अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, फिर अरुणाचल और अक्‍साई चिन पर जताया हक, नया मैप जारी कर किया दावा

#china_claims_on_2_states_of_india_arunachal_pradesh_and_aksai_chin

चीन अपनी चालबाजियों से अक्सर अपने पड़ोसियों के लिए नई परेशानियां पैदा करता रहा है। चीन अपनी विस्तारवादी नीति के तहत पड़ोसी देशों की सीमाओं को नजरें गड़ाए रहता है। ड्रैगन की इन हरकतों ने भारत के लिए हमेसा से परेशानियां खड़ी की है। इसी बीच चीन ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर अपने 'मानक मानचित्र' के 2023 संस्करण को जारी किया जिसमें उसने भारत के दो राज्यों- अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन क्षेत्र पर अपना दावा किया है। इतना ही नहीं, चीन ने अपने मानक मानचित्र में ताइवान और विवादित दक्षिण चीन सागर पर भी दावा किया है।

Image 2Image 3Image 4Image 5

चीन के सरकारी न्यूज पेपर ग्लोबल टाइम्स ने एक्स (जो पहले ट्विटर था) पर नया मैप पोस्ट किया है। ग्लोबल टाइम्स ने एक्स पर लिखा, ‘‘चीन के मानक मानचित्र का 2023 संस्करण आधिकारिक तौर पर सोमवार को जारी किया गया और प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के स्वामित्व वाली मानक मानचित्र सेवा की वेबसाइट पर इसे जारी किया गया। यह मानचित्र चीन और दुनिया के विभिन्न देशों की राष्ट्रीय सीमाओं की रेखांकन विधि के आधार पर संकलित किया गया है।’’ 

प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय की ओर से होस्ट की जाने वाली स्टैंडर्ड मैप सर्विस की वेबसाइट पर भी नया मैप लॉन्च किया गया है। यह मैप चीन और दुनिया के विभिन्न देशों की सीमाओं की ड्रॉइंग पद्धति के आधार पर तैयार किया गया है।जिसमें चीन के सभी हिस्सों को दर्शाया गया है। इस मैप पर भारत के दो राज्यों को भी चीन के मैप में दिखाया गया है।

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक सोमवार को चीन की सिविल अफेयर मिनिस्ट्री ने 11 नाम बदले जाने को मंजूरी दे दी। यह सभी इलाके जेंगनेन (चीन के दक्षिण राज्य शिजियांग का हिस्सा) में आते हैं। इनमें से 4 रिहायशी इलाके हैं। इनमें से एक इलाका अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर के बेहद करीब है। 5 पहाड़ी क्षेत्र और दो नदियां हैं। चीन ने इन इलाकों के नाम मन्दारिन और तिब्बती भाषा में रखे हैं।

पहले भी कर चुका है ऐसी हरकत

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब चीन ने इस तरह से नक्शा जारी कर इन हिस्‍सों पर अपना अधिकार जताया है। वह पहले भी इस तरह से नक्‍शा जारी कर चुका है। इससे पहले चीन ने इसी साल अप्रैल 2023 में अपने नक्शे में अरुणाचल प्रदेश की 11 जगहों के नाम ही बदल दिए थे। चीन ने पिछले पांच साल में तीसरी बार ऐसा किया है। इसके पहले 2021 में चीन ने 15 जगहों और 2017 में 6 जगहों के नाम बदले थे। हर बार भारत की तरफ से उसके सामने विरोध दर्ज कराया गया है।

पिछली सरकारों को इसरो पर नहीं था भरोसा”, बीजेपी ने वैज्ञानिक नंबी नारायण का इंटरव्यू शेयर कर कांग्रेस को घेरा

#nambinarayananclaimscongressgovernmentnofaithinisro

Image 2Image 3Image 4Image 5

चंद्रयान-3 के जरिए भारत अपने मिशन मून में सफल रहा है।चांद पर भारत के पहुंचने के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केन्द्र यानी इसरो की पूरी दुनिया मे चर्चा हो रही है। इस बीच चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद राजनीतिक गलियारों में सियासत भी तेज हो गई है। इसका श्रेय लेने की होड़ मचती दिख रही है। एक तरफ सत्ताधारी पार्टी इसे मौजूदा सरकार की उपलब्धि से जोड़कर पेश कर रही है, वहीं विपक्ष इसका श्रेय इसरो की स्थापना करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी को दे रहा है।अब भाजपा ने नंबी के एक इंटरव्यू का हिस्सा शेयर कर सियासी जगत में खलबली मचा दी है।

