*अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा एक वर्ष पूर्व कटा मार्ग*
शिवकुमार जायसवाल
सीतापुर- सकरन क्षेत्र के सांडा, लहसड़ा ,बोहरा सुकेठा ,जालिमनगर, पतरासा, खानपुर, होते हुए तंबौर, रेउसा जाने वाला मार्ग 10 किलोमीटर का है। पिछले वर्ष बाढ़ के समय यह डामरीकृत मार्ग लहसडा, बोहरा के मध्य कट गया। जिसमें करीब 4 फीट गहरा 10 फीट चौड़ाई का गढ़ढा हो गया था। यह मार्ग करीब एक सैकड़ा गांव को जोड़ते हुए रेउसा तंबौर से सांडा, बिसवा, सीतापुर ,लखनऊ, आदि जाने के लिए सीधा रास्ता है। साथ ही क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज सांडा ,बापू नगर इंटर कॉलेज शाहपुर, बिसवा डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं इसी मार्ग से जान जोखिम में डालकर प्रतिदिन निकालने के लिए मजबूर है।
इस मार्ग पर लगभग पूरे वर्ष पानी भरा ही रहता है। मार्ग सीधा होने होने के कारण इस पर से प्रतिदिन हजारों हजार की आबादी निकलती है। फिर भी ना तो किसी जनप्रतिनिधि ना किसी अधिकारी की निगाहें इनायत हो पा रही हैं। क्षेत्र वासियों ने शिकायत भी की है फिर भी अभी तक यह मार्ग अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है।










Sep 16 2023, 14:53
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.7k