Hazaribagh

Oct 02 2023, 14:20

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर बापू की प्रतिमा पर किये पुष्पांजलि अर्पित


हजारीबाग:- पूरा विश्व 2 अक्तूबर यानी गांधी जयंती को "अंतराष्ट्रीय अहिंसा दिवस" के रूप में मनाता है,यह हम भारतीयों के लिए गर्व की बात है। उक्त बातें उपायुक्त नैंसी सहाय ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कही।

2 अक्तूबर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उपायुक्त नैंसी सहाय व पुलिस अधीक्षक चोथे मनोज रतन ने समाहरणालय परिसर अवस्थित बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया। 

इसी कड़ी में उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने इंद्रपुरी चौक अवस्थित लाल बहादुर शास्त्री एवं गांधी स्मारक स्थल पर पहुंचकर उनके बलिदानों को याद किया तथा उनकी प्रतीमा में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

उन्होंने कहा राष्ट्र के प्रति सच्ची देशभक्ति की भावना जागृत करने में इन महापुरूषों का अहम योगदान है। इनका संपूर्ण जीवन हमसब के लिए अनुकरणीय है।

बापू की जयंती के अवसर पर उपायुक्त, पुलीस अधिक्षक, डीडीसी, एसडीएम एवं सहायक समाहर्ता ने खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, हजारीबाग में पहुंचकर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम

आज बापू की 154वीं जयंती के अवसर पर जिले में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम चलाए जा रहें है। उपायुक्त ने कहा कि देश के प्रति प्रेम और स्वच्छता के प्रति कड़ा अनुशासन के मार्ग पर चल कर ही हम पूरी दुनियां में एक आदर्श राष्ट्र के रूप में जानें जा सकते हैं। 

स्वच्छता को आत्मसात कर देश को स्वछंजली देकर ही हम इन महापुरूषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजली अर्पित कर सकते है।

आपको बता दें की उपायुक्त ने समाहरणालय भवन परिसर अवस्थित गांधी जी के स्मारक को आत्मनिर्भरता की अविरल धारा, बापू का चरखा नाम दिया है।

Hazaribagh

Oct 01 2023, 19:34

''स्वच्छता ही सेवा'' कार्यक्रम के तहत नगर निगम द्वारा एक घंटे का श्रम दान कार्यक्रम सफलता पूर्वक हुआ संपन्न।


स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत स्वच्छ भारत मिशन हेतु भारत सरकार की अपील पर नगर निगम हजारीबाग द्वारा कुल 72 चयनित स्थानों ओर विभिन्न संगठनों एवम जन मानस के भागीदारी से एकदिवसीय एक घंटे का श्रम दान कार्य क्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। 

इसमें मुख्य स्थल गांधी मैदान, हजारीबाग झील, कर्जन ग्राउंड, एवम डीवीसी कॉलोनी था। इस श्रमदान कार्यक्रम अनेक संगठनों की सहभागी रही जिससे जनमानस के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाया जा सके। 

कर्जन मैदान मे नगर निगम और बीएसएफ जवान व अन्य संगठनों ने मिलकर श्रम दान अभियान को सफल बनाया इस क्रम में कर्जन मैदान एवम टैक्सी स्टैंड से कर्जन मैदान तक श्रम दान से सफाई की गई।

मटवरी के गांधी मैदान में नगर निगम वसुधा कल्याण, आनंदा कॉलेज, एनएसएस, मेहरू विकास केंद्र,shg की दीदियां एवम आम nजनों ने भाग लिया ।इस क्रम में गांधी मैदान के किनारे एवम दुकान के परिसर को साफ कर दुकानदारों को डस्टबिन रखने को कहा गया।

 झील परिसर की सफ़ाई निगम की टीम सीआईएसएफ, ओएसिस स्कूल,स्वच्छता स्वास्थ्य एवम पर्यावरण समिति के द्वारा कियागया। आज का एकदिवसीय श्रम दान कार्यक्रम नगर निगम के प्रशासक के निर्देशानुसार सहायक नगर आयुक्त अनिल कुमार पांडे, बिपिन कुमार,कार्यपालक अभियंता रमेश कुमार सिंह नगर प्रबंधक राजीव रंजन, महफूज आलम, फरहत अनीसी,आलोक नारायण, निरंजन सिंह प्रधान सहायक की देखरेख में संपन्न की गई।