इस इंटरव्यू में नंबी कहते हैं कि इसरो के शुरुआती वर्षों में पिछली सरकारों (कांग्रेस) ने पर्याप्त फंड का आवंटन नहीं किया। उन्होंने यहां तक कह दिया सरकार को तब इसरो पर भरोसा ही नहीं था।इस इंटरव्यू में नंबी नारायणन कहते हैं कि जब इसरो ने अपनी विश्वसनीयता स्थापित की तब स्पेस एजेंसी को पर्याप्त फंडिंग मिलने लगी। उन्होंने कहा, तब हमारे पास जीप नहीं होती थी। हमारे पास एक कार नहीं थी। हमारे पास कुछ नहीं था... हमारे लिए कोई बजट आवंटन नहीं था। यह शुरुआती दौर की बात है।

नंबी के वीडियो से कांग्रेस पर निशाना

नंबी नारायण का वीडियो शेयर करते हुए भाजपा ने कांग्रेस को घेरने की कोशिश की है। बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर कर कहा कि इसका श्रेय पीएम मोदी को जाना चाहिए। पीएम मोदी के कार्यकाल में इसरो की क्षमता और ताकत बढ़ी है। कहा कि मोदी सरकार ने इसरो का बजट बढ़ाया है। मौजूदा सरकार वैज्ञानिकों के साथ उनकी सफलता और विफलता में साथ खड़ी रही है। नंबी नारायणन ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता का श्रेय इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को मिला है। साथ ही प्रधानमंत्री को भी इसका श्रेय जाएगा। एक नेशनल प्रोजेक्ट का श्रेय प्रधानमंत्री को नहीं जाएगा तो किसे जाएगा? 

कौन हैं नंबी नारायणन?

बता दें कि नंबी नारायणन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर थे। जिन्हें जासूसी के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया था।हालांकि, बाद में उन पर लगाए गए सारे आरोप झूठे साबित हुए और सरकार को उन्हें हर्जाना भी देना पड़ा था।सितंबर 2018 में इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण पूरी तरह बेदाग निकले। 14 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि साइंटिस्ट नारायणन को केरल पुलिस ने बेवजह अरेस्ट किया और मानसिक प्रताड़ना दी। साइंटिस्ट को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने का भी आदेश आया। नंबी ने इसरो में अपने कार्यकाल के दौरान पीसएलवी में इस्तेमाल किए किए जाने वाले इंजन को बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह एयरोस्पेस इंजीनियर थे। आज पूरा देश उनके योगदान को समझता है और उन्हें सम्मान की नजरों से देखता है। 2019 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

चांद पर रोवर के सामने आया पहला “रोड़ा”, प्रज्ञान ने ऐसे पार की पहली रूकावट

#pragyanroverfirstissuedmoon_isro

चंद्रयान-3 के जरिए भेजे गए विक्रम लैंडर के चांद पर उतरने के बाद रोवर प्रज्ञान साउथ पोल पर चहलकदमी कर रहा है।प्रज्ञान रोवर लैंडर के आस-पास घूमकर चंद्रमा की सतह के नमूने ले रहा है और भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (इसरो) को डेटा भेज रहा है। विक्रम लैंडर अपने कैमरे से रोवर की चहलकदमी की तस्वीरें भी भेज रहा है।जब रोवर चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर के आस-पास घूम रहा था तभी उसके सामने एक बड़ी चुनौती आ गई। रोवर का सामना चार मीटर व्यास गहरे गड्ढे से हुआ। इसके बाद रोवर को निर्देश भेजे गए। रोवर ने अपना रास्ता बदला और खतरे से बचते हुए नई दिशा में आगे बढ़ गया।इसरो ने ये जानकारी दी है।

Image 2Image 3Image 4Image 5

इसरो ने सोमवार को रोवर प्रज्ञान की और भी तस्वीरें जारी की। इसरो ने इससे जुड़ी दो तस्वीरें भी जारी की हैं। पहली तस्वीर में नेविगेशन कैमरे के जरिए यह दिखाई दे रहा है कि रोवर प्रज्ञान की राह में कैसे आगे की तरफ एक बड़ा गड्ढा मौजूद है। रोवर जब अपने स्थान से तीन मीटर आगे चला, तब वहां यह गड्ढा मौजूद था। दूसरी तस्वीर में नेविगेशन कैमरा बता रहा है कि कैसे रोवर ने बाद में रास्ता बदला और अब वह नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

