/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है यूपी की 25 करोड़ जनता: मुख्यमंत्री योगी uttar pradesh
आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है यूपी की 25 करोड़ जनता: मुख्यमंत्री योगी

- प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम

 - प्रदेश भर में महत्वपूर्ण स्थलों और लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घरों में प्रज्वलित हुए आशीर्वाद के दीये

 - मुख्यमंत्री बोले- पिछले 12 वर्षों में देश ने बनाई नई पहचान, दुनिया को हो रहा नए भारत का दर्शन

 - मुख्यमंत्री ने कहा- नई आधारभूत संरचना, आधुनिक तकनीक में नेतृत्व और तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था के रूप में जाना जा रहा भारत

 - भगवान विश्वकर्मा को बताया सृष्टि का शिल्पी, बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए भारत के शिल्पी

 - वाराणसी में सेवा संकल्प अभियान के तहत काशी से वडनगर के लिए बाइक यात्रा का फ्लैग ऑफ, गुब्बारे छोड़कर रवाना किए गए बाइक सवार

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना के साथ उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता खड़ी है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर प्रदेश भर में अलग-अलग महत्वपूर्ण स्थलों और विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों के घरों में आशीर्वाद के दीये प्रज्वलित हो रहे हैं। उन्होंने इसे राष्ट्र यज्ञ बताते हुए इससे जुड़े कर्मयोगी कार्यकर्ताओं, लाभार्थियों और नागरिकों का अभिनंदन किया।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर सेवा संकल्प अभियान के क्रम में आयोजित आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश भर में अलग-अलग महत्वपूर्ण स्थलों पर कर्मयोगी कार्यकर्ता इस अभियान से जुड़े हैं। विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घरों में भी दीपक प्रज्वलित हो रहे हैं। उन्होंने इस राष्ट्र यज्ञ का हिस्सा बनने वाले सभी लोगों का हृदय से अभिनंदन किया।

- नए भारत के शिल्पी हैं प्रधानमंत्री मोदी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज भगवान विश्वकर्मा की पावन जयंती भी है। भगवान विश्वकर्मा इस सृष्टि के शिल्पी हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए भारत के शिल्पी हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में अपनी एक नई पहचान बनाई है। आज नए भारत का दर्शन हो रहा है और इस नए भारत में हर क्षेत्र से जुड़ा व्यक्ति गौरव की अनुभूति कर सकता है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के साथ प्रदेश भर में इस अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं, लाभार्थियों और नागरिकों को विश्वकर्मा पूजन की भी बधाई दी।

- नई आधारभूत संरचना और आधुनिक तकनीक से भारत की नई पहचान

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज भारत दुनिया में अपनी नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है। नई आधारभूत संरचना के साथ भारत आधुनिक तकनीक में नेतृत्व देने वाले देश और दुनिया में सबसे तेज गति से उभरती अर्थव्यवस्था के रूप में जाना जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय विरासत और विकास के अभिनव प्रयोगकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश में आए बदलाव से नए भारत का दर्शन हो रहा है।

- पीएम के लिए घर-घर जल रहे आशीर्वाद के दीये

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर प्रदेश भर में अलग-अलग महत्वपूर्ण स्थलों और लोक कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों के घरों में आशीर्वाद के दीये प्रज्वलित हो रहे हैं। उन्होंने इसे राष्ट्र यज्ञ से जोड़ते हुए कहा कि प्रदेश के कोटि-कोटि कार्यकर्ता, लाभार्थी और नागरिक इसका हिस्सा बने हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आशीर्वाद का दीया लेकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करने आए लोगों के साथ पूरा प्रदेश आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प से जुड़ा है।

- विकसित भारत के संकल्प के साथ यूपी की 25 करोड़ जनता

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर और विकसित भारत की संकल्पना के साथ उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता खड़ी है। उन्होंने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान से जुड़े कर्मयोगी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रमों और लाभार्थियों के घरों में जल रहे दीपक इस राष्ट्र यज्ञ से लोगों को जोड़ रहे हैं।

- कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद बृजलाल, विधायक डॉ. नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह और कार्यक्रम प्रभारी राजीव मिश्र समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी और नागरिक मौजूद रहे।

- काशी से वडनगर के लिए बाइक यात्रा का फ्लैग ऑफ

इससे पहले वाराणसी में सेवा संकल्प अभियान के तहत काशी से वडनगर जाने वाली बाइक यात्राओं का शुभारंभ किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुब्बारे छोड़कर बाइक यात्राओं को फ्लैग ऑफ किया।

