Sep 30 2023, 12:57
सरायकेला:चार अक्तूबर को चांडिल पहुंचने वाले शौर्य जागरण यात्रा का होगा भव्य स्वागत : संजय चौधरी
सरायकेला :- विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल का एक बैठक शुक्रवार को विवेकानंद केंद्र हनुमान मंदिर परिसर में मिथिलेश महतो की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आगामी चार अक्तूबर को चांडिल पहुचने वाले शोर्या जागरण यात्रा का स्वागत किया जाएगा।
साथ ही कार्यक्रम की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विहीप जिला कोषाध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि समस्त हिंदू समाज के मन में शौर्य गाथा जगाने के उद्देश्य से श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम लला के भव्य मंदिर का शिलान्यास से पूर्व शौर्य जागरण यात्रा का कार्यक्रम संपूर्ण देश भर में आयोजन किया जा रहा है।
श्री चौधरी ने कहा यात्रा जमशेदपुर से होते हुए चार अक्तूबर को संध्या तीन बजे चांडिल गोलचक्कर पर पहुंचेगी। इसके उपरांत चांडिल बाजार नगर भ्रमण करते हुए रथ यात्रा विवेकानंद केंद्र परिसर पहुंचेगी, पहुंचने के पश्चात महा आरती किया जाएगा।
रात्रि विश्राम चांडिल मे होगा एवं दूसरे दिन प्रात साढ़े आठ बजे यात्रा चौका के लिए विदा होगी। श्री चौधरी ने सभी से इस यात्रा में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी चांडिल वासी शोर्य जागरण यात्रा मे शामिल होकर ऐतेहासिक और अभूतपूर्व बनाए और पुण्य के भागी बने।
बैठक मे उमाकांत महतो, नीलरतन खां, पंकज गौर, नेबु महतो, मनोज वर्मा, दिनेश भगत, लोकनाथ साहू, रबनी महाली, रेखा महतो, पदया महतो लक्ष्मी प्रिया महतो, मेनका महतो सहित काफी संख्या में विहिप, बजरंग दल एवं अन्य सनातनी संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Oct 01 2023, 15:16