saraikela

Nov 05 2023, 17:53

सरायकेला :मजदूरों की आवाज बनेगी आदित्यपुर मजदूर यूनियन, गम्हरिया में पूर्व विधायक अरविंद सिंह के नेतृत्व में विशाल रैली


सरायकेला : कोल्हान के साथ आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों के दशा और दिशा को बदलने के बेहतर प्रयास किए जाएंगे आदित्यपुर मजदूर यूनियन मजदूरों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ेगी मजदूरों के अस्मिता को बचाने हर संभव प्रयास किया जाएगा उक्त बातें इचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने गम्हरिया शहनाई भवन में आयोजित आदित्यपुर मजदूर6 यूनियन के आम सभा में कहीं।

रविवार को आदित्यपुर मजदूर यूनियन के बैनर तले गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक से शहनाई भवन तक विशाल रैली निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में आदित्यपुर गम्हरिया क्षेत्र के मजदूर और स्थानीय लोग शामिल हुए रैली का समापन शहनाई भवन में हुआ जहां आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न राजनीतिक दल सामाजिक संगठन से जुड़े लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। 

आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए यूनियन के संरक्षक और पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि 10 साल से ज्यादा समय हो गए इस क्षेत्र से ट्रेड यूनियन समाप्त हो गया है। कुछ जगह ट्रेड यूनियन है तो वह प्रबंधन का रबर स्टैंप बन चुका है जिसका नतीजा है कि मजदूरों के अधिकारों को दबाया कुचला जाता है।

20 लाख से अधिक मजदूरों को नहीं मिलता न्यूनतम मजदूरी

पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहां की जमशेदपुर समेत आसपास के क्षेत्र में कार्यरत 20 लाख से भी अधिक मजदूरों को आज न्यूनतम मजदूरी वेतनमान तक नहीं मिलता जो कहीं ना कहीं मजदूरों के साथ बड़ा छलावा है। उन्होंने कहा कि लाखों मजदूर काम करते हैं, उन्हें न्यूनतम मजदूरी तक नहीं मिल रही है। सैंकड़ों मजदूरों को बोनस और छुट्टी का पैसा तक नहीं दिया जाता है। उन्हें भविष्य निधि और ईएसआई तक का लाभ नहीं मिलता है। उन्हें ठेकेदारों के अधीन काम दिया जाता है जो जमकर शोषण करते हैं। आज इस क्षेत्र में अमलगम स्टील, आधुनिक पावर और नीलाचल जैसी कंपनियां तो स्थापित है लेकिन वहां भी कार्यरत मजदूरों की स्थिति में कोई सुधार नहीं है। 

पूर्व विधायक ने कहा कि कांड्रा ग्लास वर्क्स कंपनी, जेएमटी ऑटो लिमिटेड, बल्लभ स्टील जैसी बड़ी कंपनियां बंद हो गई और मजदूरों को उनका बकाया तक नही मिल सका, वही किसान मजदूर यूनियन के नेता पूर्व मुखिया सोखेन हेम्ब्रम ने कहा कि कारखाना के मजदूरों के साथ कृषि मजदूरों की भी समस्याएं हैं, उनका शोषण होता है। उन्हें जगाने की जरूरत है। इस मौके पर मजदूर नेता एसएन सिंह ने भी मजदूरों की समस्याओं को रखा।

saraikela

Nov 05 2023, 11:21

सराईकेला: कपाली में एक युवक की गोली मारकर हत्या,पुलिस जांच में जुटी

सरायकेला ब्रेकिंग : कपाली ओपी क्षेत्र के निवासी राकीब अंसारी नामक युवक को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली घायल पुलिस को घटना स्थल से मिले गोली का खोखा बरामद किया।

 राकीब को नाजुक स्थिति में पह अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल युवक का टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी है। पुलिस अपराधियों की तलाश और घटना की जाँच पड़ताल में जुटी है।

saraikela

Nov 05 2023, 10:31

सरायकेला :हिन्दू एकजुट होकर राष्ट्रनिर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें : -अभय सिंह


