Bhadohi

Jun 06 2023, 13:31

*लापरवाही: स्कूलों में नहीं लगे हमारे शिक्षक के बोर्ड*


रिपोर्ट -नितेश श्रीवास्तव

भदोही। करीब आठ से नौ महीने पूर्व स्कूलों के गेट पर ''''हमारे शिक्षक'''' का बोर्ड लगाने का निर्देश सिर्फ कागजों में सिमट कर रह गया। इसे लेकर महानिदेशक बेसिक शिक्षा ने नाराजगी जताई। बीएसए को पत्र भेजकर एक सप्ताह में बोर्ड लगाकर सूचित करने का निर्देश दिया। जिले में 892 प्राथमकि, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इन स्कूलों में करीब पौने दो लाख बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बच्चों को शिक्षा देने के लिए चार हजार शिक्षकों की तैनाती भी की गई है।

शिक्षकों के फर्जीवाड़ा पर रोक लगाने के लिए आठ माह पूर्व बेसिक शिक्षा महानिदेशक ने स्कूलों में ''''हमारे शिक्षक'''' का बोर्ड लगाने का निर्देश दिया था। पिछला सत्र खत्म होने के बाद नया सत्र भी शुरू हो गया, लेकिन अब भी सैकड़ों स्कूलों में यह बोर्ड नहीं लग सका। बोर्ड स्कूल में ऐसी जगह लगाया जाए, जहां स्कूल में प्रवेश करते समय देखा जा सके। बोर्ड पर शिक्षकों का फोटो, नाम, शैक्षिक योग्यता, नियुक्ति तिथि का पूरा ब्योरा अपडेट करके लगाना था। इसके लिए स्कूल के कंपोजिट ग्रांट से धनराशि खर्च की जानी थी।

इसके बाद भी अधिकतर स्कूलों में अभी तक हमारे शिक्षक के बोर्ड नहीं नजर आ रहे हैं। जिन स्कूलों में बोर्ड लगे भी हैं, उनमें आधी-अधूरी जानकारी है। व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए महानिदेशक ने दोबारा पत्र भेजा है। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि हमारे शिक्षक बोर्ड अधिकतर विद्यालय में लग चुके हैं। अगर ऐसी लापरवाही बरती गई है तो स्कूलों का निरीक्षण कर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके जिम्मेदार प्रधानाध्यापक होंगे।

Bhadohi

Jun 06 2023, 13:29

*तीन दिन से लापता अधेड़ का नदी में मिला शव*


रिपोर्ट -नितेश श्रीवास्तव

भदोही। नोनहरा थाना क्षेत्र के सरासन गांव के पास बेसो नदी में सोमवार की शाम लापता अधेड़ का शव मिला । वह पिछले तीन दिनाें से लापता था। उसकी पहचान नोनहरा थाना क्षेत्र के चक सलेम गांव निवासी कन्हैया चौधरी (55) के रूप में हुई है। पत्नी कमला देवी मोबाइल फोन से रिश्तेदारी और इधर उधर पहचान के लाेगाें में उसकी तलाश कर रही थी। सोमवार की शाम को सरासन गांव के लोग बेसो नदी के पास घूम रहे थे। इस दौरान उनकी नजर पानी में उतराए शव पर पड़ी।

इसकी सूचना उन लोगों ने थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह को दी। सूचना पाने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पत्नी कमला देवी को सूचना किया। जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दंपती के बच्चे नहीं हैं। कन्हैया मजदूरी कर पालन-पोषण करता था। शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया।वहीं, मौत को लेकर अभी पुलिस छानबीन कर रही है।

गांव के लोगों ने बताया कि इन से कोई किसी से दुश्मनी नहीं थी यह मिलनसार आदमी थे। मृतक के भाई रमई ने पुलिस में तहरीर दिया है। थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।

