दिल्ली की हवा दिवाली से पहले हुई जहरीली, प्रदूषण के साथ ठंड की भी एंट्री
#delhincrairqualityindexverypoor
![]()
दिल्ली में दिवाली के त्योहार से पहले ही वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गई है। राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण के साथ ठंड ने भी एंट्री मार ली है। दिवाली से पहले ही लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा है। वहीं गिरते तापमान में प्रदूषण स्तर बढ़ने से सांस लेने में कठिनाई महसूस हो रही है।
अचानक प्रदूषण में तेजी
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आज सुबह इस संबंध में जानकारी जारी की है। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, आज सुबह इंडिया गेट के आसपास के इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक 399 दर्ज किया गया है। 31 अक्टूबर को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एकीउआई) महज 117 था, लेकिन चार दिन बाद 4 नवंबर को यह बढ़कर 399 पहुंच गया। अचानक प्रदूषण में आई इस तेजी ने लोगों के मन में सवाल खड़े कर दिए हैं कि दिवाली से पहले ही दिल्ली की हवा में इतना जहर कहां से आ गया?
क्या है विशेषज्ञों की राय?
विशेषज्ञों के अनुसार, 31 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री थी। इससे पहले 29 और 30 अक्टूबर को बारिश हुई थी। इसके बाद तापमान में गिरावट आई और दो दिन यह 15 डिग्री के आसपास, जबकि दो दिन 16 डिग्री के करीब रहा। बारिश का असर कम होने के साथ नमी बढ़ी और हवा की रफ्तार भी 10 किलोमीटर प्रति घंटे से कम ही रही है। सीपीसीबी के पूर्व एयर लैब्र एक्सपर्ट डॉ. डी. साहा ने बताया कि कम तापमान और अधिक नमी की स्थिति में प्रदूषण के कण ऊपर नहीं जा पाते और जमीन के आसपास बने रहते हैं। ऐसे में गाड़ियों, उद्योगों, पटाखों और दूसरे स्रोतों से निकलने वाला धुआं लगातार जम होता रहता है।
कितना है दिल्ली का एक्यूआई?
सीपीसीबी द्वारा जारी नवीनतम जानकारी के मुताबिक, इंडिया गेट के आसपास के क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 399 रहा। इसे 'बहुत खराब' श्रेणी में रखा गया है। दिल्ली एम्स के आसपास के इलाके में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज की गई है। नौरोज़ी नगर रिंग रोड पर एक्यूआई 416 तक पहुंच गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है। आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक 296 पाया गया, और इस क्षेत्र की हवा को 'खराब' श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है। ये आंकड़े दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में प्रदूषण की व्यापकता को उजागर करते हैं। अक्षरधाम मंदिर के आसपास 293 एक्यूआई दर्ज हुआ
दिवाली से पहले सर्दी का अहसास
प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आज अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हालांकि सुबह के बाद उत्तर-पश्चिमी हवाएं 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने से धुंध के छंटने में थोड़ी राहत मिल सकती है। आज बारिश की कोई संभावना नहीं है।



Nov 05 2026, 13:59
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k