गरीब संकल्प सफलता के लिए हम पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को दी बधाई
गया/डोभी। जिले के शेरघाटी विधानसभा के पर्यवेक्षक और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव दिलीप यादव ने कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन से गरीब संकल्प सभा की सफलता के लिए बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि इस कड़कड़ती ठंड में भी डोभी प्रखंड के विभिन्न पंचायत गांव से हजारों लोग सभा में उपस्थित हुए और संकल्प सभा को सफल बनाएं। इसके लिए तहे दिल से पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हैं।
जिसमें मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी, डोभी प्रखंड के अध्यक्ष योगेंद्र मांझी, मनोज मांझी, लाला सिंह, एकराम खान, रूबी देवी, सुषमा देवी, सावित्री देवी, ललिता देवी, सतेंद्र मांझी,आनंद मांझी, हरेंद्र मांझी, अनिल यादव आदि के दूरदर्शी सोच व मेहनत से कार्यक्रम सफल हुआ।
लोगों ने हमारे नेता जीतन राम मांझी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष मांझी के नीति नियति और नेतृत्व को स्वीकार करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में अपार जन समर्थन व उत्साह दिखाया। यह कार्यकर्ताओं के मेहनत का प्रतिफल है। शेरघाटी विधानसभा की आवाज को हमेशा उठाते रहूंगा।
रिपोर्ट: महेंद्र कुमार।













Jan 08 2024, 21:44
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
34.8k