Bhadohi

Jun 06 2023, 13:28

*अरब सागर में कम दबाव के क्षेत्र की वजह से अब तक केरल नहीं पहुंच सका मानसून*


चार जून को पहुंचाना था, मौसम विभाग ने न‌ई संभावित तारीख नहीं बताई

रिपोर्ट -नितेश श्रीवास्तव

मौसम विभाग ने इस साल चार जून को मानसून के केरल पहुंचने का अनुमान जताया था, लेकिन अब मौसम विभाग ने बताया कि अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, जो अब उत्तर दिशा में बढ़ेगा इसका गंभीर असर मानसून के केरल तट की ओर बढ़ने पर होगा। हालांकि विभाग ने मानसून के यहां पहुंचने को न‌ई संभावित तारीख नहीं दी है। मौसम विभाग ने कहा, दक्षिण अरब सागर में समुद्र की औसत सतह से 2.1 किमी ऊंचाई पर पछुआ हवा बनी हुई है। लेकिन दक्षिण - पूर्वी अरब सागर में हवा के चक्रवाती बहाव के कारण बादलों का घनत्व बढ़ रहा है। इससे पहले 24 घंटे में केरल के तट की ओर बादलों में कमी आई है। अगले 48 घंटे में अरब सागर के दक्षिण - पूर्वी व पूर्वी - मध्य हिस्से में डिप्रेशन पैदा होगा। इनसे केरल तक मानसून पहुंचने में गंभीर असर पड़ने की आशंका विभाग ने जताई है।

सामान्य तौर पर एक जून को आया है

भारत की मुख्य भूमि पर मानसून सबसे पहले केरल पहुंचा है। पारंपरिक तौर पर इसके लिए एक जून की तारीख मौसम विभाग ने तय कर रखी है। इस तारीख से सात दिन पहले या सात दिन से मानसून अमूमन आ ही जाता है।

2022 में यह 29 म‌ई, 2021 में 3 जून ,2020 में 1 जून, 2019 में 8 जून और 2018 में 29 म‌ई को पहुंचा था।

इस साल के लिए ये दिए थे अनुमान

मौसम विभाग ने इस साल चार जून को मानसून के केरल पहुंचने की बात कही थी, लेकिन अब इसमें बदलाव होंगे। देश में सामान्य बारिश का अनुमान भी दिया गया है। बीते 50 साल के आंकड़ों के अनुसार, मानसून देश में औसतन 87 सेमी बारिश लाता है।

Bhadohi

Jun 06 2023, 13:27

*13 जुलाई तक चलेगा एक कदम सुपोषण की ओर*


रिपोर्ट -नितेश श्रीवास्तव

भदोही।जिले में स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर सात जून से 13 जुलाई तक एक कदम सुपोषण की ओर अभियान चलाया जाएगा ‌। गर्भवती व धात्री महिलाओं तक समय से दवाई पहुंचाने को अभियान चलेगा। आशा एएन‌एम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक रोली श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी।

बताया कि अभियान के माध्यम से गर्भवती व धात्री महिलाओं तक आयरन, कैल्शियम, एलबेंडाजोल व फोलिक की गोलियों को शत प्रतिशत पहचाने का उद्देश्य है।‌ सात जून को जिले के सभी ब्लाकों में अभियान की शुरुआत होगी। छह जुलाई तक सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर जन जागरुकता अभियान चलेगा। सात से 13 जुलाई तक माॅप‌अप सप्ताह चलेगा।

अभियान को सफल बनाने के 1325 आशा,1357 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अलावा 785 स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। अभियान महिला चिकित्सालय से लेकर छह सीएचसी सहित 17 पीएचसी और सभी ब्लाकों पर चलेगा।

Bhadohi

Jun 05 2023, 17:42

*497 प्रत्याशियों ने नहीं दिया खर्च का ब्यौरा*


रिपोर्ट -नितेश श्रीवास्तव

भदोही।नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष एवं सदस्य पद के 497 प्रत्याशियों ने अभी तक खर्च का ब्यौरा प्रशासन को नहीं दिया। जिसको लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने नाराजगी जताई और पांच दिन तक तहसीलों में लेखा रजिस्टर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। जिले की दो नगर पालिका और पांच नगर पंचायत में 11 म‌ई को दूसरे चरण में मतदान और 13 म‌ई को मतगणना हुई।

सातों निकायों में अध्यक्ष और सदस्य के करीब पौने आठ सौ उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव में अध्यक्ष और सदस्यों के खर्च की सीमा तय की गई थी। अध्यक्ष और सभासदों का शपथ ग्रहण हो गया, लेकिन अब भी 70 फीसदी से अधिक प्रत्याशियों ने व्यय सेवा लेखा रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किया।

मुख्य कोषाधिकारी धमेंद्रपति त्रिपाठी ने बताया कि 22 म‌ई और 26 म‌ई को करीब 200 प्रत्याशियों के खर्च दिया ‌। लेकिन अध्यक्ष के 61 सहित कुल 497 उम्मीदवारों ने अभी तक रजिस्टर व्यय समीक्षा अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया।

