saraikela

Aug 23 2023, 11:49

पश्चिमी सिंहभूम जिले में चौथे दिन भी गोइलकेरा के बिला चौक के पास पत्थर से सिर कूचकर हत्या


चाईबासा:- पश्चिम सिंहभूम के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बिला गांव चौक से बुरुदुईया जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति की मंगलवार की रात पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गई। यह लगातार चौथे दिन हत्या की गई है।

बुधवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने शव को देखा. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. अभी तक इस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी है. नक्सली पर्चा बरामद होने को लेकर अभी तक एसपी अशुतोष शेखर ने स्पष्ट नहीं किया है. उन्होंने कहा कि फिलहाल जांच चल रही है।

नक्सली पर्चा बरामद नहीं हुआ है. हत्या के स्थान पर नक्सलियों से जुड़ा कोई पर्चा नहीं मिला है. शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

मुखबिरी के आरोप में लगातार हो रही हत्या

पश्चिमी सिंहभूम जिला के कई क्षेत्रों में लगातार माओवादियों द्वारा मुखबिरी के नाम पर ग्रामीणों की हत्या की जा रही है. हत्या से एक बार फिर से बुरुदुईया जाने वाले रास्ते में शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है. शव का सिर पत्थर से पूरी तरह कुचल दिया गया है,इससे शव की पहचान नहीं हो सकी है।

saraikela

Aug 23 2023, 11:43

जमशेदपुर :चंद्रयान की लैंडिंग टीम में जमशेदपुर के युवा वैज्ञानिक आयुष झा भी शामिल

सरायकेला :- कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम जिला के जमशेदपुर का बेटा ,युवा वैज्ञानिक आयुष झा चंद्रयान 3 की लैंडिंग टीम में काम कर रहे हैं। आयुष के पिता ललन झा चक्रधरपुर में सरकारी शिक्षक थे। 

आयुष ने 10वीं तक की पढ़ाई नवोदय विद्यालय, चाईबासा से पूरी की , 12वीं तक की पढ़ाई डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर से की. उसी दौरान उन्होंने आइआइटी की परीक्षा पास की, लेकिन उन्होंने आइआइटी में नामांकन नहीं कराया. 

इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी से स्नातक की पढाई की. उसके बाद 2016 में वैज्ञानिक के रूप में इसरो ज्वाइन किया। उनके पिता ललन झा ने बताया कि आयुष की इसरो में नौकरी होने के बाद से ही वह लॉन्चिंग की टीम में है।

saraikela

Aug 22 2023, 21:28

सरायकेला: स्व.अनिल गोप की मनाई गई 10 वीं पुण्यतिथि, दी गई श्रद्धाजंलि

सरायकेला :- कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के तिरुलडीह शहीद चौक एवं चौड़ा में मंगलवार को भाजपा नेता सह फुटबॉलर रहे चौड़ा गांव निवासी स्वर्गीय अनिल गोप की 10वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। 

इस दौरान भाजपा एवं आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद कर उनके मूर्ति एवं बेदी पर बारी-बारी से श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ईचागढ़ के पूर्व विधायक स्व.साधु चरण महतो की धर्मपत्नी सारथी महतो एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो के अनुज आजसू के जिला कोषाध्यक्ष देवराज महतो मौजूद रहे।पुण्यतिथि के अवसर पर उनके आत्मा के शांति के लिए एक मिनट का मौन भी रखा गया। 

श्रद्धांजलि देने के बाद जानकारी देते हुए भाजपा के कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष भरत चंद्र महतो ने कहा कि स्व. अनिल गोप भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष के साथ-साथ एक अच्छे फुटबॉलर ओर एक अच्छे समाजसेवी भी थे, जो हमेशा समाज के हर क्षेत्र में आगे आकर कार्य करते थे। 

