उत्पीड़न के आरोप में चार नामजद सहित सात के खिलाफ मुकदमा*
![]()
उत्पीड़न के आरोप में चार नामजद सहित सात के खिलाफ मुकदमा
रिपोर्ट -नितेश श्रीवास्तव
भदोही। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के भिड़िउरा निवासी प्रमोद दुबे की तहरीर पर पुलिस ने विवाहिता के उत्पीड़न के आरोप में चार नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच भी शुरु कर दी है। प्रमोद दुबे ने बताया कि उन्होंने अपने पुत्री की शादी सुरियावां के मधुपट्टी गांव में किया है। आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग पुत्री का उत्पीड़न करने लगे। इस पर उन्होंने मामले की शिकायत महिला थाने में कर न्याय की गुहार लगाई। महिला थाने की पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद भी ससुराल पक्ष के लोगों पर कोई असर नहीं पड़ा। आरोप लगाया कि उनकी पुत्री के पति रवि उपाध्याय के उकसाने पर ससुराल पक्ष समेत अजयपुर निवासी कुछ लोग फोन पर जान से मारने की धमकी देने लगे। धमकी मिलने के बाद से प्रमोद दुबे का पूरा परिवार किसी न किसी अनहोनी को लेकर भयभीत रहता है। प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज कोतवाली सदानंद सिंह ने बताया कि मामले में रवि उपाध्याय, आरती उपाध्याय, सोनम तिवारी, सोनपति उपाध्याय सहित तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।




Sep 12 2023, 14:23
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k