जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सफाई अभियान में प्रतिभाग कर जनपदवासियों को दिया स्वच्छता का संदेश*
*जनप्रतिनिधियों ने रक्तदान शिविर में प्रतिभाग कर रक्तदान करने हेतु आम जनमानस से की अपील*
*जनप्रतिनिधियों से निःशुल्क सहायक उपकरण, विश्वकर्मा टूलकिट एवं ऋण स्वीकृति पत्र पाकर लाभार्थियों के खिले चेहरे*
*सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जनपद में अलग अलग स्थानों पर आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम*
फर्रुखाबाद । सांसद मुकेश राजपूत एवं जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को "विकसित भारत 2047" के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित "सेवा संकल्प अभियान" के शुभारंभ पर जनपद में सुबह से शाम तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए । इस दौरान विधायक सदर मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, विधायक अमृतपुर सुशील कुमार शाक्य, विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर, विधायक कायमगंज डॉ0 सुरभि तथा जिलाध्यक्ष भाजपा फतेहचंद्र वर्मा उपस्थिति रहे।
सुबह पांचाल घाट एवं स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में "वृहद स्वच्छता अभियान" का आयोजन हुआ। सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर 17 सितंबर 2026 को पांचाल घाट एवं स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में "वृहद स्वच्छता अभियान" का आयोजन किया गया, इस स्वच्छता अभियान के तहत जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा पांचाल घाट एवं स्टेडियम में व्यवस्थित रूप से सफाई की गई, उन्होंने आम जनमानस को संदेश प्रदान करते हुए सेवा संकल्प अभियान में सहयोग कर अपने आवास, प्रतिष्ठानों सहित आसपास के क्षेत्र में नियमित रूप से साफ सफाई करते हुए स्वच्छ एवं स्वास्थ्यवर्धक जीवन जीने का आग्रह किया।
सांसद मुकेश राजपूत एवं जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर और जनपद के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में डॉ0 राममनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय में "वृहद रक्तदान शिविर" का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ आज जनपद में बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान में माहवार में जो भी कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जाएंगे उनकी जानकारी से आमजनमानस को समय-समय पर पूर्व से स्मरण कराते हुए सूचित किया जाएगा। आज की रक्तदान शिविर में एकत्र किए गए रक्त इकाइयों का सदुपयोग जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान प्रसूता के उपचार में रक्त की आपूर्ति कर किया जाएगा।रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद मुकेश राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आज जिला चिकित्सालय में बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा पिछले 25 वर्षों से देश एवं समाज की सेवा का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की उन्नति का परचम विदेशों में शान से लहरा रहा है। हम सभी आज उनका जन्म दिवस सेवा संकल्प अभियान के रूप में मना रहे हैं, जिससे वह दीर्घायु होकर निरंतर राष्ट्र की सेवा इसी ऊर्जा एवं कुशलता के साथ करते रहें, साथ ही इस दौरान शाम 07 बजे अपने आवास पर आशीर्वाद का दीया जलाकर राष्ट्र के विकास में सहयोगी बने। विधायक अमृतपुर सुशील कुमार शाक्य ने कहा कि जनपद में पूरे एक माह आयोजित सेवा संकल्प अभियान का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के सत्ता में आने के पश्चात देश एवं प्रदेश की विकास की छवि में अद्वितीय परिवर्तन देखने को मिला है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा रक्तदान शिविर में प्रतिभाग किया गया तथा विभिन्न वार्डों में जाकर उपचार हेतु भर्ती रोगियों को फल एवं मिष्ठान सामग्री वितरित की गई।
राजकीय संकेत विद्यालय फतेहगढ़ में "निःशुल्क दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण" कार्यक्रम सांसद मुकेश राजपूत एवं जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर सहित जनपद के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में "निःशुल्क दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण" कार्यक्रम का आयोजन राजकीय संकेत विद्यालय फतेहगढ़ में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलंन कर किया गया, इसके बाद जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उपस्थित अतिथियों का पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर सेवा संकल्प माह का संचालन किया जा रहा है, जिसके शुभारंभ अवसर पर आज इस निःशुल्क दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम एलिम्को के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक एलिम्को को सुरेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) भारत सरकार का एक मिनी रत्न उपक्रम है, जो दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अधीन भारत सरकार के तत्वाधान में काम कर रहा है। दिव्यांगजन के लिए पुनर्वास साधन और कृत्रिम अंग घटकों के निर्माण और आपूर्ति के लिए वर्ष 1972 में एलिम्को की स्थापना हुई और वर्ष 1976 में एलिम्को द्वारा दिव्यांग सहायक उपकरणों के उत्पादन का कार्य शुरू किया गया। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर एलिम्को द्वारा देश के 76 स्थान पर दिव्यांग सहायक उपकरणों का निशुल्क वितरण किया जा रहा है, जिसमें जनपद फर्रुखाबाद का नाम भी सम्मिलित है। उन्होंने बताया कि एलिम्को द्वारा भारत सरकार की योजना के अंतर्गत जनपद के 273 दिव्यांग लाभार्थियों को 58 लाख रुपए धनराशि की लागत के 537 सहायक यंत्र एवं उपकरणों का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है, इन दिव्यांग सहायक यंत्रों एवं उपकरणों में मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, वाकिंग स्टिक, कान की मशीन, रौलेटर, सुगम्य केन, फोल्डर वॉकर, सिलिकॉन कुशन, कृत्रिम अंग व कैलीपर, टी0एल0एम0 किट एवं कमोड कुर्सी सम्मिलित हैं।