इसरो ने बताया, " चंद्रयान 3 मिशन का रोवर प्रज्ञान 27 अगस्त को अपने स्थान से 3 मीटर आगे एक 4 मीटर व्यास वाले गड्ढे (क्रेटर) के पास पहुंचा। इसके बाद रोवर को वापस लौटने की कमांड दी गई। अब ये सुरक्षित रूप से एक नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।"

चंद्रयान-3 के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पी. वीरामुथुवेल ने समझाया कि चांद पर प्रज्ञान रोवर जो चहलकदमी कर रहा है, उसके लिए निर्देश इसरो से ही जाते हैं। यहां सेंटर से चांद की परिस्थिति को परखा जाता है और फिर प्रज्ञान रोवर को निर्देश भेजे जाते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर प्रज्ञान रोवर को एक पॉइंट से दूसरे पॉइंट पर भेजा जाता है, तो उसके लिए वहां का ग्राउंड, रोशनी, तापमान और बाकी सभी चीज़ों को परखना पड़ता है।

चंद्रमा पर तापमान तो लेकर मिली जानकारी

इससे पहले चंद्रयान-3 के 'विक्रम' लैंडर में लगे चास्टे उपकरण ने चंद्रमा के तापमान से जुड़ी पहली जानकारी भेजी थी। इसके अनुसार चंद्रमा पर अलग-अलग गहराई पर तापमान में काफी अंतर है। चंद्र सतह जहां करीब 50 डिग्री सेल्सियस जितनी गर्म है, वहीं सतह से महज 80 मिमी नीचे जाने पर तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। चंद्रमा की सतह एक ऊष्मारोधी दीवार जैसी है, जो सूर्य के भीषण ताप के असर को सतह के भीतर पहुंचने से रोकने की क्षमता रखती है।

भारत बना चांद के साउथ पोल पर लैंड करने वाला पहला देश

अगर चंद्रयान-3 मिशन की बात करें तो 14 जुलाई को इसे लॉन्च किया गया था, 23 अगस्त को चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चांद के दक्षिणी हिस्से पर सफलतम लैंडिंग हुई। भारत चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बना है, जबकि चांद के साउथ पोल पर लैंड करने वाला पहला देश है। इस हिस्से को भारत ने ‘शिवशक्ति प्वाइंट’ नाम दिया है। 23 अगस्त के बाद से ही विक्रम लैंडर, प्रज्ञान रोवर ने काम शुरू किया, अभी के हिसाब से 2 सितंबर तक इनकी लाइफलाइन है।

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. ने बसपा से किया संपर्क, मायावती ने रखी ये शर्त

#mayawati_condition_before_india_alliance

Image 2Image 3Image 4Image 5

मुंबई मीटिंग से पहले 26 दलों के विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. अपनाकुनबा और बड़ा करने के प्रयास में है। बताया जा रहा है कि विपक्षी दलों के महागठबंधन में नई पार्टियों को शामिल करने पर भी विचार किया जा रहा है। उत्तरप्रदेश में बहुजन समाज पार्टी को भी I.N.D.I.A. में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए बीएसपी प्रमुख मायावती से संपर्क साधा गया है। ऐसे में मायावती ने विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ में शामिल होने के लिए एक बड़ी शर्त रख दी है।अब सवाल ये उठ रहा है कि अगर बसपा की शर्तों पर सहमति बनती है तो फिर मायावती विपक्षी गठबंधन का हिस्सा होंगी?

सूत्रों की मानें तो विपक्षी गठबंधन के सामने मायावती ने यूपी में 40 लोकसभा सीटें देने वाली शर्त विपक्षी गठबंधन के सामने रख दी है।मायावती ने यूपी की कुल 80 लोकसभा सीटों में से 40 सीटों की डिमांड रखी है।सूबे की आधी सीटें बसपा मांग रही है, जिसे लेकर विचार-विमर्श के बाद ही उसे लेकर फैसला किया जाएगा। गठबंधन की ओर से जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला ने मायावती से बात की है, इसी दौरान मायावती ने पार्टी का रुख उनके सामने रखा और अपनी डिमांड भी बताई। सूत्रों के मुताबिक, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तर पूर्व को छोड़कर देशभर से लगभग 450 लोकसभा सीटों की पहचान हो चुकी है, जहां इंडिया गठबंधन से सिंगल कैंडिडेट लोकसभा चुनाव में उतारे जाएंगे।

