saraikela

Oct 30 2023, 19:48

चाईबासा :केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति द्वारा आज पिल्लई हाल में 21 दुर्गा पूजा कमेटियों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का किया गया अयोजन

चाईबासा: कोल्हान के चाईबासा

 में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की ओर से आज पिल्लई हाल में शहर की 21 दुर्गा पूजा कमेटियों के लिए पुरस्कार वितरण और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 

पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की मुख्य संरक्षक और सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा, चाईबासा एसडीओ शशींद्र कुमार बड़ाईक ने केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी के साथ दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

इस दौरान उपायुक्त, सांसद और एसडीओ ने केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद दुर्गा पूजा का आयोजन करने वाली कमेटियों को पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार के लिए सात अलग-अलग श्रेणी बनाई गई थी। सर्वश्रेष्ठ स्वच्छता का प्रथम पुरस्कार सिद्धेश्वर मंदिर को मिला।

 वही सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रथम पुरस्कार रविंद्र भवन पूजा कमेटी को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ पारंपरिक पूजा का प्रथम पुरस्कार हरि बोल कमेटी दुर्गा मंदिर को और सर्वश्रेष्ठ अनुशासन का प्रथम पुरस्कार कुम्हार टोली पूजा समिति को मिला। सर्वश्रेष्ठ विद्युत साज का प्रथम पुरस्कार हनुमान मंदिर चौक गाड़ीखाना और सर्वश्रेष्ट प्रतिमा का प्रथम पुरस्कार पुलहातु दुर्गा पूजा समिति को मिला। सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडाल का प्रथम पुरस्कार गांधी टोला पूजा समिति को दिया गया। सभी श्रेणियां में द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही पूजा समितियां को भी आज के कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

 पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए सांसद गीता कोड़ा ने इस बार शांतिपूर्ण माहौल और व्यवस्थित तरीके से पूजा का आयोजन होने पर केंद्रीय समिति और सभी दुर्गा पूजा समितियां की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पूजा को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी जो उत्साह था और जो पूजा समितियां की ओर से व्यवस्था की गई थी वह सराहनीय है। लोग रात भर यहां पूजा घूमने का आनंद लेते रहे और सुरक्षित तरीके से घर लौट गए। 

उपायुक्त अन्य मित्तल ने कहा कि केंद्रीय पूजा समिति तो पहले से थी लेकिन किन्हीं कर्म से वह बेहतर तरीके से काम नहीं कर पा रही थी, लेकिन इस बार केंद्रीय पूजा समिति की पहल के कारण जिला प्रशासन को कार्य करने में काफी सहूलियत हुई। उपायुक्त ने दुर्गा पूजा के अलावा अन्य अवसरों पर भी पूजा समिति और केंद्रीय पूजा समिति से सहयोग की अपील की।

saraikela

Oct 30 2023, 19:46

सरायकेला : कांदरबेड़ा चौक पर जामताड़ा के विधायक सह हज कमिटि के अध्यक्ष डाॅ० इरफान अंसारी को कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

सरायकेला : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के टाटा रांची मुख्य राज्य मार्ग एनएच 33 कांदरबेड़ा चौक पर सोमवार को जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह झारखंड हज कमिटि के अध्यक्ष डाॅ० इरफान अंसारी को कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

 विधायक डाॅ० इरफान अंसारी एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जमशेदपुर जा रहा था।इस दौरान मीडिया द्वारा कहा गया आपकी गठबंधन की सरकार है, और चांडिल डेम की विस्तापित राज भवन के वहा धरना दे रहा हे। 

जिसे इरफान अंसारी ने आड़े हाथो लेते हुए कहा केंद्र में सरकार है विस्तापितो के लिए कार्य करना चाहिए ।भले ही राज्य में हमारा सरकार है ,बीजेपी उल्टा हमारे सरकार को दोषारोप लगाया जा रहा हे , ईचागढ़ के विस्तापितो के लिए हमारे सरकार आपके साथ हम आपके लिए कार्य करेंगे ,जल्द कुछ न कुछ समाधान निकला जायेगा इस मौके पर सद्दाम हुसैन अंसारी,गुर्जर अंसारी,मोहम्मद सिंकदर अंसारी,यस यस अली खान,कलीम अंसारी आदि मुख्य रुप से मौजूद थे।

saraikela

Oct 30 2023, 18:31

सरायकेला-झारखंड राज्य फसल राहत योजना अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन


