विकासशील इंसान पार्टी (VIP) सुल्तानपुर में गरजे आज: मुकेश सहनी*
Report by LalJi सुल्तानपुर,25 जुलाई से पूरे उत्तर प्रदेश में चलेगी 101 दिवसीय 'निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा।.................................. आरक्षण नहीं मिला,तो 2027 में भाजपा को वोट नहीं देगा निषाद समाज : मुकेश सहनी। **************************** मंत्री डॉ. संजय निषाद को 6 महीने का समय,आरक्षण दिलाएं या समाज के साथ खड़े हों : सहनी•••••••••••••••••• निषाद समाज की ताकत से उत्तर प्रदेश में डिप्टी मुख्यमंत्री का पद हासिल किया जा सकता है : सहनी________________ निषाद समाज को संवैधानिक अधिकार दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा : मुकेश सहनी~~~~~~~~~~~~~~~~~~~सुल्तानपुर में आज विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के पार्टी सुप्रीमो एवं बिहार के पूर्व मंत्री श्री मुकेश सहनी ने सुल्तानपुर स्थित होटल वृंदावन, अमहट चौराहा, आरटीओ कार्यालय के बगल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए निषाद समाज के आरक्षण, राजनीतिक भागीदारी एवं सामाजिक न्याय के मुद्दे पर बड़ा ऐलान किया है। मुकेश सहनी ने कहा कि पिछले 10-11 वर्षों से वे उत्तर प्रदेश में निषाद समाज को उसके संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निषाद समाज की राजनीतिक भागीदारी तो बढ़ी है, लेकिन आज भी समाज को उसका संवैधानिक आरक्षण नहीं मिल पाया है। जब तक समाज को उसका अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने घोषणा की कि आगामी 25 जुलाई से पूरे उत्तर प्रदेश में 101 दिवसीय 'निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा' निकाली जाएगी। इस यात्रा के दौरान गांव-गांव, कस्बों, टोले-मोहल्लों एवं शहरों में जाकर निषाद समाज के लोगों को गंगाजल देकर संकल्प दिलाया जाएगा कि यदि वर्ष 2027 से पहले केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार निषाद समाज को आरक्षण नहीं देती है, तो निषाद समाज भारतीय जनता पार्टी का समर्थन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि इस संकल्प अभियान के वीडियो तैयार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित देश के प्रमुख नेताओं को भेजे जाएंगे, ताकि निषाद समाज की आवाज राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे। मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ.संजय निषाद को छह महीने का समय देते हुए कहा कि यदि वे इस अवधि में निषाद समाज के लिए आरक्षण सुनिश्चित करा देते हैं तो पूरा समाज उनके साथ खड़ा रहेगा। लेकिन यदि ऐसा नहीं होता है तो उन्हें मंत्री पद छोड़कर निषाद समाज के अधिकारों की लड़ाई में खुलकर उतरना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में निषाद समाज की जनसंख्या और मतदाता शक्ति इतनी मजबूत है कि यदि समाज संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए एकजुट हो जाए तो प्रदेश की राजनीति की दिशा बदल सकता है। निषाद समाज की ताकत से उत्तर प्रदेश में डिप्टी मुख्यमंत्री का पद भी हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विकासशील इंसान पार्टी की यह मुहिम केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई है। आने वाले दिनों में पूरे उत्तर प्रदेश में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर निषाद समाज को संगठित किया जाएगा तथा आरक्षण की मांग को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती से उठाया जाएगा। प्रेस वार्ता में जिले के समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संतोष सहनी, प्रदेश सचिव जे.पी. निषाद, सुल्तानपुर जिला अध्यक्ष रामबहादुर निषाद, प्रदीप निषाद, उर्मिला निषाद सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 'नशा मुक्त झारखंड' अभियान का किया शुभारम्भ, प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नशा मुक्त झारखंड बनने के उद्देश्य से निषिद्ध मादक पदार्थ के सेवन, तस्करी एवं इसके दुष्प्रभावों के प्रति जन सामान्य को जागरूक करने हेतु राज्य सरकार द्वारा संचालित राज्यव्यापी जागरूकता अभियान का आज मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने झारखंड मंत्रालय परिसर में जागरूकता प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर राज्य के विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया। इन प्रचार-प्रसार वाहनों के माध्यम से नशे की लत के खिलाफ जन जागरूकता फैलाने के साथ-साथ इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना है।

नशा मनुष्य को न केवल बीमार बनाता है, बल्कि परिवार एवं समाज को भी गहरे संकट में डाल देता है

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि नशीले एवं प्रतिबंधित मादक पदार्थ के सेवन से मनुष्य के स्वास्थ्य में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। सभी के सहयोग से राज्य को नशा मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा किसी भी व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक जीवन को पूरी तरह से नष्ट कर देता है। यह न केवल नशा करने वाले व्यक्ति को बीमार बनाता है, बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को भी गहरे संकट में डाल देता है। इसके लिए समाज को भी आगे आना होगा।

मुख्यमंत्री ने लोगों से की अपील..

