saraikela

Oct 31 2023, 21:13

गिरिडीह:परीक्षा प्रश्न पत्र लीक होने के खिलाफ भाजयुमो ने किया पुतला दहन

गिरिडीह:परीक्षा प्रश्न पत्र लीक होने के खिलाफ जेपीएससी द्वारा नगर निगम के सेवा संवर्ग नियुक्ती परीक्षा प्रश्न पत्र को लेकर आज शाम भाजपा युवा मोर्चा ने सरकार का पुतला दहन किया। 

भाजयुमो के इस पुतला दहन कार्यक्रम में मोर्चा के अध्यक्ष रंजीत राय, मिथुन चन्द्रवंशी, शंभू शर्मा, प्रर्देश कार्यसमिति सदस्य संजीव कुमार, विवेक गुप्ता, शुभम पांडेय, आलोक सिन्हा, आलोक केसरी, गौतम भदानी, अमित आर्या, कुमार सौरभ समेत कई कार्यकर्ता इस दौरान शामिल हुए। 

इस दौरान झंडा मैदान से सरकार का पुतला लिए निकले और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने शहर भ्रमण किया।साथ ही टावर चाौक पहुंच कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

saraikela

Oct 31 2023, 21:08

सरायकेला, सक्सेस स्टोरी:*जानो गोडसोरा को मिला फूलो झानों योजना का लाभ....आज वे हैं आत्मनिर्भर


SHG सदस्य का नाम - जानो गोडसोरा

गांव - धोबीडीह

SHG का नाम - सेचा सुविधा

CLF का नाम - गोविंदपुर आजीविका महिला संकुल संगठन

वार्षिक आय - 75,000

 

सरायकेला SHG ग्रुप मे शामिल होने से पहले की स्थिति एसएससी में शामिल होने से पहले मैं एक साधारण गृहणी थी,और गांव में मजदूरी करती थी। परिवार में पति-पत्नी दो बच्चे अकेले कमाई से बहुत मुश्किल से घर चलना पड़ता था। 2016 में मैं महिला समूह से जुडी।

 SHG ग्रुप में जुड़ने के बाद की स्थिति-

SHG ग्रुप में शामिल होने के बाद मैंने समूह से 10,000 का ऋण लिया और उस पैसे से हमने बत्तख एवं मुर्गी पालन आरंभ किया। गांव के आजीविका पशु सखी से द्वारा समय-समय पर टीकाकरण और दवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

 आजीविका के लिए बड़ा बत्तख ₹1500 प्रति पीस और छोटे बत्तख ₹500 प्रति पीस के हिसाब से एवं अंडे ₹10 दर से बेचे जाते बेचे हैं और देसी मुर्गी 450 के दर से बचकर सालाना 75000 तक आमदनी हो रही।है दीदी पशुओं को अच्छी तरह से देखभाल कर रही है और हंसी खुशी अपना जीवन यापन कर रही हैं।

 चुनौतियों से सीख

 समूह में जुड़ने से पहले दीदी को अनेक तरह से चुनौतियों का सामना करना पड़ता था ग्राहकों से गंदा व्यवहार का भी सामना करना पड़ता था गांव में दीदी के परिवार को सम्मान के दृष्टि से नहीं देखा जाता था। फूलो झानों आशीर्वाद योजना में जुड़कर हड़िआ*दारु बेचना छोड़ के अनेक आजीविका गतिविधियों से जुड़कर सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रही हैं।

saraikela

Oct 31 2023, 19:13

सरायकेला:राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस कर्मियों ने ली एकता की शपथ

सरायकेला :- तिरुलडीह थाना तथा ईचागढ़ थाना परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर तिरुलडीह थाना प्रभारी चितरंजन कुमार तथा ईचागढ़ थाना प्रभारी गौरव कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में शपथ समारोह का आयोजन किया गया।

