दिल्ली में आगलगी की बड़ी घटना, पेंट फैक्ट्री में आग लगने से 11 लोगों की मौत, चार झुलसे, 22 दमकल ने किसी तरह पाया काबू


Image 2Image 3

 दिल्ली में एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई है। दिल्ली में अलीपुर की पेंट फैक्ट्री में आग लग गई थी। प्राप्त खबर के अनुसार, यहां 11 लोगों की झुलसने से मौत हो गई तथा 4 लोग चोटिल हो गए। दमकल के 22 वाहनों ने आग पर नियंत्रण पाया है। अधिकतर मृतक लोगों को पहचान पाना मुश्किल है। उनके शरीर पूरी तरह जल चुके हैं। मृतक फैक्ट्री के ही लेबर बताए जा रहे हैं। जिस समय आग लगी उस वक़्त वे आग को बुझाने में लगे थे। 

इसी के चलते पेंट बनाने वाले केमिकल का ड्रम विस्फोट कर गया। फैक्ट्री में लगी भीषण आग की घटना में बताया जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। फैक्ट्री के अंदर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि दिल्ली का अलीपुर घनी आबादी वाला क्षेत्र है। इसी भीड़ भरे क्षेत्र में पेंट फैक्ट्री चल रही थी। बृहस्पतिवार शाम यहां आग भड़क गई और केमिकल की वजह से आग बढ़ती और फैलती चली गई। इसकी वजह से फैक्ट्री में उपस्थित लोग जल गए।

वही पहले तीन लोगों की मौत की खबर आई थी, मगर देर रात सामने आए अपडेट में पता चला कि 11 लोगों की झुलसने मौत हुई है। आग लगने की वजह से क्षेत्र में हाहाकार की स्थिति बन गई। खबर प्राप्त होने पर दमकल के 22 वाहन मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू पाया। देर रात तक झुलसे हुए लोगों की पहचान नहीं हो सकी थी। आग में जले कुछ लोगों को हॉस्पिटल ले जाया गया। कुछ की मौके पर ही मौत हो गई। आग कैसे लगी, अभी इस बारे में कोई खबर सामने नहीं आई है।

MP में लुटेरी लड़कियों के गैंग ने मचाया उत्पात, सरेआम युवक के गले से खींचकर ले गई सोने की चेन

Image 2Image 3

 मध्य प्रदेश के गुना में लुटेरी लड़कियों का गिरोह सामने आया है। आरोप है कि युवतियों के इस गिरोह ने एक युवक को निशाना बनाते हुए डेढ़ तोले की सोने की चेन लूट ली तथा फरार हो गईं। जिस स्थान पर लूटपाट की इस घटना को अंजाम दिया गया, वहां लगे CCTV में ये घटना कैद हो गई है। वहीं जो CCTV फुटेज सामने आए हैं, उनमें युवतियां युवक से विवाद करती दिखाई दे रही हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की जाँच में जुटी है।

आरोप है कि जिस समय युवतियां उत्तम यादव नाम के युवक के साथ घटना को अंजाम दे रहीं थीं, उस वक़्त आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने हुए थे। युवतियों ने उत्तम के साथ मारपीट करते हुए उसके हाथ और पीठ में काट लिया। पीड़ित ने एक युवती का हाथ पकड़ा तो उसने हाथ में दांतों से काट लिया तथा भाग गईं। पीड़ित शख्स ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। घटना की खबर प्राप्त होने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा जायजा लिया। सिटी कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे CCTV फुटेज चेक किए, इसी के साथ युवक उत्तम यादव के बयान दर्ज किए गए हैं।

पीड़ित शख्स ने पुलिस को बताया कि उस पर अचानक हमला किया गया। दो युवतियों के साथ एक लड़का भी मौजूद था। युवतियों ने मारपीट की एवं दांतों से काट लिया तथा डेढ़ तोले की सोने की चेन भी लूट ली। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तहकीकात आरम्भ कर दी है। वह मौजूद लोगों का कहना है कि जिस प्रकार युवतियों की गिरोह ने घटना को अंजाम दिया, वो बेहद हैरान कर देने वाला है।

MP में लुटेरी लड़कियों के गैंग ने मचाया उत्पात, सरेआम युवक के गले से खींचकर ले गई सोने की चेन