सरायकेला : जिला दंडाधिकार सह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला के अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड राज्य फसल राहत योजना अंतर्गत एकदिवसीय उन्मुखीकरण का कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

उक्त कार्यशाला में झारखंड राज्य फसल राहत योजना खरीफ से जुड़ने हेतू पंजीकरण की प्रक्रिया, योजना के तहत मिलने वाले लाभ, भूमि जाँच की प्रक्रिया, योजना के लाभार्थियों की पात्रता समेत अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। दौरान बताया गया कि पंजीकरण के लिए लाभार्थी के आधार कार्ड मोबाइल संख्या एवं बैंक पासबुक के साथ रैयत किसान के भूमि संबंधित कागजात एवं भूमिहन किसान को बाटेदार की सहमति पत्र की आवश्यकता होगी।

 योजना अंतर्गत लाभ केवल प्राकृतिक आपदा से होने वाली फसल क्षति के मामले में देय होगा। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन निबंध एवं प्रत्येक फसल मौसम (खरीफ फसल) में अलग-अलग करना होगा। योजना में भाग लेने के लिए किस को किसी प्रकार की कोई प्रीमियम देय नहीं होगा। प्राकृतिक आपदा में हुई फसल की क्षति आकलन एवं निर्धन क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट के आधार पर किया जाएगा। 

30% से 50% तक फसल क्षति होने पर आवेदक को प्रति एकड़ (अधिकतम 5 एकड़) ₹3000 तथा 50% से अधिक की क्षति पर प्रति एकड़ रु 4000 (अधिकतम 5 एकड़ तक) का लाभ मिलेगा।

बैठक को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त नें कहा किसान के आय में वृद्धि हेतू सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, किसान मित्रो को नए तकनीको की जानकारी, तकिनीकी उपकरणो के उपयोग इत्यादि की जानकारी साझा कर उन्हें सशक्त बनाएं उन्हें विभिन्न कल्याणकरी योजनाओं के लाभ प्रदान करे। अलग-अलग किस्म की खेती करने वाले युवाओ को चिन्हित कर उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करे साथ ही मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लाभुकों को लाभुक के अंशदान जमा करने हेतू प्रेरित कर अन्य योजनाओं का लाभ प्रदान करने तथा प्रधानमंत्री किसान योजना के लाभुकों के साथ समन्वय स्थापित कर शत प्रतिशत लाभुकों का ई-के.वाई.सी कराने का निदेश।

बैठक में उपायुक्त के साथ मुख्य रूप से अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री शंकरचर्या सामद, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री अशोक तिवारी, जिला क़ृषि पदाधिकारी, DPM JSLPS, सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड क़ृषि पदाधिकारी, सभी ATM/BTM सभी कृषक मित्र एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

saraikela

Oct 30 2023, 18:29

सरायकेला :आदित्यपुर में 84 वर्षीय वृद्ध को कलयुगी पुत्र कर रहे हैं प्रताड़ित, घर से भी किया बेदखल, प्रशासन से लगाई गुहार।


सरायकेला: जिले के आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट कॉलोनी रोड नंबर 25 निवासी 84 वर्षीय वृद्ध सीताराम सिंह ने अपने तीन पुत्र और पोतो पर प्रताड़ित कर घर से निकाले जाने का आरोप लगाया है। 

84 वर्षीय वृद्ध सीताराम सिंह परिवहन विभाग में बतौर टिकट चेकर के तौर पर कार्य करते थे। सेवानिवृत होने के बाद अपने तीनों बेटों को घर बनाकर दिया, लेकिन अब उम्र के इस पड़ाव में उन्हें बेटों और पोतो के कोप का भजन बनना पड़ रहा है। 

बेटों से प्रताड़ित होकर 84 वर्षीय वृद्ध ने प्रशासन के समक्ष गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि उनका 3 पुत्र है, बड़ा बेटा अशोक सिंह दिव्यांग हैं जो पैतृक गांव बलिया उत्तर प्रदेश में रहते हैं। जबकि मंझला पुत्र विनोद सिंह और छोटा पुत्र संतोष कुमार सिंह ट्रांसपोर्ट कॉलोनी में ही रहते हैं। 

