Rohtas

Nov 29 2023, 20:27

हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, पूर्व मुखिया समेत पांच पर प्राथमिकी
रोहतास। जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अगरेड कला गांव में एक पूर्व मुखिया समेत पांच लोगों के विरूद्ध हर्ष फायरिंग को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि बीते दिनों रात्रि भोज के दौरान गांव में बार-बालाओं का डांस चल रहा था। इसी दौरान हर्ष फायरिंग की गई। वायरल वीडियो के संदर्भ में सूर्यपूरा थानाध्यक्ष प्रिया कुमारी ने बताया कि बीते दिनों थाना क्षेत्र के अगरेड कला निवासी गोपाल दुबे के घर के पास रात्रि भोज में बार बालाओं का डांस चल रहा था। इसी दौरान पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह के समक्ष मंगल सिंह के लाईसेंस बंदूक से हर्ष फायरिंग किया गया। जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारी के प्राप्त निर्देश के आलोक में पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह, मंगल सिंह, राम अयोध्या सिंह, नागेंद्र सिंह उर्फ भुअर सिंह और अयोजन कर्ता गोपाल दुबे समेत कुल पांच लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी गई है।

रोहतास। जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अगरेड कला गांव में एक पूर्व मुखिया समेत पांच लोगों के विरूद्ध हर्ष फायरिंग को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि बीते दिनों रात्रि भोज के

Rohtas

Nov 29 2023, 18:01

उत्तरकाशी के टर्मिनल में फंसे सुशील शर्मा के बाहर आने पर परिजनों में खुशी, उत्तराखंड सरकार सहित प्रधानमंत्री का जताया आभार

रोहतास। जिले के तिलौथू प्रखण्ड अंतर्गत चंदनपुरा गाँव के उत्तरकाशी स्थित टर्मिनल में फंसे सुशील शर्मा के बाहर निकलने के बाद परिजनों में खुशी की लहर है। सुशील के पिता रामदेव शर्मा और पत्नी गुड़िया देवी ने रेस्क्यू टीम, उत्तराखंड सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है।

बता दें कि सुशील पिछले 10 वर्षों से उसी कंपनी में हाईड्रा चालक के तौर पर काम कर रहा था। पिछले 11 महीनों से वह अपने घर भी नहीं आया था। वादा किया था कि दीपावली और छठ पर्व में वापस आएगा।

सुशील के पिता राजदेव शर्मा और पत्नी गुड़िया देवी ने बताया कि सुशील 17 दिनों तक टर्मिनल में फंसे रहे। उन्होंने सभी दुखों का सामना किया, लेकिन उनके टर्मिनल से बाहर आने के बाद परिवार में खुशी है।उनकी पत्नी गुड़िया देवी और बच्चों ने सुशील के वापस आने पर खुशी जताई है और सुशील के माता-पिता ने उसके घर वापस आने पर पूजा-पाठ करने की योजना बनाई है।

गुड़िया देवी ने बताया कि सुशील पिछले 10 वर्षों से उसी कंपनी में हाईड्रा चालक के पद पर काम कर रहे थे। टर्मिनल में जाने से पहले उन्होंने वादा किया था कि दीपावली और छठ पर्व में वापस आएंगे। लेकिन उससे पहले हीं सुशील टर्मिनल में फंस गए।

Rohtas

Nov 29 2023, 17:22

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कार्यक्रमों की सचिव ने की समीक्षा, कई दिशा निर्देश जारी

रोहतास। जिला समाहरणालय स्थित डीआरडीए संवाद कक्ष में बुधवार को बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

बैठक के दौरान राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित राजस्व के कल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को कई दिशा निर्देश जारी किए गए।

बैठक के संदर्भ में जानकारी देते हुए जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि समीक्षा के दौरान दाखिल -खारिज, परिमार्जन, अभियान बसेरा-2, आधार सिडिंग एवं सरकारी भूमि का विवरण अपलोड करने सहित राजस्व के अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किया गया। दाखिल खारिज के निष्पादन में सचिव द्वारा संबंधित पदाधिकारीयों को एफिशिएंसी एवं क्वालिटी मेंटेंन करने का निर्देश दिया गया है तथा भूमि संबंधित मामलों में विशेष संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की बात कही गई।