दरअसल, मायावती लगातार यह बात कह रही हैं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बसपा किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। बसपा न ही एनडीए का और न ही INDIA का हिस्सा होगी बल्कि अकेले चुनावी मैदान में उतरेगी। मायावती भले ही गठबंधन से इंकार कर रही हों, लेकिन उनकी पार्टी के नेता और कई मौजूदा सांसद दबी जुबान से गठबंधन के पक्ष में बयानबाजी कर चुके हैं। इसकी वजह यह है कि बसपा के अकेले चुनाव लड़ने का हश्र सभी सांसद, विधायक 2014 के लोकसभा और 2022 के विधानसभा चुनाव में देख चुके हैं।

सूत्रों का कहना है कि मायावती उत्तरप्रदेश में अपने खिसकते जनाधार को गठबंधन के सहारे संभालना चाहती हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन किया था। 2019 लोकसभा चुनाव में बीएसपी को कुल 10 सीटें मिली थीं। समाजवादी पार्टी को गठबंधन के बावजूद 5 सीटों से संतोष करना पड़ा था। उसके बाद हुए यूपी विधानसभा चुनाव में मायावती की पार्टी बीएसपी को मात्र एक सीट पर जीत मिली थी। ऐसे हालात में बीएसपी को लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन की जरूरत है। हालांकि मायावती आधिकारिक तौर से गठबंधन से इनकार करती रही हैं। चर्चा है कि मायावती ने इंडिया में शामिल होने की शर्त रखी है। वह यूपी की कुल 80 सीटों में से 45 पर चुनाव लड़ना चाहती हैं। इंडिया की मुंबई बैठक में सीटों के बंटवारे पर भी चर्चा होगी,इसलिए यह इससे पहले उन्होंने अपना इरादा साफ कर दिया है।

उत्तराखंड में प्रमुख तीर्थ गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 11 अक्टूबर को शीतकाल के लिए होंगे बंद, ट्रस्टियों की बैठक में लिया गया निर्णय

Image 2Image 3Image 4Image 5

सिखों के प्रमुख तीर्थ तथा उत्तराखंड में पांचवें धाम के रूप में पहचान रखने वाले गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 11 अक्टूबर 2023 को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने इस संबंध में जानकारी दी।

बिंद्रा ने बताया कि 20 मई को श्री हेमकुंड साहिब (Hemkund Sahib) के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। अब तक 2,27,500 श्रद्धालुओं ने गुरु दरबार साहिब में हाजिरी भरी व माथा टेका।

ट्रस्टियों की बैठक में हेमकुंड साहिब के कपाट को बंद करने का निर्णय

उन्होंने बताया कि कपाट खुलने के बाद जून माह तक हेमकुंड साहिब में तीर्थ यात्रियों की संख्या अच्छी रही। जबकि जुलाई व अगस्त माह में तीर्थ यात्राओं की संख्या में कमी आई है। उन्होंने बताया कि विगत दिवस ट्रस्टियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि हेमकुंड साहिब के कपाट 11 अक्टूबर 2023 को बंद किए जाएंगे।

20 मई से शुरू हुई थी यात्रा

बता दें इस साल श्री हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा 20 मई से शुरू हुई थी। हर साल की तरह इस बार भी हेमकुंड साहिब यात्रा के शुरू होने के बाद बर्फबारी के चलते कई बार यात्रा बाधित हुई।

हर साल लाखों की संख्या में आते हैं श्रद्धालु

प्रतिवर्ष श्री हेमकुण्ड साहिब में बर्फ अधिक मात्रा में होती है उसको हटाने की सेवा भारतीय सेना के जवान करते हैं। श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा एवं गुरु महाराज के सम्मुख मत्था टेकने के लिये प्रतिवर्ष देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रृद्धालु आते हैं।

