/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1716869442676305.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1716869442676305.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1716869442676305.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1769607981219440.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1769607981219440.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1769607981219440.png StreetBuzz s:10
मऊ में ‘जुबान फिसलने’ पर घिरे विजय प्रताप सिंह, मांगी माफी; बोले- कल्पनाथ राय के प्रति दिल में बेहद सम्मान
मऊ में सवर्ण एकता मंच के UGC रोलबैक, समान आरक्षण समेत अन्य मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान मंच से दिए गए एक कथित बयान को लेकर संयोजक विजय प्रताप सिंह विवादों में घिर गए। बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

इसके बाद मड़ैया घाट स्थित शिव मंदिर पर हुई बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में विजय प्रताप सिंह ने अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि मंच से संबोधन के दौरान भावनाओं और परिस्थितियों के दबाव में ‘शब्दों का लोप’ हो गया था।

विजय प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि उनके मन में विकास पुरुष कल्पनाथ राय के प्रति किसी तरह का अनादर नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने युवा काल में कल्पनाथ राय के साथ काम किया और उनके चुनाव का संचालन भी किया था।

उन्होंने कल्पनाथ राय को अपने जिले का ‘शिल्पकार’ बताते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। साथ ही कहा कि यदि उनके शब्दों से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह इसके लिए क्षमा मांगते हैं।
Mirzapur: बाज़ार से अंडा खाकर घर जा रहे चाचा-भतीजे को ट्रक ने रौंदा, हुई मौत

मिर्ज़ापुर। यूपी के मिर्ज़ापुर के चील्ह थाना क्षेत्र में ट्रक के धक्के से पैदल जा रहे  चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से आनन-फानन में दोनों को भदोही जनपद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। चाचा-भतीजे की मौत की ख़बर होते ही गांव और परिवार में कोहराम मच गया है।
चील्ह थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव निवासी 30 वर्षीय सुनील यादव पुत्र मिश्रीलाल अपने भतीजे 05 वर्षीय अंकित पुत्र श्याम नारायण के साथ मंगलवार की रात तकरीबन 7:30 बजे सागरपुर स्थित एक दुकान से अंडा खाकर वापस अपने घर जा रहे थे कि मिर्जापुर-औराई मार्ग पर मिर्जापुर की तरफ से औराई की तरफ जा रहा तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों लोगों को टक्कर मार दिया जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को देख मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी टेढ़वा अरविंद गुप्ता ने दोनों घायलों को भदोही जनपद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा था। उधर दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने ट्रक को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही में लगी थी। चौकी प्रभारी अरविंद गुप्ता ने बताया कि ट्रक के टक्कर से दो लोग घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार हेतु भदोही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ट्रक को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। वहीं देर रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चाचा भतीजा की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विदुर प्रसंग ने श्रद्धालुओं को दिया सत्य और धर्म का संदेश*

सुलतानपुर-स्थानीय सिविल लाइन गोलाघाट स्थित डॉ. विनोद कुमार सिंह के आवास पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। काशी से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रभाकर पाण्डेय ने व्यासपीठ से श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया।
द्वितीय दिवस कथा में विदुर जी के प्रसंग का वर्णन करते हुए कथावाचक डॅा.पाण्डेय जी ने कहा कि विदुर जी सत्य,धर्म,नीति और विवेक के प्रतीक थे।उन्होंने सदैव अन्याय का विरोध करते हुए धर्म का साथ दिया।विदुर प्रसंग हमें सिखाता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी मनुष्य को सत्य और धर्म का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए।भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा और निष्काम भाव से किया गया कर्म ही जीवन को सार्थक बनाता है।कथा में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता डा.डी.एस.मिश्र,अरुण द्विवेदी,पूर्व प्राचार्य डॅा.के.पी.द्विवेदी,प्रो.विनायक कुमार तिवारी,अखण्ड प्रताप सिंह,कुमार अमन,कुमार नमन,वैभव रघुवंशी,डॅा.कुंवर दिनकरप्रतापसिंह,यश,एस.के.खरे,श्रीमती ज्योति सिंह,श्रीमती साधना सिंह,श्रीमती ऊषा सिंह सहित सैकडों महिला - पुरूष उपस्थित रहे।
कथा का आयोजन प्रतिदिन सायंकाल 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक हो रहा है।दूसरे दिन की कथा का विश्राम आरती के साथ हुआ।कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
घंटाघर मैदान में रातभर गूंजी कजली, रानी सिंह और खोखा मिर्जापुरी ने बांधा समां
*कजली महोत्सव में कलाकारों की प्रस्तुतियों पर झूमे श्रोता, मुख्य अतिथि मनोज श्रीवास्तव ने कहा- जिले की माटी की यह लोकविधा विदेशों तक पहुंची