उन्होंने बताया कि आधार सिंडिग एवं अभियान बसेरा-2 को आगामी 31 दिसंबर तक निश्चित रूप से पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है। जिसको लेकर सचिव ने लक्ष्य को ससमय पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया है। मौके पर जिलाधिकारी नवीन कुमार, उप विकास आयुक्त शेखर आनंद, एडीएम चंद्रशेखर प्रसाद सहित जिले के सभी प्रखंडों के अंचलाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Rohtas

Nov 29 2023, 16:11

भाजपा कार्यकर्ता के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित

रोहतास। बिहार भाजपा के सह प्रभारी सुनील ओझा के आकस्मिक निधन पर भारतीय जनता पार्टी की रोहतास जिला इकाई ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

भारतीय जनता पार्टी के रोहतास जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चंद्रवंशी की अध्यक्षता में बुधवार को शिवघाट मंदिर के प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया तथा स्वर्गीय ओझा के निधन को अपूर्णनीय क्षति बताया।

बता दें कि स्वर्गीय सुनील ओझा भारतीय जनता पार्टी के प्रचारक के रूप में कार्य कर चुके हैं तथा संगठन में उन्होंने विभिन्न दायित्वों का भी निर्वहन किया है। जिससे भाजपा की रोहतास जिला इकाई उनके निधन से अत्यंत हीं मर्माहत एवं शोकाकुल है।

शोक सभा के दौरान जिला महामंत्री विजय सिंह, अशोक साह, जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह, प्रमोद कुशवाहा, मंगलानंद, अरुण पांडे, जिला मंत्री रामायण पासवान, जितेंद्र राम, रेखा चंद्रवंशी, अभिषेक तिवारी, सरताज हुसैन, नवीन चंद्र साह, नगर मंडल

अध्यक्ष संदीप सोनी, बृजनंदन कुशवाहा, बंशी सेठ, सतनारायण पासवान, बिनोद गौतम, विनोद पासवान, गुप्तेश्वर गुप्ता, शिवनाथ चौधरी, अवधेश कुशवाहा, बजरंगी, दिनेश साहू, रजनीश वर्मा, राधेश्याम पांडे, सनी चौरसिया, भोला गुप्ता, सुरेंद्र पांडे सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rohtas

Nov 29 2023, 16:08

डाटा एंट्री कंप्यूटर ऑपरेटर संघ का दुसरे दिन भी सांकेतिक हड़ताल जारी, कार्यालयों में पसरा सन्नाटा

रोहतास - सेवा समायोजन की एकल मांग को लेकर बिहार राज्य डाटा एंट्री कंप्यूटर ऑपरेटर संघ पटना के आह्वान पर दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर बैठे डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने बुधवार को दूसरे दिन भी अपनी मांगों के समर्थन में जमकर आवाज बुलंद की। सांकेतिक हड़ताल को संबोधित करते हुए संघ के कार्यकर्ताओं ने कहा कि विगत दो दशक से लगभग 20 हजार कर्मी पूरे प्रदेश में कार्य करते आ रहे हैं। लेकिन बिहार सरकार द्वारा आज तक सेवा शर्त नियमावली का गठन नहीं किया गया। जिसके चलते कर्मीयों की सेवा सुरक्षित नहीं है। 

संघ सरकार से मांग करती है कि कार्य दक्षता एवं महत्ता को देखते हुए सभी कर्मियों को जल्द से जल्द सेवा समायोजित कर नियोजित कर्मचारी घोषित करें। ताकि कर्मीयों के परिवार एवं बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित हो सके। अगर सरकार संघ की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो अगले माह से सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं। 

इस दौरान सांकेतिक हड़ताल पर बैठे कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन एवं सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की तथा हाथों में बैनर तख्ती लिए अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखा। इधर जिले के प्रत्येक कार्यालयों में कार्यरत प्रोग्रामर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टेनोग्राफर, आई ब्यायस एवं आईटी गर्ल्स के जिला समाहरणालय रोहतास के समक्ष हड़ताल पर बैठने से लगभग सभी कार्यालयों में दुसरे दिन भी कार्य बाधित रहा। जिससे लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। 