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147 वीं जयंती के अवसर पर थाना परिसर में सभी पुलिस पदाधिकारी व पुलिस के जवानों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। साथ ही थाना प्रभारी ने राष्ट्र निर्माण में पटेल के योगदान पर प्रकाश डाला तथा राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व को बताया। 

उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों को राष्ट्र की एकता व अखंडता को बनाए रखने में सहयोग करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता को सुरक्षित रखने का पुलिस कर्मियों को सपथ दिलाई गई।

saraikela

Oct 31 2023, 19:06

सरायकेला :तिरूलडीह में हुआ महिला बंध्याकरण शिविर का आयोजन


सरायकेला : कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के तिररुलडीह उप स्वास्थ्य केन्द्र में मंगलवार को महिला बंध्याकरण शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईचागढ़ के द्वारा आयोजित किया गया। 

आकांक्षी प्रखंड के रूप में चिह्नित होने के बाद सुदुरवर्ती गांव के उपस्वास्थ्य केंद्र तिरूलडीह में बंध्याकरण का शिविर दुसरी बार लगाया गया। शिविर में कुल 20 महिलाओं का नामांकन हुआ जिसमें 17 महिलाओं का सफल बंध्याकरण किया गया। 

वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर रांची के सहयोग से बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश गोप भी शिविर में सामिल हुए व बंध्याकरण शिविर में उपस्थित महिलाओं का हौसला अफजाई किया। उन्होंने कहा कि आकांक्षी प्रखंड के रूप में चिह्नित होने के बाद सुदुरवर्ती गांव के उप स्वास्थ्य केन्द्र तिरूलडीह में दुसरी बार महिला बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि शिविर में महिलाओं ने दोनों शिविर में 50 से अधिक बंध्याकरण कराया। उन्होंने कहा कि यह काफी लाभकारी सिद्ध हो रहा है। 

वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार मांझी ने जानकारी देते हुए बताया कि तिरूलडीह उप स्वास्थ्य केन्द्र में महिला बंध्याकरण शिविर का आयोजन वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर रांची के सहयोग से किया गया। उन्होंने कहा कि 17 महिलाओं का सफल बंध्याकरण किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने जिस तरह उत्साह के साथ शिविर में भाग लेकर बंध्याकरण कराया, इससे आगे भी महिला बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। 

मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार मांझी, लेखा प्रबंधक रोशन झां, सिस्टर ज्योति रंजना एक्का, लक्ष्मण साहू एवं अन्य चिकित्सा कर्मी उपस्थित थे।

saraikela

Oct 31 2023, 18:58

सरायकेला : विधायक सविता महतो के प्रयास से चांडिल प्रखंड के पांच सड़को को मिला प्रशासनिक स्वीकृति स्वीकृति


सरायकेला : ईचागढ़ सभा क्षेत्र के लोक प्रिय विधायक सविता महतो की प्रयास से चांडिल प्रखंड में पांच महत्वपूर्ण सड़को का निर्माण कार्य का प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है।

 जिसमें पानला से टुरु तक पथ का सुदृढ़ीकरण, चिलगु से काटझोर तक पथ का सुदृढ़ीकरण,एन एच 33 नारगाडीह से बानसा मोड़ भाया चालकबेड़ा तक पथ सुदृढ़ीकरण, एनएच 33 से खुंटी ग्राम में पथ का सुदृढ़ीकरण व चौका कांड्रा पथ से तुलग्राम पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य का प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। 

वही ईचागढ़ के जनताओ ने विभिन्न सड़कों को प्रशासनिक स्वीकृति मिलने से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विधायक सविता महतो का आभार जताया है। उक्त बात कि जानकारी केंद्रीय सदस्य काबलु महतो ने दी।

saraikela

Oct 31 2023, 18:56

कोल्हान के पूर्व डीआईजी राजीव रंजन ने देश की एकता और अखंडता के लिए किया रन फॉर यूनिटी का आयोजन