उनकी हत्या असामाजिक तत्वों ने 22 अगस्त 2014 की सुबह को गोली मारकर कर दी थी। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष भरत चंद्र महतो ने कहा कि स्व.अनिल गोप को हम सभी कभी भुला नही सकते है, पार्टी हमेशा परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। श्रद्धाजंलि सभा मे कुकडू प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि सचिदानंद महतो, स्व.अनिल गोप के पुत्र दीपक गोप, आजसू प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो, आजसू जिला प्रवक्ता सिमंत महतो पूर्व सांसद प्रतिनिधि अजित सिंह मुंडा, नारायण महतो, नंददुलाल महतो, सनातन प्रामाणिक, बुद्धादेव बनर्जी, आकाश प्रामाणिक आदि उपस्थित थे।

saraikela

Aug 22 2023, 20:43

सरायकेला: गुरुचरण साव के दर्द को समझे सरकार:- सांसद श्री संजय सेठ

सरायकेला:  सांसद संजय सेठ ने कहा कि- गुरुचरण साव के दर्द को समझे सरकार, डैम से छलांग लगाने का निर्णय किस परिस्थिति में लिया सरकार और मैनेजमेंट की लापरवाही का नतीजा है जहां विस्थापितों को नजरअंदाज कर सिर्फ अपनी रोटियां सेकने में लगी है।

 प्रशासन एवं झारखंड सरकार से विस्थापितों के लिए उनकी मांग बिल्कुल जायज है । सरकार को विस्थापितों। की समस्याओं का समाधान करना चाहिए सालों साल से विस्थापितों की समस्याओं का समाधान नहीं होने के कारण वहां के विस्थापित अपनी जान देने पर तुले हुए हैं सरकार और प्रशासन को इस पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए वहां के विस्थापितों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।  

 डैम का जलस्तर 180 रखने की मांग शुरू से की जा रही है मेरे द्वारा भी कई बार पत्राचार किया गया है परंतु सरकार और प्रशासन इस पर गंभीरता पूर्वक विचार नहीं कर अपना मनमानी करने पर उतारू है वहां के विस्थापित दर दर की ठोकर खाने को मजबूर है और अगर हक और अधिकार के लिए जल सत्याग्रह या और भी आंदोलन करने का प्रयास करते है तो यह सरकार उसे दबाने और कुचलने का प्रयास कर रही है। 

माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईचागढ़ चुनावीमें  कहा था कि उनकी सरकार बनते ही विस्थापन आयोग का गठन किया जाएगा एवं विस्थापितों को न्याय दिलाया जाएगा ‌। आज उनके सरकार के 4 साल पूरे होने को है अभी तक विस्थापितों को न्याय नहीं मिला है ।

saraikela

Aug 22 2023, 20:41

सरायकेला:-डेंगू से बचाव के लिए आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों किया गया एंटी लार्वा केमिकल का छिड़काव


सरायकेला:-डेंगू से बचाव को लेकर आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में एंटी लार्वा केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है। इस सम्बन्ध मे अपर नगर आयुक्त के द्वारा बताया गया की नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्य योजनाओं बानी गई है। 

साथ ही निगम कार्यालय में एक डेंगू बचाव सेल का गठन करते हुए सीएचसी एवं नगर निगम के पदाधिकारियों/कर्मचारियों का एक वाट्स ऐप ग्रुप बनाया गया है। उन्होंने बताया की अब तक जितने भी मामले प्रकाश में आए हैं वहां निगम और चिकित्सा दल की संयुक्त टीम के द्वारा विजिट कर एहतियाती उपाय किए गए हैं। 

डेंगू के रोकथाम एवं बचाव को लेकर जागरूकता उदेश्य से प्रत्येक कचरा उठाव वाहन में जागरूकता संदेश दिया जा रहा है।

saraikela

Aug 22 2023, 20:01

आजसू पार्टी के चिल्गु कार्यालय में चांडिल प्रखंड अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता,गुरुचरण साव की गिरफ्तारी पर जताया आक्रोश

ईचागढ़ विधान सभा चुनाव होता है उसी समय राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा चांडिल डैम के नीचे गांगुडीह मैदान में विधायक सविता महतो के जनसभा में खुद विस्थापितों से वादा किया था कि झामुमो की सरकार बनने पर चांडिल डैम के विस्थापितों के लिए विस्थापन आयोग का गठन करेंगे। आज सरकार बनने के चार साल होने जा रहा है लेकिन विस्थापन आयोग का गठन नहीं किया गया। यानी कि यह सीधा सा मामला है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो सरकार ने हम चांडिल डैम के विस्थापितों को धोखा देने का काम किया है। यह मुख्यमंत्री धोखेबाज है, जनता से झूठ बोलते हैं। 