Hazaribagh

Oct 01 2023, 19:24

हजारीबाग में मूसलाधार बारिश को लेकर विधायक मनीष जायसवाल ने अपने आगामी कार्यक्रमों को किया स्थगित

हजारीबाग में लगातर हो रही मूसलाधार बारिश को लेकर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने अपने अगले दो-तीन दिनों तक के आगामी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। 

विधायक मनीष जायसवाल ने खुद अपने फेसबुक पेज के माध्यम से हजारीबाग में लगातर हो रहे बारिश का एक लघु विडियो पोस्ट करते हुए लिखा है की प्रिया हजारीबाग वासियों, अपना ख्याल रखें। 

आगे उन्होंने आवश्यक सूचना के बाबत बताया है कि अगले दो से तीन दिनों तक हजारीबाग समेत पूरे राज्य में भारी बारिश का अनुमान है, इसे ध्यान में रखते हुए नमो फुटबॉल प्रतियोगिता- 2023 कटकमसांडी प्रखंड के पूर्व निर्धारित फाइनल मैच जो रविवार को होने वाला था उसे स्थगित कर दिया गया है वहीं दूसरी ओर सदर प्रखंड में गांधी जयंती के अवसर पर शुरू होने वाले नमो फुटबॉल टूर्नामेंट 2023 के उद्घाटन कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया गया है। 

विधायक मनीष जायसवाल ने बताया है की इन कार्यक्रमों की नए तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी ।

ज्ञात हो की हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल पिछले कुछ दिनों से भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर और महासमुंद में चुनाव को लेकर संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेने गए थे। भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल को छत्तीसगढ़ के एक पूरे जिले के चार विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। 

छत्तीसगढ़ में पार्टी के चुनावी संगठनात्मक कार्यक्रमों से लौटकर रविवार को ही हजारीबाग पहुंचे थे लेकिन लगातर वारिश के कारण आगे के कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है।

Hazaribagh

Oct 01 2023, 16:28

हज़ारीबाग जिला में हुआ राष्ट्रीय जिला ओबीसी सम्मेलन,वक्ताओं ने कहा एकजुट होकर अपनेहक के लिए है लड़ने की जरूरत


हज़ारीबाग जिला के वृंदावन होटल में आयोजित राज्यस्तरीय राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के सम्मेलन का आयोजन ओबीसी के हक व अधिकार के लिए किया गया।

जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता,बिरजु प्रसाद मेहता,प्रियंका कुमारी,युवा नेता गौतम कुमार,इंद्रदेव मेहता,मनोज मेहता ,भुनेश्वर मेहता,संजय मेहता,कृष्णा मेहता,सलेंद्र यादव,रामशरण शर्मा,कुलदीप कुमार,चंदन मेहता, समेत पुरा जिला के साथ साथ अन्य राज्यो से भी हज़ारों की संख्या में महिला पुरुष भाग लिए।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि अपने हक व अधिकार के लिए ओबिसी समाज को जागरूक करने के लिए हुंकार भरी।वही गौतम कुमार ने कहा कि 2011 में जनगणना के अनुसार भारत मे आबादी 56 % था जो कि अब बढ़कर 77% हो गया।फिर भी केंद्र व राज्य सरकार ओबीसी के अधिकारों को वंचित कर रखा है।

इस सम्मेलन के आयोजन में जिला अध्यक्ष बिरजु प्रसाद मेहता की अहम भुमिका रही।

Hazaribagh

Oct 01 2023, 13:56

हज़ारीबाग: स्वच्छ रहकर देश एवं समाज की स्वच्छता का लिया संकल्प


हज़ारीबाग: 02 अक्टूबर गांधी जयंती के एक दिन पूर्व देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश की विकास के लिए स्वच्छता अभियान के मिशन को दृढ़ संकल्पित रूप से पुरे देश में मजबूती के साथ आगे बढ़ाया।

उन्होंने इस अभियान के संबंध में पुरे देश को एक नारा दिया जिसके बोल हैं- 01तारीख 01 घंटा,एक साथ।