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को नशे के गिरफ्त से बचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मादक पदार्थ का सेवन परिवार, समाज और राज्य की प्रगति के लिए गंभीर चुनौती उत्पन्न करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की समस्त जनमानस के साथ-साथ विशेष रूप से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने और उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने हेतु व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वह नशे से दूर रहे तथा अपने परिजन, समाज एवं करीबियों को इसके प्रति जागरूक करें।

इस अवसर पर स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ० इरफान अंसारी, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग श्रीमती वंदना दादेल, डीजीपी श्रीमती तदाशा मिश्रा सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने ‘MED-TECH INNOVATION DAY’ में ‘District Sandbox’ पहल का शुभारंभ किया

भारतीय विकास ट्रस्ट (BVT) ने PHIA फाउंडेशन के सहयोग से रांची स्थित होटल बी.एन.आर. चाणक्य में ‘MedTech Innovation Day’ का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने रिमोट का बटनदबाकर ‘District Sandbox’ पहल का शुभारंभ किया। यह पहल स्वास्थ्य क्षेत्र में नई तकनीकों और नवाचारों के परीक्षण, मूल्यांकन तथा व्यापक उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है।

भारतीय विकास ट्रस्ट और PHIA फाउंडेशन द्वारा संचालित "डिस्ट्रिक्ट सैंडबॉक्स" इनोवेटर्स को वास्तविक सार्वजनिक स्वास्थ्य परिस्थितियों में अपनी चिकित्सा तकनीकों का परीक्षण करने का अवसर देगा। इससे ऐसे समाधानों के प्रभाव का आकलन किया जा सकेगा और उनके व्यापक उपयोग का मार्ग प्रशस्त होगा। इस पहल का उद्देश्य झारखंड के स्वास्थ्य नवाचार इकोसिस्टम को मजबूत बनाना और विशेष रूप से ग्रामीण, जनजातीय तथा वंचित समुदायों के स्वास्थ्य परिणामों में सुधार लाना है।

झारखंड में नवाचार की अपार संभावनाएँ; तकनीक से सुदृढ़ होगी स्वास्थ्य व्यवस्था

उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा, “मैं भारतीय विकास ट्रस्ट, PHIA फाउंडेशन और उनके सभी सहयोगियों को झारखंड में इस पहल को लाने तथा सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देने वाला मंच तैयार करने के लिए बधाई देता हूँ। झारखंड इनोवेटर्स के लिए अपार संभावनाएँ प्रस्तुत करता है, जहाँ वे स्थानीय जरूरतों और परिस्थितियों के अनुरूप व्यावहारिक समाधान विकसित कर सकते हैं,

जो लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकें, विशेष रूप से हमारे जनजातीय और ग्रामीण समुदायों में। स्वास्थ्य क्षेत्र आज पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी चुनौती है और झारखंड जैसी भौगोलिक व सामाजिक परिस्थितियों वाले राज्य में तकनीक और नवाचार की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। राज्य के दूरदराज और आदिवासी इलाकों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता है।”

एआई और नवाचार से सशक्त होगी स्वास्थ्य व्यवस्था, स्टार्टअप्स को सरकार का पूरा सहयोग

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई, बायो-इंजीनियरिंग और रियल-टाइम डेटा के बढ़ते उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि भविष्य की स्वास्थ्य व्यवस्था तकनीक-आधारित होगी। उन्होंने वहाँ मौजूद कई नवाचारों की सराहना की और कहा कि स्टार्टअप्स व शोधकर्ताओं द्वारा विकसित तकनीकों को धरातल तक पहुँचाने में राज्य सरकार हर संभव सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कार्यक्रम में प्रदर्शित बिना फिल्म वाली पोर्टेबल डिजिटल एक्स-रे मशीन का अवलोकन किया। इस आधुनिक तकनीक को IIT धनबाद के पूर्व छात्रों द्वारा विकसित किया गया है।

इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक श्री शशि प्रकाश झा, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, इनोवेटर्स, स्वास्थ्यकर्मी और विकास क्षेत्र के साझेदार भी उपस्थित थे।

