saraikela

Aug 01 2023, 11:33

सरायकेला:स्कूल से घर लौट रही छात्रा कि ट्रेलर कि चपेट में आने से मौत


सरायकेला :- चौका थाना क्षेत्र के एन एच 33 दिरलोंग के समीप सोमवार शाम चार बजे के करीब स्कूल से घर लौट रही छात्रा कि ट्रेलर कि चपेट में आने से मौत हो गई। 

वही सड़क दुर्घटना में मृतक छात्रा पहचान जांता निवासी प्राथमिक विद्यालय जांता में पढ़ने वाली चौथी कक्षा के छात्रा के रुप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोजाना की भांति छात्रा सोमवार को भी स्कूल गई थी छुट्टी के बाद वह अपने घर लौट रही थी सड़क पार करने के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गया। 

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए चांडिल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया यहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। 

चौका थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप ने बताया कि दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल चौका पुलिस को दी। पुलिस ने दुर्घटना कर भाग रहे ट्रेलर को पकड़ कर चालक को हिरासत में लिया गया।

वही छात्रा के निधन की सूचना पर उसके परिवार में मातम छा गया और परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

saraikela

Aug 01 2023, 11:30

टोल प्लाजा पर आजसू के धरने के दुसरे दिन भूख हड़ताल शुरु


 बुंडू :- बुंडू, तमाड़, सोनाहातु, राहे व अड़की प्रखंडों के वाहनों को टोल टैक्स न लेने की मांग को लेकर रविवार को शुरु किया गया अनिश्चित कालीन धरना सोमवार को आमरण अनशन में बदल गया। 

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे आजसू पार्टी के रांची जिला वरीय उपाध्यक्ष राजकिशोर कुशवाहा ने बताया कि रविवार को वार्ता के विफल होने और मांगों को न माने जाने के कारण उनके साथ कुल छः लोग सोमवार से धरना स्थल (टोल प्लाजा) पर ही अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

धरने के दूसरे और आमरण अनशन के प्रथम दिन कुल छः आजसू नेता भूख हड़ताल पर बैठे। भूख हड़ताल शुरु करने वालों में राजकिशोर कुशवाहा के अतिरिक्त आजसू के केन्द्रीय सचिव संजय महतो, जिला परिषद सदस्या परमेश्वरी सांडिल, जिला सचिव दिलीप कोईरी और तमाड़ प्रखंड अध्यक्ष जगदीश गुप्ता और मो शेराज शामील हैं। सोमवार को लगातार दूसरे दिन टोल प्लाजा में किसी भी वाहन से टोल टैक्स की वसूली आंदोलनकर्ताओं द्वारा ठप करा दी गई। 

पुरे दिन बगैर टोल टैक्स दिए वाहनों का आवागमन बुंडू टोल प्लाजा में जारी रहा। आजसू कार्यकर्ताओं के अनुसार सोमवार को वार्ता के लिए कोई पदाधिकारी नहीं पहुंचे।

saraikela

Aug 01 2023, 11:25

सरायकेला:आजसू पार्टी ने बांदु पंचायत के सभी गांवो में किया ग्राम प्रभारी मनोनित

सरायकेला :- ईचागढ़ प्रखंड के बांदु पंचायत के शिशु मंदिर प्रांगण में सोमवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय कमिटी के निर्देशानुसार आजसू पार्टी के ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष गोपेश कुमार महतो के अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित किया गया। 

जिसमें बांदु पंचायत के सभी गांवो के ग्राम प्रभारी मनोनित किया गया।मौके पर आजसू पार्टी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष गुरूपद सोरेन, जिला उपाध्यक्ष जितुराम महतो, प्रखंड सचिव तुलसी महतो, कान्हाई मंडल, घनेश्याम पोद्दार, युधिष्टिर कर्मकार, निरंजन कर्मकार, गोरा चांद सोरेन, अनादि गोप, नृपेन्द्र नाथ कुमार आदि उपस्थित थे।

saraikela

Jul 31 2023, 19:50

सरायकेला :कान के परदे में छेद समय से इलाज ना करने से गंभीर हो सकते हैं परिणाम, बरसात में बढ़ते हैं मरीज।


