saraikela

Oct 25 2023, 14:29

ब्रेकिंग: विसर्जन के दौरान बेली बोधन वाले घाट में हुई घटना को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पूजा समितियों के बीच वार्ता हुई संपन्न


जमशेदपुर : कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर अन्तर्गत बिष्टुपुर थाना अन्तर्गत विसर्जन के दौरान बेली बोधन वाले घाट में हुई घटना को लेकर जिला प्रशासन द्वारा केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति और किताडीह दुर्गा पूजा समिति के बीच वार्ता हुई संपन्न।

जिला प्रशासन के तरफ से धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी कर रहे थे नेतृत्व, मुआवजे की राशि पर नहीं बनी कोई सहमति, समिति ने 10-10 लाख मुआवजा देने की की मांग, तत्काल केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति द्वारा एक 1-1 लाख रुपये देने का किया गया वादा, बैठक के दौरान जिला प्रशासन के कार्यशैली पर उठाया गया सवाल।

saraikela

Oct 25 2023, 14:13

सरायकेला : लाखों के जेवरात और 10.50 लाख रुपए नगदी ले उड़े चोर


सरायकेला : जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया रेलवे स्टेशन के समीप विजय नगर में चोरों ने चोरी की घटना की अंजाम दिया है। 

बीती रात चोरों ने आदित्यपुर थाना अंतर्गत विजय नगर निवासी गौतम चटर्जी नामक कारोबारी के घर 7- 8 लाख के जेवरात और 10.50 लाख रुपए नगदी की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। 

बता दें कि गौतम चटर्जी के पुत्र गोपीनाथ चटर्जी का पेंट का कारोबार है, और जनवरी में उसकी शादी तय हुई थी। दुर्गा पूजा को लेकर गौतम चटर्जी का पूरा परिवार पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) अपने गांव गया था। इसकी जानकारी गौतम चटर्जी के किराएदारों ने दी। सूचना मिलते ही गौतम चटर्जी पहुंचे और घर के हालात देखकर उनके होश उड़ गए। 

बताया जा रहा है कि चोर घर का दरवाजा काट कर अंदर प्रवेश किया और अलमीरा तोड़कर उसमें रखे करीब सात से आठ लाख रुपए के जेवरात और बिजनेस के लिए ट्रंक में रखे करीब 10.50 लख रुपए नगद ले उड़े, तीन मंजिले मकान के ऊपरी दो तल पर किराएदार रहते हैं। 

जबकि गृहस्वामी निचले हिस्से में रहते हैं। हैरानी की बात यह है कि जिन अलमीरा और ट्रंक में नगदी एवं जेवरात रखे गए थे चोरों ने उसे ही तोड़ा है, बाकी के कमरों के अलमीरा को छुआ तक नहीं है। फिलहाल पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है। 

संभावना जताई जा रही है कि किसी जानकार ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना ने पुलिस के सारे दावों की पोल खोल कर रख दी है।

saraikela

Oct 25 2023, 13:12

NALSA, JHALSA एंब DLSA निर्देश पर 100 दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम के तहत छठी बार प्रभात फेरी का आयोजन


सरायकेला : NALSA, JHALSA एंब DLSA निर्देश पर 100 दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम के तहत अनुमण्डलीय विधिक सेवा समिति चांडिल द्वारा यह छठी बार प्रभात फेरी निकाला गया। 

मौक़े में मुख्य रूप से सचिव SDLSC सह एसडीजीएम श्री अमित आकाश सिन्हा, अनुमण्डलीय सिविल न्यायालय के कर्मचारीगण एंब एसडीऐलएससि के पीएलवी मौजूद थे। 

कार्यक्रम का संचालन सचिव SDLSC द्वारा किया गया, आम जनता को पॉस्को (POCSO) Act, बाल विवाह से सम्बन्धित जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम में सैकडो लोग उपस्थित थे।y

saraikela

Oct 24 2023, 12:52

हवन के साथ ही नवरात्रि समाप्त, अब माँ की विदाई की तैयारी शुरु

सरायकेला : शारदीय नवरात्र में माँ दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा 9 दिन और रात होती है।दशमी को हवन के साथ मा की बिदाई की जाती है।कोल्हान के विभिन्न जगह पर मां शारदीय नवरात्र के दसवें दिन मां दुर्गा की पूजा अर्चना के साथ हवन का आयोजन किया जा रहा है। 