दोनों पुत्र अपने पिता को रखना नहीं चाहते हैं। वे छोटे पुत्र के यहां रह रहे थे, जो अब पिता को रखना नहीं चाहते हैं। 

छोटा पुत्र संतोष पर वृद्ध आरोप लगाते हैं कि वो उनके पत्नी का गहना जेवर और रिटायरमेंट का सारा पैसा रख लिए हैं। आवास बोर्ड का जो घर है वो भी पिता के नाम पर है लेकिन संतोष सिंह घर के कागजात भी अपने पास रख कर घर से बेदखल कर दिया है। इनके पेंशन का कागज और आधार कार्ड तक अपने पास रखे हुए हैं। ऐसे में दर दर की ठोकरें खा रहे।

वृद्ध सीताराम सिंह ने पूरे मामले के लिखित शिकायत सरायकेला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत एसडीओ से की है। लेकिन 3 महीने बाद भी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इनके समस्या पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है, वृद्ध ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी हस्तक्षेप कर इन्हें घर समेत पेंशन संबंधित कागजात वापस दिलाए, जिससे इनका भरण -पोषण हो सके।

saraikela

Oct 30 2023, 14:41

सक्सेस स्टोरी: अहिल्या महतो नें तिल्ला आजीवका महिला ग्राम संगठन से जुड़कर आज चला रही है अपना दुकान,आत्मनिर्भर होकर जी रही है सम्मानजनक जिंदगी


 प्रखंड - नीमडीह

पंचायत /गांव - तिल्ला

समूह का नाम - सरस्वती आजीवका समूह

ग्राम संगठन का नाम - तिल्ला आजीवका महिला ग्राम संगठन

सदस्य का नाम - अहिल्या महतो, व्यापार - राशन दूकान

ऋण की राशि - 25,000

सफलता की कहानी अहिल्या की जुबानी.

 सरायकेला :समूह में जुड़ने से पहले की स्थिति-जब मैं समूह में नहीं जुड़ी थी तब घर में पति अकेले ही कमाते थे,और परिवार में कुल 5 सदस्य हैं जिस कारण बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च में दिक्कत आ रहा था,और मूलभूत जरूरत को भी पूरा नहीं कर पाते थे। 

फिर हमने घर पर ही देसी शराब बेचना शुरू कर दिया जिससे हमें कुछ आमदनी होने लगी।इसी तरह अपने परिवार का गुजर बसर कर रहे थे।

क्योंकि हम अपने घर पर ही शराब बेचते थे इसलिए वहां शराबियों का जमावड़ा रहता था और गाली-गलौज मारपीट होती थी।सभी गांव वाले हमें बुरा-भला कहते थे और गांव में भी हमें कोई सम्मान की दृष्टि से नहीं देखता था।हम जानते थे कि शराब का सेवन किसी भी दृष्टिकोण से लाभदायक नहीं होता इसका सेवन सिर्फ और सिर्फ अपने और दूसरों के घर को उजाड़ने के लिए सहायक होती है लेकिन मजबूरी में यह काम करना पड़ता था।

समूह से जुड़ने के बाद की स्थिति - मजबूर औरतें आर्थिक तंगी के कारण वह अपना घर चलाने के लिए मजबूर हरिया दारु का बेचने का कार्य करती थी।

 इस योजना के तहत ऐसी महिलाएं जो कार्य करती थी उन्हें चिन्हित कर महिलाओं को योजना के तहत सम्मानजनक आजीविका के लिए व्यवसाय के अन्य विकल्प प्रदान किए जाने लगे, अब राज्य के किसी भी महिला को हडीया-दारु बेचने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा वह निर्भर बन पाएंगे।

 एक सम्मान जनक आजीविका के लिए एक अच्छा अवसर था इसलिए मैंने शराब बेचने का कार्य छोड़नें का फैसला किया। अब नया व्यवसाय शुरू करने के लिए मुझे इस योजना के तहत समूह से ₹10000 का ऋण मिला कुछ पैसे अपने पास से लगाकर मैंने किराना की दुकान खोली कुछ हि दिनों में यह व्यवसाय तेजी से बढ़ने लगा आगे चलकर मैं समूह से ₹15000 और ऋण ले लिया इस प्रकार में कुल ₹25000 का ऋण लेकर अपने ही गांव में सम्मान की दृष्टि से देखी जाती हूं और मैं इस व्यवसाय से बहुत खुश हूं। 