सरायकेला :– कान की देखभाल अति आवश्यक है, कान के परदे में छेद होने पर समय से इसका सही इलाज कराकर बचा जा सकता है। कान के छेद संबंधित रोगों की अनदेखी करने से भविष्य में बहरेपन जैसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। उक्त बातों की जानकारी शहर के ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर शुभेंदु मंडल ने दी है।

गोलमुरी स्थित न्यू लाइफ नर्सिंग होम के ई एन टी स्पेशलिस्ट डॉक्टर शुभेंदु मंडल ने बताया कि अक्सर कानो की सही देखभाल लोग नहीं करते, इसका खामियाज भविष्य में उठाना पड़ता है।

कान के परदे में छेद होने के बाद सही इलाज नहीं होने के चलते काम में पानी और बरसात में शुष्क मौसम होने के चलते मवाद आना आम बात हो जाती है। इन्होंने बताया कि हाल के दिनों में कान के पर्दे क्षतिग्रस्त होने से संबंधित इलाज में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। क्रॉनिक ऑस्टाइटिस मीडिया (कान का पर्दा क्षतिग्रस्त होना) बीमारी लाइलाज बिल्कुल नहीं है। एंडोस्कोपिक की मदद से अब बिना चीर -फाड़ ,बिना खून बहाए इसका सटीक इलाज किया जा रहा है। इन्होंने बताया कि पहले यह ऑपरेशन कान काट कर ही किया जाता था, लेकिन अब एंडोस्कोपिक (दूरबीन मशीन) से बिना काटे फाड़े इसका इलाज कुछ ही समय में संभव हो सका है। डॉक्टर सुभेंदु मंडल ने बताया कि एंडोस्कोपिक से इलाज करने के कई फायदे हैं। 

जैसे कम समय में बेहतर इलाज, कुछ ही देर में मरीज वापस अपने घर और अगले दिन काम पर जा सकता है, और सबसे महत्वपूर्ण की इंडोस्कोपिक सर्जरी के बाद इंफेक्शन का खतरा शून्य रहता है।

कान के पर्दे फटने, इंक्शन होने ,मवाद निकलने जैसे

गंभीर बीमारियों का एंडोस्कोपिक मशीन से लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ अब इलाज संभव हो सका है। हालांकि यह इलाज सामान्य ऑपरेशन से 20 से 25% अधिक खर्चीला है। लेकिन इस एंडोस्कोपी सर्जरी के सक्सेस रेट काफी अधिक हैं। उन्होंने बताया कि सामान्य ऑपरेशन के मुकाबले इसमें मरीज को अधिक सहूलियत है।

saraikela

Jul 31 2023, 19:47

एक हाइवा सड़क किनारे खड़ी दो वाहनों को मारी ठोकर,गाड़ी क्षतिग्रस्त,गाड़ी में किसी को नही रहने के कारण नही हुई किसी की जान माल की क्षति


सरायकेला: जिला में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला- कांड्रा मुख्य मार्ग पर मां होटल के समीप घटी एक सड़क दुर्घटना में अनियंत्रित हाईवा जेएच 05 डीएच- 2930 ने सड़क किनारे खड़े दो वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली के स्कॉर्पियो वाहन के पिछले हिस्से को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. 

जिसके बाद आगे खड़ी रामगढ़ पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारते हुए आगे जाकर हाईवा को खड़ी कर चालक फरार हो गया. गनीमत रही कि घटना के दौरान गणेश महाली के वाहन में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था. अन्यथा बहुत बड़ी घटना घटने की संभावना थी. 

भाजपा नेता गणेश महाली सहित रामगढ़ पुलिस के सुमो जीप के 6 सवार बाल बाल बच गए. दिन के तकरीबन 4:00 बजे घटी उक्त सड़क दुर्घटना के संबंध में रामगढ़ पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि चाईबासा कोर्ट में बंदी की पेशी करा कर लौट रहे थे. इस दौरान उक्त दुर्घटना घटी. घटना के बाद लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुटने लगी. इस दौरान रास्ते से गुजर रहे पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने रुक कर घटना की जानकारी ली. 