कलश स्थापना करने वाले स्थानों में शुभ मुर्हूत में हवन पूजन किया जा रहा है।

सरायकेला खरसावां जिला के तमाम पूजा मंडप और मंदिरों में हवन के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ का समापन हो गया है।अब विसर्जन के साथ दुर्गा मां की प्रतिमा को भाव भरी विदाई दी जायेगी।

आज हो रहे हवन से पूरा वातारवण मंत्रोचारण से गूंज रहा है।वही दशमी के दिन भी पूजा-अर्चना के लिए महिलाओं की भीड़ पूजा पंडाल और मंदिरों में देखी जा रही है।शहर हो या गांव सभी जगह दशहरा के मौके पर लगने वाला मेला का हर वर्ग के लोग आनंद उठा रहे हैं।

सिंदूर खेला

आज विजया दशमी है इसको लेकर सभी जगह मां दुर्गा की आराधना में लोग क्लीन है। वही बंगाली समुदाय में आज के दिन का एक अलग ही महत्व है। सुहागिन महिलाएं द्वारा सुबह से ही मंदिरों में पहुंचकर मां को सिंदूर लगाकर सिंदूर खेला में शामिल हो रही है ।सुहागिन महिलाएं एक दूसरे को सिंदूर लगाकर मां से सुहागन रहने की कामना कर रही हैं ।चांडिल स्टेशन स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंदिर, डाक बंगाल दुर्गा मंदिर ,चांडिल बाजार सोलोआना दुर्गा मंदिर, चिलगु सार्वजनिक मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भारी भीड़ है।

saraikela

Oct 23 2023, 14:14

झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान मे ओड़िसा के मनोनीत राजयपाल रघुवर दास ने नवमी के अवसर पर कुँवारी कन्याओं को भोजन कराया


सरायकेला : झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान मे ओड़िसा के मनोनीत राजयपाल रघुवर दास ने आज अपनी पत्नी और बेटे. बहु और पोती के साथ महा नवमी में दुर्गा की पूजा अर्चना की और हवन किया ।

इस अवसर पर उन्होंने कुवारी लड़किओं को भोजन करवाया है। करीबन 500 कुवारी कन्या आज कन्या भोजन मे शामिल हुई।

 और रघुवर दास ने अपने हाथो से सब को भोजन करवाया है झारखण्ड और ओड़िसा के तमाम लोगो को दुर्गा पूजा की शुभ कामना भी दी है और कहा है कन्या ही देश और समाज को आगे बढ़ता है ,आज इन्ही शक्ति के कारण हमको जो नयी जिम्मेदारी दी गयी है हम उसका निर्वाह कार पाएगे ।

saraikela

Oct 22 2023, 21:09

महाअष्टमी के दिन संधि बलि की विधिवत पूजा अर्चना हुई

सरायकेला: जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के चिलगु पूर्णवास कॉलोनी में मां सारदा का पूजा अर्चना श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में महाअष्टमी के दिन संधि बलि की विधिवत पूजा अर्चना हुई ।

बता दे कि यहां पर परंपरा पिछले कोई वर्षों से चली आ रही है। 1988 बर्ष से यहां बंगाली समुदाय द्वारा पूजा प्रारंभ की गई थी बता दे कि इस बार भी शारदीय नवरात्र में भव्य पूजा अर्चना की जा रही है । दलमा सेंचुरी की तराई बसे चिलगु पंचायत के चिलगु कॉलोनी में आज विशेष पूजा अर्चना में दुर्दाराज से सैकडो की तादात में मां भक्त शामिल हुए मां की पूजा हुई और उसके बाद संधि बलि दी गई।

saraikela

Oct 22 2023, 21:06

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह पूजा पंडालों में पहुंच कर माथा टेका


घाटशिला: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने महाष्टमी के दिन घाटशिला और मऊभंडार के आधा दर्जन पूजा पंडालों में पहुंच कर माथा टेका तथा मां जीवीदुर्गा का आशीर्वाद ग्रहण किया। 

राजकुमार सिंह ने सबसे पहले मऊभंडार महिला समिति के पूजा पंडाल में माथा टेक कर विधि-विधान से मां भगवती की पूजा-अर्चना की। पुजारी तरुण मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच माता की पूजा कराई। इस दौरान भाजपा नेता ने ताम्रनगरी की सुख, शांति और समृद्धि की कामना के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना किया।

 राजकुमार सिंह ने कहा कि मां दुर्गा कष्टों को हरने वाली और सुख-संपत्ति प्रदान करने वाली है। अच्छी बात यह है कि मऊभंडार में नारी शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा की पूजा क्षेत्र की नारी शक्तियों के द्वारा की जाती है। इससे पूर्व महिला समिति की सदस्यों ने राजकुमार सिंह का भव्य स्वागत भी किया। इसी तरह, मऊभंडार गांधी स्पोर्टिंग क्लब दुर्गा पूजा समिति सदस्यों ने भी भाजपा नेता राजकुमार सिंह का बूके देकर स्वागत किया। 