इस मौके पर ओएसिस स्कूल के सभी सम्मानित शिक्षक एवं शिक्षिकाएं और छात्र,छात्राओं ने अपनी अपनी ओर से बड़ चढ़कर अपना सामुहिक सहयोग देकर देश व समाज के लिए स्वच्छता एक उत्कृष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया है और देश के नाम एक नारा दिया स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छता सबका कर्त्तव्य व अधिकार है।

 इस क्रम में इन्होंने अपने विद्यालय परिसर एवं इसके आस पास की सफाई के साथ साथ हजारीबाग,की हृदय स्थली झील परिसर की भी व्यापक रूप से सफाई करके प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है।

इस कार्य में स्कूल के विद्यार्थीयों के साथ साथ NCC के छात्रों ने भी बढ़ चढ़कर इस महत्वपूर्ण कार्य हिस्सा लिया।

 उन्होंने स्वच्छता मिशन को सशक्त बनाने के लिए अपनी स्वेच्छा से श्रम योगदान दिया।NCC के छात्रों को इस महत्वपूर्ण कार्य में उनके सशक्तिकरण के लिए सलाम इस मौके पर इन्होंने- (गंदगी को न बढ़ने दो, स्वच्छ्ता का दृढ़ संकल्प लो) का नारा दिया।

इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य डॉ एहसान उल हक ने छात्र,छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा स्वच्छता को बढ़ावा देकर ही स्वच्छ भारत,स्वस्थ भारत एवं स्वस्थ राष्ट का निर्माण किया जा सकता है। 

विद्यालय के सचिव तनवीर अहमद एवं कोषाध्यक्ष शब्बीर अहमद ने सभी छात्र,छात्राओं से कहा की आज के समाजिक परिवेश में स्वच्छता के महत्व को समझने एवं इसे हर स्तर पर सफल बनाने का दृढ़ संकल्प हम सबको लेना चाहिए।

ओएसिस स्कूल के उप प्राचार्या एवंम C.T.O मो. इम्तियाज़ आलम ने भी छात्र, छात्राओं से इस मिशन पर अपना श्रम योगदान देते हुए कहा की गांधी जी के सपने को साकार करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा इस मौके पर इन्होंने छात्र छात्राओं से प्लास्टिक व गंदगी मुक्त भारत और स्वच्छ भविष्य का संकल्प लेने को कहा।

Hazaribagh

Sep 30 2023, 18:46

हज़ारीबाग 15 वीं राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता-23 का शुभारंभ।


3 दिवसीय प्रतियोगिता में सीनियर एवं जूनियर वर्ग के 400 तीरंदाज हो रहे हैं शामिल।

हज़ारीबाग: 15 वीं राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता-2023 का शुभारंभ शनिवार 30 सितम्बर को कर्जन ग्राउण्ड में हुआ। मौके पर उपायुक्त नैन्सी सहाय, पुलिस अधीक्षक चोथे मनोज रतन, प्रशिक्षु समाहर्ता सुलोचना मीना ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और प्रतिभागियों को हौसला बढ़ाते हुए अपना हुनर दिखाने की बात कही। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि हजारीबाग को राज्य स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी मिलना जिला के लिए गौरव की बात है।

 उन्होंने प्रतिभागियों को अपने कौशल, एकग्रता एवं बेहतर खेल भावना का प्रदर्शन कर अपने हुनर को परिणाम में बदलने एवं जिले, राज्य एवं देश का नाम रौशन करने का आह्वान किया। मौके पर एसपी चोथे मनोज रतन ने कहा कि झारखण्ड में तीरंदाजी की नैसर्गिंक प्रतिभा हर कोने में है। इस तरह के आयोजन से खेल प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिलती है।

 साथ खिलाड़ियों को खूब मेहनत कर अपना एवं देश को खेल के क्षेत्र में मजबूत बनाने की बात कही। बता दें कि तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के सीनियर एवं जुनियर वर्ग के लगभग चार सौ से अधिक प्रतिभागी अपनी हुनर का प्रदर्शन करेंगे। मौके पर प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक चौंबद रखने के लिए संबंधितों को कई निर्देश दिये गये।

