/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz मंडलायुक्त ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की समीक्षा कर पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के दिए निर्देश lucknow
मंडलायुक्त ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की समीक्षा कर पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के दिए निर्देश
*कोई भी पात्र मतदाता मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रहे, अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करें अधिकारी एवं राजनीतिक दल : मंडलायुक्त*


फर्रुखाबाद।
मंडलायुक्त कानपुर एवं रोल प्रेक्षक (विधानसभा निर्वाचक नामावली) एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडलायुक्त ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित कराने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त एस0 राजलिंगम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 17 नवंबर 2026 से 16 दिसंबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है। यह अभियान लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसका मुख्य उद्देश्य निर्वाचक नामावली को शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने का अवसर प्राप्त हो सके।

उन्होंने निर्देशित किया कि 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के साथ-साथ ऐसे सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं, जिनका नाम अभी तक निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं है। इसके लिए बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के माध्यम से घर-घर संपर्क कर पात्र व्यक्तियों को आवेदन करने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही प्राप्त होने वाले फार्मों की समयबद्ध जांच एवं डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए।

मंडलायुक्त ने बताया कि जनपद की चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 23 लाख 74 हजार मतदाता चिन्हित हैं। उन्होंने कहा कि इस व्यापक मतदाता आधार को ध्यान में रखते हुए पुनरीक्षण कार्य को पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान की नियमित समीक्षा की जाए तथा जिन क्षेत्रों एवं बूथों पर नए पात्र मतदाताओं के नाम सम्मिलित कराने की प्रगति अपेक्षाकृत कम है, वहां विशेष ध्यान देकर प्रगति बढ़ाई जाए।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सम्मिलित होना लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। जिला प्रशासन का यह दायित्व है कि कोई भी पात्र मतदाता आगामी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित न रहे। इसके लिए निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजन को जागरूक करें।

बैठक में उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी मंडलायुक्त ने अपेक्षा की कि वे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में जिला प्रशासन को अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दल अपने बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के माध्यम से बूथ स्तर पर पात्र मतदाताओं की पहचान कराने, छूटे हुए मतदाताओं के नाम सम्मिलित कराने तथा मतदाता सूची को अधिक से अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें। प्रशासन एवं राजनैतिक दलों के आपसी समन्वय से पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाया जा सकता है।

मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सारिणी एवं दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। अभियान के दौरान प्राप्त होने वाले प्रत्येक पात्र आवेदन पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र नागरिक प्रक्रिया की जानकारी के अभाव में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए।

बैठक में जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर ने मंडलायुक्त को जनपद में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों एवं अब तक की प्रगति की जानकारी दी तथा आश्वस्त किया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी  विनोद कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार, उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार, उप जिलाधिकारी अमृतपुर श्वेता साहू, उप जिलाधिकारी कायमगंज अभिषेक वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मंडलायुक्त ने सीएम डैश पोर्टल पर विभिन्न विकासकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की*
*आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने तथा शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से संपर्क करने के दिए निर्देश*

*पीएम सूर्यघर बिजली योजना के अंतर्गत अधिकाधिक पात्र उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने पर दिया जोर*

*बैठक से अनुपस्थित जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं औषधि निरीक्षक के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही के निर्देश*


फर्रुखाबाद : मंडलायुक्त कानपुर एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैश पोर्टल पर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति तथा उनकी रैंकिंग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मंडलायुक्त ने विभागवार योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता न बरती जाए तथा निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूर्ण किया जाए।

बैठक में मंडलायुक्त ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण की संख्या में वृद्धि की जाए तथा प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि शिकायत के निस्तारण की प्रक्रिया में संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से संपर्क करें तथा उसकी समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संतुष्टि के आधार पर निस्तारण की कार्यवाही करें। केवल पोर्टल पर निस्तारण प्रदर्शित करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान होना चाहिए।

*पीएम सूर्यघर बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर*

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक पात्र उपभोक्ताओं को इससे लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे उपभोक्ताओं को विशेष रूप से योजना से जोड़ने के प्रयास किए जाएं, जिन्होंने बैंकों से होम लोन प्राप्त किया है तथा जिनके यहां 05 किलोवाट से अधिक क्षमता का विद्युत संयोजन है। संबंधित विभागीय अधिकारी बैंक अधिकारियों एवं विद्युत विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर ऐसे संभावित लाभार्थियों को चिह्नित करें तथा उन्हें योजना के लाभों की जानकारी देते हुए आवेदन के लिए प्रेरित करें।

