*सपा की बैठक में लोकसभा 2024 के चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान*
कानपुर- समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण की मासिक बैठक नवीन मार्केट कार्यालय में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक व ग्रामीण जिला अध्यक्ष मुनीन्द्र शुक्ला ने विधानसभा अध्यक्षों, फ्रंटल अध्यक्षों, विशेष आमंत्रित सदस्य एवं पदाधिकारियों से कहा कि आज संगठन में मजबूती लाने की आवश्यकता है। आम जनमानस भीषण महंगाई से त्रस्त है। जनता की खानें की थाली से टमाटर,दाल, मिर्च गायब हो गए हैं। जनता ख़ून के आंसु बहा रही है। बेरोज़गारी चरम सीमा पर है। स्वास्थ्य सेवा बिगड़ी हुई है। बच्चों की किताबें बहुत महंगी हो गई है इस पर सरकार विफल है। इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को उत्तर प्रदेश से उखाड़ फेंकेगी।
मासिक बैठक का संचालन जिला महासचिव जितेंद्र कटियार ने किया। बैठक में योगेंद्र कुशवाहा, अर्चना रावल, सुरेश गुप्ता,नसीम रजा, राजीव अवस्थी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।













Jul 16 2023, 19:52
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.9k