झामुमो स्थापना दिवस को लेकर झाकोमयू ने की सिंदरी में बैठक - मलय चंद्र महतो
सिंदरी । धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में झामुमो स्थापना दिवस के 52 वें स्थापना दिवस समारोह को लेकर रविवार को झामुमो सिंदरी नगर वार्ड नं 53 अध्यक्ष राजकुमार महतो की अध्यक्षता में राजकीयकृत मजदूर उच्च विद्यालय परिसर सिंदरी में बैठक संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि झाकोमयू केन्द्रीय सदस्य सह झामुमो तैयारी समिति सिंदरी नगर प्रभारी मलय चंद्र महतो ने कहा कि स्थापना दिवस को ऐतिहासिक मनाने को लेकर चर्चा की जा रही है। सिंदरी नगर से हजारों की संख्या में मोटर साइकिल चारपहिया वाहन से तीर कमान, गाजा बाजा और जुलूस के साथ गोल्फ ग्राउंड धनबाद पहुंचेगे। मौके पर झाकोमयू केन्द्रीय सदस्य मुरारी मोहन झा, परशुराम सिंह, दिवास बैहरा, राजेश कुमार महतो, सुमीत धोबी, निपेन विश्वकर्मा, गौतम कुमार महतो, विकास कुमार महतो, अमर मंडल, विकास महतो, तपन सिंह, बैजनाथ विश्वकर्मा, सूर्य महतो, दिपक महतो, सोनु रक्षित, सीताराम बाउरी, मिथुन महतो, लालमोहन सिंह, बिजय राय, मानीक चन्द्र महतो, प्रदीप महतो, तपन सिंह, राजा मंडल, अरूप मंडल, सर्वेश्वर महतो, राज कारवा सहित कई झामुमो व झाकोमयू कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

सिंदरी । धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में झामुमो स्थापना दिवस के 52 वें स्थापना दिवस समारोह को लेकर रविवार को झामुमो सिंदरी नगर वार्ड नं 53 अध्यक्ष राजकुमार महतो की अध्यक्षता में राजकीयकृत मजदूर उच्च विद्यालय परिसर सिंदरी में बैठक संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि झाकोमयू केन्द्रीय सदस्य सह झामुमो तैयारी समिति सिंदरी नगर प्रभारी मलय चंद्र महतो ने कहा कि स्थापना दिवस को ऐतिहासिक मनाने को लेकर चर्चा की जा रही है। सिंदरी नगर से हजारों की संख्या में मोटर साइकिल चारपहिया वाहन से तीर कमान, गाजा बाजा और जुलूस के साथ गोल्फ ग्राउंड धनबाद पहुंचेगे। मौके पर झाकोमयू केन्द्रीय सदस्य मुरारी मोहन झा, परशुराम सिंह, दिवास बैहरा, राजेश कुमार महतो, सुमीत धोबी, निपेन विश्वकर्मा, गौतम कुमार महतो, विकास कुमार महतो, अमर मंडल, विकास महतो, तपन सिंह, बैजनाथ विश्वकर्मा, सूर्य महतो, दिपक महतो, सोनु रक्षित, सीताराम बाउरी, मिथुन महतो, लालमोहन सिंह, बिजय राय, मानीक चन्द्र महतो, प्रदीप महतो, तपन सिंह, राजा मंडल, अरूप मंडल, सर्वेश्वर महतो, राज कारवा सहित कई झामुमो व झाकोमयू कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

सिंदरी । आगामी 4 फरवरी को हर्ल खाद कारखाने का प्रस्तावित उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर्ल केन्द्रीय कंट्रोल रूम में बटन दबाकर कर सकते हैं। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए धनबाद उपायुक्त वरुण रंजन, उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह व एसएसपी धनबाद एच पी जनार्दन ने रविवार को हर्ल में बने हैलीपैड और सीसीआर रुम सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धनबाद उपायुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री 4 फरवरी को ड्रीम प्रोजेक्ट हर्ल खाद कारखाने का उद्घाटन करेंगे। उनका धनबाद में पहला कार्यक्रम हर्ल का उद्घाटन समारोह में शामिल होना तय है और इसके बाद वह बरवड्डा के लिए रवाना होंगे। इसको लेकर हर्ल हैलीपैड का निरीक्षण कर हर्ल सिंदरी प्रबंधन को प्रधानमंत्री के हैलीकॉप्टर उतरने के लिए विशेष दिशानिर्देश दिए गए हैं। हर्ल