काशी और वडनगर से 10-10 यात्राएं अलग-अलग मार्गों से निकलेंगी। गुजरात की पवित्र नदियों का जल लेकर युवा काशी पहुंचेंगे और बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश की पवित्र नदियों का जल और बाबा विश्वनाथ का प्रसाद लेकर काशी से निकलने वाले युवा वडनगर पहुंचेंगे, जहां हाटकेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी ने इसे एक भारत-श्रेष्ठ भारत के भाव को आगे बढ़ाने वाली यात्रा बताया। करीब 20 दिन की यात्रा के दौरान बाइक सवार युवा प्रतिदिन लगभग 100 किलोमीटर का सफर करेंगे। हर दिन चार बड़े कार्यक्रम आयोजित कर लोगों से संवाद और सेवा के कार्यक्रम किए जाएंगे।

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सफाई अभियान में प्रतिभाग कर जनपदवासियों को दिया स्वच्छता का संदेश*
*जनप्रतिनिधियों ने रक्तदान शिविर में प्रतिभाग कर रक्तदान करने हेतु आम जनमानस से की अपील*

*जनप्रतिनिधियों से निःशुल्क सहायक उपकरण, विश्वकर्मा टूलकिट एवं ऋण स्वीकृति पत्र पाकर लाभार्थियों के खिले चेहरे*

*सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जनपद में अलग अलग स्थानों पर आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम*