जिसमें भदोही,12 सदस्य के 172 गोपीगंज में अध्यक्ष के चार सदस्य 62 ज्ञानपुर में अध्यक्ष के पांच सदस्य के 29 घोसिया में अध्यक्ष के तीन सदस्य के 36 , खमरिया में अध्यक्ष के 23 सदस्य के 44 न‌‌ई बाजार में अध्यक्ष के आठ सदस्य के 46 सुरियावां में अध्यक्ष के छह और सदस्य के 47 प्रत्याशियों ने अभी तक निर्वाचन व्यय रजिस्टर की लेखा जांच न करते हुए जमा नहीं किए हैं।

Bhadohi

Jun 05 2023, 17:41

*मौसम विभाग के मुताबिक केरल पहुंचने में लग सकते हैं दो - तीन दिन*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही।इस बार मानसून के आगमन में और विलंब होने के आसार उत्पन्न हो ग‌‌ए है। मौसम विभाग ने चार दिन के बिलंब के साथ 4 जून को केरल में दस्तक देने की भविष्यवाणी की थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में मानसून की प्रगति को लेकर स्थिति साफ हो जाएगा।

दक्षिण-पश्चिमी मानसून आमतौर पर एक जून को केरल में केरल में दस्तक देता है लेकिन इस बार इसके चार जून को केरल में आने की बात मौसम विभाग ने कही थी। लेकिन रविवार को उसने कहा कि मानसून अंडमान निकोबार द्वीप समूह पार कर चुका है तथा बंगाल की खाड़ी में श्रीलंका के मध्य तक पहुंच चुका है।

एक जून को मानसून में प्रगति हुई है पर 2 से 4 जून के बीच यह जरा भी आगे नहीं बढ़ पाया है। रविवार को विभाग ने जो विश्लेषण किया है, उसमें अगले एक-दो दिनों के भीतर उसके आगे बढ़ने के अनुकूल हालात नहीं मिले हैं।

मानसून को अभी केरल में पहुंचने में कम से कम दो तीन लग सकते हैं। इस प्रकार यह इस बार एक सप्ताह के विलंब से केरल पहुंचेगा।

Bhadohi

Jun 05 2023, 16:34

*20 करोड़ से बनेंगे चार नए विद्युत उपकेंद्र*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिले में आरडीएसएस रीवैंप योजना के तहत 20 करोड़ की लागत से चार नए उपकेंद्र बनाएं जाएंगे। बिजली विभाग के प्रस्ताव को शासन से हरी झंडी मिल गई है। बजट योजना के दूसरे चरण में जारी होगा। चार उपकेंद्र बनने से फाल्ट की समस्या से निजात मिलेगी। बिजली आपूर्ति में सुधार होगी। जिले में सात नगर निकाय और 546 ग्राम पंचायतें हैं। दो विद्युत वितरण खंड है। प्रथम वितरण खंड फत्तूपुर-भदोही में 13 और द्वितीय वितरण खंड ज्ञानपुर-गोपीगंज में 16 उपकेंद्र है। इनपर सवा दो लाख उपभोक्ताओं का भार है।

चार उपकेंद्र बनने के बाद जिले में उपकेंद्रों की संख्या 33 हो जाएंगी। नए उपकेंद्रों से आठ फीडरों का संचालन होगा। 50 हजार लोगों के घराें में बिजली पहुंचेगी। अधीक्षण अभियंता विद्युत अशोक कुमार ने बताया कि नए उपकेंद्र ज्ञानपुर सदर तहसील के इटहरा, जोगनिका व भदोही तहसील के अभिया और औराई तहसील के भवानीपुर-डेरवां में बनेंगे। बताया कि आरडीएसएस-रिवैंप योजना के तहत प्रथम चरण में 33 केवी 86 किमी, 11 केवी 355 किमी, 1376 किमी एलटी व जर्जर तारों को बदलकर एरियल बंच कंडक्टर तार लगाएं जाएंगे। जर्जर खंभों को हटवारक नए खंभे लगाएं जा रहे हैं।

शासन से स्वीकृत चारों विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण योजना के दूसरे चरण में शुरू होगा। इनसेट- ट्रांसफार्मर जलने का सिलसिला जारी, गर्मी में उपभोक्ता परेशान ज्ञानपुर। जिले बिजली आपूर्ति सुधारने के लिए 50 करोड़ से अधिक की कार्य योजनाएं संचालित है। इसके बावजूद गर्मी में ओवरलोड होने के कारण ट्रांसफार्मर जलने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में ट्रांसफार्मर जलने से कई बस्तियों में सप्ताह तक अंधेरा छाया रहता है। गर्मी में बिजली चोरी भी बढ़ गई है। जिम्मेदार कटियामारी पर अंकुश लगाने में नाकाम है।

