/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz लखनऊ में बहुजन स्वराज संकल्प महारैली, औवैसी ने कहा कि ठाकुर राज' या 'यादव राज' नहीं चन्द्रशेखर को बनाएं मुख्यमंत्री lucknow
लखनऊ में बहुजन स्वराज संकल्प महारैली, औवैसी ने कहा कि ठाकुर राज' या 'यादव राज' नहीं चन्द्रशेखर को बनाएं मुख्यमंत्री
लखनऊ। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को राजधानी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में 'बहुजन स्वराज संकल्प महारैली' का आयोजन किया गया। इस रैली के मंच से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने एक साथ आकर 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' का शंखनाद किया।

आजाद समाज पार्टी के प्रमुख व सांसद चंद्रशेखर को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यह गठबंधन केवल हाथ मिलाने का नहीं, बल्कि दिलों का मिलन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने एक-एक वोट का इस्तेमाल सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के पक्ष में करें ताकि चंद्रशेखर आजाद को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जा सके। ओवैसी ने कहा कि मतदान सबसे बड़ा हथियार है और वोट की ताकत से ही उत्तर प्रदेश में नया इतिहास लिखा जाएगा। '

मुस्लिम और दलित समाज की परेशानी एक'

ओवैसी ने अपने भाषण में मुस्लिम और दलित एकता पर जोर देते हुए कहा कि दोनों समाजों की परेशानियां एक जैसी हैं। उन्होंने कहा, "स्वराज्य का मतलब यह नहीं है कि प्रदेश में कभी ठाकुर राज हो जाए या कभी यादव राज। स्वराज्य का मतलब हिंदू राष्ट्र भी नहीं है। बाबा साहब के संविधान का असली अर्थ बराबरी हासिल करना है।"

भाजपा सरकार और संघ परिवार पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने आरोप लगाया कि ये लोग संविधान के दुश्मन हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में अब 'गुंडाराज' खत्म होगा और इंसाफ एनकाउंटर या बुलडोजर से नहीं, बल्कि बाबा साहब के संविधान से होगा। युवाओं के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया गया है, लेकिन उनकी सरकार बनने पर युवाओं को शिक्षा और रोजगार दोनों मिलेंगे। वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) पर जातिवाद और परिवारवाद का आरोप लगाते हुए ओवैसी ने अखिलेश यादव को चुनौती दी। उन्होंने सवाल किया कि क्या अखिलेश यादव करहल सीट से किसी मुसलमान को टिकट देंगे? ओवैसी ने तंज कसते हुए कहा कि सपा वाले बात समाजवाद और लोहिया की करते हैं, लेकिन काम केवल अपने परिवार का करते हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि "अब अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा।"

रैली में पहुंचने पर दोनों नेताओं का बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं, कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास लगे पोस्टर व होर्डिंग्स चर्चा का केंद्र रहे, जिन पर लिखा था— "दलित का बेटा सीएम बनेगा और अब्दुल का बेटा डिप्टी सीएम बनेगा।"
भाजपा कार्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर मनाया गया संविधान दिवस,डॉ.भीमराव अंबेडकर को किया नमन
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय 'अटल भवन' में संविधान दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

संविधान दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय के साथ अंबेडकर तिराहा एवं अंबेडकर पार्क में भी कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब को नमन किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने भारतीय संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए संविधान में निहित न्याय,स्वतंत्रता,समानता एवं बंधुत्व के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र,नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू',क्षेत्रीय मंत्री मंजू तिवारी,जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी,वंदना पासवान,वरुण सिंह 'मोनू',आद्या सिंह 'पिंकी',संजय शुक्ला,जिला महामंत्री बिंदू विश्वकर्मा,डी.पी.सिंह बैस,अवधेश तिवारी 'तरुण',सुनीता मिश्र,संदीप उपाध्याय,संजय शर्मा,गौरव मिश्र,सरिता शुक्ला,अक्षय शुक्ल सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
थाना को0 देहात पुलिस द्वारा दहेज मृत्यु के मामले में 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


