*रोहतास: जमीनी विवाद में महिला की चाकू गोदकर हत्या*
रोहतास: जिले के चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरी गांव में रविवार को एक महिला की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा बताया जाता है जिसमें 55 वर्षीय महिला लक्ष्मी कुंवर की एक पक्ष द्वारा निर्मम हत्या की गई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पिछले कई वर्षों से भू माफियाओं का महिला के साथ भूमि विवाद चल रहा था। इसी क्रम में रविवार की सुबह माफियाओं ने महिला की चाकू गोदकर हत्या कर दी।
जिससे पूरे इलाके में सनसनी मची हुई है। जानकारी के मुताबिक जिस समय महिला की हत्या की गई उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था तथा मृतक महिला की दो पुत्रियां जिनकी पहले हीं शादी हो चुकी है, वे भी अपने ससुराल में थीं।
हालांकि चेनारी थाना की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेते हुए परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। जिससे उनकी उपस्थिति में सासाराम के सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जा सके।
वहीं घटना की पुष्टि करते हुए रोहतास एसपी विनीत कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी प्राप्त हुई है लेकिन पीड़ित पक्ष द्वारा अब तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है। फिर भी पुलिस ने अपने स्तर से हर बिंदुओं पर गहनता से जांच शुरू कर दी है।
Feb 12 2023, 17:07