बेंगलुरु में कैब ड्राइवर हैवानियत, पत्नी समेत 7 लोगों की हत्या की, जानें वारदात की वजह
#bengalurucabdriverarrestedforallegedlykillingsevenmembersofwife_family
![]()
कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में एक कथित सामूहिक हत्याकांड का मामला सामने आया है। 45 वर्षीय कैब ड्राइवर ने पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी समेत ससुराल पक्ष के सात सदस्यों की हत्या करने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि पत्नी से झगड़े के कारण उसने इस खूनी खेल को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पत्नी के साथ झगड़े के बाद हैवानियत
घटना राजाजीनगर के बाश्यम सर्कल की है। यहां रहने वाले 45 वर्षीय कैब ड्राइवर शेखर उर्फ इंदुशेखर ने पहले ससुराल वालों को मौत के घाट उतारा और फिर लाशों को अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि उसका अपनी पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा था, जिसके चलते उसने ये खौफनाक कदम उठाया।
एक सात साल के बच्चे को भी उतारा मौत के घाट
मृतकों में इंदुशेखर की पत्नी सुनीता, सास रूपावती, साले शिवकुमार और शंकर, भाभियां दिव्या और नलिनी, और शिवकुमार का सात साल का बेटा पुनीत शामिल हैं।शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी इंदुशेखर ने इन हत्याओं की योजना बनाई थी। उसने सबसे पहले अपनी पत्नी को मारा। इसके बाद, उसने अपने दोनों सालों को पार्टी देने के बहाने घर बुलाया और उनकी हत्या कर दी। फिर उसने उनकी पत्नियों, अपनी सास और एक सात साल के बच्चे को भी मार डाला।
पार्टी देने के बहाने घर बुलाकर हत्या
पुलिस के अनुसार, आरोपी शेखर उर्फ इंदुशेखर ने कथित तौर पर दो दिनों के भीतर अपने राजाजीनगर स्थित घर में एक-एक कर सात लोगों को बुलाया और सिलबट्टे के पत्थर से उनकी हत्या कर दी। आरोपी ने अपने साले शिवकुमार और शंकर को घर पर पार्टी देने के बहाने बुलाया था। आरोप है कि घर पहुंचने के बाद उसने दोनों की हत्या कर दी। इसी तरह उसने अपनी सास रूपावती और परिवार की अन्य महिलाओं को भी निशाना बनाया। इसके बाद शवों को अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने लगाने का भी आरोप है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी ने 7 लोगों को मारने की बात कुबूल की है लेकिन अभी तक उन्हें सिर्फ एक ही शव मिला है।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
इस पूरे मामले का खुलासा नलिनी के लापता होने के बाद हुआ। नलिनी की मां ने जब काफी समय तक उसका कोई पता नहीं चला तो उन्होंने श्रीरामपुरा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पूछताछ के दौरान शेखर पर संदेह गहराने लगा। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान पुलिस को कथित तौर पर कई हत्याओं में उसकी भूमिका के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद इस मामले ने सामूहिक हत्याकांड का रूप ले लिया।




1 hour and 38 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k