फर्रुखाबाद । सांसद  मुकेश राजपूत एवं जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर की अध्यक्षता में  प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को "विकसित भारत 2047" के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित "सेवा संकल्प अभियान" के शुभारंभ  पर जनपद में सुबह से शाम तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए । इस दौरान विधायक सदर मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, विधायक अमृतपुर सुशील कुमार शाक्य,  विधायक भोजपुर  नागेन्द्र सिंह राठौर, विधायक कायमगंज डॉ0 सुरभि तथा जिलाध्यक्ष भाजपा फतेहचंद्र वर्मा उपस्थिति रहे।
सुबह पांचाल घाट एवं स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में "वृहद स्वच्छता अभियान" का आयोजन हुआ। सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर 17 सितंबर 2026 को पांचाल घाट एवं स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में "वृहद स्वच्छता अभियान" का आयोजन किया गया, इस स्वच्छता अभियान के तहत जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा पांचाल घाट एवं स्टेडियम में व्यवस्थित रूप से सफाई की गई, उन्होंने आम जनमानस को संदेश प्रदान करते हुए सेवा संकल्प अभियान में सहयोग कर अपने आवास, प्रतिष्ठानों सहित आसपास के क्षेत्र में नियमित रूप से साफ सफाई करते हुए स्वच्छ एवं स्वास्थ्यवर्धक जीवन जीने का आग्रह किया।
सांसद मुकेश राजपूत एवं जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर और जनपद के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में डॉ0 राममनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय में "वृहद रक्तदान शिविर" का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ आज जनपद में बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान में माहवार में जो भी कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जाएंगे उनकी जानकारी से आमजनमानस को समय-समय पर पूर्व से स्मरण कराते हुए सूचित किया जाएगा। आज की रक्तदान शिविर में एकत्र किए गए रक्त इकाइयों का सदुपयोग जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान प्रसूता के उपचार में रक्त की आपूर्ति कर किया जाएगा।रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद मुकेश राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस  पर आज जिला चिकित्सालय में बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा पिछले 25 वर्षों से देश एवं समाज की सेवा का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की उन्नति का परचम विदेशों में शान से लहरा रहा है। हम सभी आज उनका जन्म दिवस सेवा संकल्प अभियान के रूप में मना रहे हैं, जिससे वह दीर्घायु होकर निरंतर राष्ट्र की सेवा इसी ऊर्जा एवं कुशलता के साथ करते रहें, साथ ही इस दौरान शाम 07 बजे अपने आवास पर आशीर्वाद का दीया जलाकर राष्ट्र के विकास में सहयोगी बने। विधायक अमृतपुर सुशील कुमार शाक्य ने कहा कि जनपद में पूरे एक माह आयोजित सेवा संकल्प अभियान का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के सत्ता में आने के पश्चात देश एवं प्रदेश की विकास की छवि में अद्वितीय परिवर्तन देखने को मिला है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा रक्तदान शिविर में प्रतिभाग किया गया तथा विभिन्न वार्डों में जाकर उपचार हेतु भर्ती रोगियों को फल एवं मिष्ठान सामग्री वितरित की गई।
राजकीय संकेत विद्यालय फतेहगढ़ में "निःशुल्क दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण" कार्यक्रम सांसद मुकेश राजपूत एवं जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर सहित जनपद के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में "निःशुल्क दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण" कार्यक्रम का आयोजन राजकीय संकेत विद्यालय फतेहगढ़ में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलंन कर किया गया, इसके बाद जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उपस्थित अतिथियों का पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर सेवा संकल्प माह का संचालन किया जा रहा है, जिसके शुभारंभ अवसर पर आज इस निःशुल्क दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम एलिम्को के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक एलिम्को को सुरेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) भारत सरकार का एक मिनी रत्न उपक्रम है, जो दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अधीन भारत सरकार के तत्वाधान में काम कर रहा है। दिव्यांगजन के लिए पुनर्वास साधन और कृत्रिम अंग घटकों के निर्माण और आपूर्ति के लिए वर्ष 1972 में एलिम्को की स्थापना हुई और वर्ष 1976 में एलिम्को द्वारा दिव्यांग सहायक उपकरणों के उत्पादन का कार्य शुरू किया गया। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर एलिम्को द्वारा देश के 76 स्थान पर दिव्यांग सहायक उपकरणों का निशुल्क वितरण किया जा रहा है, जिसमें जनपद फर्रुखाबाद का नाम भी सम्मिलित है। उन्होंने बताया कि एलिम्को द्वारा भारत सरकार की योजना के अंतर्गत जनपद के 273 दिव्यांग लाभार्थियों को 58 लाख रुपए धनराशि की लागत के 537 सहायक यंत्र एवं उपकरणों का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है, इन दिव्यांग सहायक यंत्रों एवं उपकरणों में मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, वाकिंग स्टिक, कान की मशीन, रौलेटर, सुगम्य केन, फोल्डर वॉकर, सिलिकॉन कुशन, कृत्रिम अंग व कैलीपर, टी0एल0एम0 किट एवं कमोड कुर्सी सम्मिलित हैं।
इस दौरान विधायक कायमगंज डॉ0 सुरभि ने कहा कि आज सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में दिव्यांगजनों को विकलांग से दिव्यांग नाम प्राप्त हुआ, जिससे उन्हें दैवीय अंग से सुशोभित होने पर दिव्य प्रतिभा के रूप में जाना गया, इसके बाद विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद के सभी दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण वितरण की अनेक शुभकामनाएं।
कार्यक्रम में विधायक सदर मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान पर आज जिला प्रशासन के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर रक्तदान शिविर एवं फल वितरण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन के तहत  प्रधानमंत्री जी द्वारा जो भी सेवाकार्य किए गए हैं, उनके क्रम में आज यह सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहे हैं।
इस दौरान  विधायक अमृतपुर सुशील कुमार शाक्य ने कहा कि आज मा0 प्रधानमंत्री जी 76 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, इसके उपलक्ष्य में देश के 76 स्थान पर यह दिव्यांग उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं इसमें हमारे जनपद को भी सम्मिलित किया गया है यह हमारे लिए अत्यधिक गर्व की बात है प्रधानमंत्री दिन-रात देश के लोगों की अनवरत निस्वार्थ भाव से सेवा की जा रही है ऐसे प्रधानमंत्री का जन्म दिवस मनाने का सौभाग्य हम सभी को प्राप्त हुआ है, उन्होंने कहा कि आज शाम को जनपद के सभी नागरिक अपने घर एवं प्रतिष्ठानों के बाहर आशीर्वाद का दिया अवश्य जलायें निःशुल्क दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद श मुकेश राजपूत ने समस्त जनपदवासियों की ओर से प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा दिव्यांग लाभार्थियों के लिए निस्वार्थ सेवा भाव के साथ दिव्यांग पेंशन एवं दिव्यांग सहायक उपकरणों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगों के कल्याण एवं विकास के लिए पूर्ण रूप से तात्पर्य है। दिव्यांग लाभार्थियों के लिए सहायक उपकरण सबसे बहुमूल्य उपहार है। इसके बाद अतिथियों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांग लाभार्थियों को माल्यार्पण कर दिव्यांग सहायक उपकरणों का निःशुल्क वितरण किया गया।
*अपरान्ह 04 बजे विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 का पोर्टल पर शुभारंभ, मा0 मुख्यमंत्री जी का सजीव उद्बोधन, टूलकिट व ऋण स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम
स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस एवं विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में विश्वकर्मा श्रमसम्मान योजना 2.0 का पोर्टल पर शुभारंभ, लाभार्थियों को टूलकिट एवं ऋण स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वकर्मा जयन्ती के अवसर विभिन्न रोजगारपरक एवं स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित लाभार्थियों को ऋण वितरण वितरण किया गया। कार्यक्रम में जनपद के युवाओं, कारीगरों एवं उद्यमियों को स्वरोजगार से जोड़ते हुए उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध हेतु जनमानस को जानकारियाँ प्रदान की गयी।
कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग ने बताया कि योजना के अन्तर्गत 25 ट्रेड शामिल हैं, जिनमें बढ़ई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, नाई, राजमिस्त्री, सुनार, हलवाई, मोची आदि पारम्परिक ट्रेड तथा आधुनिक ट्रेड मोबाइल रिपेयर, ऑटोमोबाइल रिपेयर, इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक रिपेयर, प्लम्बर, कंप्यूटर रिपेयर, सोलर इंस्टॉलेशन, डिजिटल फोटोग्राफी आदि शामिल हैं। लाभार्थियों को अधिकतम 15,000 रुपए तक की उन्नत टूलकिट प्रदान करने का प्रावधान है। योजना में अधिकतम 10 दिवस तक निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। प्रशिक्षण के माध्यम से नई तकनीक, उत्पाद विकास, डिजाइन एवं मार्केटिंग की जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी। पात्र लाभार्थियों को अपना व्यवसाय स्थापित / विस्तारित करने के लिए मार्जिन मनी/वित्तीय सहायता से भी जोड़ा गया है। योजना का उद्देश्य कारीगरों की उत्पादकता, गुणवत्ता, स्वरोजगार एवं आय में वृद्धि के साथ उन्हें बाजार एवं ई-कॉमर्स से जोड़ना है। साथ ही उपायुक्त उद्योग, द्वारा बताया गया कि जनपद में संचालित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ऋण, मार्जिन मनी, टूलकिट एवं प्रशिक्षण आदि का लाभप्रदान किया जा रहा है। विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों एवं युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम में सीएम युवा उद्यमी योजना के 05 लाभार्थियों को चेक वितरण एवं 13 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

