फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार में विधायकों की खरीद-फरोख्त की खबर, खुफिया एजेंसी हुई एक्टिव
![]()
बिहार: बिहार में चल रही राजनीतिक गतिविधि पर केन्द्र और राज्य की खुफिया एजेंसियां अपनी नज़र बनाई हुई हैं. किसी तरह की राजनीतिक उलट-फेर की स्थिति में या कोई बड़े बदलाव की आहट को इन एजेंसिंयों के लोग भांपने में जुटे हैं
राजनीतिक सरगर्मी के केंद्र बने सभी मुख्य स्थानों पर एजेंसियों के कर्मी या पदाधिकारी सादे लिबास में जमे हुए हैं.आम लोगों के बीच ही घुल-मिल कर ये लोग भी सभी राजनीतिक क्रिया-कलापों को भांपने में लगे हैं. विधायकों की खरीद-फरोख्त के मद्देनजर भी सभी पर भी नजर रखी जा रही हैं. आयकर विभाग जैसी एजेंसी पैसे के अवैध लेनदेन पर अगर कहीं कैश का मूवमेंट होता हैं, तो उन पर पैनी नजर बनाए हुए हैं
इस पूरे मामले को बेहद संजीदगी से अंजाम दिया जा रहा हैं. आम लोगों के हुकुम में ही खुफिया पदाधिकारी भी शामिल होकर टोह लेने में लगे हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक लोकतंत्र में किसी तरह का गलत क्रिया-कलाप नहीं हो, इस पर लगातार नजर रखने के लिए सभी एजेंसियां भी पूरी तरह से चौकस हैं. इन तमाम राजनीतिक उठापटक के बीच कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं. मसलन मध्यवर्ती, चुनाव, पार्टी का टूटना, विधायकों की क्रास वोटिंग, शक्ति परीक्षण के दौरान गायब रहना समेत अन्य मुख्य रूप से शामिल हैं.
राज्य पुलिस मुख्यालय ने विधायकों की खरीद फरोख्त को रोकने व उस पर नजर रखने के लिए अलर्ट जारी किया हैं. यह अलर्ट सोमवार की शाम तक लागू रहेगा.इस दौरान पूरे राज्य के विशेष वाहन जांच अभियान भी संचालित किया जायगा


बिहार: बिहार में चल रही राजनीतिक गतिविधि पर केन्द्र और राज्य की खुफिया एजेंसियां अपनी नज़र बनाई हुई हैं. किसी तरह की राजनीतिक उलट-फेर की स्थिति में या कोई बड़े बदलाव की आहट को इन एजेंसिंयों के लोग भांपने में जुटे हैं




बिहार: बिहार में नवगठित एनडीए सरकार के विश्वास मत से पूर्व राजनीतिक दलों में टूट की आशंका को लेकर पार्टियां सर्तक हैं. कहीं बैठकें, प्रशिक्षण शिविर तो कहीं भोज के बहाने विधायकों की उपस्थिति से एकजुटता परखी जा रही हैं क्योंकि राजनीति में कब पासा पलट जाए कहां नहीं जा सकता. कांग्रेस ने पहले ही अपने सभी 19 विधायकों को हैदराबाद भेज दिया था. अब वे विश्वास मत के दिन ही लाए जायेंगें. एनडीए की नीतीश सरकार को 12 फरवरी को विश्वास मत की परीक्षा से गुजरना हैं.
बिहार: बिहार के लगभग साढ़े तीन लाख नियोजित शिक्षकों के लिए बड़ी खबर हैं. सक्षमता परीक्षा में पास होने के लिए अब उन्हें तीन के बजाय पांच मौके मिल सकते हैं. बताया जा रहा हैं कि नियोजित शिक्षकों के विरोध के बाद विभाग ने सक्षमता परीक्षा के अधिकतम अटेंप्ट बढांने पर विचार किया हैं. जल्द ही घोषणा की जाएगी.
बिहार: बिहार में एनडीए सरकार के बहुमत परीक्षण से पहले राजनीति गर्माई हुई हैं. विपक्ष ने फ्लोर टेस्ट के दिन खेला होने का दावा किया हैं. वहीं जीतनराम मांझी के बेटे ने एवं HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन मांझी ने कहा कि फ्लोर टेस्ट के दौरान सुमन मांझी ने कहा कि फ्लोर टेस्ट के दौरान महागठबंधन के दर्जनों विधायक क्रास वोटिंग करेंगें और एनडीए को 128 से ज्यादा वोट मिलेंगे.
Feb 12 2024, 09:37
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k