सरायकेला : तूफां से क्या शिकायत, दरिया से क्या गिला.. नैया चलाने वाला ही नैया डुबो रहा है, हवा को देखा नहीं जा सकता इसे महसूस किया जाता आगे- आगे देखते चलिए क्या होता है। ये कहना है भाजपा नेता अभय सिंह का। 

वे शनिवार को आदित्यपुर के सतबहनी स्थित शिव हनुमान मंदिर के महाआरती कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इससे पूर्व श्री सिंह का स्थानीय लोगों ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। साथ ही अभय सिंह भगवान हनुमान जी के आरती कर कुशल मंगल की कामना किए।

अभय सिंह ने मीडिया से बातचीत के क्रम में बताया कि वे यहां हिंदुओं को जागृत करने आए हैं। जब- जब हिंदुओं में बिखराव हुआ है हिंदुस्तान खंडित हुआ है। कभी पाकिस्तान के रूप में, तो कभी बांग्लादेश, अफगानिस्तान, वियतनाम और भूटान बना। अब समय आ गया है कि हिन्दू एकजुट होकर राष्ट्रनिर्माण में अपनी भूमिया सुनिश्चित करें। वहीं पिछले दिनों जमशेदपुर पुलिस द्वारा उनके खिलाफ कार्रवाई के पीछे टाटा स्टील की भूमिका के सवाल के जवाब में उन्होंने शायराना अंदाज में कहा तूफां से क्या शिकायत, दरिया से क्या गिला.. नैया चलाने वाला ही नैया डुबो रहा है, हवा को देखा नहीं जा सकता इसे महसूस किया जाता आगे- आगे देखते चलिए क्या होता है।

 हालांकि उन्होंने इशारों ही इशारों में टाटा स्टील की भूमिका को कटघरे में खड़ा जरूर किया है।

बता दें कि जमशेदपुर पुलिस ने कदमा के शास्त्री नगर में हुए सांप्रदायिक हिंसा मामले में उन्हें दोषी करार देते हुए सलाखों के पीछे भेजा था। जहां करीब 6 महीने की सजा काटने के बाद उन्हें जमानत मिली थी। उसके बाद से ही लगातार हिंदू संगठनों द्वारा अभय सिंह का नागरिक अभिनंदन किया जा रहा है। यहां भी उन्हें इसी निमित्त आमंत्रित किया गया था।

saraikela

Nov 04 2023, 22:53

सरायकेला:कपाली ओपी क्षेत्र निवासी राजीव नामक युवक को अपराधियों मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

सरायकेला  : कपाली ओपी क्षेत्र निवासी राजीव नामक युवक को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली पुलिस को घटना स्थल से मिले गोली का खोखा।

राजीव का नाजुक स्थिति में अस्पताल पहुंचाया गया ,कपाली गोलिकांड में टीएमएच में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी है।

पुलिस अपराधियों की तलाश और घटना की जाँच पड़ताल में जुटी।

saraikela

Nov 04 2023, 19:26

सरायकेला :कुकडु में 55 करोड़ की लागत से बनने वाले जलमीनार का विधायक सविता महतो ने किया शिलान्यास.*

*

सरायकेला : तिरूलडीह:शनिवार को कुकडु प्रखंड के डाटम में ईचागढ़ विधयक सबिता महतो ने नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया।वही विधायक सबिता महतो ने बताया कि इस जलापूर्ति योजना के पूरा हो जाने से प्रखंड के तिरूलडीह, चौड़ा,लेटेमदा,सिरूम, पारगामा, ईचडीह, आदि कुल 6 पंचायतो के हर घर के हर परिवार को पेयजल मिलेगा जिससे ग्रामीण महिलाओं का पेयजल लाने के लिए बाहर जाना नही पड़ेगा।

