*तीरंदाजी पर केंद्रीय खेल मंत्रालय की निगाहें टिकीं*
अयोध्या।राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खेल मंत्रालय की भी निगाहें हैं। खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखने और उनमें संभावना को तलाशने और तरासने के लिए खेल मंत्रालय के अधिकारी भी खेल मैदान पर बिना किसी की जानकारी के मुकाबलों को देखते रहे। अधिकारियों में प्रमुख हाई परफोर्मेंस मैनेजर ब्रजेश और डायरेक्टर संजीव सहित उनके सहयोगी यहां मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी और महासचिव अजय गुप्ता बताते हैं कि तीरंदाजी भारतीय खेलों में जहां पौराणिक महत्व रखता है, वहीं विश्व तीरंदाजी में तीसरे नंबर पर भी है। इस खेल से सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय पदक अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में आ रहे हैं।
इसलिए इसे प्रोत्साहित करने का पूरा प्रयास केंद्र सरकार कर रही है और स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खेलों की प्रगति पर विशेष ध्यान रख रहे हैं। उत्तर प्रदेश से ही तीरंदाजी को विशेष बल मिला है।
प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी खेलों पर विशेष जोर दिया है और सरकारी नौकरी में क्लास टू अधिकारी की श्रेणी की नौकरी देने का वैधानिक रास्ता साफ किया है। इतनी बड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता भी उत्तर प्रदेश में खेलो के प्रोत्साहन का ही परिणाम है ।
Nov 27 2023, 17:30