इस दौरान श्रृद्धालुओं की अन्य सुख-सुविधाओं जैसे कि लंगर पानी, चिकित्सा सहायता आदि का भी विशेष ध्यान रखा गया। गुरुद्वारा श्री हेमकुण्ड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट, यात्रा प्रबंधन का जिम्मा संभाले हुआ था। ट्रस्ट गुरुद्वारा ने किसी तरह की अफवाहों में आए बिना ट्रस्ट से संपर्क करके यात्रा संबंधी जानकारी प्राप्त करने के निर्देश भी दिए।

मुकेश अंबानी ने जियो एयर फाइबर का किया ऐलान, गणेश चतुर्थी के अवसर पर होगा लॉन्च

#jio_air_fiber_will_be_launched_on_ganesh_chaturthi 

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 46वीं एजीएम के दौरान चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कई बड़े ऐलान किए। मुकेश अंबानी ने सूचना दी कि रिलायंस के निदेशक मंडल में ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी को शामिल किया गया है। रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इस दौरान रिलायंस जियो के मोस्ट अवेटेड डिवाइस Jio Air Fiber का इंतजार कर रहे लोगों को खुशखबरी भी दी।रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने आज रिलायंस इंडस्ट्रीज की 46वीं सालाना मीटिंग के दौरान जियो एयर फाइबर के लॉन्च डेट की घोषणा की। जियो एयर फाइबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर लॉन्च किया जाएगा।

Image 2Image 3Image 4Image 5

आपको बता दें कि आज रिलायंस जियो ने जियो एयर फाइबर में कई बेहतरीन फीचर्स उपलब्ध कराएं हैं। जैसा की नाम से ही पता चलता है आप इसकी मदद से बिना किसी तार के इंटरनेट की सुविधा का लाभ उठा पाएंगे। एयर फाइबर में ऑप्टिकल फाइबर की जरूरत नहीं होगी। यह एक 5G वाई-फाई सर्विस है। इसमें एक 5G नेटवर्क रिसीवर होता है, जिससे वाई-फाई सेटअप कनेक्ट होता है। 

मुकेश अंबानी ने कहा कि देश में लाखों ऐसी जगहें हैं जहां पर वॉयर के जरिए इंटरनेट की कनेक्टिविटी देना संभव नहीं है ऐसी जगहों पर जियो एयर फाइबर इंटरनेट की कमी को पूरा करेगा। उन्होंने बताया कि जियो एयर फाइबर के जरिए हम करीब 20 करोड़ घरों में इंटरनेट पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके लॉन्च होने के बाद हर दिन करीब 1.5 लाख कनेक्शन्स लगेंगे। इससे इंटरनेट की दुनिया में एक क्रांतिकारी बदलाव आएगा। 

बता दें कि जियो के ऑप्टिकल फाइबर भारत में करीब 15 लाख किमी तक फैला हुआ है और इससे ग्राहक जुड़े यूजर्स प्रतिमाह 280GB से ज्यादा डेटा का उपयोग करते हैं। यह जियो के प्रति यूजर्स मोबाइल डेटा से करीब 10 गुना अधिक है।

पीएम मोदी ने अर्धसैनिक बलों के 51,000 नए जवानों को बांटे नियुक्ति पत्र, दिया 'अमृत रक्षक' नाम

Image 2Image 3Image 4Image 5

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज सावन माह के अंतिम सोमवार (28 अगस्त) को विभिन्न अर्धसैनिक बलों में शामिल हुए नए रंगरूटों को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए हैं। पीएम मोदी ने सोमवार को रोजगार मेले के 8वें संस्करण को संबोधित किया। रोज़गार मेला देश के 45 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। अपने वर्चुअल संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं के लिए नए रास्ते खोलने के लिए अर्धसैनिक बलों की भर्ती प्रक्रिया में कई बदलाव किए गए हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने नए रंगरूटों को अमृत रक्षक का नाम दिया है।

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भर्ती के समय को कम करने के लिए अर्धसैनिक बलों में भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया गया है। युवाओं के लिए नौकरी के अवसरों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ऑटोमोबाइल, फार्मा क्षेत्र बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं और आने वाले दिनों में रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे। उन्होंने दावा किया कि भारत इस दशक में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन जाएगा। पीएम मोदी ने कहा, ''जब मैं यह गारंटी देता हूं तो मैं उसे पूरी जिम्मेदारी से निभाऊंगा।'' एक समृद्ध अर्थव्यवस्था के लिए सभी क्षेत्रों के महत्व के बारे में बात करते हुए, पीएम मोदी ने कहा, "खाद्य से लेकर फार्मा तक, अंतरिक्ष से लेकर स्टार्टअप तक, किसी भी अर्थव्यवस्था के लिए सभी क्षेत्रों का बढ़ना आवश्यक है।"