वहीं विधायक सबिता महतो ने कहा कि लंबे समय के प्रयास से इस जलमीनार को धरातल पर लाया गया वही विधायक सबिता महतो ने माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को इस योजना के लिए आभार जताया।

 इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को पेयजल उपलब्ध हो पायेगा।उन्होंने आगे बताया कि इससे पूर्व में ही कुकडु प्रखंड के सपादा में भी पेयजलापूर्ति योजना हेतु कुकडु पंचायत सहित कुल तीन पंचायत को पेयजलापूर्ति किया जाएगा जिसका कार्य लगभग समाप्ति की और है।

डाटम वाला योजना से पूरा कुकडु प्रखंड में जलापूर्ति घर घर हो पायेगा। मौके पर सरायकेला जीप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो,कुकडु प्रखंड प्रमुख प्रतिमा बाला,बीडीओ राकेश गोप,केंद्रीय सदस्य क़ाबलु महतो,बिस सूत्री उपाध्यक्ष नावकिशोर हांसदा,प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो,डाटम ग्राम प्रधान,कित्तिवास महतो,रामनाथ महतो,स्वपन महतो,मंगल महतो,सहित कई लोग उपस्थित थे।

saraikela

Nov 04 2023, 17:42

सरायकेला :डीएसओ द्वारा उठाया गया धोती साड़ी दस दस रुपया का सवाल नीमडीह सभागार में किया समीक्षा का बैठक।


सरायकेला : जिला के नीमडीह प्रखण्ड सभागार आज प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एस अभिनव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक किया गया।इस बैठक में ,जिला डीएसओ द्वारा बार बार सवाल यह उठाया कि पीडीएस में धोती साड़ी सस्ता में जरूर मिलता है परंतु लाभुक उसका उपयोग नही करते जबकि वही साड़ी धोती बाज़ार में महंगा में मिलता है इसी लिए लाभुकों को जागरूक करने की जरूरत है।

डीएसओ झुनू कुमार मिश्रा ने नीमडीह प्रखण्ड के सभी पीडीएस दुकानदार एंब महिलाए समूह के समिति द्वारा लाभुको के बीच सही ढंग से वितरण हो रहा या नही जिसकी जानकारी लिया गया।

 जिला उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया की जिला में प्रत्येक माह के अंदर जिला के गठित पदाधिकारी द्वारा पीडीएस के दुकान में पहुंच कर जांच किया जाए ।कुछ कमी मिलने के बाद आपके ऊपर अनियमितता पाए जाने पर कानूनी कारवाई किया जाएगा।

saraikela

Nov 04 2023, 17:05

उत्पाद विभाग ने आदित्यपुर थाना क्षेत्र में की छापामारी,140 लीटर शराब तथा 2500 kg महुआ किया जब्त


सरायकेला : अधीक्षक उत्पाद सरायकेला खरसावा के निर्देशानुसार उत्पाद दल एवं जिला सशस्त्र बल ने सयुंक्त रूप से आदित्यपुर थाना क्षेत्र में संयुक्त छापामारी कर आदित्यपुर ग्राम सपरा में  संचालित अवैध शराब की भटी से

2500kg जावा महुआ तथा 140 लीटर चूलाई शराब जब्त किया।

 विनिर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद कर संबंधित फरार भट्टी संचालक के विरुद्ध उत्पाद वाद दर्ज किया जायेगा।

saraikela

Nov 04 2023, 10:18

आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर लोगों ने किया हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल, पुलिस कर रही है मामले की जांच

जमशेदपुर : कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह थाना अंतर्गत हरगोड़ा निवासी दो लोगों को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हीं लोगों ने पथराव कर दिया। 

 इस घटना में दो एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।मामला परसुडीह थाना क्षेत्र के राहरगोड़ा का है ।