सांकेतिक हड़ताल के दौरान जिला अध्यक्ष राजू कुमार, जिला सचिव मिथिलेश कुमार, कोषाध्यक्ष हनुमान शर्मा, देवेंद्र चौबे, धर्मराज सिंह, अक्षय कुमार, अनिल कुमार, निशांत कुमार, सनोज कुमार, शांतनु कुमार, राजीव कुमार शर्मा, अमरेश कुमार, राहुल कुमार, रवि कुमार, मनीष कुमार, रंजीत तिवारी, कयामुद्दीन खान, कौशल्या कुमारी, आशा कुमारी, दुर्गा कुमारी, पूनम कुमारी, रेखा कुमारी सहित काफी संख्या में कर्मी मौजूद रहे।

रोहतास से दिवाकर तिवारी

Rohtas

Nov 28 2023, 19:45

पुलिस दबिश के कारण गोली कांड के प्राथमिकी अभियुक्त ने कोर्ट में किया सरेंडर

रोहतास - जिले के नोखा थाना क्षेत्र अंतर्गत बराव गांव में बीते दिनों हुए गोली कांड के प्राथमिकी अभियुक्त मोनू कुमार ने पुलिस दबिश के कारण कोर्ट में समर्पण कर दिया है।

घटना की पुष्टि करते हुए एसपी विनीत कुमार ने बताया कि नोखा थाना क्षेत्र के बरांव गांव में गोली कांड के प्राथमिकी अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए रोहतास पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में मंगलवार को मोनू कुमार ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

बता दें कि नोखा थाना क्षेत्र अंतर्गत बराव गांव में 24 नवंबर की रात गोलीबारी की गई थी। जिसमें गोली लगने से एक युवक रवि कुमार घायल हो गए थे। रवि कुमार के फर्द बयान पर रविंद्र कुमार, मोनू कुमार और दीपक कुमार को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था। इसी मामले में मोनू कुमार ने कोर्ट में सरेंडर किया है।

वहीं थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि लगातार पुलिस दबिश के कारण मोनू कुमार द्वारा कोर्ट में सरेंडर कर दिया गया है तथा मामले में फरार अन्य दो अभियुक्तों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रोहतास से दिवाकर तिवारी

Rohtas

Nov 28 2023, 17:37

यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर चलाया गया वाहन जांच अभियान


रोहतास। जिले में सड़क सुरक्षा एवं आपराधिक घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार वाहन जांच अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए हैं। जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से जुर्माना राशि वसूल की जा रही है तथा लोगों से अपील भी किया जा रहा है कि यातायात नियमों का आवश्यक रूप से अनुपालन करें। इसी क्रम में मंगलवार को सासाराम यातायात थाना प्रभारी गिरीश कुमार के नेतृत्व में शहर के पोस्ट ऑफिस चौराहे पर भी सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे लोगों से बड़े पैमाने पर जुर्माना राशि वसूल की गई तथा कई वाहन चालकों को कड़ी फटकार भी लगाई गई। जांच अभियान के संदर्भ में यातायात थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि जिले में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटना एवं आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए रोहतास पुलिस की ओर से यह जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिससे लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान दर्जनों दुपहिया व चारपहिया वाहनों को पकड़कर उनके कागजात आदि की जांच कराई गई। वहीं बिना हेलमेट, अधुरे कागजात, सीटबेल्ट एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना राशि भी वसूल किया गया है। उन्होंने बताया कि वाहन जांच के दौरान अब तक 50 हजार से अधिक जुर्माना राशि वसूल की गई है तथा यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन कराने एवं सड़क जाम की स्थिति को देखते हुए आगे भी अभियान चलाया जाएगा। हालांकि चेकिंग अभियान को देखकर कुछ वाहन चालक इधर उधर भागते हुए देखे गए तथा कुछ चालक पुलिसकर्मियों को चकमा देने में भी कामयाब रहे। जांच अभियान के दौरान एस आई चंचल कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Rohtas

Nov 28 2023, 17:12

संगठन एवं बूथ सशक्तिकरण को लेकर भाजपा कोर कमेटी की हुई बैठक

रोहतास : डेहरी विधान सभा अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के कोर कमिटी की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चंद्रवंशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री प्रेम कुमार शामिल हुए। जहां पार्टी की मजबूती एवं बूथ सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने पर भी विचार विमर्श किया गया।