मैं जेएसएलपीएस के सीसी, पीआर, बीपीएम अन्य सभी लोगों को धन्यवाद देती हूं,जिन्होंने योजना से जुड़ने के पश्चात आजीविका के लिए सम्मानजनक कार्य करने का अवसर दिया और अंत में मैं सभी हड्डियां दारू बेचने वाली दीदिओ से आग्रह करना चाहती हूं कि वह इस कार्य को छोड़कर आजीविका के लिए सम्मानजनक कार्य करें।

saraikela

Oct 30 2023, 11:57

चक्रधरपुर: रेल मंडल के बिसरा रेलवे स्टेशन में लोगों ने किया रेल चक्का जाम।

हावड़ा-मुम्बई मुख्य रेलमार्ग पर ट्रेनों का परिचालन घण्टों से है ठप।

चाइबासा : चक्रधरपुर रेल मंडल के बिसरा रेलवे स्टेशन में लोगों ने आज रेल चक्का जाम कर दिया है। बिसरा रेलवे स्टेशन में पहले की तरह एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव की माँग को लेकर

बिसरा पब्लिक एक्शन कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर उतरकर रेल चक्का जाम कर दिया है। 

लोग रेलवे ट्रैक पर उतरकर पहले की तरह एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव की माँग में नारेबाजी कर रहे हैं। रेल चक्का जाम से यहाँ हावड़ा-मुम्बई मुख्य रेलमार्ग पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है। इससे चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय द्वारा अबतक तीन पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है।

saraikela

Oct 29 2023, 19:29

सरायकेला :आजसू नेता हरेलाल महतो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया उद्घाटन

सरायकेला : नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के जुगीलोंग-पुरियारा में कोजागारी लक्ष्मी पूजा के पावन अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने फीता काट कर किया। 

दर्शकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हरेलाल महतो ने कहा कि गीत संगीत का इतिहास काफी प्राचीन है। प्राचीन काल से ही मानव सभ्यता गीत, नृत्य और संगीत के माध्यम से मनोरंजन करते आ रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि आधुनिक लोकप्रिय नृत्य संगीत प्रारंभ में 19वीं सदी के उत्तरार्ध के पश्चिमी सामाजिक नृत्य संगीत से उभरा। 20वीं सदी की शुरुआत में नृत्य ने सार्वजनिक नृत्य हॉलों में भाग लेने वाले श्रमिक वर्ग के बीच लोकप्रियता हासिल की। 1920 के दशक के दौरान नृत्य संगीत अत्यधिक लोकप्रिय हो गया। 1930 के दशक में, जिसे स्विंग युग के रूप में जाना जाता है, स्विंग संगीत अमेरिका में लोकप्रिय नृत्य संगीत था। 

हरेलाल महतो ने कहा कि 1950 के दशक में रॉक एंड रोल लोकप्रिय नृत्य संगीत बन गया। 1960 के दशक के अंत में सोल और आर एंड बी संगीत का उदय हुआ। डोमिनिकन और क्यूबन न्यू यॉर्कर्स ने 1960 के दशक के अंत में लोकप्रिय साल्सा नृत्य बनाया, जो साल्सा की लैटिन संगीत शैली से उत्पन्न हुआ था। 1970 के दशक की शुरुआत में डिस्को के उदय के कारण नृत्य संगीत जनता के बीच लोकप्रिय हो गया।

 1970 के दशक के अंत तक इलेक्ट्रॉनिक नृत्य संगीत विकसित हुआ। इलेक्ट्रॉनिक्स का उपयोग करके बनाया गया यह संगीत, लोकप्रिय संगीत की एक शैली है जो आमतौर पर नाइट क्लब, रेडियो स्टेशनों, मंच और रेव में बजाया जाता है। इलेक्ट्रॉनिक नृत्य संगीत की कई उपशैलियाँ विकसित हुई हैं। 

हरेलाल महतो ने कहा कि झारखंड में अनेक प्रकार के लोकगीत एवं लोकनृत्य है। इस क्षेत्र में सभी भाषाओं की गीत नृत्य काफी लोकप्रिय है। इस दौरान काफी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

saraikela

Oct 29 2023, 19:25

चांडिल डैम के निर्माण से बिछड़े हुए विस्थापितो को मिलाने को लेकर चलाया जाएगा विस्थापित परिचय एवं संपर्क अभियान


सरायकेला : चालीस वर्ष पूर्व चांडिल डैम से विस्थापित हुए 84 मौजा 116 गांव के विस्थापित परिवार जो कभी एक साथ रहते थे और आज वे सभी बिछड़ गए हैं, सबका सबसे संपर्क टूट गया है इसी संपर्क को पुन स्थापित करने के लिए विस्थापित परिचय एवं संपर्क अभियान चलाया जाएगा .