 दरअसल, राहरगोड़ा निवासी दो आरोपियों को पुलिस

पकड़ने गई थी, एएसआई सतीश कुमार पांडेय, एएसआई सुरेंद्र शर्मा और राजकुमार छापेमारी करने पहुंचे थे।इसी दौरान लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. सभी जान बचाकर मौके से भागने लगे । इसी बीच लोगों ने सतीश के सिर पर पत्थर से वार किया ।घटना के बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां से सतीश को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच लेकर पहुंचे।

 सतीश के सिर पर गंभीर चोटें आई है ।हालांकि, दोनो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सिटी एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि फिलहाल सभी घायल पुलिस कर्मियों की स्थिति बेहतर है।

मामले की जांच की जा रही है।

saraikela

Nov 03 2023, 18:19

कपाली नगर परिषद परिसर में लगाया गया पेंशन शिविर, पेंडिंग पेंशन किया गया चालू , नए आवेदन भी लिए गए जमा


सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल स्थित कपाली के नगर परिषद परिसर में आज प्रशासन द्वारा लंवित पेंशन के निराकरण हेतु शिविर का आयोजन किया गया।

 इस शिविर में मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन, राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन ,स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन राशि, एचआइवी/एआईडीएस पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन के लाभुकों को पेंशन आवेदन जमा लिए गए, एवं लंवित पेंशन का निराकरण किया गया।

 कार्यक्रम में मुख्य रूप में ईचागढ़ विधायक सविता महतो चांडिल प्रखंड अंचल अधिकारी अमित श्रीवास्तब के कार्यालय कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे। 

इस कार्यक्रम में सविता महतो ने बताया कि सरकार द्वारा पेंशन स्वीकृत हुआ है उसको दिया जा रहा है। 

जिन नए लोगो को पेंशन स्वकृति नही हुआ है वह व्यक्ति आए और आवेदन दें। इस अवसर पर 30 व्यक्ति द्वारा आवेदन दिया गया। इस शिविर में जो पेंशन पेंडिंग था उसे भी बहाल किया गया।

saraikela

Nov 03 2023, 14:21

सरायकेला : मौसम ने ली करवट आसमान में छाए काले बादल बारिश हुई शुरू,किसान को दोहरी मार से हुआ बुरा हाल


सरायकेला :कोल्हान में मौसम ली करवट आसमान में छाए काले बादल बारिश हुई शुरू । चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जमकर हुआ बारिश पोड़का काटिंग में मुस्लधारा बारिश हुऐ शुरू जिसे जनजीवन अस्त व्यस्त रहा ,किसान को दोहरी मार से ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखण्ड में हाथियों की आतंक से किसान परेशान है। 

दूसरी ओर ईश्वर की मेहरबान बना रहा बे मौसम में बरसने लगे बारिश होने से किसान रोने लगे ,ग्रामीण किसान ने कहा ईश्वर द्वारा समय पर सही ढंग से बारिश नही किया जिसे खेती नही कर पाए ,किसी तरह से किसान खेती करके धान की फसल कुछ ही एकड़ जमीन में हुआ, उस पर आज १२से एक के बीच आसपास आसमान में काले बादल छाये हुई है। 

और बिजली की गर्जन के साथ, बे मौसम से बारिश शुरू होने से पके धान की खेती नष्ट की कगार पर, एक तरफ दीपावली दूसरी ओर धान की काटनी की समय साथ ही आज बारिश से किसान का बुरहाल आज सुबह से आसमान में काले बादल छाये हुए है।

कहीं रिमझिम बारिश कही झमाझम बरसने लगा बारिश होने रास्ते चलते राहिगीर भीगने लगे , दोन दिन पूर्व ठंड की अनुभव बना रहा कल रात्रि से गर्मी लगने लगा और एकाएक बारिश होने लगा जिसे किसान चिंता की घेरे में धान की फसल खेत से घर की आंगन खलियान में केसे पहुंचेंगे धान ,किसान को चिंता की विषय बन गया ।अब बादल हटते ही ठंड गिरने लगेगा ।