मौके पर भाजपा नेता गणेश महाली सहित भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो और भाजपा नेता रमेश हांसदा सहित अन्य की उपस्थिति में नो एंट्री लगाए जाने की मांग की जाने लगी. जिस पर पुलिस अधीक्षक ने आवागमन सुचारू कराते हुए इस पर गंभीरता से विचार करने को लेकर आश्वस्त किया।

saraikela

Jul 31 2023, 13:20

एसपी डां० विमल कुमार ने चांडिल थाना का किया निरीक्षण किया।


सरायकेला : जिला के पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने चांडिल थाना का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक डॉ .विमल कुमार ने हर थाने का निरीक्षण कर वर्तमान स्थिति का अवलोकन कर रहे हैं। सनद् रहे चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप सेवा पुर्व में दी थी। इस सरायकेला खरसावां के पुलिस अधीक्षक के रूप में वे पुरे जिले में सेवा देंगे। 

चांडिल थाना अधीन अवैध शराब भट्टी की मामला एक दर्ज है। डॉ विमल कुमार ने कहा हमारे जिले में अपराधी पर नकेल कसा जाएगा, अवैध कारोबारियों को नहीं छोड़ेंगे । जनता का विश्वास हर वक्त कायम रखने काम करेंगे।

चांडिल।एसपी डॉ विमल कुमार ने थाना में लंबित कांडों की जानकारी ली. साथ ही थाना के पुलिस अधिकारियों के कार्य के बारे में जानकारी लिया। मौके पर एसपी ने कहा कि पुलिस पब्लिक में बेहतर संबंध हो, लोग जागरूक रहे पुलिस बेहतर तरीके से लोगों की सेवा करें।

saraikela

Jul 31 2023, 13:18

सरायकेला : युवा संघठन के कार्यकर्ताओं द्वारा नीमडीह थाना क्षेत्र के आदरडीह गांव में बाल तस्करी को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।


सरायकेला : युथ यूनियन फॉर वालंटियरी एक्शन संस्था द्वारा आज सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत आदरडीह गांव बाल तस्करी पर जागरूकता अभियान चलाया। सरकारी संगठन युवा , सरायकेला के तत्वाधान मे युवा कार्यकर्ता सुकरंजन कुमार के द्वारा नीमडीह प्रखंड के आदरडीह मे बाल तस्करी के खिलाफ जनजागरूक अभियान चलाया गया तथा कैंडल मार्च निकला गया । 

युवा , सरायकेला के कार्यकर्ता अर्से से स्कूलों , आंगनबाड़ी , पंचायतो के अलावा घर-घर जाकर बच्चो की ट्रेफीकिंग और बाल मजदूरी के खिलाफ जागरूक अभियान चला रहा है , और लोगो को बच्चो की ट्रैफिकिंग रोकने की शपथ दिला रहा है ।

 इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे वार्ड सदस्य श्रीमती सुमित्रा कुमारी , तापस , बिद्देश्वर , शिशुपाल , दुलाल , बुलु , ज्योत्स्ना , कल्पना , सीतु , केशवती , गांव के लोगों ने भाग लिया ।

saraikela

Jul 30 2023, 20:54

सरायकेला : पदभार ग्रहण के बाद एसपी ने सरायकेला थाने का किया औचक निरीक्षण,कहा अपराधमुक्त करना हमारा लक्ष्य

सरायकेला : जिले का पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी डॉ. विमल कुमार ने रविवार को सरायकेला थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार एवं पुलिसकर्मियों से क्षेत्र की विधि- व्यवस्था की वर्तमान हालातों से अवगत हुए। 

क्षेत्र में शांति कायम रखने को लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में एसपी डॉ. विमल कुमार ने कहा कि जिले को अपराधमुक्त रखना व आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही जनता को आश्वस्त करता हूं कि उन्हें बेहतर पुलिसिंग सेवा मिलेगी। एसपी ने कहा कि जनता बेझिझक अपनी समस्याओं को लेकर थाना आएं।