Bhadohi

Jun 05 2023, 15:10

*अगले एक सप्ताह भीषण गर्मी की चेतावनी*


नितेश श्रीवास्तव

सामान्य से कम तापमान रहने से नौपता तो तप नहीं सका लेकिन पिछले दो दिनों से पारे में बढ़ोतरी जारी है। दिन और रात के तापमान में तेजी देखी गई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार व मंगलवार से अगले एक सप्ताह तक पारा 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के आसार हैं। पांच म‌ई से शुरू हुआ नौपता दो जून को खत्म हो गया ‌ मौसम विभाग ने बताया कि सात से 11 जून तक भीषण गर्मी के संकेत मिल रहें हैं।

 तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 19 से 23 जून तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादलों की आवाजाही से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 23 जून तक यूपी में पहली मानसून की पहली संकेत मिल रहे हैं। पूर्वांचल के जिलों में तेज गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी समेत आसपास के जिलों में तापमान में वृद्धि का अनुमान है।

Bhadohi

Jun 05 2023, 13:29

*बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए बनाए 12 केंद्र, दो पाली में होगी परीक्षा *


नितेश श्रीवास्तव

भदोही।बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 15 जून को है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। केंद्राध्यक्षों से छह जून तक कक्ष निरीक्षकों की सूची मांगी गई है। परीक्षा के लिए जिले में 12 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। इसमें साढ़े पांच हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे। इस बार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराई जा रही है।

पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से बारह तक होगी

पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से बारह तक होगी। वहीं, दूसरी पाली में दोपहर दो से पांच बजे तक परीक्षा होगी। पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए डीआईओएस विकायल भारती ने केंद्र व्यवस्थापकों से जरूरत के हिसाब से छह जून तक कक्ष निरीक्षकों की सूची तलब की हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि 15 जून को होने वाली परीक्षा के लिए 12 केंद्र का निर्धारण हो गया है। कक्ष निरीक्षक, सेक्टर मजिस्ट्रेट्र पर्यवेक्षक आदि की तैनाती की जा रही है।

200 मीटर परिधि में फोटोग्राफी प्रतिबंधित

ज्ञानपुर। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के आस-पास ध्वनि विस्तारक यंत्र और परिसर में मोबाइल इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा। केंद्रों से 200 मीटर की परिधि में फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेगी। जिले में निषेधाज्ञा लागू रहेगा। प्रश्न पत्रों को कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार के डबल लाॅक में रखा जाएगा। अधिकारियों की निगरानी में प्रश्न पत्र केंद्र तक पहुंचेगा।

यहां इतने अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

1000 : काशी नरेश राजकीय महाविद्यालय ज्ञानपुर। (दो केंद्र)

500 : विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज ज्ञानपुर।

500 : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय भदोही।

500 : केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई।

500 : राम संजीवनलाल इंटर कालेज खमरिया।

400 : सेवा सदन इंटर कालेज मोढ़, भदोही।

400 : इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कालेज भदोही।

400 : एमए समद इंटर कालेज भदोही।

300 : जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज ज्ञानपुर।

500- श्री काशिराज महाविद्यालय इंटर कॉलेज औराई।

500- भदोही गर्ल्स इंटर कॉलेज भदोही।

Bhadohi

Jun 05 2023, 13:28

*भुवनेश्वर बने सीओ भदोही, अजय को सौंपा यातायात विभाग*


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने रविवार को पुलिस महकमें में बदलाव किया। सीओ भदोही संग कई उप निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदल दिया। सीओ भदोही अजय सिंह चौहान को सीओ यातायात जबकि सीओ कार्यालय से भुवनेश्वर पांडेय को सीओ भदोही बनाया गया है।

उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को प्रभारी सर्विलांस सेल से प्रभारी साइबर सेल, उप निरीक्षक शाबान को प्रभारी चौकी जंगीगंज से प्रभारी एसओजीवाट जबकि अविनाश प्रकाश राय को गोपीगंज से प्रभारी चौकी जंगीगंज की जिम्मेदारी दी गई।