गोण्डा। थाना को0 देहात पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 716/26 धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त सूर्य प्रकाश तिवारी पुत्र सुभाष चन्द्र तिवारी निवासी ग्राम कैथोला डीहा थाना को0 देहात जनपद गोण्डा को कैथोला रेलवे स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 19.07.2026 को वादी मुरलीधर दूबे पुत्र बच्चाराम दूबे निवासी ग्राम नदईपुरवा बमडेरा थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 देहात पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि लगभग 14 माह पूर्व उनकी0 पुत्री आँचल की शादी रामप्रकाश तिवारी पुत्र सुभाष चन्द्र तिवारी निवासी ग्राम कैथोला डीहा थाना को0 देहात, जनपद गोण्डा के साथ हुई थी । शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालीजनों द्वारा दहेज में फोरव्हीलर की मांग को लेकर उनकी पुत्री को प्रताड़ित एवं मारपीट किया जाता था । दिनांक 19.07.2026 को उनकी पुत्री की जहरीला पदार्थ खाने से मृत्यु हो गई । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0 देहात में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । आज दिनांक 26.11.2026 को थाना को0देहात पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर दहेज हत्याभियुक्त सूर्य प्रकाश तिवारी पुत्र सुभाष चन्द्र तिवारी को कैथोला रेलवे स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार किया गया ।
थाना खोडारे पुलिस द्वारा नाबालिग लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


गोण्डा। थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 315/2026 धारा 137(2), 64(2)(झ), 87, 351(3) बीएनएस व 3/4(1) पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अमित शर्मा पुत्र दीनदयाल शर्मा निवासी ग्राम बहिराडीहा, थाना छपिया, जनपद गोण्डा को आज दिनांक 26.11.2026 को बभनान-गौरा चौकी मार्ग पर माकुईया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 11.11.2026 को थाना छपिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बहिराडीहा निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना खोड़ारे पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री अपने फूफा के घर ग्राम श्रवणजोत, थाना खोड़ारे गई हुई थी, जहां दिनांक 07.11.2026 को विपक्षी अमित शर्मा पुत्र दीनदयाल शर्मा उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था ।  प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खोड़ारे पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की अभिनव पहल ‘परंपरा से पोषण’ से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मिल रही नई दिशा*

*पारंपरिक पौष्टिक खानपान को बढ़ावा देकर कुपोषण पर प्रहार, बलरामपुर में 250 अतिकुपोषित बच्चों एवं उनकी माताओं को मिला पोषण का उपहार*

*विधायक, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने वितरित की लोहे की कड़ाही एवं पोषण किट*

*गुड़, भुना चना, सत्तू, कैल्शियम, ओआरएस-जिंक एवं फोर्टिफाइड राशन से लाभार्थियों को किया जा रहा पोषण के प्रति जागरूक*

*देवीपाटन मण्डल के चारों जनपदों में अब तक 1,046 अतिकुपोषित बच्चों एवं उनकी माताओं को किया गया लाभान्वित*

*गोण्डा, 25 नवम्बर, 2026।* मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, कुपोषण की समस्या को दूर करने तथा पारंपरिक पौष्टिक खानपान की समृद्ध भारतीय परंपरा को पुनर्जीवित करने की दिशा में मण्डलायुक्त देवीपाटन मण्डल दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर संचालित ‘परंपरा से पोषण’ अभियान प्रभावी रूप से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में जनपद बलरामपुर में पोषण सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित कर 250 अतिकुपोषित बच्चों एवं उनकी माताओं को पोषण सामग्री उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम में विधायक सदर पल्टूराम, जिलाधिकारी विपिन जैन एवं मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने लाभार्थियों को स्वास्थ्य का उपहार स्वरूप पारंपरिक लोहे की कड़ाही एवं पोषण किट वितरित की।

*पारंपरिक खानपान और आधुनिक पोषण का समन्वय*

अभियान के अंतर्गत लाभार्थियों को गुड़, भुना चना, सत्तू जैसे स्थानीय एवं पारंपरिक पौष्टिक खाद्य पदार्थों के साथ कैल्शियम, ओआरएस-जिंक तथा पोषक तत्वों से युक्त फोर्टिफाइड टेक होम राशन (THR) उपलब्ध कराया गया। लोहे की कड़ाही के वितरण का उद्देश्य भोजन में आयरन की उपलब्धता बढ़ाने के पारंपरिक उपाय को प्रोत्साहित करना है। इसके माध्यम से माताओं को दैनिक भोजन में पौष्टिक एवं स्थानीय खाद्य पदार्थों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा, विधायक पल्टूराम ने कहा कि मातृ एवं शिशु पोषण स्वस्थ समाज की आधारशिला है। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं शारीरिक विकास के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार अत्यंत आवश्यक है। पारंपरिक खाद्य पदार्थों को दैनिक खानपान में शामिल कर कुपोषण की समस्या से प्रभावी ढंग से मुकाबला किया जा सकता है।