*शाम 06.30 बजे आशीर्वाद का दिया थीम पर आधारित पांचाल घाट पर गंगा आरती एवं दीपोत्सव कार्यक्रम के साथ ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन
स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पांचाल घाट पर शाम 06:30 बजे गंगा आरती का आयोजन किया गया तथा दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत पूरे घाट पर 05 हजार दीप प्रज्वलित किए। इसके उपरांत स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में 21 हजार दीप प्रचलित किए गए।

*शाम 07 बजे जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों, भवनों, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवनों, सामुदायिक केंद्रों पर  प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलित किया गया, जिसके फलस्वरुप जनपद में एक ही दिन में जिला प्रशासन एवं पार्टी प्रतिनिधियों के आपसी समन्वय से लगभग 02 लाख 50 हजार दीप प्रज्वलित किए गए ।
जनपद में आयोजित विभिन्न गतिविधियों के दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आनन्द उपाध्याय, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी राजीव कुमार, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी सहित अन्य संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं पार्टी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
नलकूप चोरी की घटनाओं का खुलासा न होने से किसानों में रोष
पुट्टी इब्राहिमपुर और हाशिमपुर के जंगलों में आधा दर्जन से अधिक नलकूपों को बनाया  था निशाना


(विपिन राठौर रामराज मुज़फ्फरनगर )