मिर्जापुर। नगर के घंटाघर मैदान में मंगलवार की रात कजली के सुरों से गुलजार रही। भादों माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर लोक संगीत प्रचारिणी समिति के तत्वावधान में कजली महोत्सव का आयोजन किया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने कजली की पारंपरिक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मैदान में मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रवादी मंच के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने कजली कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर की पहचान केवल प्राकृतिक और धार्मिक विरासत से ही नहीं, बल्कि समृद्ध लोक संस्कृति से भी है। जिले की माटी में पैदा हुई कजली आज देश की सीमाओं को पार कर विदेशों में भी गाई और सुनी जा रही है। यह मिर्जापुर के लिए गौरव की बात है।
उन्होंने कहा कि कजली को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने और इसकी मौलिकता को कायम रखने वाले लोक कलाकार हमारी सांस्कृतिक विरासत के सच्चे संवाहक हैं। बदलते दौर में लोक विधाओं को जीवित रखने के लिए ऐसे आयोजनों की निरंतरता जरूरी है। कलाकारों और आयोजकों को कजली जैसी लोक परंपरा को सहेजने के लिए बधाई दी।
महोत्सव में लोक गायिका रानी सिंह, खोखा मिर्जापुरी समेत तमाम कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने पारंपरिक कजली के साथ लोक संस्कृति से जुड़े गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को पूरी तरह कजलीमय कर दिया। कजली के सुरों के साथ श्रोता देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। कलाकारों की एक के बाद एक प्रस्तुतियों ने लोगों को बांधे रखा।
आयोजकों ने कहा कि भादों माह में कजली का विशेष महत्व है। मिर्जापुर की कजली की अपनी अलग गायकी, भाषा और भाव-भंगिमा है, जिसके कारण इसकी पहचान देश-विदेश तक बनी है। महोत्सव का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति से जोड़ना और कजली की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों और अतिथियों का स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में लोग कजली महोत्सव सुनने के लिए घंटाघर मैदान पहुंचे।
जिलाधिकारी की समीक्षा: जर्जर स्कूलों पर सख्ती, बाल वाटिका और आंगनबाड़ी में सुधार के निर्देश

संजीव सिंह बलिया! जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्राथमिक विद्यालयों में बाल वाटिका केंद्रों के संचालन और आंगनबाड़ी केंद्रों में हॉट कुक्ड मील योजना की समीक्षा बैठक की।  बैठक में शिक्षा और बाल विकास विभाग के अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार और योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए कड़े निर्देश दिए गए।
जर्जर विद्यालय भवनों का मूल्यांकन और ध्वस्तीकरण
जिले में कुल 517 विद्यालय भवन जर्जर पाए गए हैं, जिनमें से 503 भवनों का मूल्यांकन पहले ही कराया जा चुका है।  जिलाधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम पंचायतों में स्थित शेष जर्जर विद्यालय भवनों का मूल्यांकन जल्द पूरा कराया जाए और नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जर्जर भवनों की नीलामी से पहले लाउडस्पीकर के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराए जाने और सभी ग्राम पंचायत भवनों पर नीलामी संबंधी सूचना चस्पा किए जाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को जानकारी मिल सके।  जिन विद्यालयों के जर्जर भवन टूट चुके हैं, वहां पढ़ने वाले बच्चों को कहां स्थानांतरित किया जाएगा और नए भवन के निर्माण की व्यवस्था किस स्थान पर होगी, इसकी रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
विद्युत कनेक्शन और स्वच्छता अभियान
जिलाधिकारी ने बताया कि 48 विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन कराया जाना है और संबंधित अधिकारियों से विद्युत कनेक्शन से वंचित विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराने को कहा।  सभी विद्यालय परिसरों में अभियान चलाकर साफ-सफाई कराने तथा पेयजल के लिए लगी पानी की टंकियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
दिव्यांग बच्चों की जानकारी और सोशल मीडिया निगरानी
जिलाधिकारी ने विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों की जानकारी मांगी है।  अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कितने दिव्यांग बच्चे हैं, कितने बच्चों के पास दिव्यांगता प्रमाण पत्र है और किन बच्चों को अभी तक आवश्यक उपकरण नहीं मिले हैं, इसकी सूची एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराई जाए।
सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक या गलत खबरों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।  गलत खबर प्रसारित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
भोजन गुणवत्ता और शिक्षक उपस्थिति पर सख्ती
विद्यालयों में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं।  खाना बनाने वाले स्थान पर साफ-सफाई रखने तथा स्टील के बर्तनों में ही भोजन पकाने को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिदिन जांच कराने को कहा गया है।  लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सभी विद्यालयों में शिक्षकों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
बाल वाटिका केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्रों का विस्तार
जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे विद्यालयों की जांच करने के निर्देश दिए जो वर्तमान में खाली हैं, ताकि वहां बाल वाटिका केंद्र संचालित किए जा सकें।  जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों पर आंगनबाड़ी केंद्र, बाल वाटिका केंद्र और बाल पेंटिंग के माध्यम से आकर्षक रूप से प्रदर्शित कराया जाए।
सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) को आंगनबाड़ी केंद्रों की नियमित जांच कराने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि केंद्र समय से खुलें और बच्चों को बाल वाटिका की शिक्षा अनिवार्य रूप से दी जाए।  इसमें लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
बैठक में डीडीओ आनंद प्रकाश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शहीद वीर सपूत स्वर्गीय श्री आनंद प्रकाश तिवारी जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
इसौली विधानसभा के नेवरा गांव, कुड़वार, सुल्तानपुर निवासी, सशस्त्र सीमा बल (SSB) के वीर जवान स्वर्गीय श्री आनंद प्रकाश तिवारी जी के रायपुर, छत्तीसगढ़ में राष्ट्र सेवा के दौरान सर्वोच्च बलिदान पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