प्लांट के अंदर बने सभा स्थल का भी निरीक्षण गया है। अतिरिक्त प्लान और अन्य अतिथियों के आगमन को लेकर बलियापुर हवाई पट्टी पर भी तैयारी की जा रही है। धनबाद के बरवड्डा में प्रधानमंत्री रैली भी करेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। प्रधानमंत्री आगमन को लेकर हर्ल सिंदरी प्रबंधन तैयारियों में जुटा हुआ है। वहीं धनबाद नगर निगम सहित हर्ल सिंदरी की मदद से सिंदरी की सड़कों का पुनरुद्धार किया जा रहा है। निरीक्षण की टीम में सिंदरी एसडीपीओ अभिषेक कुमार, बलियापुर थाना प्रभारी सूबेदार यादव, सिंदरी थाना एसआई आदर्श कुमार सहित दलबल शामिल थे।
सिंदरी । कांड्रा महाशक्ति मैदान में सुरेन्द्र महतो का शहादत दिवस विशाल संकल्प दिवस के रुप में रविवार को मनाया गया। सभा को संबोधित करते हुए मासस युवा नेता बबलू महतो ने कहा कि सुरेंद्र महतो का शहादत किसी लोभ लालसा स्वार्थ के लिए नहीं हुआ था। उनका शहादत हक और अधिकार की लड़ाई के लिए हुई थी। उनकी शहादत से ही चासनाला कांड्रा में हक अधिकार की लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाया गया था। लोगों को मुआवजा और नौकरी भी मिला। आज इस क्षेत्र की परिस्थिति वैसे ही बदल गई है और फिर से सेल कंपनी को औने पौने दाम पर लालच से भरमा कर ग्रामीणों को अधिकार से वंचित करना चाह रहे हैं। उन्होंने उत्तेजना भरे स्वर में कहा कि किसी भी हालत में यह होने नहीं दिया जाएगा। संकल्प सभा में मासस सांसद प्रत्याशी जगदीश रवानी, केंद्रीय सचिव बबलू महतो, धनबाद जिला सचिव दिलीप महतो, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विक्की पंडित, परसबनीय पंचायत मुखिया राजा राम रजक, सरपंच प्रतिनिधि मंगल महतो, सिंदरी सचिव राजीव मुखर्जी, सिंदरी युवा मोर्चा जगतु महतो, विरेंची महतो, अमर महतो, हेमराज महतो, सुसील दुबे, दसरथ ठाकुर, हरथन गोराईं, दिलीप विश्वकर्मा, जागतु महतो, अनिल सिंह मौजूद दिखे।
सिंदरी । विगत 15 जनवरी 2003 को बंद हुई 205 बेड की एफसीआई अस्पताल में लायंस क्लब द्वारा आगामी छः माह में ओपीडी और लगभग डेढ़ वर्ष में पूरी व्यवस्था कायम हो जाएगी। इसकी जानकारी एफसीआईएल प्रबंधन और लायंस क्लब द्वारा पीडीआइएल गेस्ट हाउस में गणतंत्र दिवस की संध्या पर आयोजित प्रेसवार्ता में दी गई। देश के 75 वें गणतंत्र दिवस पर एफसीआई ओएसडी सुरेंद्र सिंह शेखावत ने एफसीआई अस्पताल में पहली बार झंडारोहण किया। उन्होंने लायंस क्लब द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि एफसीआई अस्पताल संचालन के लिए लायंस क्लब इंटरनेशनल को 50 वर्षों के लिए वर्क आर्डर दे दिया गया है। इसपर एफसीआई लगातार नियंत्रण रखेगा। उन्होंने बताया कि एफसीआई के पूर्व नियमों के अनुसार पूर्व और कार्यरत कर्मचारियों और उनके जीवनसाथी को नये अस्पताल में ओपीडी की मुफ्त सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं अन्य इलाज तंत्रों में उन्हें 50 फीसदी की रियायत की जाएगी। लायंस क्लब के कल्ब एडमिनिस्ट्रेटर सह अस्पताल के प्रोजेक्ट हेड प्रशांत पाण्डेय ने बताया कि चिकित्सकों से टेली मेडिसिन के माध्यम से आवश्यकतानुसार सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रेसवार्ता में एफसीआई ओएसडी सुरेंद्र सिंह शेखावत, एफसीआई सिंदरी यूनिट प्रभारी विजय चौधरी, संपदा अधिकारी देबदास अधिकारी, एस के दत्ता, अजीत श्रीवास्तव, सुनिल सिंह, लायंस क्लब सिंदरी अध्यक्ष लायन अनील आशुतोष, प्रोजेक्ट हेड सह क्लब एडमिनिष्ट्रेटर लायन प्रशान्त पाण्डेय, सचिव सह ट्रस्टी लायन ओंकार सिंह, ट्रस्टी लायन राकेश कुमार, ट्रस्टी लायन मनोज तिवारी, ट्रस्टी लायन मनोज कुमार, ट्रस्टी लायन विकास राय, ट्रस्टी लायन अखिलेश सिंह, ट्रस्टी लायन गोरखनाथ दुबे, ट्रस्टी लायन गौरव मल्लिक, लायन मंजीत सिंह उप्पल, लायन माशुक, लायन प्रभात, लायन मनोज मिश्र, लायन उदय सहाय, लायन अजय मंडल, लायन हरबिंदर, लायन एन के सिंह, लायन प्रेम सिंह टग्गर, लायन मृत्युँजय कुमार, लायन सुधीर कुमार सिंह उपस्थित थे।