रामराज क्षेत्र के गांव पुट्टी इब्राहिमपुर और हाशिमपुर के जंगलों में किसानों के नलकूपों पर लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों में रोष व्याप्त है। आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक किसानों के नलकूपों से अज्ञात चोर केबल, मोटर, स्टार्टर, कटआउट समेत अन्य बिजली उपकरण चोरी कर चुके हैं, लेकिन कई घटनाओं के बावजूद पुलिस अभी तक चोरी की वारदातों का खुलासा नहीं कर सकी है।
किसानों के अनुसार रामपाल पुत्र तेजसिंह, भगत सिंह पुत्र ओमपाल, यशवीर पुत्र धर्मसिंह, राजबीर पुत्र हुकम सिंह, पवन पुत्र सुखपाल समेत अन्य किसानों के नलकूपों को चोरों ने निशाना बनाया। चोरी की घटनाओं में नलकूपों से केबल, मोटर, स्टार्टर, कटआउट और अन्य सामान चोरी किया गया।
बताया गया कि करीब दस दिन पहले भी नलकूप चोरी के मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था, लेकिन अभी तक पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। लगातार हो रही घटनाओं से किसानों में असुरक्षा का माहौल है और उनका कहना है कि रात के समय जंगलों में पुलिस की गश्त को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
किसानों का कहना है कि कई महीने पहले हाशिमपुर के जंगल में एक किसान के नलकूप से बिजली का ट्रांसफार्मर भी अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। उस घटना का भी अभी तक खुलासा नहीं होने से किसानों में नाराजगी है।
लगातार नलकूपों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। किसानों ने पुलिस अधिकारियों से सभी चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा जंगलों में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है
मीरापुर में धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजा दिवस
-विश्वकर्मा युवा कल्याण समिति ने मेधावियों को सम्मानित

(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )

मीरापुरः कस्बे में विश्वकर्मा पूजा दिवस धूमधाम से मनाया गया। समाज के लोगों ने एकजुटता व समाज के होनहारों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्रों के साथ सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया।
मीरापुर में श्री विश्वकर्मा युवा कल्याण समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम संजय धीमान के आवास पर हवन यज्ञ किया गया। लोगों ने हवन में आहुति देकर समाज में फैली कुरूतियों को दूर करने का संकल्प लिया। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि शिक्षाविद् शिवनंदन धीमान ने कहा कि विश्वकर्मा के बिना हर समाज अधूरा है। हमें अपने बच्चों को शिक्षित करने और समाज की उन्नति पर ध्यान देना चाहिए। प्रधानाचार्य दीपक धीमान ने कहा कि हमें युवाओं को प्रोत्साहन देना चाहिए। भगवान विश्वकर्मा जी हमें केवल पूजा की प्रेरणा नहीं देते, वह हमें सृजन की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम को भाजपा नेता डा. दिनेश धीमान, सुभासपा के जिलाध्यक्ष डा. ब्रजवीर धीमान, राहुल शर्मा, सचिन धीमान, के.पी. धीमान, सुरेश धीमान, बजरंग धीमान आदि ने सबोधित किया। विश्वकर्मा युवा कल्याण समिति द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा अक्षरा धीमान, वृंदा धीमान, छवि धीमान, पलक धीमान आदि को तथा हाल ही सेना में लेफ्टिनेंट बने अभिषेक धीमान व उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही बने अंकित धीमान को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। समिति के अध्यक्ष सोनू धीमान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता महेंद्र धीमान तथा संचालन राजेश धीमान व अमित धीमान ने संयुक्त रूप ने किया। रघुवीर धीमान, प्रेमप्रकाश धीमान, जगशरण धीमान, किरण धीमान, चमनलाल धीमान, बिजेन्द्र धीमान आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
डीएम ने सीएमओ के साथ लोहिया अस्पताल का किया गहन निरीक्षण, मरीजों से लेकर ब्लड बैंक तक परखी व्यवस्थाएं*