*अनुपस्थित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश*

बैठक में जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं औषधि निरीक्षक के अनुपस्थित पाए जाने पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों एवं महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकों में संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर रहें तथा विभागीय कार्यों की प्रगति से अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित हों।

*सीएम डैश पोर्टल की रैंकिंग एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा*

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ द्वारा सीएम डैश पोर्टल पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति एवं रैंकिंग के संबंध में मंडलायुक्त को विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें पीएम सूर्यघर बिजली योजना, पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना, दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, जननी सुरक्षा योजना, फैमिली आईडी, पर्यटन राज्य योजना, सेतु निर्माण, ओडीओपी टूलकिट वितरण, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, आईजीआरएस, आयुष्मान कार्ड, रानी लक्ष्मीबाई श्रम सम्मान योजना, धान खरीद तथा खाद्य उपलब्धता सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

मंडलायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम डैश पोर्टल पर प्रदर्शित आंकड़ों एवं विभागीय अभिलेखों में पूर्ण समानता रखी जाए। योजनाओं से संबंधित डाटा समय से अपडेट किया जाए तथा जिन योजनाओं में जनपद की रैंकिंग अपेक्षाकृत कम है, उनमें विशेष प्रयास करते हुए प्रगति में सुधार लाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग की योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करें तथा लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान कराएं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी राजीव कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आनन्द उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए कपिल कुमार सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
स्वच्छता और स्वास्थ्य विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए

फर्रुखाबाद। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद एवं  जिला विज्ञान क्लब द्वारा पीएम श्री महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज फतेहगढ़ में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विज्ञान क्लब की जिला समन्वयक दीपिका राजपूत एवं नीतू मसीह प्रधानाचार्य रखा बालिका इण्टर कॉलेज ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में चिकित्सक डॉ.ब्रजेश कुमार मिश्र एवं योग शिक्षक अमित कुमार सक्सेना उपस्थित रहे। डॉ. ब्रजेश कुमार मिश्र ने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को मासिक धर्म के दौरान विशेष स्वच्छता रखनी चाहिए। गंदे कपड़ों का प्रयोग करने से बचें तथा स्वच्छ सैनिटरी पैड का उपयोग करें। स्वच्छता और स्वास्थ्य का ध्यान रखकर ही स्वयं को स्वस्थ रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही अपने परिवार और समाज की जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकता है।

योग शिक्षक अमित कुमार सक्सेना ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छता केवल शरीर की ही नहीं, बल्कि मन की भी होनी चाहिए। सकारात्मक विचार और स्वस्थ मन ही व्यक्ति को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।
प्रधानाचार्य नीतू मसीह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बालिकाओं को अपने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क से ही जीवन में सर्वांगीण विकास संभव है।

जिला समन्वयक एवं प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने कहा कि कोई भी छात्रा स्वयं को किसी से कम न समझे। प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा अवश्य होती है। महिला परिवार की धुरी होती है, इसलिए उसका शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को पहचानने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता एवं स्वास्थ्य विषय पर पोस्टर, निबंध, विज्ञान मॉडल एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे—

भाषण प्रतियोगिता: आयशा, रखा बालिका इंटर कॉलेज ने प्रथम,नैमिष मिश्रा राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ ने द्वितीय तथा सुनेना रखा बालिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

निबंध प्रतियोगिता: निमिष कुमार मिश्रा, राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ ने प्रथम, वीना राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ ने द्वितीय तथा जरीन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पोस्टर प्रतियोगिता: क्रांति, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ ने प्रथम, स्नेहा बाथम ने द्वितीय तथा जुरिया फातिमा, रखा बालिका इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता: दिव्या सक्सेना, रखा बालिका इंटर कॉलेज ने प्रथम, अंजली, रखा बालिका इंटर कॉलेज ने द्वितीय तथा श्रद्धा सिंह, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संचालन अर्चना गुप्ता एवं सरिता त्रिवेदी ने किया। कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाएं दीप्ति सिंह ने संभालीं। इस मौके पर मोनी चौहान, प्रतिभा, मीनाक्षी, भास्कर, अल्पना द्विवेदी सहित अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