 अब जो स्थिति है बेहद दुखद है। राज्य सरकार हम विस्थापितों को प्रताड़ित करने का काम कर रही हैं। विस्थापितों को परेशान किया जा रहा है। 

विस्थापन आयोग बनाने के नाम पर वोट लेने वाली झामुमो सरकार अब बारिश के मौसम में डैम का जलस्तर बढाने का काम किया जा रहा है। डैम का जलस्तर बढ़ने से गरीबी के हर, खेत, खलिहान डूब रहे हैं और यहां के जनप्रतिनिधि बड़े चैन की नींद से सो रहे हैं। 

यदि कोई विस्थापित अपने अधिकार की मांग कर रहे हैं तो उन्हें जेल भेज दिया जा रहा है। गुरुचरण साव ने ऐसा क्या काम किया है जो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गुरुचरण साव डैम का जलस्तर कम रखने का मांग किया था जो कि जायज है। गुरुचरण साव निर्दोष है, बेवजह जेल भेज देना गलत है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। 

सच्चाई यही है कि हेमंत सरकार और यहां के जनप्रतिनिधि चांडिल डैम के विस्थापितों के प्रति हीन भावना रखती हैं। वह कभी नहीं चाहते हैं कि ईचागढ़ विधानसभा के गरीब लोगों को अधिकार मिले। 

गुरुचरण साव ही नहीं बल्कि ईचागढ़ विधानसभा के अनेकों निर्दोष लोगों को कहीं न कहीं सत्ता के इशारे पर जेल भेजा गया है और आम जनता के आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन सत्ता के नशे में चूर होकर जो लोग जनता को प्रताड़ित कर रहे हैं, उन्हें आजसू पार्टी नहीं छोड़ने वाली है। आजसू पार्टी हर गलत काम का विरोध करती हैं।, आजसू पार्टी, जिला उपाध्यक्ष वासुदेव प्रमाणिक,प्रवीण महतो,प्रदिप गिरी , गुरुपद सिंह आदि मौजूद रहे।

saraikela

Aug 22 2023, 19:55

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चांडिल मे संकुल स्तरीय प्रशन मंच का हुआ आयोजन



  


सरायकेला : नौरंगराय सुर्यदेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चांडिल मे मंगलवार को संकुल स्तरीय प्रशन मंच का आयोजन किया गया। जिसमे चांडिल संकुल के खूंटी, कुकड़ू, बांदू, चीलीयामा के भैया बहन ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य कुणाल कुमार, उप - प्रधानाचार्य सुब्रात चटर्जी और खूंटी के प्रधानाचर्य अशोक पंडा के द्वारा दीप प्रज्वलन और भारत माता पूजन कर किया गया। 

इसके बाद भैया बहन के बीच विज्ञान, वैदिक गणित, कंप्यूटर और संस्कृत प्रशन मंच का आयोजन किया गया।

 यह प्रतियोगिता शिशु वर्ग( 4,5), बाल वर्ग (6, 7,8) और किशोर वर्ग (9, 10) के भैया बहन के बीच आयोजित की गयी। 

विजेता प्रतिभागी की सूची अंग्रेजी शिशु वर्ग में प्रथम आयुष कुंडू, जयंत प्रमाणिक, कांचन महतो, द्वितिय विशाल तंतुवाई, लकी गुप्ता, आशीष तंतुवाई, तृतिय सुभजित मल्लिक, समीर प्रमाणिक, बाल वर्ग में प्रथम मनोज महतो, सागर मंडल, रोनित महतो, विज्ञान शिशु बर्ग में प्रथम सायन दा, बिष्णु गांगुली, महादेव सिंह, द्वितीय. दीपिका गोराई, दीपम सिंह देव, शंकर प्रमाणिक, तृतिय शम्भु मंडल, शहदेव कैवत, सलमा हांसदा, बाल वर्ग प्रथम परभाति सिंह मुंडा, निकिता महतो, सुष्मिता महतो, द्वितीय अंकिता गुप्ता, कोयल सिंह, रोहित प्रमाणिक, वैदिक गणित शिशु वर्ग, संस्कृत शिशु वर्ग प्रथम सैफाली हैंम्ब्रम, मोहित दत्त, मुकेश महतो, द्वितीय लष्मी मारडी, पूनम हैंम्ब्रम, जनमेनजय पोद्दार, तृतीय सांची गुप्ता, मनीषा महतो, मनीषा गुप्ता समेत सभी विजेता प्रतिभागी को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