आज उनकी अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए और नम आंखों से उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

मां भारती की सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूत सदैव हम सभी के हृदय में अमर रहेंगे। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा।

ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
संयुक्त कृषि निदेशक ने कादीपुर में योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, किसानों को दिए जरूरी निर्देश*
सुल्तानपुर,संयुक्त कृषि निदेशक, अयोध्या मण्डल अयोध्या द्वारा जनपद सुल्तानपुर के विकास खण्ड कादीपुर में विभागीय योजनाओं व कार्यक्रमों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिला कृषि अधिकारी सुल्तानपुर, सलाहकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन, तकनीकी सहायक व संबंधित किसान उपस्थित रहे। निरीक्षण में ग्राम बरवारीपुर में एकीकृत धान्य विकास योजना के तहत 10 हेक्टेयर लाइन से सीधी बुवाई प्रदर्शन देखा गया। किसान जितेन्द्र प्रताप सिंह व जैनेन्द्र प्रताप सिंह के 0.8 हेक्टेयर प्रदर्शन प्लॉट का निरीक्षण कर फसल की नियमित देखभाल व क्षेत्रीय कर्मचारियों से सलाह लेने के निर्देश दिए गए। वहीं ग्राम वरवारी के किसान राम लौट यादव के एक एकड़ तिल मिनीकिट प्रदर्शन का निरीक्षण किया गया, फसल अच्छी दशा में पाई गई। ग्राम नरोत्तमपुर में फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का निरीक्षण किया गया, जहां 500 फार्मर रजिस्ट्री में से 353 पीएम किसान के लाभार्थी पाए गए। लेखपाल को शेष किसानों की फार्मर आईडी बनाकर सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा निजी बीज एवं कृषि रक्षा रसायन विक्रेता की दुकान का निरीक्षण कर पंजिका का अवलोकन किया गया, जिसे सही पाया गया। राजकीय कृषि बीज भण्डार एवं कृषि रक्षा इकाई कादीपुर के निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित 4 किसानों को तोरिया बीज मिनीकिट एवं लाइट ट्रैप का वितरण भी किया गया।
कपिल सिब्बल ने कहा दल-बदलुओं पर लगे 10 साल का बैन, प्रस्ताव का सीजेपी ने किया समर्थन

#10yearbanondefectionfiercedebateoverkapilsibalproposal

सीनियर वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने पैसे या दबाव के चलते राजीनीतिक पार्टी बदलने वाले विधायक और सांसदों पर 10 साल के बैन का प्रस्ताव रखा है। कपिल सिब्बल के प्रस्ताव पर घमासान तेज हो गया है। एक तरफ सिब्बल के इस प्रस्ताव का 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) ने समर्थन किया है।

क्या है कपिल सिब्बल का प्रस्ताव?