सरायकेला : कोल्हान के पूर्व डीआईजी राजीव रंजन द्वारा आज सरदार बल्लवभाई पटेल की जयंती पर देश की अखंडता और एक जुटता के लिए राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए जमशेदपुर के मानगो गांधी मैदान से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया, जिसमे आस पास के लोग शामिल हुए।‌ 

रन फॉर यूनिटी मानगो गोल चक्कर के पास समाप्त हुई, जहां पर सरदार बल्लवभाई पटेल की तस्वीर पर माल्यापर्ण किया गया।इस मौके पर पूर्व डीआईजी राजीव रंजन ने कहा कि “इसका मुख्य‌ उद्देश्य है कि सभी भारतीय नागरिकों के बीच मे यह भावना जागरित करना कि भारत देश एक है, भारत मजबूत होगा तो ही देश के नागरिक मजबूत होंगे।

 विश्व युद्ध होने की संभावना बनी है, ऐसे मे भारत के हर समुदाय के लोग एकता का परिचय देते हुए भारत को मजबूत बनाने का संदेश दे रहे है।

saraikela

Oct 31 2023, 17:25

सरायकेला:झारखंड मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के सफल संचालन को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी नें की बैठक

सरायकेला : झारखंड मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना 2022 के सफल संचालन एवं परिचालन को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी सरायकेला खरसावां श्री शंकराचार्य सामद द्वारा आज बसओनर्स एसोसिएशन तथा बस संचालकों के साथ विशेष बैठक की।

 बैठक के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा सभी उपस्थित बस संचालकों को परिवहन विभाग द्वारा जारी नए संकल्प तथा होने वाले SOP के आधार पर बस संचालित किए जाने के निमित्त रूट चार्ट, परमिट, निबंधन, समय अवधि तथा वित्तीय प्रोत्साहन राशि की जानकारी दी गई। 

इस दौरान संगठन के सदस्य तथा बस संचालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन सुनिश्चित करने तथा जागरूकता उद्देश्य से बसों में सड़क सुरक्षा यातायात नियम संबंधित जागरूकता संदेश पोस्टर लगाने तथा विभिन्न माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने का निदेश दिया गया।

saraikela

Oct 31 2023, 17:21

सरायकेला :राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मियों ने ली एकता की शपथ


सरायकेला।:राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार की अध्यक्षता में आज शपथ समारोह का आयोजन जिले के अधिकारियों एवं कर्मियों के बीच किया गया।

सरदार वल्लभभाई पटेल की 147 वीं के जयंती के अवसर पर उपायुक्त ने समाहरणालय सभागार में उपस्थित सभी कार्यालय कर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। साथ ही उन्होंने राष्ट्र निर्माण में पटेल के योगदान पर प्रकाश डाला तथा राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व को बताया।

इस मौके पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने कार्यालय कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि, जिले के सभी नागरिकों का फर्ज है कि वह अपने देश की एकता और अखंडता बनाए रखें। तथा अपने देश का नाम रौशन करें।

saraikela

Oct 31 2023, 17:19

सरायकेला-:सप्ताहिक जनता मिलन में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे लोग, उपायुक्त ने दिया निष्पादन का निर्देश

सरायकेला-खरसावां :समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में व्यक्तिगत एवं समाजिक समस्याओं के निराकरण हेतू जिले के विभिन्न क्षेत्र से दर्जनों लोग पहुँचे, जनता मिलन में आए लोगो से उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला नें क्रमवार मिलकर उनकी समस्याओं को सुना तथा समस्याओं पर जाँचोपरान्त नियमसंगत समाधान सुनिश्चित करने हेतू सम्बन्धित पदाधिकारियों को निदेशित किया।