अंत में सभी विजेता छात्राओं को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अपना दल (कमेरावादी) की रोजगार एवं भागीदारी यात्रा का सारनाथ से आगाज, विधायक पल्लवी पटेल भी हुईं शामिल
——2027 में फिर सिराथू से चुनाव लड़ेंगी पल्लवी पटेल, बोलीं- इसी सीट से मिली सम्मान और सियासी पहचान

लखनऊ/ वाराणसी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर अपना दल (कमेरावादी) ने गुरुवार को वाराणसी के ऐतिहासिक सारनाथ से 12 दिवसीय रोजगार एवं भागीदारी यात्रा का आगाज किया। पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से निकाली गई इस यात्रा को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल भी स्कूटी पर सवार होकर शामिल हुईं।

यात्रा के शुभारंभ से पहले विधायक पल्लवी पटेल ने महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पार्टी नेताओं के मुताबिक यात्रा का समापन आठ दिसंबर को लखनऊ में प्रस्तावित महाआंदोलन के साथ होगा। यात्रा 28 नवंबर तक वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करेगी। इसके बाद 27 नवंबर को मिर्जापुर और चंदौली, 28 से 29 नवंबर तक जौनपुर, 29 नवंबर को सुल्तानपुर, 30 नवंबर को अयोध्या, एक दिसंबर को बाराबंकी, दो दिसंबर को लखीमपुर खीरी और सीतापुर, तीन दिसंबर को पीलीभीत और बरेली, चार दिसंबर को कानपुर और उन्नाव तथा पांच दिसंबर को रायबरेली पहुंचेगी। पार्टी की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं के लिए रोजगार,पिछड़े वर्गों की राजनीतिक एवं सामाजिक भागीदारी जैसे मुद्दों पर जनसमर्थन जुटाना है। यात्रा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

2027 में फिर सिराथू से चुनाव लड़ेंगी पल्लवी पटेल

सारनाथ में यात्रा के शुभारंभ से पहले पत्रकारों से बातचीत में विधायक पल्लवी पटेल ने स्पष्ट किया कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर सिराथू सीट से ही चुनाव मैदान में उतरेंगी। उन्होंने कहा कि सिराथू ने उन्हें सम्मान और राजनीतिक पहचान दी है। लिहाजा इस सीट से उनका विशेष जुड़ाव है। लखनऊ में एआईएमआईएम प्रमुख एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी तथा सांसद चंद्रशेखर की रैली से जुड़े सवाल पर उन्होंने दोनों को शुभकामनाएं दीं। पल्लवी पटेल ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरती यही है कि हर उस व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है, जिसके पास राजनीतिक संगठन, कोई विचार या मुद्दा है। ऐसे में कोई भी राजनीतिक संगठन कहीं भी रैली करे, उन्हें उनकी शुभकामनाएं हैं।

रोजगार एवं भागीदारी यात्रा के उद्देश्य पर उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार, भागीदारी और अपने अधिकारों के सवाल पर सड़कों पर उतरकर सरकार से जवाब मांगना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी युवा अपने सवालों का जवाब मांगने के लिए आवाज उठाते हैं तो सरकार दमनकारी नीतियों के जरिए उनकी आवाज दबाने का प्रयास करती है।

भाजपा और उसके गठबंधन पर निशाना साधते हुए पल्लवी पटेल ने कहा कि भाजपा ने देश को अमृतकाल का सपना दिखाया था, लेकिन आज तानाशाहीपूर्ण रवैये और तुगलकी फरमानों के खिलाफ लोकतंत्र एवं संविधान में विश्वास रखने वाले सभी संगठनों को एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संविधान सर्वोपरि है और इसे बचाने के लिए सभी समान विचारधारा वाले संगठनों को साथ आना होगा। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने के अनुभव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने पहले की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक वोट हासिल किए थे। वर्ष 2022 से लेकर 2027 तक गठबंधन में रहते हुए पार्टी लगातार सड़क पर संघर्ष करती रही है। उन्होंने दावा किया कि इसी संघर्ष का परिणाम होगा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए दोबारा सत्ता हासिल करना आसान नहीं होगा।
सीएम योगी की दिवंगत मां सावित्री देवी की अस्थियों की राख को सरयू में विसर्जित किया गया
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिवंगत मां सावित्री देवी की अस्थियों की राख को सरयू में विसर्जित किया गया। गुरुवार को भाजपा नेता राकेश वर्मा हरिद्वार के चंडी घाट से अस्थि कलश लेकर अयोध्या पहुंचे थे।

