सांसदों के निलंबित करने पर गया में केन्द्र और भाजपा सरकार के विरोध में निकाला गया विरोध प्रदर्शन : कुमार गौरव
गया। संसद में सांसदों के निलंबित करने के विरोध में एक ओर पूरे बिहार में इंडिया गठबंधन के लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वही गया में भी इंडिया गठबंधन के द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान केन्द्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में युवा जदयू जिला अध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा के नेतृत्व में भी कई कार्यकर्ता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर विरोध प्रदर्शन किया।
युवा जदयू जिलाध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने कहा कि संसद में अगर किसी विपक्षी सांसद के द्वारा किसी प्रश्न का जवाब मांगा जाता है और इस तरह की कार्रवाई करते हुए कई सांसदों को निलंबित कर दिया जाए तो इंडिया गठबंधन के लोग चुप बैठने वाले नहीं हैं। इसी को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा के विरोध में पूरे बिहार में विरोध प्रदर्शन निकाला गया है जिसमें गया जिला युवा जदयू के कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रिपोर्ट: मनीष कुमार।

गया। संसद में सांसदों के निलंबित करने के विरोध में एक ओर पूरे बिहार में इंडिया गठबंधन के लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वही गया में भी इंडिया गठबंधन के द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया।






Dec 23 2023, 15:17
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
29.9k