इस दौरान मुख्य रूप से विश्वकर्मा योजना एवं अयोध्या रामजन्म भूमि को लेकर विशेष रूप से चर्चा किया गया तथा बताया गया कि संगठन की मजबूती के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं।

बैठक के दौरान पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव, ज़िला महामंत्री अशोक साह, ज़िला उपाध्यक्ष विवेक सिंह, प्रमोद कुशवाहा, पंकज सिंह, ज़िला प्रवक्ता डॉ कन्हैया सिंह, नवीन चन्द्र साह, नारायण चौधरी, वकील खरवार, आनंद पांडेय, अशोक सोनी, आशुतोष सिंह, अमित कुमार, मैकु राम, कुंवर सिंह सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं सभी प्रकोष्ठ के संजोजक मौजूद रहे।

रोहतास से दिवाकर तिवारी

Rohtas

Nov 28 2023, 16:22

डाटा एंट्री कंप्यूटर ऑपरेटर संघ का दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल, सेवा समायोजन की उठाई मांग

रोहतास : बिहार राज्य डाटा एंट्री कंप्यूटर ऑपरेटर संघ पटना के आह्वान पर मंगलवार को जिला मुख्यालय रोहतास के समक्ष जिले के प्रत्येक कार्यालयों में कार्यरत प्रोग्रामर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टेनोग्राफर, आई ब्यायस एवं आईटी गर्ल्स द्वारा दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का आयोजन किया गया।

संघ का कहना है कि विगत दो दशक से लगभग 20 हजार कर्मी पूरे प्रदेश में कार्य करते आ रहे हैं। लेकिन बिहार सरकार द्वारा आज तक सेवा शर्त नियमावली का गठन नहीं किया गया। जिसके चलते कर्मीयों की सेवा सुरक्षित नहीं है।

संघ ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि कार्य दक्षता एवं महत्ता को देखते हुए सभी कर्मियों को जल्द से जल्द सेवा समायोजित कर नियोजित कर्मचारी घोषित करना चाहिए। ताकि कर्मीयों के परिवार एवं बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित हो सके।

अगर सरकार हमारी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो अगले माह से सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं।

इस दौरान सांकेतिक हड़ताल पर बैठे कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन एवं सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी भी की तथा हाथों में बैनर तख्ती लिए अपना आवाज बुलंद किया।

सांकेतिक हड़ताल के दौरान जिला अध्यक्ष राजू कुमार, जिला सचिव मिथिलेश कुमार, कोषाध्यक्ष हनुमान शर्मा, देवेंद्र चौबे, धर्मराज सिंह, अक्षय कुमार, अनिल कुमार, निशांत कुमार, सनोज कुमार, शांतनु कुमार, राजीव कुमार शर्मा, अमरेश कुमार, राहुल कुमार, रवि कुमार, मनीष कुमार, रंजीत तिवारी, कयामुद्दीन खान, कौशल्या कुमारी, आशा कुमारी, दुर्गा कुमारी, पूनम कुमारी, रेखा कुमारी सहित काफी संख्या में कर्मी मौजूद रहे।

रोहतास से दिवाकर तिवारी

Rohtas

Nov 27 2023, 18:58

चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

रोहतास – जिले के बिक्रमगंज से डेहरी ऑन सोन जाने वाली सड़क पर चलते ट्रक में भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार जलती ट्रक से चालक ने आनन फानन में कूदकर अपना जान तो बचा लिया परंतु बीच हाइवे में ट्रक धू धू कर जल गई। 

बिक्रमगंज अनुमंडल के सलेमपुर पुल और बरना मोड़ के बीच चलते ट्रक में भीषण आग लग गई। ड्राइवर ने किसी तरह जलते ट्रक से कूदकर अपना जान बचा लिया। वहीं ट्रक धूं-धूं कर जलता रहा। यह मामला देख सड़क पर आने-जाने वाले लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। 

मौके पर दमकल की टीम पहुंची तथा घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस के अनुसार आशंका है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ट्रक में आग लगी होगी। इस दौरान सड़क के किनारे ट्रक जलने के बाद घंटो आवागमन बाधित रहा। 

घटना स्थल पर पुलिस बल की भारी तैनाती दिखी और सुरक्षा को देखते हुए मुस्तैदी से लोगो को धटना स्थल से दूर रखा गया।

रोहतास से दिवाकर तिवारी