सभा को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने मेडिकल कॉलेजों, एमबीबीएस और पीजी सीटों में बढ़ोतरी तथा डॉक्टरों की नियुक्ति को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए नए मॉडल पर काम किया जा रहा है। उन्होंने एआई-आधारित स्वास्थ्य सेवाओं और प्रस्तावित एआई कॉन्फ्रेंस का भी उल्लेख किया। साथ ही 745 ‘अबुआ मेडिकल स्टोर’ खोलने की योजना की जानकारी दी। उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील करते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार और तकनीक को बढ़ावा देने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में दो पैनल चर्चाएँ भी आयोजित की गईं।

इनमें सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली के लिए मेडटेक समाधान विकसित करने की प्रक्रिया तथा सरकार, इनोवेटर्स, स्वास्थ्य संस्थानों और विकास साझेदारों के बीच सहयोग के माध्यम से स्वास्थ्य नवाचारों को तेजी से अपनाने और उनके विस्तार के उपायों पर चर्चा की गई।

डिस्ट्रिक्ट सैंडबॉक्स के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पीएचआईए फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक श्री जॉनसन टोपनो ने कहा, “डिस्ट्रिक्ट सैंडबॉक्स सरकार, इनोवेटर्स, शोधकर्ताओं और समुदायों को एक साथ लाकर झारखंड की स्वास्थ्य प्राथमिकताओं से जुड़ी चुनौतियों के समाधान का परीक्षण करने और उन्हें बेहतर बनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

हमें उम्मीद है कि यह पहल ऐसे नवाचारों को तेजी से अपनाने में मदद करेगी, जो व्यापक स्तर पर लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकें।” डिस्ट्रिक्ट सैंडबॉक्स, बीवीटी और पीएचआईए फाउंडेशन के व्यापक नवाचार इकोसिस्टम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो आशाजनक स्वास्थ्य तकनीकों को परीक्षण और मूल्यांकन के बाद व्यापक उपयोग एवं विस्तार तक पहुँचाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

मिर्ज़ापुर : फतहा घाट पर नहाते समय दो किशोर गंगा में लापता, परिजनों ने एसपी आवास के पास किया सड़क जाम

