*पीएम मोदी ने बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक 2023 का किया शुभारंभ, कहा- भारत में ऊर्जा क्षेत्र के लिए अभूतपूर्व संभावनाएं*

#pmmodiinauguratesindiaenergyweek2023inbengaluru 

Image 2Image 3Image 4Image 5

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक 2023 कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने इंडियन ऑयल द्वारा विकसित सोलर कुकिंग सिस्टम के ट्विन-कुकटॉप मॉडल का अनावरण किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, राज्यपाल थावरचंद गहलोत और सीएम बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे। 

इंडिया एनर्जी वीक के उद्घाटन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बेंगलुरु टेक्नोलॉजी, टैलेंट और इनोवेशन की एनर्जी से भरा एक शहर है। मेरी तरह आप भी यहां के युवा ऊर्जा को अनुभव कर रहे होंगे। ये भारत की जी-20 प्रेसिडेंसी कैलेंडर का पहला बड़ा एनर्जी इवेंट है।

भारत को 'ग्लोबल ब्राइट स्पॉट' बनने से कुछ ना रोक सका-पीएम मोदी

इस दौरान भारत को एनर्जी सेक्टर में निवेश के लिए दुनिया का सबसे सुरक्षित देश बताया और कहा कि महामारी और युद्ध के प्रभाव के बावजूद 2022 में भारत वैश्विक तौर पर चमकता रहा।उन्होंने कहा, आईएमएफ द्वारा हाल ही में किए गए ग्रोथ प्रोजेक्शन से पता चलता है कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। न तो महामारी और न ही युद्ध भारत को 'ग्लोबल ब्राइट स्पॉट' बनने से रोक सके। पीएम ने कहा कि बाहरी परिस्थितियां जो भी रहीं, भारत ने हर चुनौती को पार किया। इसके पीछे कई फैक्टर्स ने काम किया। इनमें स्थिर सरकार, निरंतर सुधार, जमीनी स्तर पर सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण शामिल है।

ऊर्जा क्षेत्र में अद्वितीय अवसर-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी के विश्व का भविष्य तय करने में ऊर्जा क्षेत्र की बहुत बड़ी भूमिका है। ऊर्जा के नए संसाधन के विकास में ऊर्जा संक्रमण में आज भारत विश्व की सबसे मजबूत आवाजों में से एक है। पीएम मोदी ने कहा, ऊर्जा क्षेत्र के विकास के भारत के पास अद्वितीय अवसर हैं। 

भारत एक महान भविष्य का निर्माण करेगा-पीएम मोदी

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत वास्तव में 21वीं सदी में राष्ट्र के लिए एक महान भविष्य का निर्माण करेगा। आज भारत में करोड़ों लोगों की जीवन के स्तर में बदलाव आया है। आज करोड़ों लोग गरीबी से निकलकर मध्यम वर्ग के स्तर तक पहुंच रहे हैं।