Aurangabad

Dec 02 2023, 17:50

दरोगा की बर्बरतापूर्ण पिटाई से युवक घायल, एसपी ने दिया जांच का आदेश।

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद में एक रंगबाज दरोगा को अपनी वर्दी का गुमान इस कदर सर चढ़ा कि उसने निर्दोष युवक की बर्बरतापूर्ण पिटाई कर दी जिसमें युवक गंभीर रूप से ज़ख्मी हों गया। 

पीड़ित युवक ने बर्बरता पूर्ण पिटाई के शरीर पर पड़े निशान की फोटो वायरल करते हुए पुलिस पदाधिकारी से इंसाफ की गुहार लगाई है जिसमें मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधिक्षक ने जांच का आदेश दिया है।दरअसल मामला गोह थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव की हैं। जहां वर्ष 2001 के एक मामले में कोर्ट वारंटी उस गांव निवासी सूर्यदेव यादव को देर शाम पुलिस पकड़ने गई थी। 

जहां दारोगा प्रशांत कुमार ने अभियुक्त के साथ उसके पुत्र बिरेंद्र यादव को हिरासत में ले लिया और थाने पर ले जा कर अपने निजी कमरे में बर्बर पिटाई कर दी जिसमें युवक ज़ख्मी हों गया। 

पीड़ित ने आरोप लगाते हुऐ बताया कि दरोगा ने गाली – गलौज करते हुऐ बर्बरतापूर्वक पिटाई की हैं। साथ ही पीड़ित ने दरोगा के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की मांग की हैं।

Aurangabad

Dec 02 2023, 12:42

औरंगाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, महज 48 घंटे के अंदर किशोरी के साथ दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

औरंगाबाद : जिले की उपहारा एवं महिला थाना की पुलिस ने एक किशोरी के साथ किए गए यौनाचार मामले में कारवाई करते हुए मामले के मुख्य अभियक्त नटवर उर्फ कौशल कुमार को सूचना मिलने के 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर आगे की कारवाई में जुट गई है।

आज शनिवार को समाहरणालय स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में एक प्रेसवार्ता कर मुख्यालय डीएसपी प्रथम नभ वैभव ने जानकारी देते हुए बताया कि उपहारा थाना क्षेत्र के एक किशोरी के साथ चार युवकों द्वारा यौनाचार किए जाने का मामला प्रकाश में आया था। जिसकी प्राथमिकी महिला थाना में 4 अभियुक्तों के विरुद्ध दर्ज कराई गई थी। डीएसपी ने बताया कि अभियुक्तों में नटवर उर्फ कौशल कुमार, गोपाल यादव, सतीश कुमार एवं रंधीर कुमार शामिल थे। 

प्राथमिकी दर्ज होते ही एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम के निर्देशन में महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी द्वारा उपहारा थाना के सहयोग से यौनाचार मामले में लिप्त चार युवकों में से एक अभियुक्त नटवर उर्फ कौशल को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में भेजा जा रहा है तथा शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Dec 01 2023, 19:52

जननायक कर्पूरी चर्चा में शामिल होंगे जदयू के तमाम दिग्गज

नवीनगर। जनता दल यूनाइटेड के तमाम दिग्गज आगामी 2 दिसंबर को नवीनगर प्रखंड मुख्यालय में नवीनगर थाना के बगल में स्थित गौतम बुद्ध नगर भवन में आयोजित जननायक कर्पूरी चर्चा में शामिल होंगे।

कराकाट सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन सिंह उर्फ राजा बाबु ने बताया कि इस चर्चा में नीतीश सरकार द्वारा अति पिछड़ा वर्ग के लिए गए कार्यों एवं केंद्र की उपेक्षा पर विमर्श किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि विधान पार्षद गुलाम गौस, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रमिला प्रजापति तथा मगध प्रमंडल के पार्टी प्रभारी

विद्यानंद विकल होंगे। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद और विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह, पूर्व विधायक तथा जदयू जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, जदयू प्रदेश सचिव डॉ निशा सिंह, जदयू जिला महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मंजरी सिंह, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बृजमोहन मेहता तथा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी शामिल होंगे।

जदयू नेताओं ने कहा कि नीतीश सरकार ने अति पिछड़ा वर्ग के लिए इतना ज्यादा काम किया है जितना कभी उनके लिए काम नहीं किया गया। इस वर्ग के उत्थान के लिए नीतीश सरकार ने

कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जबकि केंद्र सरकार का रवैया इस मामले में उदासीन रहा है। इस मसले को लेकर जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता जनता के बीच में आ रहे हैं।

Aurangabad

Dec 01 2023, 18:26

केवल्या एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा मीडिया पर्सन के साथ रिफ्रेशर कार्यशाला का किया गया आयोजन

