*खिलाड़ियों ने राम मंदिर देखने की ललक,श्री राम जन्मभूमि न्यास ने दिया सभी खिलाड़ियों, कोच और पदाधिकारियों को राम मंदिर का माडल और प्रसाद*
![]()
अयोध्या।राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर 25 नवंबर से चल रही राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में यहां आए खिलाड़ियों में राम मंदिर देखने की ललक रही। खिलाड़ियों की अभिलाषा को ध्यान रखते हुए आयोजक उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ ने दर्शन करने वालों के लिए आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने उनके लिए दर्शन और प्रसाद की व्यवस्था की।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की ओर से न्यास महासचिव चंपतराय ने न सिर्फ खिलाड़ियों के लिए दर्शन की व्यवस्था कराई, बल्कि 1200 खिलाड़ियों, कोच और पदाधिकारियों को स्मृति के लिए राम मंदिर का माडल, प्रसाद और रामनामी भी उपलब्ध कराई। न्यास महासचिव चंपत राय की ओर प्रदान किए गए ।
प्रसाद का वितरण प्रदेश तीरंदाजी संघ के महासचिव अजय गुप्ता ने प्रतियोगिता स्थल पर किया।
Nov 27 2023, 17:49