सांसद पप्पू यादव को पटना कोर्ट से जमानत, 31 साल पुराने मामले में हुई थी गिरफ्तारी

#pappuyadavgetsbailfrompatnacourt

Image 2Image 3

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को गर्दनीबाग मामले में कोर्ट से जमानत मिल गई है। न्यायालय में जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद उन्हें राहत दे दी गई। पप्पू यादव को 31 साल पुराने जमीन विवाद में शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया था और वे पटना की बेऊर जेल में बंद थे।

तीन दशक पुराने केस में हुई थी गिरफ्तारी

दरअसल, करीब तीन दशक पुराने एक मामले में गिरफ्तारी के बाद से सांसद पप्पू यादव पटना के बेऊर जेल में कैद थे। धोखाधड़ी से मकान किराए पर लेने और कब्जा करने के मामले में मकान मालिक ने गर्दनीबाग थाने में केस किया था। इसी मामले में तीन दिन पहले (शुक्रवार की देर रात) गिरफ्तारी हुई थी।

सोमवार को ही होनी थी सुनवाई

पप्पू यादव की जमानत याचिका पर कोर्ट में सोमवार को ही सुनवाई होनी थी। लेकिन अचानक पटना सिविल कोर्ट में बम रखने जाने की सूचना ईमेल से आई, जिसके बाद वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। पटना पुलिस इसकी जांच-पड़ताल में जुट गई। कोर्ट परिसार को खाली करवा कर चेकिंग की गई थी। इससे न्यायिक कामकाज भी बाधित हुए। जिसके चलते पप्पू यादव की याचिका पर भी सुनवाई नहीं हो पाई। जेल से बाहर आने के लिए सांसद पप्पू यादव का इंतजार बढ़ गया था। मगर, आज का उन्हें राहत मिल गई।

क्या है मामला?

ये मामला साल 1995 का है, जो पटना के गर्दनीबाग थाने में दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता विनोद बिहारी लाल ने आरोप लगाया था कि पप्पू यादव और उनके सहयोगियों ने उनका मकान व्यक्तिगत उपयोग के नाम पर किराए पर लिया था, लेकिन बाद में उसका इस्तेमाल धोखे से सांसद के कार्यालय के रूप में किया जाने लगा। इस मामले में धारा 467 (दस्तावेजों की जालसाजी) समेत अन्य गंभीर धाराएं लगी थीं।

पप्पू यादव क्यों हुए गिरफ्तार? अब तबीयत बिगड़ने के बाद PMCH में किया गया भर्ती

#pappuyadavhealthworsenedshiftedigimsto_pmch

Image 2Image 3

31 साल पुराने एक मामले में शुक्रवार देर रात सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। पूर्णिया सांसद की तबीयत गिरफ्तारी के तुरंत बाद बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें पूरी रात अस्पताल में स्ट्रेचर पर बितानी पड़ी।

रात करीब बारह बजे गिरफ्तारी

शुक्रवार रात करीब नौ बजे पप्पू यादव दिल्ली से पटना अपने आवास पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि साढ़े दस बजे के करीब सादे लिबास में पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए गिरफ्तारी की बात कही। अचानक हुई इस कार्रवाई से वहां मौजूद समर्थकों में आक्रोश फैल गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। काफी बहस और हंगामे के बाद रात करीब बारह बजे पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

डॉक्टरों की निगरानी में सांसद

गिरफ्तारी के बाद पहले उन्हें मेडिकल जांच के लिए IGIMS अस्पताल लाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। लेकिन तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें PMCH शिफ्ट करने का फैसला लिया गया। फिलहाल उनकी हालत को लेकर डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

साल 1995 का है मामला?

मामला वर्ष 1995 का है, जब पटना के गर्दनीबाग थाने में विनोद बिहारी लाल नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पप्पू यादव और उनके सहयोगियों ने धोखाधड़ी कर उनका मकान किराए पर लिया और बाद में उस मकान का इस्तेमाल सांसद कार्यालय के रूप में किया गया। आरोप है कि किराए पर लेते समय इस बात को छिपाया गया था।

ये अंधा, बहरा...,पप्पू यादव का जगद्गुरु रामभद्राचार्य पर विवादित बयान

#pappuyadavcontroversialstatementoverjagadgururambhadracharya 

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की ओर से जातिगत व्यवस्था को खत्म करने की वकालत करने के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। इस बयान पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की तरफ से तेज और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। बीजेपी ने जहां इस बात का समर्थन किया है वहीं कांग्रेसी और अन्य विपक्षी नेता इसे लेकर रामभद्राचार्य की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। 

Image 2Image 3

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने रामभद्राचार्य के इस बयान को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की है। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि वे नहीं जानते, रामभद्राचार्य कौन हैं? सांसद ने आगे कहा कि, ये अंधा, काना, बहरा, गूंगा, इन लोगों का इलाज अंबेडकरवादी विचारों से होगा। अंबेडकर पहले ही कह चुके हैं कि हम वसुदेव कुटुंब और सनातन वाले लोग हैं। धार्मिक वाले लोग नहीं हैं।

दलितों को भी शंकराचार्य बनाओ- पप्पू यादव

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने इस मामले पर बयान देते हुए रामभद्राचार्य को दलितों को शंकराचार्य में शामिल करने की चुनौती दे डाली। पप्पू यादव ने आगे कहा कि मैं शंकराचार्य से अनुरोध करना चाहता हूं कि सभी शंकराचार्य दलित, एससी और एसटी को अपने बीच शामिल करें और हम तुरंत आरक्षण समाप्त कर देंगे।

