दामाद ससुराल पहुंचा, बोला-आपकी बेटी का अफेयर है, बेगूसराय में ससुर-पत्नी ने सोते वक्त मारा चाकू, जान बचाकर भागा
![]()
बेगूसराय: एक पति पत्नी के अफेयर की शिकायत लेकर ससुराल पहुंचा। उसने ससुर और उसके परिवार से उनकी बेटी की शिकायत की। इसके बाद दामाद खाना खाकर सोने चला गया। रात में ससुर और पत्नी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक से उसकी नींद खुली और वो ससुराल से भाग निकला
घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के मरसैती की है। घायल युवक मंसूरचक थाना क्षेत्र के दशरथपुर का रहने वाली है। उसका नाम चंदन कुमार है।
पत्नी के अवैध संबंध का विरोध कर रहा था
चंदन ने बताया कि उसकी पत्नी का अपने ही किसी रिश्तेदार से अवैध संबंध चल रहा था। इसकी जानकारी जब उसे मिली तो वह लगातार इसका विरोध कर रहा था। वह अपने ससुराल तेघड़ा थाना क्षेत्र के मरसैती पहुंचा था, जहां वह खाना खाकर सोने चला गया। वह नींद में था। उसी वक्त उसके ससुर, चचेरे ससुर और पत्नी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
हमले के वक्त अचानक उसकी नींद खुल गई और वह घर से बाहर चिल्लाते हुए भागा। 100 नंबर डायल कर पुलिस को इस घटना की सूचना दी। तेघड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं
2019 में हुई थी शादी
घायल चंदन कुमार ने बताया कि उसकी शादी 2019 में मरसैती गांव निवासी उमेद सिंह की बेटी दिलखुश कुमारी से हुई थी। काफी दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक था। मेरी पत्नी दिलखुश कुमारी को अपने मायके में ही एक रिश्तेदार से प्यार हो गया।
मैं इसका लगातार विरोध कर रहा था।, लेकिन इसके बावजूद भी दिलखुश कुछ भी समझने को तैयार नहीं थी। फिलहाल चंदन ने तीनों के गिरफ्तारी की मांग की है।
बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट





Jun 10 2023, 19:15
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k