Hazaribagh

Sep 30 2023, 18:40

हज़ारीबाग: समाहरणालय संवर्ग के सेवानिवृत कर्मियों को दी गई विदाई


हज़ारीबाग: उपायुक्त कार्यालय के गोपनीय शाखा के आश्रुलिपिक रंजीत कुमार प्रसाद, कार्यालय अधीक्षक अजय कुमार गुप्ता, डीएसई कार्यालय के लिपिक भारत भूषण राम को सितंबर माह के अंतिम कार्य दिवस पर सेवानिवृत उपरांत विदाई समारोह आयोजित किया गया।

आश्रुलिपिक रंजीत कुमार प्रसाद 21 जून 1988 से सरकारी सेवा में योगदान दिए थे। अजय कुमार गुप्ता 17 अगस्त 1989 को समाहरणालय संवर्ग में लिपिक के पद पर योगदान दिया था। डीएसई कार्यालय के लिपिक भारत भूषण राम 1 नवंबर 1997 को समाहरणालय संवर्ग में लिपिक वर्गीय में योगदान दिया था।

उपायुक्त नैन्सी सहाय ने कहा बेदाग एवं लम्बी सरकारी सेवा एवं अनुकरणीय आचरण के लिए सेवा निवृत कर्मियों को धन्यवाद दिया। साथ ही लम्बी दीर्घायु,स्वास्थ्य जीवन की कामना की। 

अपर समाहर्ता राकेश रोशन ने कहा स्वास्थ्य दीर्घायु जीवन की शुभकामना करते हुए परिवार एवं समाज के लिए योगदान देते रहने की कामना की। 

  मौके पर उपायुक्त नैंसी सहाय, अपर समाहर्ता राकेश रोशन, ज़िला आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद कुमार, एनडीसी डेविड बलिहार, डीएलएओ, समाज कल्याण पदाधिकारी, निर्वाचन पदाधिकारी, कोषागार पदाधिकारी, सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी, ज़िला शिक्षा अधीक्षक, ज़िला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित समाहरणालय के सभी कर्मी मौजूद थे।

Hazaribagh

Sep 30 2023, 18:09

हज़ारीबाग: सदर प्रखंड उप मुखिया संघ के संरक्षक सुधा कुमारी एवम अध्यक्ष मनोज कुमार बनाए गए

हज़ारीबाग : सदर प्रखंड स्थित रोला पंचायत सचिवालय में सदर प्रखंड के सभी उप मुखिया संघ की बैठक हुई ,जिसमें सर्वसम्मति से सदर प्रखंड के उप मुखिया संघ के संरक्षक सुधा कुमारी को बनाया गया जो बैहरी पंचायत की उप मुखिया है , एवं अध्यक्ष मनोज कुमार को बनाया गया जो मेरु पंचायत के उप मुखिया हैं ,उपाध्यक्ष बबीता कुमारी जो नगवा पंचायत के उप मुखिया हैं, सचिव बलराम कुमार को बनाया गया जो हरहद पंचायत के उप मुखिया हैं।

 उपसचिव देवानंद कुमार जो करवेकला के उप मुखिया हैं को बनाया गया, कोषाध्यक्ष अमनारी पंचायत के उप मुखिया को बनाया गया, उपकोषाध्यक्ष प्रेम कुमारी को बनाया गया जो भेलवारा पंचायत के उप मुखिया है एवं प्रेम कुमार को जो बड़ासी पंचायत के उप मुखिया है उन्हे मीडिया प्रभारी बनाया गया , चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ इस चुनाव में सदर प्रखंड के बहुत से उप मुखिया गण शामिल हुए एवं बैठक मे झारखंड प्रदेश समतादल सैनिक के अध्यक्ष राजूराम उपस्थित हुए ।

Hazaribagh

Sep 29 2023, 18:58

हज़ारीबाग: 15 वीं राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के मेज़बानी के लिए तैयार है हजारीबाग

हज़ारीबाग: 3 दिवसीय राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ 30 सितंबर से कर्जन होगा, राज्यभर के 400 खिलाड़ी और 100 तकनीकी पदाधिकारियों का होगा महाजुटान.

आयोजन समिति के निदेशक करण जायसवाल और हजारीबाग तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष आलोक कुमार ने लिया तैयारी का जायज़ा, कहा मेजबानी में नहीं होगी कोई कमी.

