू किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस आर्थिक नाकेबंदी में मेडिकल, सुरक्षा व्यवस्था, बिजली सहित कई आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध रखी जा रही हैं। हर्ल सिंदरी हेड सुरेश प्रमाणिक ने कहा कि गेट जाम कर माँग कर रहे लोगों की माँग जायज नहीं है। 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार दिया गया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार की बंदी से लगभग 60 टन अमोनिया और 1000 टन भारत यूरिया का नुकसान प्रबंधन को हुआ है। इसके लिए रेल प्रबंधन ने उन्हें फाइन किया है। उन्होंने कहा कि केमिकल फैक्ट्री चलाने के लिए जरूरी कर्मचारियों को आने जाने दिया जाना चाहिए। इस तरह केमिकल फैक्ट्री के अचानक बंद होने से कोई भी आपदा आ सकती है। देश के लिए कार्यरत हर्ल के कर्मचारियों की सुरक्षा की माँग प्रशासन से करते हुए उन्होंने कहा कि हर्ल के कर्मी देश में बेहतर पैदावार के लिए श्रम दान कर रहे कर्मचारियों की सुरक्षा जरूरी है।
सिंदरी । पुलिस मुख्यालय के आदेश के आलोक में बलियापुर थाना में पु अ नि आशीष भारती को पदस्थापित किया गया है। वहीं गौशाला ओपी में अनिल मंडल को प्रभार सौंपा गया है। इसका आदेश धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक एच पी जनार्दन ने गुरुवार को जारी किया।
सिंदरी । हर्ल सिंदरी मुख्य द्वार पर बीते 18 महिनों से चार सूत्री मांगों को लेकर बैठे झामुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्य द्वार को शुक्रवार से अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी करने की घोषणा की है। इसमें जरूरी सुविधाओं को मुहैया कराने की छूट भी दी है। झामुमो धनबाद महानगर उपाध्यक्ष रामू मंडल ने बताया कि बीते 23 जनवरी को हर्ल सिंदरी प्रबंधन को पत्र देकर चार सूत्री मांगों पर सकारात्मक पहल के लिए आग्रह किया गया था। इनमें स्थानीय व विस्थापितों को 75 प्रतिशत संविदा और स्थायी क्षेत्रों में नियोजन, कार्यरत श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी, कार्यरत श्रमिकों को स्थायी करने तथा आदिवासियों को यूरिया ट्रांसपोर्ट का काम देने की माँग की गई है। उन्होंने कहा कि इसपर हर्ल प्रबंधन की ओर से सकारात्मक पहल नहीं की गई है। इसको लेकर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस आर्थिक नाकेबंदी में मेडिकल, सुरक्षा व्यवस्था, बिजली सहित कई आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
Mar 01 2024, 21:30
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
15.3k