ऑक्सीजन प्लांट का स्टेब्लाइजर जला

भदोही। महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन प्लांट बीते पांच दिनों से बंद है। स्टेब्लाइजर जलने से इमरजेंसी में आक्सीजन की आपूर्ति ठप हो गई है।
सिलिंडर के सहारे काम चलाना पड़ रहा है।कोविड काल में ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए शासन ने लाखों रुपये खर्च के जिले के प्रमुख चिकित्सालयों में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की। जनप्रतिनिधियों ने अपने मद से पैसा खर्च कर ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना कराई। महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय में भी 500 एलपीएम क्षमता का प्लांट स्थापित हुआ। इस प्लांट से जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी वार्ड में सप्लाई होती है।
इमरजेंसी में हर दिन औसतन पांच से सात मरीज भर्ती होते हैं। उसमें कुछ मरीजों को ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। अब इमरजेंसी में फिलहाल आक्सीजन सप्लाई ठप है। हालांकि विकट परिस्थितियों को लेकर जिला अस्पताल में आक्सीजन के 20 सिलेंडर रखे गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार स्टेप्लाइजर जलने के कारण के कारण प्लांट का संचालन बंद है। जिसको लेकर सीएमओ से लिखित भी शिकायत भी की गई। बुधवार को एक कर्मचारी उसे खोलकर भी गया, लेकिन अब तक उसे ठीक नहीं किया जा सका है।
जिला चिकित्सालय के ऑक्सीजन प्लांट का स्टेब्लाइजर जल गया है। इसकी सूचना सीएमओ कार्यालय को दी गई है। बृहस्पतिवार को उसे बनाने के लिए कर्मचारी आया। उम्मीद है जल्द ही मरम्मत हो जाएगी। - डॉ. राजेंद्र कुमार सीएमएस, जिला चिकित्सालय


 
						



 
 

 
 
 
 
 
Nov 16 2023, 15:56
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k