रामभद्राचार्य ने की एससी/एसटी एक्ट खत्म करने की वकालत

बता दें कि चित्रकूट में आयोजित एक कार्यक्रम में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि एससी/एसटी एक्ट को खत्म कर देना चाहिए। वेदों में अवर्ण या सवर्ण का कोई उल्लेख नहीं है। मैं कहूंगा कि जाति आधारित आरक्षण नहीं होना चाहिए। रामभद्राचार्य की तरफ से सोनिया गांधी पर दिए बयानों को लेकर भी पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया दी।

पप्पू नहीं हैं राहुल गांधी, जानें यूएस में ऐसा क्यों बोल गए सैम पित्रोदा

#rahul_gandhi_is_not_pappu_sam_pitroda_said_in_us

Image 2Image 3

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अभी अमेरिका हैं। वह तीन दिनों की यात्रा पर अमेरिका गए हैं। अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी ने टेक्सास में इंडियन डायसपोरा को संबोधित किया। टेक्सास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष और गांधी परिवार के राजनीतिक सलाहकार सैम पित्रोदा भी मंच पर मौजूद रहे। इंडियन डायसपोरा को संबोधित करते हुए सैम पित्रोदा ने मंच से राहुल गांधी को लेकर ऐसी बात कही कि पूरा सदन तालियों और ठहाकों से गूंज उठा। सैम पित्रोदा ने कहा कि राहुल गांधी पप्पू नहीं हैं।

टेक्सास में अपने संबोधन में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा ने कहा, राहुल गांधी का एजेंडा कुछ बड़े मुद्दों पर बात करने का है। उनका विजन बीजेपी से बिल्कुल अलग है, जो करोड़ों-करोड़ रुपये खर्च करके प्रचार करती है। मैं आपको बता दूं कि वो ‘पप्पू’ नहीं हैं। वो बहुत पढ़े-लिखे हैं और किसी भी विषय पर गहराई से सोचने वाले रणनीतिकार हैं।

पित्रोदा ने आगे कहा, कभी-कभी उन्हें समझना इतना आसान नहीं होता। राहुल गांधी सबको साथ लेकर चलने में यकीन रखते हैं। सीथ ही उन्होंने ये भी कहा कि भारत को जुमले की नहीं बल्कि मॉर्डन सोच और युवा नेताओं की जरूरत है।

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीन दिनों के दौरे पर अमेरिका गए हैं। अपनी अमेरिकी यात्रा के पहले दिन राहुल ने डलास में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के छात्रों और शिक्षाविदों से बातचीत की। बातचीत के दौरान राहुल ने भाजपा और आरएसएस पर जमकर हमला भी बोला।

लोकसभा में बोले अधीर रंजन-राहुल गांधी ने एक दम सही जगह निशाना साधा, बीजेपी वालों को ‘पप्पू’ बना दिया

#rahulgandhimakespappuofallofyouadhirranjanchoudharytakesjibe 

Image 2Image 3

सदन का बजट सत्र चल रहा है। बुधवार को भी सदन के अंदर पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच नोंक-झोंक देखी गई। इस दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी मंगलवार को राहुल गांधी के भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने सही जगह वार किया है। जिससे सत्ता पक्ष के खेमे में खलबली मच गई है। अधीर ने यहां तक कह दिया कि राहुल गांधी ने खुद सत्ता पक्ष को पप्पू बना दिया। जिसपर गृहमंत्री अमित शाह चुटकी लेने से नहीं चूके।

राहुल गांधी ने भाजपा को बनाया ‘पप्पू’-अधीर रंजन

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए अधीर रंजन चौधरी ने राहुल गांधी की ओर से मंगलवार को सदन में दिए गए भाषण की बात करते हुए कहा कि उनके भाषण के बाद पूरा माहौल ही बदल गया है। उन्होंने आगे कहा कि आप चाहे जितना कोशिश करो राहुल गांधी को ‘पप्पू’ बनाने की लेकिन राहुल गांधी ने बीजेपी वालों को ‘पप्पू’ बना दिया।अधीर रंजन चौधरी के बयान पर चुटकी लेते हुए अमित शाह ने कहा, ये एक माननीय सांसद को ‘पप्पू’ नहीं कह सकते हैं, एक सांसद को एक पप्पू कैसे कह सकते हैं?” इसके जवाब में अधीर रंजन ने कहा कि आप समझ रहे हैं कि मैं किस विषय में बात कर रहा हूं, वैसे राहुल गांधी ने एक दम सही जगह निशाना साधा है इसलिए आप लोगों में खलबली मची है।

आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाने का ढिंढोरा पीटा जा रहा-अधीर रंजन

चौधरी ने आगे कहा कि पहली बार ढिंढोरा पीटा जा रहा है कि भाजपा ने आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बना दिया। इससे पहले सदन में किसी की जाति और धर्म को लेकर चर्चा नहीं होती थी। इस सरकार हर चीज को चुनावी बना दिया है। ये सब सियासी फसल उगाने के लिए किया जा रहा है।” उन्होंने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि हम प्रधानमंत्री को कभी ‘दादा ओबीसी प्रधानमंत्री’ नहीं बुलाते हैं, उन्हें पीएम मोदी ही कहते हैं।