Image 2Image 3

 मध्य प्रदेश के गुना में लुटेरी लड़कियों का गिरोह सामने आया है। आरोप है कि युवतियों के इस गिरोह ने एक युवक को निशाना बनाते हुए डेढ़ तोले की सोने की चेन लूट ली तथा फरार हो गईं। जिस स्थान पर लूटपाट की इस घटना को अंजाम दिया गया, वहां लगे CCTV में ये घटना कैद हो गई है। वहीं जो CCTV फुटेज सामने आए हैं, उनमें युवतियां युवक से विवाद करती दिखाई दे रही हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की जाँच में जुटी है।

आरोप है कि जिस समय युवतियां उत्तम यादव नाम के युवक के साथ घटना को अंजाम दे रहीं थीं, उस वक़्त आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने हुए थे। युवतियों ने उत्तम के साथ मारपीट करते हुए उसके हाथ और पीठ में काट लिया। पीड़ित ने एक युवती का हाथ पकड़ा तो उसने हाथ में दांतों से काट लिया तथा भाग गईं। पीड़ित शख्स ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। घटना की खबर प्राप्त होने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा जायजा लिया। सिटी कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे CCTV फुटेज चेक किए, इसी के साथ युवक उत्तम यादव के बयान दर्ज किए गए हैं।

पीड़ित शख्स ने पुलिस को बताया कि उस पर अचानक हमला किया गया। दो युवतियों के साथ एक लड़का भी मौजूद था। युवतियों ने मारपीट की एवं दांतों से काट लिया तथा डेढ़ तोले की सोने की चेन भी लूट ली। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तहकीकात आरम्भ कर दी है। वह मौजूद लोगों का कहना है कि जिस प्रकार युवतियों की गिरोह ने घटना को अंजाम दिया, वो बेहद हैरान कर देने वाला है।

*अजय माकन का सरकार पर बड़ा आरोप, बोले-कांग्रेस के सारे खाते फ्रीज, 210 करोड़ की पेनाल्टी भी*

#ajay_makan_said_congress_accounts_freezed_by_government

Image 2Image 3

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के प्रवक्ता अजय माकन ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार ने कांग्रेस पार्टी के सभी खाते फ्रीज कर दिए गए हैं।उन्होंने इसे लोकतंत्र की तालाबंदी बताया है।पार्टी के प्रवक्ता अजय माकन ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आयकर विभाग ने 2018-19 के आयकर रिटर्न के आधार पर कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के खातों को फ्रीज कर दिया है। 

अजय माकन ने कहा कि आयकर विभाग ने इन दोनों खातों से 210 करोड़ रुपये की रिकवरी का भी आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे अकाउंट में जो भी क्राउडफंडिंग से जुटाई गई राशि है, उसे हमारी पहुंच से दूर कर दिया गया है।माकन ने कहा कि चुनाव के एलान से महज दो हफ्ते पहले ही विपक्षी पार्टी का अकाउंट फ्रीज कर दिया गया। यह लोकतंत्र को फ्रीज करने जैसा है। माकन ने बताया कि इस खाते में एक महीने की सैलरी भी दी है। हमने आयकर विभाग को उन दानकर्ताओं के नाम भी दिए हैं। कांग्रेस नेता ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि क्या वे यही चाहते हैं कि देश में सिर्फ एक ही पार्टी रहे।

अजय माकन ने यह भी जानकारी दी कि हमने अपीलेट में अर्जी दी थी। इसलिए हम मीडिया के सामने नहीं आए। अब वहां सुनवाई शुरू हुई तो हम सामने आए। उन्होंने बताया कि इस केस को विवेक तनखा वर्चुअली देख रहे हैं। 2018-19 के इनकम टैक्स रिटर्न के बेस पर 210 करोड़ की रिकवरी मांगी गई है। इस पर अजय माकन ने कहा कि हमने बस 30-40 दिन लेट जमा किया था क्योंकि वो चुनावी साल था। 14 लाख 40 हज़ार रुपए हमारे सांसदों ने कैश दिया उस आधार पर 210 करोड़ का नोटिस दिया। अजय माकन ने कहा कि अगर एकाउंट्स फ्रीज करने थे तो बीजेपी के करें क्योंकि इलेक्टोरल बांड से उनका पैसा उसे सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है।

*किसान आंदोलन में शामिल पंजाब के किसान को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में तोड़ा दम*