बैंकिंग क्षेत्र में सुधार और इसे आम लोगों के लिए अधिक सुलभ बनाने के लिए किए गए निर्णयों पर प्रकाश डालते हुए, पीएम मोदी ने याद दिलाया कि जन धन योजना नौ साल पहले 28 अगस्त को शुरू की गई थी। उन्होंने कहा कि इस योजना ने रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अर्धसैनिक बलों के जवानों को अपनी सेवाओं के दौरान भी सीखने की इच्छा जारी रखने का सुझाव दिया। उन्होंने नई भर्तियों से कौशल विकास और पाठ्यक्रमों के लिए नए पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करने का आग्रह किया।

पीएम मोदी ने कहा कि, 'इन पाठ्यक्रमों के दौरान आप जो कुछ भी सीखेंगे वह आपको एक उत्कृष्ट अधिकारी बनने में मदद करेगा।' उन्होंने नए रंगरूटों से अपनी शारीरिक फिटनेस पर ध्यान देने और अपनी पूरी सेवा के दौरान अपने स्वास्थ्य और फिटनेस को बनाए रखने के लिए भी कहा। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि, 'सरकार विनिर्माण, नौकरियों को बढ़ावा देने के लिए वोकल फॉर लोकल मंत्र के साथ मेड-इन-इंडिया लैपटॉप, कंप्यूटर की खरीद पर ध्यान केंद्रित कर रही है।'

आज पूरे भारत में 45 स्थानों पर रोजगार मेला

एक अधिकारी ने बताया है कि, मिशन भर्ती के तहत, भारत सरकार और कुछ राज्य/केंद्र शासित प्रदेश देश भर में रोज़गार मेलों का आयोजन कर रहे हैं और हर महीने लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित कर रहे हैं। 51,106 लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए यह कार्यक्रम देश भर में 45 स्थानों पर आयोजित किया गया था। इन स्थानों में गुवाहाटी भी शामिल है। वहां बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग और आयुष मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय पटगांव में रोजगार मेला - 8वीं किश्त की अध्यक्षता करेंगे।

गुवाहाटी में करीब 287 नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे जबकि सिलचर में आयोजित कार्यक्रम में 150 नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। इस मेले के साथ, गृह मंत्रालय विभिन्न अर्धसैनिक बलों जैसे CRPF, BSF, सशस्त्र सीमा बल (SSB), असम राइफल्स, CISF, ITBP और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के साथ-साथ दिल्ली पुलिस में कर्मियों की भर्ती करेगा। नई भर्तियां MHA के तहत विभिन्न संगठनों में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी), सब-इंस्पेक्टर (जीडी) और गैर-जीडी कैडर पदों जैसे विभिन्न पदों पर शामिल होंगी।

राजस्थान के कोटा में लगातार कोचिंग छात्रों के आत्महत्या का सिलसिला जारी, छह मंजिला भवन से कूद कर छात्र ने दे दी अपनी जान, घटना सीसीटीवी में कैद

Image 2Image 3Image 4Image 5

राजस्थान के कोटा में लगातार कोचिंग छात्रों के आत्महत्या का सिलसिला जारी है। रविवार को एक और छात्र ने बिल्डिंग से कूद कर अपनी जान दे दी। मृतक छात्र की पहचान महाराष्ट्र निवासी आविष्कार के रूप में हुई है। वो कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि आज (रविवार) छात्र का एक पेपर भी था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। छात्र के छत से कूदने की पूरी घटना सीसीटवी कैमरे में कैद हो गई है। 

बिल्डिंग के छठे माले से कूदा छात्र

पुलिस से मिली अभी तक की जानकारी में सामने आया है कि छात्र आविष्कार अपनी नानी के साथ रहता था। पुलिस ने बताया कि छात्र जिस बिल्डिंग में परीक्षा देने गया था वहीं से उसने छलांग लगा दी। छात्र परीक्षा देने के बाद बिल्डिंग के छठे माले पर चला गया और वहां से नीचे कूद गया। ऐसे में अब बिल्डिंग की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं।

