जमसं टासरा अध्यक्ष सहित कई ग्रामीणों पर सेल व राजू सिंह ने कराया केस दर्ज
सिंदरी । सेल प्रबंधन ने टासरा प्रोजेक्ट के डिस्पैच को बलपूर्वक रोकने के मामले मे पांच नामजद और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ गुरुवार को मामला दर्ज करवाया है। दूसरे दिन भी कोयला डिस्पैच बंद रहा। सेल के टासरा प्रोजेक्ट से कोयला डिस्पैच को लेकर बुधवार को जमसं और ग्रामीण रैयतों के बीच हुई हिंसक झड़प के दूसरे दिन आज गुरुवार को प्रोजेक्ट का माहौल तनावपूर्ण रहा। साथ ही कोयला डिस्पैच आज दूसरे दिन भी बंद है। बुधवार को हुई हिंसक झड़प मे सभी घायलों का इलाज एसएनएमएमसीएच धनबाद में चल रहा है। इस बीच सेल एजीएम राजेन्द्र प्रसाद की लिखित शिकायत के अनुसार बुधवार को हरवे हथियार के साथ टासरा प्रोजेक्ट से कोल डिस्पैच को रोकने, एमडीओ केटीएमपीएल के कर्मचारी को धमकी देने और बिना अनुमति के कोल डिस्पैच करने पर बुरे परिणाम की चेतावनी देने के सिलसिले में जमसं टासरा अध्यक्ष बिरजू सिंह, दीपक कुमार सिंह, रोहित सिंह, रमेश सिंह, अरविंद कुमार साव तथा अन्य 20-25 लोगों के खिलाफ गौशाला ओपी मे मामला दर्ज करवाया है। गौशाला ओपी प्रभार प्रभारी जयमसीह लकड़ा ने इन सभी लोग के खिलाफ भादवि की धारा 147, 148, 149, 186, 341, 342, 385, 386, 506 के तहत कांड संख्या 13/24 दर्ज कर लिया है। वहीं टासरा के ग्रामीण राजू सिंह ने दीपक सिंह, रोहित सिंह, कन्हैया सिंह, संतोष कुमार सिंह, बिरजू सिंह, अभय सिंह, विजय मंडल, जितेंद्र सिंह, जोगिंदर पासवान, हेमंत पासवान, अरविंद साव तथा विकास सिंह पर तलवार और रड से उसपर और उसके भाई पर प्राणघातक हमला करने और बुरी तरह जख्मी कर देने का आरोप लगाते हुए हमलावरों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। इनके आवेदन पत्र पर सभी नामजदों के खिलाफ भादवि की धारा 323, 324, 307, 504, 506 और 34 के तहत कांड संख्या 14/24 दर्ज कर लिया गया है।
Feb 27 2024, 19:27
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k