केरल के कोच्चि में 'हॉर्स ट्रेडिंग और लोकतंत्र' पर बोलते हुए सिब्बल ने संविधान की दसवीं अनुसूची में बदलाव की मांग की, ताकि पार्टियों का विलय बड़े पैमाने पर पार्टी छोड़ने का जरिया न बन सके। वरिष्ठ वकील ने बताया कि मौजूदा कानून के तहत, अगर किसी विधायी दल के दो-तिहाई सदस्य दूसरी पार्टी में चले जाते हैं, तो इसे विलय माना जाता है और दल-बदल के कारण उनकी सदस्यता रद नहीं होती।

दसवीं अनुसूची में संशोधन करने पर जोर

सिब्बल ने इस कमी को दूर करने के लिए दसवीं अनुसूची में संशोधन करने पर जोर दिया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि 'विलय का मतलब राजनीतिक पार्टियों का विलय हो, न कि विधायकों का सामूहिक रूप से पार्टी छोड़ना।'

सिब्बल के प्रस्ताव का सीजेपी ने किया स्वागत

सिब्बल के प्रस्ताव का कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने स्वागत किया है। सौरव दास ने एक्स पर पोस्ट कर वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल के उस प्रस्ताव का स्वागत किया, जिसमें पार्टी X के चुनाव चिह्न पर जीतने के बाद पैसे या दबाव में पार्टी Y में जाने वाले सांसदों और विधायकों पर 10 साल का प्रतिबंध लगाने की बात कही गई है। दास ने लिखा कि सीजेपी के पहले मांग-पत्र के पांचवें बिंदु में भी यही मांग की गई थी, लेकिन इसमें और सख्त प्रावधान सुझाया गया था।

कुम्हार समाज की राजनीतिक भागीदारी और हक की हुंकार, 20 सितंबर को गया में जुटेंगे समाज के लोग, होगा महासम्मेलन एवं चुनाव का आयोजन

गया। बिहार कुम्हार (प्रजापति) समन्वय समिति, दक्षिणी क्षेत्र माडनपुर , गया जी के तत्वावधान में आगामी 20 सितंबर 2026, रविवार को प्रजापति धर्मशाला दडीबागा में महासम्मेलन एवं चुनाव का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन की शुरुआत सुबह 10 बजे उद्घाटन समारोह के साथ होगी। इसके बाद सचिव द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा तथा सुबह 11 बजे मुख्य अतिथियों एवं वक्ताओं का संबोधन होगा।

जिसको लेकर समाज के लोगों में जाकर जागरूकता अभियान चलाया गया और महासम्मेलन में शामिल होने के लिए लोगों से बढ़- चढ़कर शामिल होने की अपील भी की गई. समाज के सचिव डॉ0 सूरज देव चंद्रपाल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कुम्हार समाज को सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से जागरूक और मजबूत बनाने के उद्देश्य से लगातार संगठनात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।

पंचायत से लेकर प्रखंड स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने पर जोर दिया गया है। समिति ने कहा कि जाति आधारित जनगणना रिपोर्ट-2022 के अनुसार बिहार में कुम्हार समाज की आबादी करीब 22 लाख बताई गई है, जो राज्य की कुल आबादी का लगभग 1.50 प्रतिशत है। इसके बावजूद समाज को राजनीतिक स्तर पर अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है। समिति का कहना है कि लोकसभा, विधानसभा और अन्य राजनीतिक संस्थाओं में कुम्हार समाज की पर्याप्त भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।

महासम्मेलन में सरकार के समक्ष कई प्रमुख मांगें भी रखी जाएंगी। इनमें जनसंख्या के अनुपात में राजनीतिक हिस्सेदारी, कुम्हार समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करना, माटी कला बोर्ड की स्थापना, मिट्टी-बालू एवं जलावन को निःशुल्क मुहैया कराना तथा कुम्हारों को रोजगार बढ़ाने के लिए ऋण उपलब्ध कराना प्रमुख हैं। इसके अलावा बचे हुए कुम्हारों को बिजली चालित चाक उपलब्ध कराने के साथ ऋण देने की मांग भी उठाई जाएगी।

दोपहर 2 बजे से 2:30 बजे तक भोजन के बाद दोपहर 2:30 बजे से चुनाव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समिति ने प्रजापति समाज के लोगों से बड़ी संख्या में सम्मेलन में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। सम्मेलन का संदेश स्पष्ट है—“कुम्हारों का नारा भीख नहीं, हिस्सेदारी चाहिए; सत्ता में कुम्हारों की राजनीतिक भागीदारी चाहिए; एक ही लक्ष्य-कुम्हारों का सर्वांगीण विकास।”