फर्रुखाबाद।
सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय के साथ डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय का गहन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखते हुए सबसे पहले विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। उन्होंने मरीजों एवं उनके तीमारदारों से उपचार, दवा, जांच तथा अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अस्पताल स्थित ब्लड बैंक का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने ब्लड बैंक में तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति एवं अटेंडेंस की जांच की तथा रक्त की उपलब्धता और रक्त यूनिट के सुरक्षित रख-रखाव की व्यवस्था को बारीकी से देखा। रक्त यूनिट के संरक्षण तथा जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के संबंध में संबंधित कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने विशेष रूप से एनीमिया से पीड़ित मरीजों के उपचार में रक्त के उपयोग के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों को नियमानुसार किस प्रकार रक्त उपलब्ध कराया जा रहा है तथा ब्लड बैंक में उपलब्ध रक्त का जरूरत के अनुसार उपयोग किस प्रकार सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने रक्त की उपलब्धता एवं उसके समुचित उपयोग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ब्लड बैंक के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वहां तैनात स्टाफ की कार्यप्रणाली एवं जिम्मेदारियों के संबंध में भी जानकारी ली। उपस्थिति के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के संबंध में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्था में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को उपचार एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके बाद जिलाधिकारी ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का क्रमवार निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों की स्थिति, बेड की व्यवस्था, साफ-सफाई, चिकित्सकीय सेवाओं तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को देखा। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से मरीजों के उपचार के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा संसाधनों एवं मरीजों से संबंधित व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय से उपचार, आवश्यक जांच, दवा एवं जरूरत के अनुसार अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। मरीजों और उनके तीमारदारों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने जिलाधिकारी को अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं, मरीजों के उपचार तथा ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी। सीएमएस पुरुष डॉ. जगमोहन शर्मा सहित संबंधित चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने भी निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करते हुए मरीजों की सुविधा के अनुसार आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुरूप अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाए रखने तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गोंडा में चैंबरों की बिजली काटे जाने से भड़के अधिवक्ता, लखनऊ हाईवे एक घंटे जाम
*न्यायिक कार्य ठप कर जिला जज के खिलाफ नारेबाजी, कोर्ट में भ्रष्टाचार के भी लगाए आरोप

गोंडा। दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के चैंबरों की बिजली काटे जाने के विरोध में गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे वकील सड़क पर उतर आए। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य रोककर जिला जज के खिलाफ नारेबाजी की और अंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शन किया।वकीलों के सड़क पर उतरने से लखनऊ हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हुई।अधिवक्ताओं का आरोप है कि जिला जज के मौखिक आदेश पर 7 दिन पहले उनके चैंबरों की बिजली काट दी गई। उन्हें वैध कनेक्शन लेने की अनुमति भी नहीं दी जा रही है और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई। भीषण गर्मी में बिना पंखे के चैंबर में बैठना मुश्किल हो गया है।सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अंबेडकर चौराहा, दीवानी कचहरी मोड़ और राजेंद्र नाथ लाहिड़ी चौराहे पर बैरिकेडिंग कर यातायात नियंत्रित किया गया।सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा - "मांगें नहीं मानी गईं तो अगली बार बिजली विभाग का घेराव करेंगे।"बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि चंद्र त्रिपाठी ने कहा "न्यायालय में बिना पैसे काम नहीं होता। महंगाई के साथ रिश्वत की रकम भी बढ़ रही है। हमारी फीस नहीं बढ़ रही, लेकिन इनकी रिश्वत बढ़ रही है। हम 7 दिन से गर्मी में बैठे हैं, अधिकारियों के कमरों में एसी चल रहा है।"फिलहाल इस मामले में जिला जज या संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने नहीं आया है।
तेज रफ्तार कार  की टक्कर से ट्रैक्टर के नीचे आए 38 वर्षीय रणविजय सिंह, सिर में गंभीर चोट लगने से मौत
संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा


विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज , कोहड़ार स्थित टोंक नदी के पुल पर हुए एक भीषण दर्दनाक सड़क हादसे में 38 वर्षी युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार कर की जोरदार टक्कर से अनियंत्रित होकर युवक पास से गुजर रहे ट्रैक्टर के नीचे आ गया जिससे उसके सिर पर भीषण चोट लग गई। धरवारा(करछना ) निवासी स्व0 पंचू सिंह के 38 वर्षीय पुत्र रणविजय सिंह टोंस नदी पुल के पास से गुजर रहे थे।इसी दौरान एक तेज गति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के प्रभाव से रणविजय सिंह खुद पर नियंत्रण खो बैठे और सीधे ट्रैक्टर के नीचे आ गए। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई और वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। अस्पताल में डॉक्टरों ने मित्र घोषित किया दुर्घटना के तुरंत बाद कोहड़ार पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रणविजय को मेजा सीएससी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालांकि जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में छाया मातम रणविजय सिंह की मौत की खबर मिलते ही गांव धरवारा में शोक की लहर दौड़ गई मृतक अपने पीछे पत्नी रंजना सिंह और मां कुसुम सिंह को छोड़ गए। जिनका रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस नसों की पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम और आगे की विधि कार्रवाई के लिए भेज दिया है
_NTPC मेजा में अनुज सिंह पर जानलेवा हमला, करछना के भावी विधायक विजयराज सिंह राजू भैया ने जाना हाल_