नीति आयोग भारत सरकार द्वारा नियंत्रित आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत केवल्या एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा जागृति विहार औरंगाबाद स्थित पिरामल फाउंडेशन के कार्यालय में मीडिया पर्सन के साथ एक रिफ्रेशर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 कार्यशाला में उपस्थित मीडिया पर्सन को डिस्ट्रिक्ट लीड सदाब आलम ने बताया की कैवल्या एजुकेशन फाउंडेशन नीति आयोग के संकेतों पर पिछले दो वर्षो से जिला प्रशासन के साथ जुड़ कर आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रही है। 

खास कर जिले के चयनित 175 डेमो विद्यालयों में शिक्षा के संकेतों जैसे चेतना सत्र, बाल संसद, पुस्तकालय, बाला पेंटिंग, एफएलएन कीट, सुरक्षित शनिवार, अभिभावक शिक्षक बैठक, हेडमास्टर शिक्षक बैठक, गूगल रीड आलोंग, पीएलसी और बीपीएमयू बैठक आदि पर काम कर रही है।

 विशेषकर पिछले एक साल में एफएलएन कीट के प्रयोग के माध्यम से पहली और दूसरी कक्षा के अधिगम स्तर में आए सकारात्मक बदलाव ने विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति में सुधार लाया है। जिले में लगभग 34 मास्टर प्रशिक्षक अपने अपने प्रखंडों में शैक्षणिक सुधार में प्रयत्नशील हैं।

 इस अवसर पर सीनियर मेंबर आशुतोष कुमार, रोहित कुमार, मास्टर प्रशिक्षक राजकुमार प्रसाद गुप्ता, स्प्रीहा, शुभम, भावना सहित अन्य फेलो मौजूद थें।

Aurangabad

Dec 01 2023, 10:51

स्कार्पियो एवम बाइक में आमने सामने हुई टक्कर,बाइक सवार दो की मौत एक घायल, घायल की स्थिति गंभीर

औरंगाबाद : जिले के रफीगंज शिवगंज पथ के अमीर विगहा गांव पास स्कार्पियो एवम बाइक की जबरदस्त टक्कर हुई।जिसमें बाइक सवार मदनपुर थानांतर्गत बाजितपुर गांव निवासी 25 वर्षीय रवि कुमार का घटनास्थल पर ही मौत हो गया।इसी गांव के बाइक पर सवार नीतीश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। एवम रितिक कुमार घायल हो गए। 

सूचना मिलते ही 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।घायल की स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि स्कार्पियो नम्बर जे एच 06सी 5045 शिवगंज से रफीगंज की ओर आ रही थी।मदनपुर थाना के वार वाजितपुर गांव निवासी रामाशीष यादव के पुत्र नीतीश कुमार एवम रितिक कुमार तथा रामस्वरूप यादव के 25 वर्षीय पुत्र रवि कुमार अपाची बाइक संख्या बी आर 26 एक्स 7146 से रफीगंज से अपने घर जा रहे थे।इसी बीच अमीर विगहा के पास आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई।

स्कार्पियो मे सवार लोग बारात जा रहे थे जो घटना होते ही अपने गाड़ी से निकलकर पीछे से आ रहे बारात के दूसरे गाड़ी में सवार होकर निकल गए।दुर्घटना ग्रस्त बाइक एवम स्कार्पियो घटनास्थल पर ही मौजूद है।

मृतक घायल का चचेरा भाई है।तथा नीतीश और रितिक सगा भाई है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ हॉस्पिटल में जमा हो गई। 

मदनपुर थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गयी है।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Dec 01 2023, 10:48

औरंगाबाद सड़क हादसे में पत्रकार की मौत मामले में एसपी ने ओबरा पुलिस को दिया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की पहचान कर कार्रवाई का आदेश


औरंगाबाद : पत्रकार बबलू कुमार के रक्तदान कर घर वापसी के दौरान ओबरा थाना के चपरी गांव के पास अज्ञात वाहन के धक्के के बाद मौत मामले में शव के पोस्टमार्टम पुलिस परिजनों से आवेदन प्राप्त कर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है। 

वही औरंगाबाद की पुलिस अधीक्षक स्वपना गौतम मेश्राम के आदेश पर ओबरा पुलिस अज्ञात वाहन को चिन्हित करने हेतु सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला रही है। 

पुलिस का कहना है कि जिस वाहन से पत्रकार बबलू कुमार का एक्सीडेंट हुआ है उसको जल्द जब्त कर आगे की कार्रवाई किया जाएगा।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Nov 30 2023, 21:34

औरंगाबाद : पत्रकार के निधन पर लोजपा प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह ने जताया शोक, कही यह बात

औरंगाबाद के ओबरा प्रखंड के विशुनपुरा निवाशी पत्रकार बब्लू पासवान के निधन पर लोजपा (रा )के प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह ने ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। सिंह ने कहा कि ओबरा के  पत्रकार लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यशील थे।

उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामबिलास)के आईटी सेल के ओबरा के प्रखंड एवं दैनिक भास्कर में भी कार्य करते आ रहे थे।

उनके निधन से पत्रकारिता क्षेत्र एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रा )में अपूरणीय क्षति हुई है। वे बड़े ही सरल एवं मृदुभाषी स्वभाव के थे। उन्होंने ईमानदारी एवं सत्यता के साथ पत्रकारिता की। वे कर्तव्यनिष्ठ और समय के पक्के थे। उनके निधन पर लोजपा नेता अनूप ठाकुर, लोजपा नेत्री नीतू सिंह, महिला जिला अध्यक्ष रंजू वर्मा लोजपा नेता सुधीर शर्मा अजय पासवान बिपिन सिंह ने शोक संवेदना प्रकट की।

Aurangabad

Nov 30 2023, 19:58

सड़क हादसे में पत्रकार की मौत, मीडिया जगत में शोक की लहर

औरंगाबाद : जिले के ओबरा से एक अखबार के पत्रकार बबलू कुमार की गुरूवार को हुए एक सड़क हादसे में निधन हो गया। बताया जाता है कि बबलू ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे शिविर में रक्तदान कर बाइक से अपने गांव विशुनपुरा लौट रहे थे। इसी दौरान चपरी के पास एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। 

आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने बबलू को इलाज के लिए ओबरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान पत्रकार की मौत हो गई। 

पत्रकार की मौत की खबर से औरंगाबाद के पत्रकार समुदाय में शोक की लहर दौड़ गयी। सभी इस दुःखद हादसे की खबर सुनकर स्तब्ध रह गये। वही पत्रकार गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Nov 30 2023, 19:57

झारखंड से आए युवक ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई मामला

औरंगाबाद - जिले के अंबा थाना क्षेत्र के एक गांव में झारखंड से आए युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। मामले में पीड़िता ने महिला थाने में प्राथमिकी कराई है।

 

 

बताया जाता है कि छात्रा नानी के घर गई थी इसी क्रम में युवक से मिली थी और दोनो में संपर्क हो गया था। युवक मोबाइल से युवती से बात करने लगा था और दोनो में प्यार परवान चढ़ गया था। दोनो एक दूसरे के बिन जीने मरने को तैयार थे। युवक ने छात्रा से शादी करने को कह उसके साथ कई बार गंदा काम भी किया था।  

इस बारे में महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया कि आरोपित युवक छात्रा से शादी करने का झांसा देकर गंदा काम किया है। छात्रा का नानी का घर युवक के घर है। युवक ने नानी के घर ही छात्रा के साथ दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम दिया है। आरती कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छात्रा का 164 का बयान कोर्ट में कराया गया है। आरोपित युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गांव में छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Nov 30 2023, 19:55

देव प्रखंड में जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन, ग्रामीणों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

औरंगाबाद - आज दिनांक 30 नवंबर को जिला पदाधिकारी, श्री श्रीकांत शास्त्री द्वारा देव प्रखंड के ग्राम पंचायत- खरकनी के पंचायत सरकार भवन में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को अवगत कराया गया।

सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कई महत्वपुर्ण बातों को जनता के साथ साझा किया गया। साथ ही आम जनता द्वारा सरकार द्वारा क्रियान्वित किये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं से किस प्रकार उन्हें लाभ पहुँच रहा है तथा उससे उनके जीवन में क्या बदलाव हुआ है, उनके बारे में विस्तार से बताया गया।

जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बताते हुए सरकार के महत्वपुर्ण योजनाओं के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी जनता के समक्ष रखा गया। उनके द्वारा मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, मनरेगा, लेबर वेलफेयर फंड, पंचायत सरकार भवन इत्यादि योजनाओं की जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के हर व्यक्ति को मिले। डायल 112 के तहत मेडिकल, फायर एवं पुलिस इमरजेंसी की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। साइबर अपराध को रोकने के लिए डायल 1930 हेल्पलाइन की व्यवस्था की गई है। हर जिले में साइबर अपराध को रोकने के लिए साइबर थाना खोला गया है। दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को सहयोग देने का अनुरोध किया गया।

अपर समाहर्ता द्वारा राजस्व विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया। अपर समाहर्ता द्वारा भूमि दाखिल खारिज, ऑनलाइन रसीद, अभियान बसेरा, जमाबंदी का आधार सीडिंग, एलपीसी इत्यादि योजनाओं की जानकारी दी गई। उप विकास आयुक्त द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं मनरेगा योजनाओं की उपलब्धि के बारे में लोगों को अवगत कराया गया।

इस कार्यक्रम में आम जनता के समक्ष सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड नाटक तथा विडीयो फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

इस दौरान एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम, अपर समाहर्ता ललित भूषण रंजन, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार, अंचल अधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र