उक्त बात की जानकारी रविवार को चांडिल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मुख्य अभियानकर्ता मधुसूदन वर्मा ने दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चांडिल डैम से विस्थापित हुए 116 गांव के विस्थापित परिवार को मिलने के लिए एक पहल किया जा रहा है।

 जिससे पूर्वजों का आपस का प्रेम और विचार मिल सके। उन्होंने कहा चांडिल डैम से विस्थापित हुए सभी गांव के विस्थापितों को आपस में मिलने के लिए 7033094579 नो पर एक व्हाट्सएप ग्रुप चलाया जाएगा। 

उन्होंने डैम से विस्थापित हुए लोगों से अपील करते हुए कहा विस्थापित कहीं भी रहते हो वे अपना नाम, पिता का नाम, अपने दादाजी का नाम, अपना मोबाइल नंबर और जिस गांव से विस्थापित हुए हैं उस गांव का नाम लिखकर भेजें ताकि उस गांव से विस्थापित हुए अन्य विस्थापितों के साथ संपर्क स्थापित कर सके।

 मधुसूदन वर्मा ने कहा विस्थापितों के बीच परिचय एवं संपर्क स्थापित करने के लिए डैम से विस्थापित हुए लोगों के दो चक्का व चार चक्का वाहनों पर एक स्टीकर भी चिपकाए जाएगा। मौके पर विस्थापित पुलक मुखर्जी, सपन वर्मा, सूरज शेखर आदि उपस्थित थे।

saraikela

Oct 29 2023, 18:27

ईचागढ़: पिलिद में आ पहुंचा हाथियों की झुंड, लोगो में दहशत, घरों पर दस्तक देने का डर, जानमाल को खतरा


सरायकेला: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अब हाथियों की आतंक से ईचागढ़ विधान सभा वासियों में अब दहशत है।

एक समय था जब चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में हाथियों का गतिविधि बना रहता था ,जिससे आम नागरिको को शाम ढलते ही घर से निकलना मुश्किल हो गया था। 

अब इस क्षेत्र में हाथियों के झुंड से लोगो की रात की नीद उड़ गयी है। ग्रामीणों को यह डर बना हुआ है कि कही हाथी की झुंड मेरे आंगन में खड़े न हो जाए।

आज शाम को ईचागढ़ के पिलिद जंगल में हाथियों का झुंड पहुंच गए। पिलिद गांव के साथ दर्जनों गांव हाथी प्रभावित गांव है,जो दहशत में जीते हैं।

saraikela

Oct 29 2023, 17:41

सरायकेला : सार्वजनिन काली पूजा कमेटी फुटबॉल मैदान आदित्यपुर का आज हुआ भूमिपूजन

सरायकेला : सार्वजनिन काली पूजा कमेटी फुटबॉल मैदान आदित्यपुर का आज भूमिपूजन विधि विधान से हुआ।

 सन 1972 से मैदान का काली पूजा होने जा रहा हे। इसके संस्थापक स्वर्गीय बिशु घोष, हरे किष्टो घोष और सुशील मंडल थे । काली पूजा पंडाल का उद्घाटन 12 नवंबर की शाम 7 बजे मंत्री चम्पई सोरेन करेंगे।

नई कमेटी में अध्यक्ष पवित्र कुमार बर्मन उर्फ गोरा दा, कोषाध्यक्ष माणिक दास, महासचिव सुनील सिंह, संरक्षक सुशील मंडल, अंजन दास, रवि श्रीवास्तव, प्रसेनजीत घोष, आदि शामिल हैं । 

मौके पर नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, श्रीराम ठाकुर कल्याण घोष, भगलु सोरेन, शशांक कुमार गांगुली, देबू, देबू घोष, तरुण कुमार दास आदि मौजूद थे।