जिलाधिकारी विपिन जैन ने कहा कि ‘परंपरा से पोषण’ अभियान पारंपरिक खाद्य परंपराओं को पुनर्जीवित करने के साथ ही महिलाओं एवं बच्चों को बेहतर पोषण के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लाभार्थियों का नियमित फॉलोअप किया जाए तथा बच्चों के वजन, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए, जिससे अभियान का वास्तविक लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचे।

मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने कहा कि आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, नियमित निगरानी तथा माताओं को पोषण संबंधी परामर्श उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से और प्रभावी बनाया जाएगा।

*चारों जनपदों में 1,046 लाभार्थियों तक पहुंचा अभियान*

उल्लेखनीय है कि मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर देवीपाटन मण्डल के चारों जनपदों में ‘परंपरा से पोषण’ अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत अब तक जनपद गोण्डा में 250, बहराइच में 296, श्रावस्ती में 250 तथा बलरामपुर में 250 अतिकुपोषित बच्चों एवं उनकी माताओं को पोषण सामग्री वितरित की जा चुकी है। इस प्रकार मण्डल में कुल 1,046 लाभार्थियों को अभियान से लाभान्वित किया गया है।

*सामग्री वितरण से आगे, पोषण की आदतों में बदलाव का प्रयास*

मण्डलायुक्त की इस पहल की विशेषता यह है कि इसका उद्देश्य केवल पोषण सामग्री वितरित करना नहीं, बल्कि पारंपरिक एवं स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों को परिवारों की दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाना है। इसके माध्यम से माताओं को बच्चों के संतुलित आहार, स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक करते हुए कुपोषण के विरुद्ध सामूहिक जनभागीदारी विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी माताएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।
रोजगार महोत्सव में 20 कंपनियां करेंगी तीन हजार से अधिक पदों पर भर्ती
29 नवंबर को नवाबगंज के रामयस स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लगेगा रोजगार मेला, 13,500 से 30 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन

प्रयागराज।बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत 29 नवंबर को एकदिवसीय रोजगार महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी गुरुवार को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज राजीव कुमार यादव ने दी।

उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज और रामयस स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मलाक बलऊ, नवाबगंज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में निजी क्षेत्र की 20 प्रतिष्ठित कंपनियां तीन हजार से अधिक पदों पर सीधे भर्ती करेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को 13,500 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

रोजगार महोत्सव का आयोजन 29 नवंबर को सुबह 10 बजे से रामयस स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में होगा। इसमें विधानसभा फाफामऊ क्षेत्र सहित जिले के बेरोजगार युवा प्रतिभाग कर सकेंगे। जूनियर हाईस्कूल, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, बीबीए, बीसीए, बीई, आईटीआई, डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक, बीटेक और एमबीए उत्तीर्ण 18 से 40 वर्ष आयु के अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं।

सहायक निदेशक सेवायोजन राजीव कुमार यादव ने बताया कि रोजगार महोत्सव के माध्यम से युवाओं को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल(rojgaarsangam.up.gov.in) पर पंजीकरण कराकर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्हें अपने सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों और अंकपत्रों की छायाप्रति के साथ जाति प्रमाणपत्र भी लाना होगा। कंपनियों में उपलब्ध रिक्तियों और उनसे संबंधित विस्तृत जानकारी पोर्टल पर प्राप्त की जा सकती है। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
भागवत कथा सुनने से मन के विकार और अहंकार नष्ट होते हैं : गोपाल कृष्णशरण महाराज

जौनपुर। भगवान की लीलाओं और कथाओं के श्रवण से हृदय में भक्ति बढ़ती है और आत्मा-परमात्मा का ज्ञान मिलता है। तनाव, चिंता और शंकाएं कम होती हैं तथा मन को स्थिरता मिलती है। कथा के प्रभाव से मन के विकार, अहंकार और मोह-माया कम होते हैं। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित तिलवारी गांव में आचार्य सुभाष चंद्र दुबे के घर पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन व्यास पीठ से बोलते हुए श्रीधाम वृंदावन के प्रख्यात कथावाचक गोपाल कृष्णशरण महाराज ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनने से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। 24 नवंबर से आयोजित कथा का समापन 30 नवंबर को होगा। 1 दिसंबर को श्री गया जगन्नाथ जी का महाप्रसाद एवं भंडारा का आयोजन किया गया है। कथा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है। प्रतिदिन भारी संख्या में क्षेत्रवासी कथा सुनने का लाभ उठा रहे हैं। मुख्य यजमान के रूप में अपनी-अपनी धर्मपत्नी के साथ गुलाबचंद दुबे, संजय दुबे तथा अरविंद दुबे कथा का श्रवण कर रहे हैं। आचार्य सुभाष चंद्र दुबे और उनका पूरा परिवार आगंतुकों के स्वागत सम्मान में लगा हुआ है। अबतक कथा में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में आचार्य परमानंद तिवारी, राष्ट्रपति पुरस्कृत कृष्णदेव दुबे, पूर्व प्रधानाचार्य अनिल दुबे, आदिनाथ तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्य रामानंद पांडे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार ओमप्रकाश तिवारी, वीरेंद्र मिश्रा, दीपक मिश्रा, हरिशंकर सिंह, अरुण तिवारी रवि प्रकाश दुबे, परमात्मा सिंह, राम मूरत यादव, सूरज पांडे, विनय प्रचेता आदि का समावेश रहा।
संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली संविधान की प्रस्तावना की शपथ

