अमेठी के कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी
![]()
अमेठी। मध्यप्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में अमेठी के कांग्रेसियों पर पार्टी आला कमान ने भरोसा जताया है।अमेठी के कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह को ग्वालियर विधानसभा का पर्यवेक्षक बनाया गया है।कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पत्र लिखकर जल्द से जल्द विधानसभा क्षेत्र में जाकर अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन का निर्देश दिया है।
दअरसल अमेठी के सैठा गांव के रहने वाले सीनियर कांग्रेस नेता अनिल सिंह अमेठी कांग्रेस के प्रवक्ता और महासचिव के पद पर है।अनिल की संगठन में भी अच्छी पैठ है और कांग्रेस अद्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के करीबियों में उनकी गिनती होती है।मध्य प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है जिसे लेकर पार्टी पूरी तरह से मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए मैदान में है।
मध्य प्रदेश में पार्टी और संगठन को और मजबूत करने के लिए दूसरे राज्यों के भी बड़े नेताओं को अलग अलग विधान सभाओं का प्रभारी बनाया जा रहा है।
इसी को लेकर अमेठी के कांग्रेस प्रवक्ता और जिला महासचिव अनिल सिंह को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली गई और उन्हें मध्यप्रदेश के ग्वालियर विधानसभा का पर्यवेक्षक बनाया गया है।कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पत्र जारी कर अनिल सिंह को जल्द से जल्द सम्बंधित विधानसभा में पहुँचकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया है।
अनिल सिंह ने कहा
वही जिम्मेदारी मिलने पर अनिल सिंह ने कहा कि पार्टी ने उनपर भरोसा जताकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है उस पर सौ प्रतिशत खड़ा उतरेंगे।आज अमेठी से वो ग्वालियर के किये रवाना होंगे।



Nov 04 2023, 16:25
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k