कप्तानगंज पुलिस ने अपहरण के मामले में एक अभियुक्त को भेजा जेल
संतोष कुमार मिश्र ,बूढ़नपुर (आजमगढ़)। कप्तानगंज थाना पर एक वादिनी द्वारा तहरीर दी गई थी कि मेरी पुत्री 15 फरवरी को कोचिंग पढ़ने गई थी वापस नहीं आई। कप्तानगंज पुलिस ने पीड़िता के तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।मुकदमा की विवेचना उप निरीक्षक ब्रजकांत मिश्रा द्वारा की जा रही थी जिसमे एक व्यक्ति का नाम प्रकाश में आया।
आज शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक ब्रज कांत मिश्रा व मय हमराह द्वारा घेरा बंदी करके वाजिदपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नाम उप निरीक्षक ब्रज कांत मिश्रा, कांस्टेबल अजय कुमार चौधरी, महिला कांस्टेबल रीता सैनी रही।






















Feb 23 2024, 18:34
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.4k