 जनता दरबार में जन-कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित प्राप्त आवेदन का ऑन-द -स्पॉट निष्पदान किया गया। इस दौरान दूरभाष के माध्यम से वार्ता करते हुए उपायुक्त नें पदाधिकारी को निर्देशित किया कि विभिन्न माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर नियमसंगत करवाई करे, तथा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार अपने कार्यालय में जनता मिलन आयोजित कर स्थानीय स्तर पर लोगो की शिकायतों का निराकरण करे ताकि लोगो को विभिन्न कार्यालयों का चक्कऱ ना लगाना पड़े। 

आज जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, राजनगर प्रखंड अंतर्गत छोटा-दावना में बड़े वाहन रोकने, छउ कलाकेंद्र सरायकेला में कर्मियों कि नियुक्ति तथा बाह्य स्रोत से कर्मियों कि चयन प्रक्रिया में अनियमितता बरतने,सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुड़कम में अवैध बालू उठाव पर करवाई करने, इचागढ़ अंचल क्षेत्र में उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, मुख्यमंत्री गंभीर बिमारी योजना का लाभ प्रदान करने समेत अन्य मामले से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त हुए।

इस दौरान उपायुक्त के साथ मुख्यमंत्री रूप से जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री सुनील कु. सिंह तथा सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी श्री नंदन उपाध्याय उपस्थित रहें।

saraikela

Oct 30 2023, 19:48

चाईबासा :केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति द्वारा आज पिल्लई हाल में 21 दुर्गा पूजा कमेटियों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का किया गया अयोजन

चाईबासा: कोल्हान के चाईबासा

 में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की ओर से आज पिल्लई हाल में शहर की 21 दुर्गा पूजा कमेटियों के लिए पुरस्कार वितरण और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 

पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की मुख्य संरक्षक और सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा, चाईबासा एसडीओ शशींद्र कुमार बड़ाईक ने केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी के साथ दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

इस दौरान उपायुक्त, सांसद और एसडीओ ने केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद दुर्गा पूजा का आयोजन करने वाली कमेटियों को पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार के लिए सात अलग-अलग श्रेणी बनाई गई थी। सर्वश्रेष्ठ स्वच्छता का प्रथम पुरस्कार सिद्धेश्वर मंदिर को मिला।

 वही सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रथम पुरस्कार रविंद्र भवन पूजा कमेटी को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ पारंपरिक पूजा का प्रथम पुरस्कार हरि बोल कमेटी दुर्गा मंदिर को और सर्वश्रेष्ठ अनुशासन का प्रथम पुरस्कार कुम्हार टोली पूजा समिति को मिला। सर्वश्रेष्ठ विद्युत साज का प्रथम पुरस्कार हनुमान मंदिर चौक गाड़ीखाना और सर्वश्रेष्ट प्रतिमा का प्रथम पुरस्कार पुलहातु दुर्गा पूजा समिति को मिला। सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडाल का प्रथम पुरस्कार गांधी टोला पूजा समिति को दिया गया। सभी श्रेणियां में द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही पूजा समितियां को भी आज के कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

 पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए सांसद गीता कोड़ा ने इस बार शांतिपूर्ण माहौल और व्यवस्थित तरीके से पूजा का आयोजन होने पर केंद्रीय समिति और सभी दुर्गा पूजा समितियां की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पूजा को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी जो उत्साह था और जो पूजा समितियां की ओर से व्यवस्था की गई थी वह सराहनीय है। लोग रात भर यहां पूजा घूमने का आनंद लेते रहे और सुरक्षित तरीके से घर लौट गए। 

उपायुक्त अन्य मित्तल ने कहा कि केंद्रीय पूजा समिति तो पहले से थी लेकिन किन्हीं कर्म से वह बेहतर तरीके से काम नहीं कर पा रही थी, लेकिन इस बार केंद्रीय पूजा समिति की पहल के कारण जिला प्रशासन को कार्य करने में काफी सहूलियत हुई। उपायुक्त ने दुर्गा पूजा के अलावा अन्य अवसरों पर भी पूजा समिति और केंद्रीय पूजा समिति से सहयोग की अपील की।