अश्लीलतापूर्ण बयान एवं पूर्व मुख्यमंत्री के लिए प्रयोग किए गए अमर्यादित भाषा को लेकर लोजपा(रा) का प्रदर्शन
![]()
रोहतास: बीते दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पति-पत्नी के यौन संबंधों पर दिए गए अश्लीलता पूर्ण बयान एवं पूर्व महादलित मुख्यमंत्री के लिए प्रयोग किए गए अमर्यादित भाषा को लेकर लोक जनशक्ति ( रा) पार्टी की रोहतास जिला इकाई ने अपना विरोध जताते हुए शहर के पोस्ट ऑफिस चौराहे पर शनिवार को मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। इस दौरान लोजपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रीना सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार को बर्खास्त करते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की तथा तथा जमकर नारेबाजी की गई।
लोक जनशक्ति पार्टी आर के जिला प्रवक्ता उमेश प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस तरह सदन में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के बाद एक महादलित पूर्व मुख्यमंत्री के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है उससे पूरा बिहार शर्मसार हुआ है। जिस प्रदेश का मुखिया हीं ऐसी भाषा का प्रयोग करता हो उनके सिपाही क्या करेंगे।
लोजपा नेता राजीव रंजन उर्फ टुटुल ने कहा कि नीतीश कुमार इन दोनों लगातार अमर्यादित भाषा के प्रयोग के साथ अजीबोगरीब हरकतें भी कर रहे हैं। जिससे बिहार की छवि धूमिल हो रही है। इसलिए इनका संवैधानिक पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
वहीं पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री इस्तीफा दो, नीतीश कुमार होश में आओ, महिलाओं पर अपमानजनक बयान, नही सहेगा हिंदुस्तान, नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए तथा जिला संयोजक कमलेश सिंह, शिकंजय सिंह सिकरवाल, छोटेलाल पासवान, लल्लू पांडे, जयप्रकाश पासवान, चंद्रभान प्रताप, मालती देवी, प्रियंका देवी, गीता देवी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने आक्रोश प्रकट किया।









Nov 11 2023, 20:49
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
12.3k