3 मई से पूजा सप्ताहिक ट्रेन फर्रुखाबाद से होकर मुंबई सेंट्रल से बनारस जाएगी
फर्रुखाबाद l रेल प्रशासन द्वारा मई-जून माह में संचालित होने वाली मुंबई सेंट्रल-बनारस-मुंबई सेंट्रल 09183/09184, पूजा साप्ताहिक विशेष गाड़ी, फर्रुखाबाद होकर गुजरेगी l
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल के रेल प्रवक्ता ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा संचालित होने वाली पूजा साप्ताहिक विशेष गाड़ी 09183 मुंबई सेंट्रल से प्रत्येक बुधवार को 03 मई 2023 से 28जून 2023 तक 09184 बनारस से प्रत्येक शुक्रवार को 05 मई 2023 से 30 जून 2023 तक 09 ट्रिप में रेल यात्रियों के लाभार्थ, फर्रुखाबाद होकर गुजरेगी।
रेल प्रवक्ता ने बताया कि 09183 मुंबई सेंट्रल से 3 मई 2023 से, प्रत्येक बुधवार को 22ः50 बजे बनारस के लिए प्रस्थान करने वाली पूजा साप्ताहिक विशेष गाड़ी 28 जून 2023तक 09 ट्रिप में चलेगी। यह पूजा साप्ताहिक विशेष गाड़ी मुंबई सेंट्रल से आगरा फोर्ट, टूंडला, शिकोहाबाद, मैनपुरी, भोगांव, से पूर्वोत्तर रेलवे के फर्रुखाबाद जंक्शन स्टेशन 22.40 वजे पहुंचेगी और उसके बाद यहां से 23.15 बजे रवाना होते हुए, कन्नौज-कानपुर सेंट्रल लखनऊ, मार्ग से सुबह बाद बनारस 10.30 बजे पहुंचेगी। इसी क्रम में 09184 बनारस से यह पूजा साप्ताहिक विशेष गाड़ी,प्रत्येक शुक्रवार 5 मई 2023से14.30 बजे मुंबई सेंट्रल के लिए, आगामी 30 जून 2023 तक 09 ट्रिप में, संचालित होगी। यह पूजा साप्ताहिक विशेष गाड़ी बनारस से लखनऊ, कानपुर सेंट्रल-कन्नौज से, फर्रुखाबाद जंक्शन स्टेशन पर 3ः00 बजे पहुंचकर यहां से 2ः30 बजे, रवाना होकर, भोगांव- मैनपुरी-शिकोहाबाद-टूंडला-आगरा फोर्ट रेल मार्ग होते हुए, मुंबई सेंट्रल सुबह 4ः35 बजे ट्रेन पहुंचेगी।
![]()
Apr 23 2023, 14:32