एंकर:
मिर्जापुर के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित फतहा घाट पर सोमवार को सायं स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शादी समारोह में शामिल होने आए चार युवक गंगा में डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दो युवकों को सुरक्षित बचा लिया, जबकि दो किशोर अभी भी लापता हैं। लापता किशोरों की तलाश के लिए पुलिस और राहत टीम अभियान चला रही है। वहीं शव बरामद न होने से नाराज परिजनों ने एसपी आवास के पास सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
वीओ-1:
जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली और प्रयागराज से कुछ मेहमान आए थे। सभी युवक शहर कोतवाली क्षेत्र के फतहा घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। नहाने के दौरान चार युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने साहस का परिचय देते हुए दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो किशोर पानी में लापता हो गए।
वीओ-2:
लापता किशोरों की पहचान आरुष पुत्र फिरोज, उम्र लगभग 16 वर्ष निवासी मिर्जापुर तथा नैति पुत्र राकेश, उम्र लगभग 17 वर्ष निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और तलाश अभियान शुरू कराया गया। गोताखोरों एवं स्थानीय लोगों की मदद से दोनों किशोरों की खोजबीन जारी है।
वीओ-3:
वहीं देर तक दोनों किशोरों का पता न चलने से आक्रोशित परिजनों ने एसपी आवास के पास सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। सूचना पर शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर ओझा एवं फतहा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया गया। फिलहाल पुलिस और राहत टीम लापता किशोरों की तलाश में जुटी हुई है।
आजमगढ़ प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल मेले का शुभारंभ आजमगढ़। जहानागंज विकास खंड सभागार जहानागंज में
आजमगढ़। जहानागंज विकास खंड सभागार जहानागंज में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जनकल्याणकारी स्टॉल मेला एवं जनसहयोग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रमेश कनौजिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जनकल्याणकारी स्टॉलों का निरीक्षण कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की अनेक योजनाएं गरीब, किसान, महिला, युवा एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन, स्वरोजगार एवं अन्य जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता को प्रदान की गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर पूर्व विधायक मुबारकपुर राम दर्शन यादव ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सुशासन की पहचान है। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, खंड विकास अधिकारी हरिमोहन सिंह, एपीओ संदीप शिवा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं आम जनता की उल्लेखनीय उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
साइबर क्राइम के प्रति लोगों को जागरूक किया
अमृतपुर- फर्रुखाबाद। जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से थाना राजेपुर पुलिस द्वारा लगातार साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना अध्यक्ष नागेंद्र सिंह के निर्देशन में ग्राम महेशपुर में विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार, एएसआई सत्येन्द्र कुमार एवं महिला कांस्टेबल भावना ने ग्रामीणों को साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले नए-नए तरीकों की जानकारी दी। पुलिस टीम ने बताया कि आजकल साइबर ठग फर्जी बैंक अधिकारी, केवाईसी अपडेट, लॉटरी, नौकरी, निवेश योजना तथा सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाकर आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं।ग्रामीणों को बताया गया कि किसी भी परिस्थिति में अपना ओटीपी, यूपीआई पिन, बैंक खाता विवरण, एटीएम कार्ड नंबर अथवा अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। मोबाइल पर प्राप्त होने वाले संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें तथा अनजान कॉल और संदेशों पर विश्वास न करें। यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराए और संबंधित पुलिस थाने को सूचना दे।थाना अध्यक्ष ने कहा कि साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका जागरूकता है। पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों को पहले से सतर्क और जागरूक बनाना भी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे डिजिटल लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को साइबर सुरक्षा से संबंधित आवश्यक सुझाव दिए गए तथा उन्हें अपने परिवार, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना करते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि साइबर अपराधों के विरुद्ध यह जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के अधिक से अधिक लोग जागरूक होकर साइबर ठगी जैसी घटनाओं से स्वयं को सुरक्षित रख सकें। पुलिस की इस पहल से ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला और लोगों ने साइबर सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।
आजमगढ़: इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय स्पेलिंग प्रतियोगिता में 9 वर्षीय शिवान सिंह ने लहराया परचम, जिले का बढ़ाया मान
आजमगढ़। जहानागंज ब्लॉक के टेल्हुआ चकवली गांव के 9 वर्षीय प्रतिभाशाली छात्र साईं विवान सिंह ने राष्ट्रीय अल्फा स्टार स्पेलिंग परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मिली सफलता से उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे आजमगढ़ जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। साईं विवान सिंह सेंट अर्नाल्ड हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा दो के छात्र हैं। उनके पिता दीपक सिंह तथा माता रंजन सिंह हैं। कम उम्र में मिली इस बड़ी उपलब्धि के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासित तैयारी और परिवार का निरंतर सहयोग रहा है। साईं की सफलता की खबर मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल छा गया। उनके बड़े भाई युवराज सिंह समेत सभी परिजनों ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। गांव और आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों ने खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। विशेष बात यह है कि साईं विवान सिंह, जहानागंज भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह के भतीजे हैं। उपलब्धि की जानकारी मिलते ही उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। क्षेत्र के गणमान्य लोगों, भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने साईं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगी। हरिद्वार सिंह, आजाद सिंह, श्याम सिंह, आलोक सिंह सहित अनेक लोगों ने साईं को शुभकामनाएं दीं। क्षेत्रवासियों का विश्वास है कि साईं विवान सिंह भविष्य में भी अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले व देश का नाम रोशन करेंगे।
মহামেডান স্পোর্টিং ক্লাবে নতুন বোর্ড গঠন
নিজস্ব প্রতিনিধি, কলকাতা:
ক্লাব সভাপতি হুমায়ুন কবীরের আহ্বানে অনুষ্ঠিত এক গুরুত্বপূর্ণ বৈঠকের মাধ্যমে মহামেডান স্পোর্টিং ক্লাব আনুষ্ঠানিকভাবে তাদের নতুন প্রশাসনিক মেয়াদ শুরু হল আজ।

বোর্ড অব ট্রাস্টিজের উপস্থিতিতে নতুন সাধারণ সম্পাদক নিয়োগের দায়িত্ব হুমায়ুন কবীরের ওপর অর্পণ করা হয়। পরবর্তীতে তিনি  এস কে ওয়াসিম আক্রম-কে ক্লাবের নতুন সাধারণ সম্পাদক হিসেবে নিয়োগ করেন।

আজ এক আনুষ্ঠানিক শপথ গ্রহণ অনুষ্ঠানের মাধ্যমে এই দায়িত্ব হস্তান্তর সম্পন্ন হয়। সম্মানীয় সভাপতির উপস্থিতিতে এস কে ওয়াসিম আক্রম শপথ গ্রহণ করেন। বিদায়ী কমিটি আনুষ্ঠানিকভাবে সকল দায়িত্ব নতুন নেতৃত্বের হাতে তুলে দেয়, যার ফলে নেতৃত্ব পরিবর্তনের প্রক্রিয়া নির্বিঘ্নে সম্পন্ন হয়।