सुलतानपुर,संविधान दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्रीमती रत्नप्रिया एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करते हुए संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
       
कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना के माध्यम से सभी को न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता के मूल भावों को आत्मसात करने तथा संवैधानिक मूल्यों का पालन करते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प दिलाया गया।
      
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
संविधान दिवस पर जिलाधिकारी ने संविधान के मूल आदर्शों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता पर दिया जोर

*संविधान दिवस के अवसर पर संवैधानिक मूल्यों के साथ जनगणना-2027 एवं मतदाता जागरूकता पर भी हुई चर्चा।*

सुलतानपुर,संविधान दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्रीमती रत्नप्रिया की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना, उसमें निहित मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धांतों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संवैधानिक मूल्यों को अपने आचरण एवं कार्यशैली में आत्मसात करने पर जोर दिया।
        
जिलाधिकारी ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। संविधान प्रत्येक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता का अधिकार सुनिश्चित करने के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों का भी बोध कराता है। संविधान की प्रस्तावना में निहित ये आदर्श हमारे लोकतंत्र की आत्मा हैं। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दायित्व है कि वे संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा आमजन को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करें।
       
उन्होंने कहा कि संविधान दिवस केवल एक आयोजन तक सीमित न रहे, बल्कि संविधान में निहित आदर्शों को दैनिक जीवन एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाया जाए। समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर, न्याय एवं सम्मान मिले तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति नागरिकों का विश्वास और अधिक मजबूत हो, इसके लिए सभी को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करना चाहिए।
       
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनगणना-2027 के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इसके अंतर्गत संचालित स्वगणना प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं, नीतियों एवं संसाधनों के बेहतर नियोजन का महत्वपूर्ण आधार है। अतः सभी अधिकारी एवं कर्मचारी स्वयं स्वगणना में प्रतिभाग करने के साथ-साथ अपने परिवार, आस-पड़ोस एवं आमजन को भी इसके लिए प्रेरित करें, जिससे जनगणना-2027 का कार्य व्यापक जनसहभागिता के साथ संपन्न हो सके।
       
जिलाधिकारी ने अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य को प्रभावी, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं तथा 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के नवयुवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना आवश्यक है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने आस-पास ऐसे पात्र नागरिकों को चिह्नित कर उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें, जिनका नाम अभी तक सूची में सम्मिलित नहीं हो सका है।
       
कार्यक्रम के माध्यम से संविधान के मूल आदर्शों, जनगणना-2027 में जनसहभागिता तथा निष्पक्ष एवं समावेशी निर्वाचन व्यवस्था के महत्व पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर सभी सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
जनपद के चयनित सहायक लेखाकारों एवं लेखा परीक्षकों को कल मुख्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित

देवरिया,।M. N. पाण्डेय।

जनपद के चयनित सहायक लेखाकारों एवं लेखा परीक्षकों को कल 27 नवंबर को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए नवचयनित अभ्यर्थियों को आज प्रातः कलेक्ट्रेट परिसर से बस द्वारा लखनऊ के लिए रवाना किया गया।
        शासन द्वारा इस कार्यक्रम के लिए जनपद के नोडल अधिकारी के रूप में देवेंद्र नाथ श्रीवास्तव, राजेश कुमार जायसवाल एवं शुभम मिश्रा को नामित किया गया है।  वहीं, वरिष्ठ कोषाधिकारी, देवरिया के नेतृत्व में नवचयनित अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में सम्मिलित होने के लिए लखनऊ रवाना हुए। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा कल उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।