यहां भी भाजपा नेता ने मां के समक्ष माथा टेका और आशीर्वाद ग्रहण किया। मऊभंडार से भाजपा नेता राजकुमार सिंह का काफिला घाटशिला पहुंचा। उन्होंने घाटशिला के राजस्टेट, काशिदा समेत कई अन्य पूजा पंडालों में भी माथा टेककर मां भगवती से क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना किया। उन्होंने पूजा समितियों को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया तथा भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विजय पांडेय, मण्डल अध्यक्ष राहुल पांडेय, उपाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, सिद्धार्थ राय, उत्पल साव, दीपक सिंह, प्रदीप सिंह तोमर, सूजन मन्ना, शिव मंदिर समिति के महासचिव नवल सिंह, आरती दत्ता, रूबी सिंह, धीरज मुखी, आजाद बेहरा, सिद्धार्थ, एसपी रुद्र, पंकज सिंह, राजेश मण्डल समेत कई अन्य उपस्थित थे।

saraikela

Oct 22 2023, 19:05

ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र में दुर्गा पूजा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है

सरायकेला : ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र में दुर्गा पूजा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है महाअष्टमी के दिन मां महागौरी दुर्गा को भक्तो द्वारा श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना के साथ पुष्पांजलि दी गई।

चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह प्रखंड के विभिन्न गांवों हर साल के भांति इस साल भी बड़े धूमधाम से अकाल बोधन मां दुर्गा शक्ति की पूजा की गई।

 नीमडीह प्रखंड के बडे़दा पंचायत के बुरूडीह टोला में राजसी दुर्गा पुजा की गई।यह पुजा मां के समक्ष अस्त्र शस्त्र की भी पुजा की गई। कहीं कहीं नवरात्री दुर्गा पुजा, कहीं कहीं बेलवरन दुर्गा पूजा में पांच दिवसीय पुजा की जाती है। यह पुजा भगवान रामचन्द्र ने अधर्म पर धर्म का विजय के रूप मनाया जाता है। इसलिए विजय दशमी के बाद रावण दहन की जाती है।

saraikela

Oct 22 2023, 13:23

सरायकेला : महाअष्टमी में मां महागौरी की पूजा अर्चना के लिए विभिन्न पंडालों और मंदिरों म श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी


सरायकेला : महाअष्टमी में मां महागौरी की पूजा अर्चना के लिए विभिन्न पंडालों और मंदिरों म श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी माताओं ने मां महागौरी को पुष्पांजलि दिया ।

श्यामल मुनका ग्रामीण उगडीह गांव निवासी ने कहा आज चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में 200 के लगभग मंदिर और पंडालों में पूजा होती है। वहीं हमारे यहां पुरातन समय से पूजा होती आ रही है । काफी पुराना इस मंदिर में मां दुर्गा की असीम कृप है।जिसके कारण दूरदराज से यहां श्रद्धालु पूजा अर्चना करने पहुंचते है।

नीमडीह थाना क्षेत्र के लुपुंगडीह पंचायत के एक मात्र पूजा जहां जमींदारी प्रथा के अनुसार पूजा किया जाता है । श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी ,पुराना पेट्रोल पंप स्टेशन बस्ती चांडिल उगडीह गांव के निवासी कार्तिक सिंह सरदार ने बताया कि मेरी धर्म पत्नी प्रमिला सिंह सरदार को मां दुर्गा देवी द्वारा स्वप्न दिया  गया था और मां दुर्गा ने प्रमिला को कहा मैं तुम्हारे हाथो से पूजा लेना चाहता हु , जिसको देखते हुए ,सन 2017 से लगातार मां दुर्गा।

इस मंदिर में जो भी श्रद्धालु पहुंचते है। जहां शांति मिलटी है।

saraikela

Oct 21 2023, 21:16

पश्चिम सिंहभूम पुलिस ने गोइलकेरा थाना और टोंटो थाना क्षेत्र में विस्फोटक किया बरामद


चाइबासा : कोल्हान के पश्चिम सिंहभूम पुलिस ने गोइलकेरा थाना और टोंटो थाना क्षेत्र के तुंबहका के पास से 8 केजी का एक आईडी बम, 5 केजी का दो आईडी बम तथा एक स्पाईक हॉल किया बरामद ।