#kisan_andolan_farmer_dies_of_heart_attack

Image 2Image 3

फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) गारंटी कानून और कर्जमाफी समेत 12 मांगों को लेकर दिल्ली कूच को आमादा किसान हरियाणा बॉर्डर पर डटे हैं। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और सुरक्षाबलों की तैनाती के कारण तनाव की स्थिति बनी है। शंभू और दातासिंह वाला-खनौरी बॉर्डर पर किसानों ने दिल्ली कूच के लिए मोर्चा संभाले रखा, लेकिन आगे बढ़ने का प्रयास नहीं किया। अब रविवार तक किसान दिल्ली की तरफ नहीं बढ़ेंगे। 

हरियाणा के अंबाला में शंभू बॉर्डर पर एक किसान की मौत हो गई। किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक किसान की पहचान ज्ञान सिंह रुप में हुई है। ज्ञान सिंह किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। वह यहां पर अंबाला में शंभू बॉर्डर पर धरना दे रहे थे। वह गुरदासपुर जिले के रहने वाले थे। गुरुवार देर शाम उनके सीने में तेज़ दर्द की शिकायत के बाद उन्हें नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल आज उनके पार्थिव शरीर को शंभू बॉर्डर लाया जाएगा और किसान उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

बता दें कि किसान आंदोलन के शुरुआती दो दिनों में पुलिस के साथ भिड़ंत में करीब 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनमें किसान और पुलिस कर्मी शामिल हैं।किसान और केंद्रीय मंत्रियों में गुरुवार देर शाम को चंडीगढ़ में वार्ता हुई। इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे। इस सकारात्मक बातचीत के बाद अब दोबारा रविवार को दोनों पक्षों में बातचीत होगी। मीटिंग के बाद किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि हमने कहा कि हम मुद्दों पर चर्चा ही ना करते रह जाएं। समाधान भी निकालना चाहिए। इस पर केंद्र सरकार ने कहा कि उन्हें समय चाहिए।

किसानों का भारत बंद आज, शंभू बॉर्डर पर पुलिस और किसानों में झड़प, पुलिस ने जारी किया प्रदर्शनकारियों का वीडियो

#farmersprotestbharat_bandh

Image 2Image 3

किसान संगठनों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है। दिनभर चलने वाला ये विरोध प्रदर्शन सुबह 6 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा। किसान दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक देशभर की मुख्य सड़कों पर चक्का जाम में शामिल होंगे। पंजाब में आज ज्यादातर स्टेट और नेशनल हाईवे चार घंटे के लिए बंद रहेंगे। देश की 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन से जुड़े करोड़ों की संख्या में मजदूरों ने भी राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

शंभू बॉर्डर पर पुलिस और किसानों के बीच झड़प

भारत बंद के बीच शंभू बॉर्डर पर पुलिस और किसानों के बीच झड़प की खबर आ रही है.। पुलिस ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें प्रदर्शनकारी किसान सुरक्षाबलों पर पथराव करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले बुधवार को भी शंभू बॉर्डर पर पुलिस और किसानों के बीच झड़प हुई थी। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे थे। इससे किसानों में अफरा तफरी मच गई थी।

भारत बंद को लेकर नोएडा पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने गुरुवार को कहा कि शुक्रवार को किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के मद्देनजर जिले भर में धारा 144 लागू की जाएगी, जिसमें अनधिकृत सार्वजनिक सभाओं पर रोक भी शामिल है। पुलिस ने दिल्ली जाने और आने वाले यात्रियों को नोएडा में किये गये यातायात परिवर्तन को लेकर आगाह किया और लोगों को असुविधा से बचने के लिए जहां तक संभव हो मेट्रो सेवा का इस्तेमाल करने की सलाह दी।

केंद्र और किसानों के बीच कोई समाधान नहीं

इससे पहले तीन केंद्रीय मंत्रियों और प्रदर्शनकारी किसान यूनियनों के नेताओं के बीच गुरुवार देर रात यहां मैराथन बैठक बिना किसी समाधान के समाप्त हो गई। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि चर्चा “सकारात्मक” थी और बातचीत का एक और दौर रविवार को होगा। किसान नेताओं ने कहा कि वे पंजाब और हरियाणा के बीच दो सीमा बिंदुओं पर डटे रहेंगे। हालांकि तब तक शांति बनाए रखने पर सहमति बनी है। बैठक में यह तय किया गया कि रविवार की बैठक तक शंभू बॉर्डर पर किसान आगे नहीं बढ़ेंगे और हरियाणा पुलिस और पैरामिलिट्री की तरफ से भी सीजफायर पर सहमति बनी। इससे पहले किसानों के साथ 8 और 12 फरवरी को दो बैठकें बेनतीजा रह चुकी है।