_लाल बाबू सिंह के पुत्र से मिलने घर पहुंचे, परिवार को हर संभव सहयोग का दिया भरोसा_

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज,बीते दिनों एनटीपीसी मेजा में लाल बाबू सिंह के पुत्र अनुज सिंह पर हुए जानलेवा हमले की जानकारी मिलने पर करछना के भावी विधायक एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजयराज सिंह राजू भैया उनके घर पहुंचे और कुशलक्षेम जाना।

इस दौरान उन्होंने परिवारजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर मदद की जाएगी।
सिख समाज मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोर्ट्रेट में मिष्ठान स्पर्श कराकर वितरित कर हर्षोल्लास से जन्मदिन मनाया
प्रधानमंत्री की निरंतर कार्यशीलता करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा का विषय है



विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज, भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह के नेतृत्व ने सिख समाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बड़े ही उत्साह उमंग से लीडर रोड सहित कई जगह पर चौपाल लगाकर उनके पोर्ट्रेट में मिष्ठान स्पर्श कराकर वितरित कर मनाया।
परमजीत सिंह बग्गा ने कहा कि माँ भारती की सेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाकर राष्ट्रहित के लिए निरंतर समर्पित रहने वाले,देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।आपके नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई गति प्राप्त की है। देश के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और भारत को एक सशक्त,समृद्ध एवं विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ आपकी निरंतर कार्यशीलता करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा का विषय है।
मनु चावला ने कहा कि वाहे गुरू जी के चरणो मे अरदास है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु एवं निरंतर ऊर्जा प्रदान करें और आप इसी समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ माँ भारती की सेवा करते रहें।प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।
सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा कि सेवा परमो धर्मः राष्ट्रसेवा परमो यज्ञःयुग दृष्टा,माँ भारती के परम उपासक,राष्ट्रऋषि,देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस जो करोड़ों-करोड़ जनता के दिल में आनंद और उत्साह की लहर पैदा कर देता है।  वे दीर्घायु हों,शतायु हों और लगातार भारत माता के चरणों की,जनता-जनार्दन की सेवा करते रहें। प्रधानमन्त्री
नरेंद्र मोदी विकसित,आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के शिल्पकार हैं। करोड़ों जनता के वे हृदयहार हैं,मुकुटमणि हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा,समर्पण और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है। उनके जन्मदिवस को सेवा एवं जनकल्याण के भाव के साथ मनाना हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।
पोर्ट्रेट में मिष्ठान स्पर्श कराकर वितरित करने वालो मे सर्व श्री कमल सिंह,जसविंदर सिंह नीटू, परमिंदर सिंह बंटी, कुलदीप सिंह खालसा,परमजीत सिंह बग्गा,सरदार पतविन्दर सिंह,मनु चावला,हरमनजी सिह,बलजीत सिंह,लखविंदर सिंह,राजेंद्र सिंह सहित राष्ट्रभक्ति से सेवक उपस्थित रहे।
_विद्युत उपकेंद्र घोड़ेडीह में अघोषित कटौती से हाहाकार, भिटरिया-पिपरांव-पनासा सहित कई गांव अंधेरे में_

_बच्चों की पढ़ाई पर असर, भाकियू भानू ने दी आंदोलन की चेतावनी_

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज , विद्युत उपकेंद्र घोड़ेडीह के सभी फीडरों पर उपभोक्ता आक्रोशित हैं। भिटरिया, पिपरांव, पनासा, देहली, लोहारी, बसही, नटका डीहा सहित पूरा क्षेत्र रातभर अंधेरे में डूबा रहता है। बीच-बीच में कुछ देर के लिए बिजली आती है फिर चली जाती है, जिससे लोगों को सारी रात अंधेरे का सामना करना पड़ता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि भिटरिया, पिपरांव, पनासा, देहली, भगेसर, भटौली क्षेत्र की बिजली को दो भागों में बांट दिया गया है। जिनका कनेक्शन पुराने लाइट पोल से है उन्हें दिन-रात इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। लगातार कटौती से बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर विशेष असर पड़ रहा है।इस पर भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश महामंत्री ठाकुर कृष्णराज सिंह बैस ने कहा कि यदि विभाग ने अपने रवैये में सुधार नहीं किया तो संगठन इस मामले को संज्ञान में लेकर आंदोलन करने पर मजबूर होगा।