सिंदरी । सेल की महत्वाकांक्षी परियोजना टासरा खनन क्षेत्र में सेल और केटीएमपीएल के सयुंक्त प्रयास से वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा 2023 का आयोजन गुरुवार को किया गया। यह घोषणा भी की गई कि इस वर्ष खान सुरक्षा पखवाड़ा सप्ताह 15 जनवरी से दिनांक 27 जनवरी तक मनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुरक्षा पखवाड़ा 2023 के झंडोत्तोलन और सुरक्षा शपथ लेकर प्रारम्भ किया गया। खान सुरक्षा पखवाड़ा सप्ताह में भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा गठित निरीक्षण दल द्वारा खान संचालन से सम्बंधित सुरक्षा तंत्र का जायजा लिया गया। इसमें प्रमुख रूप से खानों में कार्यरत व्यक्तियों एवं कर्मचारियों की व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण से सम्बंधित मामलों पर गहन निरीक्षण किया गया। सेल एवं केटीएमपीएल के सयुंक्त सुरक्षा प्रबंधन को देखते हुए निरीक्षण दल के नेतृत्वकर्ता विष्णुकांत झा ने कहा कि पूरे वर्ष सभी कर्मचारियों को सुरक्षित काम करने की सलाह दिए। सेल के अधिकारियों ने बताया कि खान में काम करते समय सर्वप्रथम स्वयं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। इसके साथ ही अपने साथी कर्मचारी की सुरक्षा करनी चाहिए। आप सुरक्षित रहोगे तभी अपने साथी की सुरक्षा कर सकते हो। निरीक्षण दल में डीजीएमएस अधिकारी विष्णुकांत झा, रमेश राय, निर्मल मण्डल, सुरेश पंडित, राजेश गाँधी, रामदेव चौधरी सहित टीम शामिल थे। इस अवसर पर सेल उपमहाप्रबंधक पंकज मण्डल, माइंस प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद, सुरक्षा अधिकारी के के राहुल व सेल के विभिन्न विभागों के अधिकारी, केटीएमपीएल के प्रोजेक्ट निदेशक टी रमेश, एच आर हेड चिट्टी बाबू, माइंस ऑपरेशन हेड सुरजीत शर्मा एवं समस्त अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।
सिंदरी । कल्याणेश्वरी टासरा माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड (केटीएमपीएल) कंपनी ने सिंदरी के टासरा क्षेत्र में 75 वें गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण किया। सिंदरी में पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह मना रही कंपनी ने सर्वांगीण विकास पर जोर डाला। समारोह के मुख्य अतिथि सेल चासनाला महाप्रबंधक शिवराम बनर्जी ने कहा कि सिर्फ कोयला खनन को बढ़ावा देना हमारा उद्देश्य नहीं है। परंतु खनन क्षेत्र के आसपास बसे परिवार का सर्वांगीण विकास पहली प्राथमिकता है। सेल चासनाला उपमहाप्रबंधक पंकज मंडल ने कहा कि खान विकास के साथ ग्रामीण विकास भी जरूरी है। इस मौके पर एसएपी व एसआईएस के जवानों ने मार्च पास्ट किया और सभी ने देश की शान तिरंगे झंडे को सलामी दी। समारोह में केटीएमपीएल के प्रोजेक्ट निदेशक टी रमेश, एच आर हेड चिट्टी बाबू, माइंस ऑपरेशन प्रमुख सुरजीत शर्मा, महेश जी, विजय शर्मा, मनीष कुमार सहित समस्त केटीएमपीएल के विभाग प्रमुख उपस्थित हुए।
सिंदरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धनबाद आगमन आगामी 4 फरवरी को तय माना जा रहा है। इसकी पुष्टि झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हर्ल सिंदरी महाप्रबंधक कार्यालय में शनिवार को अपने विशेष दौरा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आगामी 4 फरवरी को प्रधानमंत्री हर्ल सिंदरी प्रोजेक्ट पहुँचेंगे और इसका विधिवत उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आगमन को लेकर हर्ल प्रबंधन व स्थानीय सांसद पशुपतिनाथ सिंह और सिंदरी विधायक पत्नी तारा देवी से चर्चा की जा रही है। इस दौरान प्रधानमंत्री धनबाद के बरवड्डा से झारखंड में लोकसभा चुनाव का बिगुल फूँकेंगे। इसको लेकर भी तैयारी की जा रही है। हर्ल दौरा के दौरान झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, धनबाद सांसद पी एन सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, सिंदरी विधायक धर्मपत्नी तारा देवी, निवर्तमान महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल, भाजपा नगरीय जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा, विनय सिंह सहित सिंदरी व धनबाद के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सिंदरी । सिंदरी के सरकारी, गैर सरकारी, स्कूलों, पार्टियों के कार्यालयों सहित बाजारों में 75 वें गणतंत्र दिवस पर झण्डारोहण किया गया। हर्ल नये प्रशासनिक भवन में हर्ल सिंदरी हेड सुरेश प्रमाणिक, एफसीआईएल ओएसडी सुरेंद्र सिंह शेखावत द्वारा कल्याण केन्द्र ग्राउंड में झण्डोत्तोलन किया गया। हर्ल वाइस प्रेसिडेंट सुरेश प्रमाणिक ने कहा कि हर्ल की स्थापना से देश के यूरिया आयात में 40 लाख मिट्रिक टन की कमी आई है। हर्ल सिंदरी में अमोनिया का उत्पादन 5 अक्टूबर 2022 शुरू कर अबतक 6.15 लाख मिट्रिक टन अमोनिया और 7 नवंबर 2022 को यूरिया का उत्पादन शुरू कर अबतक 10.37 लाख मिट्रिक टन यूरिया का उत्पादन कर चुका है। कल्याण केन्द्र में एफसीआईएल ओएसडी सुरेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर की तरह सिंदरी के मंदिर हर्ल खाद करखाना का उद्घाटन करने प्रधानमंत्री अतिशीघ्र सिंदरी आएँगे। उन्होंने विरोधाभास संदेश जाने से नयी आवास नीति को बंद करने का अंदेशा जताया।
सिंदरी । सिंदरी में प्रधानमंत्री आगमन और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आजसू धनबाद जिला की तैयारी जोरशोर से शुरू हो गई है। इससे सिंदरी विधानसभा को लेकर आजसू ताल ठोक रही है। इसको लेकर सिंदरी विधानसभा प्रभारी राधेश्याम गोस्वामी की अध्यक्षता में आजसू कार्यालय सिंदरी में शनिवार को बैठक संपन्न हुई। इसमें बूथ स्तरीय समिति की मजबूती प्रदान करने के लिए विशेष दिशानिर्देश दिया गया। जिलाध्यक्ष मंटू महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड में लोकसभा चुनाव का बिगुल धनबाद से फूँकेंगे और इस खास कार्यक्रम में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो भी शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के दिशानिर्देश पर लोकसभा चुनाव की तैयारी की जा रही है। राजग प्रत्याशी के विजयी अभियान को मजबूती देंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 13 मार्च को विस्थापित ट्रिब्यूनल कोर्ट को लेकर कोयला भवन धनबाद में धरना देंगे। मौके पर हलधर महतो, डॉ दीपक गोराईं, अवधेश यादव, मनोज रवानी, कपूर गोराईं, पाण्डव रजक, नयन महतो, रिंकू खान, पवन शर्मा, प्रदीप शर्मा, राजेश चौधरी, बलराम महतो, शफीक आलम, सागर दास, मो एजाज, गौतम रवानी, दिलीप मंडल, सेवा सिंह, उमाशंकर सिंह, सुमित पाण्डेय, पप्पू सिंह, युद्धिष्ठिर टुडू, सूरज राय शामिल थे।
Jan 28 2024, 19:35
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
31.4k