सुसाइड सीसीटीवी में कैद

छात्र के सुसाइड का वीडियो भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि छात्र छत की ओर जा रहा है। एक दूसरे फुटेज में वो पार्किंग में गिरता हुआ दिखता है। बिल्डिंग के छठे माले से गिरने की वजह से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।

ASIAN GAMES 2023: टीम इंडिया के साथ हेड कोच के रूप में जुड़ सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण, टीम इंडिया की नजरें ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 पर भी

Image 2Image 3Image 4Image 5

आने वाले महीनों में बहुत सारा क्रिकेट होने वाला है, जो दुनियाभर के खेल प्रेमियों के लिए एक रोमांचक समय रहेगा। वहीं, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम 30 अगस्त से शुरू होने वाले आगामी एशिया कप में प्रतिस्पर्धा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। टीम इंडिया की नजरें ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 पर भी हैं, जो अक्टूबर-नवंबर में घरेलू मैदान पर खेला जाएगा. यहां तक कि इन दो प्रमुख आयोजनों के बीच भी कोई जगह नहीं है, क्योंकि एशियाई खेलों में क्रिकेट को शामिल किया गया है, जिसमें भारत ने अपनी पुरुष और महिला दोनों टीमों को भेजने का फैसला किया है।

जबकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पहले से ही एशियाई खेलों के लिए दूसरे दर्जे की भारतीय टीम नामित कर दी है, जिसके मुख्य खिलाड़ी विश्व कप के लिए व्यस्त हैं। एक रिपोर्ट से पता चलता है कि वीवीएस लक्ष्मण के टीम इंडिया से जुड़ने की संभावना है। मुख्य कोच के रूप में लक्ष्मण, रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली टीम के साथ यात्रा कर सकते हैं। इस बीच, जहां तक महिला टीम का सवाल है, यह हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली पूरी ताकत वाली टीम है, जो इस प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा करेगी और पूर्णकालिक मुख्य कोच की अनुपस्थिति में ऋषिकेश कानिटकर महिला टीम का साथ देंगे। बताया जा रहा है कि महिला टीम के लिए मुख्य कोच की नियुक्ति में दिसंबर तक की देरी हो गई है, जो नए अंतरराष्ट्रीय घरेलू सत्र की शुरुआत का प्रतीक होगा।

टीम इंडिया पुरुष टीम

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)

टीम इंडिया महिला टीम

 हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, देविका वैद्य, अंजलि सरवानी, तितास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़ , मिन्नू मणि, कनिका आहूजा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुषा बरेड्डी

बंगाल विस्फोट में 8 लोगों की मौत के बाद कोलकाता हाई कोर्ट पहुंची भाजपा, कहा- RDX था, NIA जांच कराई जाए

Image 2Image 3Image 4Image 5

पश्चिम बंगाल के दत्तपुकुर में एक विस्फोट में 8 लोगों की मौत के एक दिन बाद, भाजपा ने इस घटना की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से कराने की मांग करते हुए तर्क दिया है कि यह एक शक्तिशाली RDX था, जो घटनास्थल पर विस्फोट हुआ था। पश्चिम बंगाल के LoP और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्होंने कोलकाता उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका भी दायर की है, और कहा कि इसे कल (मंगलवार, 29 अगस्त) सूचीबद्ध किया जा सकता है।

 

उन्होंने कहा कि, 'यह RDX था और यह एक शक्तिशाली विस्फोट था, मैंने पहले ही कोलकाता उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर कर दी है, मेरी दलील अदालत ने मान ली है और उम्मीद है कि इसे कल सूचीबद्ध किया जाएगा।' बारासात फायर स्टेशन के एक अधिकारी प्रशांत घोष ने मीडिया को बताया कि उन्होंने सुना है कि विस्फोट स्थल से शायद आठ शव मिले हैं। इस बीच, विपक्षी दलों ने विस्फोट के लिए सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया और आरोप लगाया कि राज्य में विस्फोटकों का व्यापार खुले में हो रहा है। विशेष रूप से, एगरा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में इसी तरह के विस्फोट से राज्य में बड़े पैमाने पर विवाद पैदा हो गया था।

दत्तपुकुर में विस्फोट का असर इतना जबरदस्त था कि न केवल वह घर जहां फैक्ट्री चल रही थी, मलबे के ढेर में बदल गया, बल्कि इससे आसपास के कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा। रिपोर्ट के अनुसार, इस बीच, भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर घटना की NIA जांच का अनुरोध किया है ।