किसान संगठनों का शुक्रवार को भारत बंद का ऐलान, जानें क्या खुला, क्या रहेगा बंद

#Farmersprotestbharatbandhon16february

Image 2Image 3

किसानों के 16 फरवरी को भारत बंद के ऐलान किया है।संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साथ मिलकर भारत बंद बुलाने की घोषणा की है। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से बुलाए गए भारत बंद के तहत सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक विरोध प्रदर्शन चलने वाला है। केंद्र सरकार से अपनी मांगे मनवाने के लिए किसान कई दिनों से दिल्ली पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें हरियाणा बॉर्डर के पास रोका गया है। ऐसे में अपनी मांगों के समर्थन में किसानों ने बंद का आह्वान किया है।

भारत बंद का आह्वान तब किया गया है जब पंजाब से मार्च कर रहे सैकड़ों किसानों को दिल्ली से लगभग 200 किलोमीटर दूर अंबाला के पास हरियाणा के साथ राज्य की सीमा पर रोक दिया गया है। हरियाणा सुरक्षा बलों ने उन्हें तितर-बितर करने की कोशिश करने के लिए उन पर आंसू गैस का इस्तेमाल किया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने सभी समान विचारधारा वाले किसान संगठनों से एकजुट होने और भारत बंद में भाग लेने का आग्रह किया है।

क्या खुला, क्या बंद?

16 फरवरी को किसान संघठनों की इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल की वजह से परिवहन, कृषि गतिविधियां, मनरेगा, ग्रामीण कार्य, निजी कार्यालय, गांव की दुकानें और ग्रामीण औद्योगिक और सेवा क्षेत्र के संस्थान बंद रहने की उम्मीद है। हालांकि कुछ रिपोर्टों में यह दावा किया गया है कि हड़ताल के दौरान आपातकालीन सेवाएं जैसे एम्बुलेंस संचालन, शादी, चिकित्सा दुकानें, बोर्ड परीक्षा के लिए जाने वाले छात्र आदि लोगों के प्रभावित होने की संभावना नहीं है।

मोर्चा के संयोजक डॉ. दर्शन पाल ने बताया है कि आपातकालीन सेवाएं, स्वास्थ्य सुविधाएं, परीक्षा के लिए छात्रों और हवाईअडडे से जाने के लिए लोगों को रास्ता दिया जाएगा। बंद के दौरान दवा की दुकानों को खुली रहने की छूट दी गई है और किसी की अंतिम यात्रा को भी बंद के दौरान रास्ता दिया जाएगा। इसके लिए पूरी तरह से समन्वय बनाया गया है। इसके अलावा सभी संस्थानों को बंद रखने का आहवान किया गया है।

बॉर्डर पर किसानों को रोका गया

बता दें कि पंजाब और हरियाणा के किसानों ने दिल्ली चलो मार्च निकाला है। इस समय अंबाला के पास शंभू बार्डर पर हरियाणा और पंजाब के पास किसानों को रोके रखा गया है। दिल्ली से किसान अभी 200 किलोमीटर दूर हैं। यहां किसानों पर जमकर आंसू गैस के बम छोड़े जा रहे हैं। हरियाणा-दिल्ली बार्डर पर किसानों का आंदोलन उग्र हो गया है।

शरद पवार को बड़ा झटका,विधानसभा अध्यक्ष ने भी माना अजीत पवार गुट ही असली एनसीपी

Image 2Image 3

महाराष्ट्र में एनसीपी विधायकों की अयोग्यता मामले में फैसला आ गया है। स्पीकर राहुल नार्वेकर ने कहा कि अजित गुट को 41 विधायकों का समर्थन है। अजित पवार के पास शरद पवार से ज्यादा विधायकों का समर्थन है इसलिए अजित पवार का गुट ही असली एनसीपी है।बता दें कि 

शरद पवार गुट की ओर से अजित पवार समेत सभी 9 विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग की गई थी।

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने गुरुवार को कहा कि जुलाई 2023 में जब पार्टी में दो गुट उभरे तो अजित पवार के नेतृत्व वाला समूह ही असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी थी। नार्वेकर ने आगे कहा कि विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग वाली सभी याचिकाएं खारिज की जाती हैं। दरअसल, पार्टी में टूट के बाद उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उनके चाचा शरद पवार के नेतृत्व वाले विरोधी गुटों ने अयोग्यता याचिकाएं दायर की थीं।