ক্লাবের নতুন অধ্যায়ের সূচনার বার্তা দিতে পরবর্তীতে নেতৃত্ব প্যানেল একটি সাংবাদিক সম্মেলনের মাধ্যমে তাদের ভবিষ্যৎ পরিকল্পনা ও দৃষ্টিভঙ্গি তুলে ধরে।

ছবি:- মহামেডান স্পোর্টিং ক্লাবের সৌজন্যে।
मारपीट की अलग अलग घटनाओं में आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
रितेश मिश्रा
हरदोई शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में अलग अलग हुई मारपीट की घटनाओ में पीड़ितों की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
         ग्राम सफीपुर निवासी ईश्वरवती पत्नी ज्ञानेंद्र के अनुसार 14 जून की शाम को जमीनी विवाद को लेकर गांव निवासी रामदास पुत्र प्यारे लाल ने अपनी पत्नी उर्मिला पुत्र पवनेश पुत्रवधू अनुपा के साथ मिलकर उसे पुरानी रंजिश में मारपीट कर घायल कर दिया।
      ग्राम फत्तेपुर शिवगुलाम निवासी शिवम बाजपेई पुत्र रामनिवास बाजपेई के अनुसार 10 जून को वह खेत पर था विपक्षी अम्बिका पाठक ने अपने भाई सच्चिता पाठक पुत्र गोविन्द भतीजे अनुज के साथ मिलकर खेत पार आकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया।
        ग्राम पेड़वा निवासी रामनरेश पुत्र खुमानी के अनुसार बच्चों के विवाद में 13 जून को विपक्षी मनोज पहाड़ी पुत्र बलराम ने अपने पुत्र अमित, सतेंद्र और योगेंद्र के साथ मिलकर उसे उसके पुत्र वीरपाल और रोहन को मारपीट कर घायल कर दिया।
      कस्बे के मोहल्ला सुलेमानी निवासी अहिबरन पुत्र द्वारिका के अनुसार 13 जून की दोपहर मोहल्ले के आमिर पुत्र साहेद ने उसकी दुकान पर आकर उसे किसी बात पर लात घुसो से मारपीट कर जान से मार डालने की धमकी देते हुए उसकी दुकान का करीब 2500 रूपए का सामान सड़क पर फेक दिया।
       ग्राम नगरा सिकंदर पुर कल्लू निवासी रती राम पुत्र द्वारिका के अनुसार उसके घर के पास सरकारी फ्रीजर लगा है 13 जून को उसका पुत्र रामनिवास उससे ठंडा पानी भरने गया था पडोसी रतीराम पुत्र नरपत ने उसे पानी भरने से मना करते हुए गाली गलौज करते हुए मारा पिटा शोर सुनकर वह पत्नी प्रेमवती पोती मोनिका बहू भानुमति उसे बचाने गई तो विपक्षी ने अपने पुत्र गोविद व अन्य परिजनों के साथ मिलकर लाठी डंडो से मारपीट कर सबको घायल कर दिया।
       ग्राम कामेपुर निवासी अजय पुत्र जगदीश के अनुसार वाह 13 जून को अपने पिता के साथ खेत से घर लौटा था पहले से घात लगाए उसके पारिवारिक ताऊ रामनिवास ने अपने पुत्र आदेश आशीष और पुत्री रिंकी के साथ मिलकर पुरानी किसी रंजिश को मानते हुए लाठी डंडो और हसिया से हमला कर दिया जिससे वह और उसके पिता घायल हो गए।
      पीड़ितों की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय में किया पेश।
रितेश मिश्रा
बेनीगंज(हरदोई)।कोतवाली बेनीगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह के गैंग लीडर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार लखपति पुत्र लालचन्द्र मौर्य निवासी जुटौला मजरा गोपार थाना बघौली, अपने सहयोगियों अमरपाल पुत्र बलराम तथा रामू पासी पुत्र श्रीराम के साथ मिलकर कथित रूप से चोरी एवं नकबजनी जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले एक संगठित गिरोह का संचालन कर रहा था। पुलिस के अनुसार गिरोह की गतिविधियों से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त था।
जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में कोतवाली बेनीगंज पुलिस द्वारा गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के तहत उपरोक्तों पर कार्रवाई की गई। स्थानीय पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए गैंग लीडर लखपति मौर्य को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।