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल मुख्यालय जिला हजारीबाग की धरती पर पहली बार खेल की विधा तीरंदाजी में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है. आगामी 30 सितंबर 2023 से लेकर 02 अक्तूबर 2023 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय 15 वीं राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता-2023 का मेज़बानी हजारीबाग करने को तैयार है.झारखंड तीरंदाजी संघ के सहयोग से इस प्रतियोगिता का आयोजन हजारीबाग स्टेडियम ( कर्जन ग्राउंड) में होगा.

 प्रतियोगिता के अयोजन हजारीबाग तीरंदाजी संघ और जिला प्रशासन, हजारीबाग है। प्रतियोगिता के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है और मेजबानी के लिए हजारीबाग पूरी तरह तैयार है। प्रतियोगिता में पूरे झारखंड प्रदेश के सभी 24 जिले के 400 तीरंदाज खिलाड़ी और तीरंदाजी से जुड़े 100 तकनीकी पदाधिकारियों का महाजुटान होगा.

इस आयोजन को लेकर शुक्रवार को आयोजन समिति के निदेशक करण जायसवाल और आयोजन समिति के सचिव सह जिला तीरंदाजी संघ, हजारीबाग के अध्यक्ष आलोक कुमार, संघ के सचिव सह तीरंदाजी के प्रशिक्षक मनोज कुमार और आयोजन समिति से जुड़े विशाल वाल्मिकी सहित अन्य लोगों ने कर्जन ग्राउंड में तैयारी का जायज़ा लिया और युवा खिलाडियों के साथ तीरंदाजी का प्रैक्टिस कर उनका हौसला बढ़ाया. आयोजन समिति के निदेशक करण जायसवाल और आयोजन समिति के सचिव सह जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष आलोक कुमार ने संयुक्त रूप से बताया की हम कोशिश करेंगे की आयोजन में मेजबानी में कोई कमी नहीं हो साथ उन्होंने यह भी बताया की इस आयोजन में अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ओलंपियन लक्ष्मी रानी, झानो हंसदा, रीना कुमारी, रिमली ब्रुली, मधुमिता, दिप्ती कुमारी, अंजला सिंह, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित मंगल सिंह चांपिया सहित कई नामचीन हस्तियां भी शामिल होंगे .

Hazaribagh

Sep 29 2023, 18:56

हज़ारीबाग: उपायुक्त के जनता दरबार में पहुँचे फरियादी, दो दर्जन से अधिक आवेदनों को तत्काल निपटारे का दिया गया निर्देश।

हज़ारीबाग: उपायुक्त नैंसी सहाय ने शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। साप्ताहिक आयोजित होने वाले जनता दरबार में जिले वासियों की समस्याओं के निवारण के लिए उपायुक्त के समक्ष लगभग दो दर्जन से अधिक आवेदन आए। सभी को प्राथमिकता के आधार पर अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया।

 इस दौरान ज्ञान प्रकाश स्वावलंबी नर्सिंग स्कूल छात्रवृति के संबंध में, सुबोध कुमार हुड़हुडु़ ने सरकारी स्कूल के नजदीक बिजली का खुलातार होने से हो रही परेशानी,बालेश्वर पासवान ने अधिगृहित भुमी मुआवजा करने, सुदामा पाण्डेय बड़कागांव ने ऑनलाईन रसीद निर्गत एवं भूमि से संबंधित, जिवलाल कुमार दारू ने 3 महीने से राशन निर्गत नहीं किये जाने पर पीडीएस डीलर पर कार्रवाई किये जाने को लेकर उपायुक्त को आवेदन दिया।

इसके साथ ही मौके पर अन्य मामले फरियादियों द्वारा,आम गैर मजुरूआ रास्ता में जबरन मकान बनाने के संबंध में, एलपीसी निर्गत करने के संबंध में, पारिवारिक विवाद निपटारा के संबंध में, अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान के संबंध में,जीविकोपार्जन के लिए रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में,पीएम आवास योजना में अनिमियतता के संबंध में,खतियानी जमीं हड़पने के संबंध में,भू रैयतों का मुआवजा भुगतान करने के संबंध में एवं इस दौरान रोजगार,मनरेगा,भूमि, म्यूटेशन,पेंशन,भूमिअधिग्रहण,आवास, राशन आदि समस्याओं से संबंधित आवेदन आए तथा उन आवेदनों को मार्क कर संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए निष्पादन के आदेश दिए।