गौशाला ओपी में आयोजित हुआ पुलिस जनसहयोग समिति की बैठक
सिंदरी । वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा जारी दिशानिर्देश पर गौशाला ओपी में ओपी प्रभारी विरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में पुलिस जनसहयोग समिति की बैठक शनिवार को संपन्न हुई। इसमें जनता द्वारा पुलिस को सहयोग और पुलिस द्वारा जनता के सहयोग के लिए समिति बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में उपस्थित लोगों ने जनता की समस्याओं को रखा। बैठक में ओपी प्रभारी बिरेन्द्र कुमार, एएसआई जयमसीह लकड़ा, वार्ड नं 53 निवर्तमान पार्षद चंपा देवी, योगेंद्र महतो, अशोक महतो, सुशील दुबे, दिनेश नंदन दुबे, गोपाल विश्वकर्मा, दुलाल महतो, मो सलमान, नवीन महतो, दीपू होरो, मो आरीफ, संजय महतो, गुल मोहम्मद, मो खुर्शीद अली, राकेश कुमार, सावित्री पाण्डेय, कमला देवी सहित अन्य मौजूद थे।
Jan 15 2024, 21:06
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
77.5k