गीतापुर निवासी राकेश वर्मा ने गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे संत तुलसीदास घाट के सामने सरयू में विधि-विधान से अस्थि विसर्जन किया। इसके बाद दोपहर 12 बजे भरतकुंड में शांति पाठ और प्रार्थना सभा हुई। इस अवसर पर राकेश वर्मा ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत आस्था थी। मुख्यमंत्री और उनके परिवार को इस कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी।

उल्लेखनीय है कि सावित्री देवी का 20 नवंबर को 91 वर्ष की आयु में निधन हुआ था। 21 नवंबर को हरिद्वार के चंडी घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ था। परिवार की ओर से हरिद्वार में ही अस्थि विसर्जन किया जा चुका है।
फर्रुखाबाद: मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने कलेक्ट्रेट में परखी प्रशासनिक व्यवस्था
फर्रुखाबाद। कलेक्ट्रेट की कार्य प्रणाली को पारदर्शी, जवाबदेह और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को कानपुर मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने फतेहगढ़ स्थित कलेक्ट्रेट का सघन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के साथ उन्होंने राजस्व विभाग के विभिन्न अनुभागों में पहुंचकर कामकाज की हकीकत परखी। ई-गवर्नेंस सेल, आयुध अनुभाग, संग्रह अनुभाग, संयुक्त कार्यालय, निर्वाचन कार्यालय और राजस्व अभिलेखागार का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों, पत्रावलियों और पंजिकाओं की स्थिति देखी।

मंडलायुक्त ने पटल सहायकों से कार्यों की जानकारी लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि शासकीय कामकाज में लापरवाही की कोई गुंजाइश न रहे और लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने प्रत्येक अनुभाग में उपलब्ध अभिलेखों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने पत्रावलियों के रखरखाव, पंजिकाओं के अद्यतन होने और कार्यों के निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली। संबंधित पटल सहायकों से पूछा कि उनके अनुभाग में किस तरह के कार्य संपादित किए जा रहे हैं और लंबित मामलों के निस्तारण की क्या स्थिति है।

उन्होंने निर्देशित किया कि सभी कर्मचारी अपने दायित्वों को गंभीरता से निभाएं और अभिलेखों को इस तरह व्यवस्थित रखें कि जरूरत पड़ने पर कोई भी महत्वपूर्ण दस्तावेज तत्काल उपलब्ध हो सके। लंबित मामलों पर नियमित नजर रखने के निर्देश मंडलायुक्त ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता और जवाबदेही तभी प्रभावी होगी, जब प्रत्येक कार्य निर्धारित प्रक्रिया और समयसीमा के अनुरूप पूरा किया जाए। पटल सहायकों को निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों की नियमित निगरानी करें और अनावश्यक रूप से किसी भी पत्रावली को रोके न रखें। अभिलेखों को अद्यतन रखने के साथ कार्यालयों की कार्यप्रणाली को अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाया जाए।

उन्होंने ई-गवर्नेंस से जुड़े कार्यों को भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत समयबद्ध ढंग से संपादित करने पर जोर दिया। निर्वाचन और राजस्व अभिलेखागार की व्यवस्था भी जांची निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध अभिलेखों और राजस्व अभिलेखागार के रखरखाव का भी जायजा लिया। उन्होंने महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सुरक्षा और व्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि अभिलेखों की उपलब्धता और उनकी सुरक्षित व्यवस्था प्रशासनिक कामकाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की मौजूदगी में हुए इस निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार, उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
संविधान दिवस पर मायावती बाेली, आंबेडकर के सपना पूरा करने के लिए सत्ता हासिल करना जरुरी
लखनऊ। संविधान दिवस के मौके पर गुरुवार काे एक बार फिर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने ’बहुजन समाज’ को एकजुट होकर सत्ता की मास्टर चाबी अपने हाथों में लेने की अपील की है।

मायावती ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का ’आत्म-सम्मान व स्वाभिमान’ का मिशन सत्ता की मास्टर चाबी अपने हाथ में नहीं ले पाने के कारण आज भी अधूरा है। ’बहुजन समाज’ को आज ’संविधान दिवस’ पर सोच-विचार व गंभीर चिन्तन जरूर करना चाहिये।

मायावती ने कहा कि 26 नवम्बर के दिन जब केन्द्र व राज्य सरकारें ’संविधान दिवस’ मना रही हैं तो ’बहुजन समाज’ को, समय-समय पर बाबा साहेब अमर संदेश कि, ’सत्ता वह मास्टर चाबी है जिससे तरक़्क़ी, विकास के तमाम बन्द दरवाज़े खुल जाते हैं’, देश की आज़ादी के इतने लम्बे अर्से के बाद तथा उनके द्वारा बनाये गये बहुजन-हितैषी मानवतावादी व कल्याणकारी संविधान के होने के बावजूद भी, मंज़िल यानि कि दिल्ली की सत्ता दूर क्यों है,

