अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर सशस्त्र सीमा बल द्वारा चलाया गया वृहत पैमाने में पौधरोपण कार्यक्रम
मुजफ्फरपुर : आज 5 जून को क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल मुजफ्फरपुर में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस 2023 के उपलक्ष्य पर वृहत पैमाने में पौधरोपण का कार्यक्रम चलाया गया।
![]()
इस कार्यक्रम में क्षेत्रक मुख्यालय,सशस्त्र सीमा बल मुजफ्फरपुर के सभी अधिकारियों व बलकर्मियो के द्वारा पौधा लगाया गया| साथ ही साथ उप महानिरीक्षक महोदय द्वारा सभी कार्मिकों को पर्यावरण को साफ़ और स्वच्छ रखने के लिए प्रतिज्ञा दिलाई गयी|
महोदय ने बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा हमारी नैतिक जिम्मेदारी है अतः हम सभी मिलकर पर्यावरण स्वच्छ रखे तथा हम हमारे परिवार , मित्रों और आसपास के लोगो को भी पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहार के महत्त्व के विषय में सतत रूप से प्रेरित करें|
मुजफ्फरपुर से संतोष तिवारी
Jun 05 2023, 16:34