 इस अवसर पर कुकड़ू, चालियामा, बांदु व खुंटी के प्रधानाचार्य उपस्थित थे।

saraikela

Aug 22 2023, 17:25

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के विस्थापित गुरुचरण साव की गिरफ्तारी को अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच ने की कड़ी निंदा


सरायकेला : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के विस्थापित गुरुचरण साव की गिरफ्तारी को अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच कड़ी निंदा की है। मंच के पदाधिकारी न कहा कि- सभी को पता है आज 42 साल हो गया चांडिल डैम निर्माण का अभी तक चांडिल डैम विस्थापितों को अपना हक अधिकार नहीं मिला है। हर बार चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ाकर विस्थापितों के घर में घुसाया जाता है ।

उन्होंने जलस्तर 180आर ऐल के नीचे करने के लिए मांग की यह कहां तक अनुचित है जितना जोर उनके गिरफ्तारी में लगाया गया इतना जोर अगर गेट खोल कर जलस्तर घटाया जाता तो सभी विस्थापितों के खेतों में फसल होता ।

विस्थापितों को इस तरह डराना प्रशासन बंद करें, विस्थापितों पर जुल्म अन्याय करना बंद करें ।प्रशासक द्वारा किए गए इस कदम पर विस्थापित चुप होने वाले नहीं है। 

उनके द्वारा यह कदम उठाया जाना इतना बड़ा अपराध नहीं है कि उन्हें जेल भेजना पड़े उन्हें बुलाकर समझा-बुझाकर जल स्तर घटाने का आश्वासन भी दिया जा सकता था।  

सरकार तथा विभाग विस्थापितों के हित हेतु कुछ करना ही नहीं चाहते हैं इसलिए उनके इशारे पर ही सारा चीज होता आ रहा है ।26 जून 2023 को कार्यालय परिसर में शराब, बियर बोतल गांजा पेड़ प्रशासन ,मीडिया विस्थापितों के उपस्थिति में उपलब्ध हुआ था। 

जिस पर मुकदमा करने के लिए आवेदन दिया गया आज 57 दिन होने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। हम सब विस्थापित जानते हैं यह सब क्यों और किसके इशारे पर हो रहा है वक्त आने पर सबको जवाब दिया जाएगा। 

जानना चाहता है विस्थापित क्या हमें हमारा हक अधिकार मांगने का भी अधिकार नहीं है ।क्या हमें आंदोलन करने का भी अधिकार नहीं है ।राकेश रंजन महतो अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच संस्थापक सह अध्यक्ष द्वारा कड़ी निंदा किया गया।

saraikela

Aug 22 2023, 17:14

सरायकेला : शहरबेड़ा चौक का नामकरण समाजसेवी स्व० मानसिंह मार्डी के नाम रखा गया

सरायकेला:- जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अन्तर्गत नव युवक और झुजारु कर्मठ नेता दलामा टाईगर के नाम से जाने जाते थे मानसिंह मार्डी आज हमारे बीच नहीं रहा ।लंबी समय से इलाजरत था।सोमवार को दोपहर में उनका निधन हो गया था।आज उनके पार्थिक शरीर को गांव लाया गया

जल जंगल और जमीन संघर्ष के खातिर दिन प्रतिदिन लड़ाई लड़ने वाले साथी दलमा सेंचुरी के तराई क्षेत्र में ईको सेंसिटिव जोन के आन्दोलनकारी जाने-माने ,आर टी आई कार्यकर्ता ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के जूझारू नेता मानसिंग मार्डी हम सबों के बीच नहीं रहे।लोगो दिया।अंतिम जोहार 

दिन मंगलवार को समय 10: 00 बजे से दलमा तराई क्षेत्र के शहरबेड़ा ग्राम के टोला एदेलबेड़ा निवासी प्रचलित आर टी आई कार्यकर्ता,परंपरागत मांझी समाजसेवी मानसिंह मार्डी सोमवार के दिन रिम्स रांची में ब्रैन हैम्रेज से लंबी समय से इलाज चल रहा था।