उन्होंने कहा कि केन्द्र में अब तक रही सरकारों ने आरक्षण के संवैधानिक दायित्व समेत ग़रीबी, बेरोज़गारी, शिक्षा, स्वास्थ्य व आत्म-सम्मान आदि की अति-महत्वपूर्ण बुनियादी ज़रूरतों को, क्या ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाया है? इस ज़िम्मेदारी को वास्तव में सही से नहीं निभाया है तो उसका हिसाब-किताब अभी क्यों नहीं?

वैसे भी 26 नवम्बर सन 1949 को तब संविधान की औपचारिक स्वीकृति से ठीक एक दिन पहले, संविधान सभा में अपने समापन भाषण में इन्हीं कुछ ख़ास बातों को लेकर बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने यही कहा था कि जातियाँ देश-विरोधी हैं, जातिवाद का परित्याग ज़रूरी है तथा भारत को देश से राष्ट्र में बदलने के लिए ठोस उपाय करने होंगे।

इतना ही नहीं बल्कि केवल राजनीतिक स्वतंत्रता से संतुष्ट नहीं हो जाना चाहिये बल्कि सामाजिक व आर्थिक लोकतंत्र भी देश के सम्पूर्ण व समग्र विकास के लिये ज़रूरी है, जिस समता, समानता एवं बंधुता की बेहतरीन मिसाल बसपा ने प्रदेश में अपने शासनकाल में ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की नीति व सिद्धान्त पर चलकर यहाँ ’सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति’ का सुखद सूत्रपात किया, मज़बूत बुनियाद डाली है।

मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखण्ड व पंजाब राज्य में विधानसभा आमचुनाव अब काफी नज़दीक है तो बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के संविधान की पवित्र मंशा को सही से ज़मीन पर उतारना ज़रूरी है, जो संकीर्ण, सामंती व जातिवादी पार्टियों की सोच एवं कार्य संस्कृति से नहीं, बल्कि सर्वसमाज का हित एवं उनके जान, माल व मज़हब आदि सुरक्षित रखने की गारण्टी एकमात्र बसपा की तरक्की व उसके द्वारा ’बहुजन समाज’ के उत्थान से ही संभव है।



उन्हाेंने एक्स पर लिखा कि बसपा को ख़ासकर विरोधी पार्टियों, जातिवादी तत्वों व घोर स्वार्थी संगठनों आदि के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि अनेकों प्रकार के हथकण्डों का सामना करते हुये सत्ता की मंज़िल तक पहुंचाना ज़रूरी है, ताकि यहां यूपी में क़ानून द्वारा क़ानून का आयरन राज तथा जनहित, जनकल्याण व विकास के मामलों में भी ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की बेहतरीन हुकूमत यहां फिर से स्थापित हो सके और ग़रीबी, बेरोज़गारी, पिछड़ापन, दुखद पलायन आदि से त्रस्त सर्वसमाज के लोग यहाँ सुख-शान्ति के साथ खुशहाल जीवन बसर कर सकें।



मायावती ने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के संविधान का कल्याणकारी राज्य का सपना काफी हद तक साकार होगा। आज ’संविधान दिवस’ पर लोगों का यही संकल्प हो तो यह देश व जनहित में होगा।
सड़क किनारे अधेड़ का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस
फर्रुखाबाद,। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के काेतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में गुरुवार काे अधेड़ मातादीन का शव मिला।सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कार्यवाहक काेतवाल तेज सिंह ने बताया कि जहानगंज के ग्राम मिहदेल निवासी मातादीन (50) का शव मुर्हास कनहैया स्थित प्रभात ढाबा के निकट सड़क के किनारे पड़ा देखा गया। उसके गले में पीले रंग का अंगौछा लिपटा हुआ था, जिससे आशंका है कि मातादीन की गला घोंटकर हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलने पर हल्का इंचार्ज अशोक तिवारी ने मामले की जांच पड़ताल की। आसपास के लाेगाें से पता चला है कि अविवाहित माता दीन नशा करने का आदी और दिल्ली में ट्रक पर हेल्परी करता था। चार साल से गांव में रहकर मजदूरी करता था। जांच के दौरान मातादीन के गले पर कोई निशान और शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं थी। शव सड़क के किनारे पड़ा था। माैत की वजह जानने के लिए शव का पाेस्टमार्टम कराया जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज और पुलिस लाइन में मनाया गया संविधान दिवस
-विद्यार्थियों, फैकल्टी सदस्यों और पुलिसकर्मियों ने ली संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ

देवरिया। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को महर्षि देवराहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय और पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर उसके मूल आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों और मौलिक कर्तव्यों के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई।

महर्षि देवराहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के लेक्चर थिएटर- द्वितीय में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. रजनी के नेतृत्व में एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं और फैकल्टी सदस्यों ने संविधान की प्रस्तावना एवं मूल आदर्शों के प्रति निष्ठा की शपथ ली। प्राचार्य डॉ. रजनी ने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र की आधारशिला है। यह प्रत्येक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता का संदेश देता है। संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ राष्ट्र और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का भी बोध कराता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को संवैधानिक मूल्यों को जीवन में आत्मसात कर जिम्मेदार नागरिक और संवेदनशील चिकित्सक बनने के लिए प्रेरित किया। कहा कि चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों का दायित्व है कि वे जाति, धर्म और वर्ग के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी मरीजों को समान भाव से चिकित्सा सेवाएं प्रदान करें। कार्यक्रम में डॉ. शालिनी गुप्ता, डॉ. संजय भट्ट, डॉ. शुभम पांडेय सहित अन्य फैकल्टी सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

वहीं, पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना एवं मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्शों को अपनाते हुए कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता से करने का संदेश दिया।

एसपी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने, सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करने तथा कानून के शासन को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराते हुए शपथ दिलाई। जनपद के सभी थानों पर भी संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन्स गौरव सिंह, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
सीओ क्राइम समेत 23 पुलिसकर्मियों का गैरजनपद तबादला, सभी कार्यमुक्त
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में जनपद फर्रुखाबाद पुलिस विभाग में तैनात सीओ क्राइम समेत 23 पुलिसकर्मियों का गुरुवार काे गैरजनपद तबादला हुआ है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को कार्यमुक्त कर दिया है। इनमें कई महत्वपूर्ण शाखाओं के प्रभारी और थानों की कमान संभाल रहे पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। कायमगंज, नवाबगंज और कंपिल थाना प्रभारियों के स्थानांतरण से थाना स्तर पर भी बदलाव हुआ है।

डीआईजी यमुना प्रसाद ने 17 नवंबर को तबादला आदेश जारी किए थे। इसके अनुपालन में जिले से स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को कार्यमुक्त करने की कार्रवाई की गई। तबादला सूची में सीओ अमोद कुमार सिंह सहित क्राइम ब्रांच, साइबर थाना, यातायात, चुनावी सेल और विभिन्न थानों में तैनात पुलिसकर्मी शामिल हैं।

इनमें कायमगंज कोतवाली में तैनात विनोद शुक्ला, चुनावी सेल प्रभारी अनिल कुमार चौबे, पुलिस लाइन के मंजेश सिंह यादव और लक्ष्मी नारायण, साइबर थाना प्रभारी राजेश कुमार, एसपी के वाचक गोविंद हरी, श्रवण कुमार तथा आईजीआरएस प्रभारी रहमत खां को कानपुर देहात स्थानांतरित किया गया है।इसी तरह न्यायालय सुरक्षा प्रभारी मंजेश कुमार सिंह, वीआईपी सेल प्रभारी अमित गंगवार, अपराध शाखा के हरिश्याम सिंह, अमृतपुर थानाध्यक्ष राजीव पांडे, पुलिस लाइन की पूनम अवस्थी और मनोज कुमार भाटी तथा डीसीआरबी प्रभारी सत्य प्रकाश को इटावा भेजा गया है।

विशेष जांच प्रकोष्ठ प्रभारी रणविजय सिंह, पुलिस लाइन के राजेश कुमार सिंह, नवीन कुमार सिंह और योगेंद्र सिंह तथा यातायात प्रभारी ओमप्रकाश पांडे को कन्नौज में नई तैनाती मिली है। क्राइम ब्रांच प्रभारी समर बहादुर को औरैया स्थानांतरित किया गया है। सीओ अमोद कुमार सिंह का तबादला भदोही किया गया है। वहीं नवाबगंज में तैनात रहे राजीव कुमार को झांसी रेंज और कंपिल थानाध्यक्ष नितिन कुमार को बरेली भेजा गया है।