 मेरा मानना है कि किसी भी मामले में दो पहलू होते हैं, पक्ष और विपक्ष दोनों को सुना जाएगा अंततः जो गलत होगा उस पर कार्रवाई होगी। निर्दोष फंसाए नहीं जाएंगे। पुलिस और जनता एक दूसरे का परस्पर सहयोग करें, ताकि जिले को अपराधमुक्त बनाया जा सके। उन्होंने थाना में आने वाले हर फरियादी की समस्या सुन उसका निदान करेंने का निर्देश दिया।

saraikela

Jul 30 2023, 20:51

आदिवासी कुड़मी समाज 20 सितंबर से फिर से शुरू करेगी रेल रोको आंदोलन

सरायकेला : आदिबासि कुड़मी समाज 20 सितंबर से रेल रोको आंदोलन की फिर से तैयारी शुरु करेगी।इसको लेकर बैठक वरिष्ठ शिक्षक शीतल पुनियार की अध्यक्षता में चांडिल के लेंगडीह डाक बंगला में हुई।इस बैठक में क्षेत्र के इस समाज के कई लोग शामिल हुए।

 कार्यक्रम में मुख्य बक्ता आदिवासी कुड़मि समाज के केन्द्रीय महासचिव अधिवक्ता सुनील कुमार गुलिआर थे जिसने

 सम्बोधित करते हुए कहा कि 

आज 73 सालों से केंद्र की सरकारें हमारे समाज के अस्तित्व व अधिकार को संशोधन के नाम पर अब तक छला है । एसटी सूची में सूचीबद्ध करने से वंचित रखा है। 

तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि जिन जनजातियों का नाम एसटी सूची में शामिल नहीं है यह ऑफिशियल गलती है जो बाद में सुधार किया जाएगा। इसमें छोटा नागपुर के कुड़मी भी शामिल हैं। इसके लिए न सीआरआई और ना ही टीआरआई की जरूरत पड़ेगी। इतने दिनों तक किसी अनुसूचित जनजाति के अस्तित्व से वेदखल केंद की सरकार की कपटता एवं निष्क्रियता साफ झलकती है।

उन्होंने कहा कुड़मी जनजाति को एसटी सुची में सुचीबध्द न होने पर झाड़खंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल अर्थात् तीनों राज्यों में फिर से एक साथ आर्थिक नाकेबंदी सहित अनिश्चितकालीन रेल टेका (रोको) 20 सितंबर 2023 से प्रारंभ होगी। इस बार झाड़खंड चार जगहों पर नीमडीह, गोमो डुमरी एवं मनोहरपुर रेलवे स्टेशन के समीप घाघरा रेलवे स्टेशन में, ओडिशा में तीन एवं पश्चिम बंगाल में दो जगहों पर रेल टेका (रोको) कार्यक्रम का संकल्प लिया गया है।

आज केंद्रीय सहसचिव जयराम महतो, जिला प्रभारी प्रभात कुमार महतो आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया ।

saraikela

Jul 30 2023, 18:05

चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नारायण आई टी आई लुपुंगडीह परिसर में आज गोस्वामी तुलसीदास कि पुण्यतिथि मनायी गयी

सरायकेला : जिला के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नारायण आई टी आई लुपुंगडीह परिसर में आज गोस्वामी तुलसीदास कि पुण्यतिथि मनायी गयी । 

इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डॉक्टर जटा शंकर पांडे ने कहा कि गोस्वामी जी का जन्म 1532 में हुआ था और उनकी मृत्यु 30 जुलाई 1623 में हुई, श्री पांडे ने कहा कि जब सारा देश मुगल बादशाह से परेसान था तब उन्होने राम चरित मानस की रचना कर भारतीय संस्कृति तथा हिन्दू धर्म की रक्षा की, देश उनका सदा के लिए आभारी रहेगा ।  

इस अवसर प़र उपस्थित संस्थान के संस्थापक के प्राचार्य जयदीप पांडे, भगत लाल तेली, कृष्णा महतो गणमान्य लोग उपस्थित थे।