महाराष्ट्र में नवंबर 2019 में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की सरकार बनी थी। इसके घटक दल राकांपा, शिवसेना और कांग्रेस थे, लेकिन 2022 में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद यह सरकार गिर गई और शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और भाजपा की सरकार सत्ता में आई। इसके बाद राकांपा के अजित पवार और आठ विधायक भी पिछले साल जुलाई में सरकार में शामिल हो गए थे।

विपक्षी गठबंधन "इंडिया" को एक और बड़ा झटका, अब फारूक अब्दुल्ला ने किया अलग होने का एलान

Image 2Image 3

विपक्षी गठबंधन "इंडिया" की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है। एक के बाद गठबंधन को झटके लग रहे हैं और गठबंधन कमजोर होती जा रही है।अब नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर की सभी 5 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष एवं सांसद फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार को श्रीनगर में कहा कि उनकी पार्टी स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी।पश्चिम बंगाल, पंजाब और दिल्ली में पहले ही आप और टीएमसी झटका दे चुकी हैं। उत्तर प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच बात बनती नहीं दिख रही है। ऐसे में फारूक अब्दुल्ला का ये फैसला गठबंधन को और कमजोर कर देगा।

इस साल जनवरी की शुरुआत में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा कर चुकी हैं। इससे इंडिया ब्लॉक को एक बड़ा झटका लगा था। हाल ही में, यूपी में राष्ट्रीय लोक दल भी गठबंधन से बाहर हो गया और एनडीए के साथ साझेदारी कर ली है।

उधर, इंडिया ब्लॉक के प्रमुख वास्तुकारों में से एक जनता दल (सेक्युलर) के प्रमुख नीतीश कुमार ने बिहार में महागठबंधन से हाथ खींच लिया और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ फिर से गठबंधन कर लिया है।

उमर खालिद ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली अपनी जमानत अर्जी, दिल्ली दंगों की साजिश रचने के आरोप में जेल में है बंद

#umar_khalid_withdraws_bail_petition_in_supreme_court

Image 2Image 3

दिल्ली दंगों के मुख्य आरोपितों में से एक उमर खालिद ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी जमानत याचिका वापस ले ली है। खालिद के वकील कपिल सिब्बल ने इसकी पुष्टि की है। याचिका वापस लेने की वजह हालात में बदलाव को बताया गया है। 2020 में हुए दिल्ली दंगों के आरोपी जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद लंबे समय से सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने की आस लगाए थे। उसकी जमानत पर बुधवार (14 फरवरी) को सुनवाई होनी थी। लेकिन, इस बीच उमर खालिद ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से अपनी जमानत याचिका वापस ले ली है।

उमर के वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस पंकज मिथल की बेंच को बताया कि वो परिस्थितियां बदलने की वजह से अपनी जमानत याचिका वापस लेना चाहते हैं और नए सिरे से ट्रायल कोर्ट के सामने जमानत मांगने के लिए आवेदन करेंगे। उमर की याचिका अप्रैल-2023 से सुप्रीम कोर्ट में लंबित थी, जिसकी सुनवाई कई बार स्थगित की जा रही थी।

सुप्रीम कोर्ट ने उमर खालिद को याचिका वापस लेने की अनुमति देते हुए उनकी जमानत याचिका रद्द कर दी है. जिसके बाद उमर खालिद अब नए सिरे से अपनी जमानत के लिए याचिका दायर कर सकेगा। बताते चलें कि इस से पहले उमर खालिद की जमानत याचिका की अर्जी दिल्ली की कड़कड़डूमा सत्र अदालत मार्च 2022 में खारिज कर चुकी है। उमर खालिद ने इस फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। अक्टूबर 2022 में दिल्ली उच्च न्यायालय ने भी उमर खालिद को जमानत देने से इनकार कर दिया था। तब से यह माना जा रहा था कि उमर खालिद जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकता है। मई 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से उमर खालिद के केस में जवाब तलब किया था। नवंबर 2023 में दोनों पक्षों के वकीलों के मौजूद न होने की वजह से मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो पाई थी।

बता दें कि 2020 में सीएए और एनआरसी के विरोध-प्रदर्शनों के दौरान उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा हुई थी, जिसमें 53 लोगों की मौत हो गई थी और 700 से अधिक घायल हो गए थे। सितंबर 2020 में गिरफ्तार किए गए उमर खालिद दंगों की पहचान मास्टरमाइंड के रूप में की गई। उनके साथ कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भी आतंकवाद विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था।