बिहार की पंचायती राज संस्थाओं में मुख्यमंत्री ने आधी आबादी को दिया आधा आरक्षण, संसद व विधानसभाओं में भी महिलाओं को नीतीश ही दिलाएंगे हक : मंत्री
औरंगाबाद : बिहार सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा है कि जनता दल यूनाईटेड तथा हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा से महिला आरक्षण के पक्षधर रहे है। वें आज भी इसके पक्षधर है। यही वजह है कि जेडीयू संसद में पेश किए गए महिला आरक्षण बिल के पक्ष में है।
![]()
श्री सिंह ने बुधवार को यहां प्रेसवार्ता में कहा कि नीतीश कुमार हमेशा महिलाओं का हित देखते है। वें सही मायने में महिलाओं के सच्चे हितैषी है।
कहा कि नीतीश कुमार ने ही बिहार की पंचायती राज संस्थाओं में आधी आबादी को आधा आरक्षण दिया। इससे राज्य की स्थानीय राजनीति में महिलाएं सशक्त हुई है। महिलाओं को अभी और सशक्त बनाना जरूरी है। महिलाओं का लोकसभा, राज्यसभा एवं राज्यों की विधानसभाओं तथा विधान परिषदों में प्रतिनिधित्व बढ़े, इसके लिए आधी आबादी को यहां भी आरक्षण दिया जाना जरूरी है।
कहा कि जिस तरह नीतीश कुमार ने पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया और वें ही महिलाओं को उपरी सदन में भी 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाएंगे, बस उनपर भरोसा रखिए और उनका साथ दीजिएं।
उन्होने कहा कि भाजपा की महिला आरक्षण के प्रति नीयत पर उन्हे संदेह है और पार्टी आरक्षण के नाम पर महिलाओं को लॉलीपॉप दिखा रही है। इसके बावजूद जेडीयू महिला आरक्षण के पक्ष में है ताकि भाजपा इसे संसद में पारित कराने की हिम्मत दिखाएं। उन्हे इस बात की कतई उम्मीद नही है कि मोदी सरकार महिला आरक्षण बिल को पास कराएगी। दरअसल इस मामले में भाजपा की नीति और नीयत दोनों पर शुरू से ही संदेह रहा है।
सुमित सिंह ने कहा कि भाजपा अड़ंगेबाज पार्टी है और हर मामले में टांग अड़ाना उसकी आदत है। भाजपा ने बिहार में जातीय सर्वे में भी टांग अड़ाने का काम किया है। जातीय सर्वे न हो, इसके लिए भाजपा पर्दे के पीछे से खेल रही है। उसने हाइकोर्ट में अड़ंगा लगवाया। अब सुप्रीम कोर्ट में भी अड़ंगा डलवा रही है। यह सब करने के बावजूद राज्य में जातीय सर्वे का काम रूकने वाला नही है और उन्हे पूरी उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला राज्य सरकार के पक्ष में आएगा और जातीय सर्वे के आंकड़े सार्वजनिक होंगे।
कहा कि भाजपा के जनविरोधी दोहरे चरित्र को उजागर करने के लिए ही जेडीयू ने भाजपा की पोल खोलो अभियान शुरू किया है।
औरंगाबाद से धीरेन्द्र











Sep 21 2023, 14:09
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
53.4k