अवध विवि में दीक्षांत सप्ताह के अन्तर्गत व्याख्यान का आयोजन
![]()
अयोध्या।डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र द्वारा दीक्षांत सप्ताह के अंतर्गत दीक्षांत व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता डॉ निलय तिवारी, विभागाध्यक्ष, राजनीति विज्ञान विभाग, गौतम बुद्ध राजकीय महाविद्यालय, अयोध्या रहें। उन्होंने ‘‘द प्वाइंट ऑफ कन्वर्जेंस एंड द कॉमन एंड‘‘ के अंतर्गत महिला पुरुष समता एवं साझा लक्ष्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
उन्होंने कहा कि कन्वर्जेंस अर्थात सभी एक समान है स्त्री पुरुष में कोई भेद नहीं है अगर हम ईश्वर की दृष्टि से देखे तो सृष्टि एक है और उसमे सभी एक समान है। एक बिंदु पर जाके सभी कुछ मिल जाता है। दूसरा प्रश्न है कॉमन एंड का है समान लक्ष्य का। यदि हम पारंपरिक रूप से देखे तो किसी प्रकार का द्वंद नहीं है।
आधुनिकता में भी द्वंद सिर्फ भौतिक संसाधनों का है। उन्होंने कहा कि मनुष्य का लक्ष्य आनंद की प्राप्ति है यदि वे भोजन भी करते है तो सुख की प्राप्ति होती है, जीवकोपार्जन भी करता है सुख के लिए मनुष्य के प्रत्येक कार्यो के पीछे कुछ न कुछ लक्ष्य है इसीलिए अरस्तू कहना है कि सुख ऐसे नहीं मिलेगा इसे प्राप्त करने के लिए कुछ करना पड़ेगा और एक विशेष चीज है जो सिर्फ मनुष्य के पास है और वह है कुछ भी करने की स्वतंत्रता।
मनुष्य अपने विवेक के माध्यम से उसको पूरा करने की कोशिश करता है। कार्यक्रम में महिला अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रो0 तुहीना वर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ स्नेहा पटेल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ अंकित मिश्र, डॉ
शैलेन वर्मा, डॉ शिवांश, संगम लाल वर्मा, शेषमणी, श्रधेश, उपासना, उम्मे, मानसी सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहें।
Nov 23 2023, 18:38