इलाज के दौरान सोमवार की दिन दोपहर को डाक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया । ग्रामीणों द्वारा रांची से एदेलबेड़ा गांव लेकर आया तथा पूरे आसनबनी पंचायत के लोगो ने आज भव्य शव यात्रा में सैकडो ग्रामीण शामिल हुए।

स्व० मानसिंह मार्डी के शव यात्रा में शकमिल हुए झारखंड राज्य के माननीय मुख्यमंत्री के फूफेरा भाई श्री कपूर टुडू तथा श्री बिदु मुर्मू मुखिया ग्राम पंचायत आसनबनी द्वारा तथा शव यात्रा में शामिल सैकड़ों महिला पुरुष द्वारा विधिवत समाजिक रीति रिवाज के अनुसार पथरगड़ी कर पूजा अर्चना किया गया तथा शहरबेड़ा चौक का नाम समाजसेवी मानसिंह मार्डी का नाम से नामकरण किया तथा शव यात्रा में शामिल सैकड़ों महिला पुरुष के द्वारा संयुक्त रूप से श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। 

इस मौके पर मुखिया महोदय ने बताया कि जल्द ही शहर बेड़ा चौक में समाजसेवी मानसिंह मार्डी का मूर्ति अनावरण किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान रविन्द्र नाथ तंतुबाई, बिजय तंतुबाई, राजेश महतो,बासु प्रमाणिक, सुकलाल पहाड़िया, बुधू मांझी, रूपाय मांझी, सोम हेम्ब्रम, उप मुखिया प्रदीप महतो, कान्दरबेड़ा ग्राम प्रधान मदन मुर्मू, कर्मु मार्डी, रोबिन सिंह, रोहिना मुर्मू शहर बेड़ा वा्ड सदस्य, छुबि हेम्ब्रम, बिरेन मांझी, गुरू चरन कर्मंकार, पूर्व मुखिया गुरू चरन सिंह, बबलू सोरेन, बी आर सोरेन आदि ग्रामीण मौजूद थे।

saraikela

Aug 22 2023, 16:59

सरायकेला खरसावां: सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों से मिले उप विकास आयुक्त

सरायकेला :- साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं समाजिक समस्याओं को लेकर आए लोगों से उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला क्रमवार मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए। उपायुक्त नें साप्ताहिक जनता दरबार में आए लोगों को आस्वस्थ किया कि संज्ञान में आए सभी मामलों का जांचोपरान्त निष्पादन सुनिश्चित किया जायेगा।

आज सप्ताहिक जनता दरबार मे मुख्य रूप से खरसावां प्रखंड क्षेत्र मे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने, इचागढ़ अंचल अंतर्गत लगान निर्धारण करने, अवैध तरिके से मकान बिक्री पर करवाई करने, पेंशन, राशन एवं आवास योजना का लाभ प्रदान करने समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। 

इस दौरान आदिवासी समन्वय युवा समिति के सदस्यगण मिल उपायुक्त को खरसावां प्रखंड अंतर्गत बिटापुर विद्यालय मे संचालित पुस्तकालय के लिए अलग भवन उपलब्ध कराने तथा रायजामा, रीडिंग पंचायत मे पुस्तकालय प्रारम्भ करने सम्बन्धित आवेदन दिए। 

इस दौरान समिति सदस्यों नें उपायुक्त को अंग वस्त्र एवं पत्ते से बने टोपी प्रदान कर धन्यवाद दिया।

केतकी महतो को मिलेगा पेंशन, राशन एवं आवास योजना का लाभ

जनता दरबार में आज गम्हरिया दुगनी क्षेत्र से आई केतकी देवी ने बताया कि उनका घर जमीन सब छीन लिया गया है, उनके पास रहने के लिए घर नहीं है, वह जैसे तैसे मांग कर खा लेती है वह पथरिया डूंगरी विद्यालय मे रहने को वेवस है। 

जिसपर उपायुक्त नें संबंधित पदाधिकारी को ऑन द स्पॉट पेंशन स्वीकृत करने तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी को नियमानुसार केतकी देवी को राशन कार्ड तथा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर योजना समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के निदेश दिए।