इस दौरान विधायक कायमगंज डॉ0 सुरभि ने कहा कि आज सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में दिव्यांगजनों को विकलांग से दिव्यांग नाम प्राप्त हुआ, जिससे उन्हें दैवीय अंग से सुशोभित होने पर दिव्य प्रतिभा के रूप में जाना गया, इसके बाद विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद के सभी दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण वितरण की अनेक शुभकामनाएं।
कार्यक्रम में विधायक सदर मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान पर आज जिला प्रशासन के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर रक्तदान शिविर एवं फल वितरण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन के तहत प्रधानमंत्री जी द्वारा जो भी सेवाकार्य किए गए हैं, उनके क्रम में आज यह सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहे हैं।
इस दौरान विधायक अमृतपुर सुशील कुमार शाक्य ने कहा कि आज मा0 प्रधानमंत्री जी 76 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, इसके उपलक्ष्य में देश के 76 स्थान पर यह दिव्यांग उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं इसमें हमारे जनपद को भी सम्मिलित किया गया है यह हमारे लिए अत्यधिक गर्व की बात है प्रधानमंत्री दिन-रात देश के लोगों की अनवरत निस्वार्थ भाव से सेवा की जा रही है ऐसे प्रधानमंत्री का जन्म दिवस मनाने का सौभाग्य हम सभी को प्राप्त हुआ है, उन्होंने कहा कि आज शाम को जनपद के सभी नागरिक अपने घर एवं प्रतिष्ठानों के बाहर आशीर्वाद का दिया अवश्य जलायें निःशुल्क दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद श मुकेश राजपूत ने समस्त जनपदवासियों की ओर से प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा दिव्यांग लाभार्थियों के लिए निस्वार्थ सेवा भाव के साथ दिव्यांग पेंशन एवं दिव्यांग सहायक उपकरणों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगों के कल्याण एवं विकास के लिए पूर्ण रूप से तात्पर्य है। दिव्यांग लाभार्थियों के लिए सहायक उपकरण सबसे बहुमूल्य उपहार है। इसके बाद अतिथियों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांग लाभार्थियों को माल्यार्पण कर दिव्यांग सहायक उपकरणों का निःशुल्क वितरण किया गया।
*अपरान्ह 04 बजे विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 का पोर्टल पर शुभारंभ, मा0 मुख्यमंत्री जी का सजीव उद्बोधन, टूलकिट व ऋण स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम
स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस एवं विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में विश्वकर्मा श्रमसम्मान योजना 2.0 का पोर्टल पर शुभारंभ, लाभार्थियों को टूलकिट एवं ऋण स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वकर्मा जयन्ती के अवसर विभिन्न रोजगारपरक एवं स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित लाभार्थियों को ऋण वितरण वितरण किया गया। कार्यक्रम में जनपद के युवाओं, कारीगरों एवं उद्यमियों को स्वरोजगार से जोड़ते हुए उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध हेतु जनमानस को जानकारियाँ प्रदान की गयी।
कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग ने बताया कि योजना के अन्तर्गत 25 ट्रेड शामिल हैं, जिनमें बढ़ई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, नाई, राजमिस्त्री, सुनार, हलवाई, मोची आदि पारम्परिक ट्रेड तथा आधुनिक ट्रेड मोबाइल रिपेयर, ऑटोमोबाइल रिपेयर, इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक रिपेयर, प्लम्बर, कंप्यूटर रिपेयर, सोलर इंस्टॉलेशन, डिजिटल फोटोग्राफी आदि शामिल हैं। लाभार्थियों को अधिकतम 15,000 रुपए तक की उन्नत टूलकिट प्रदान करने का प्रावधान है। योजना में अधिकतम 10 दिवस तक निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। प्रशिक्षण के माध्यम से नई तकनीक, उत्पाद विकास, डिजाइन एवं मार्केटिंग की जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी। पात्र लाभार्थियों को अपना व्यवसाय स्थापित / विस्तारित करने के लिए मार्जिन मनी/वित्तीय सहायता से भी जोड़ा गया है। योजना का उद्देश्य कारीगरों की उत्पादकता, गुणवत्ता, स्वरोजगार एवं आय में वृद्धि के साथ उन्हें बाजार एवं ई-कॉमर्स से जोड़ना है। साथ ही उपायुक्त उद्योग, द्वारा बताया गया कि जनपद में संचालित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ऋण, मार्जिन मनी, टूलकिट एवं प्रशिक्षण आदि का लाभप्रदान किया जा रहा है। विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों एवं युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम में सीएम युवा उद्यमी योजना के 05 लाभार्थियों को चेक वितरण एवं 13 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
*शाम 06.30 बजे आशीर्वाद का दिया थीम पर आधारित पांचाल घाट पर गंगा आरती एवं दीपोत्सव कार्यक्रम के साथ ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन
स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पांचाल घाट पर शाम 06:30 बजे गंगा आरती का आयोजन किया गया तथा दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत पूरे घाट पर 05 हजार दीप प्रज्वलित किए। इसके उपरांत स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में 21 हजार दीप प्रचलित किए गए।
*शाम 07 बजे जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों, भवनों, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवनों, सामुदायिक केंद्रों पर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलित किया गया, जिसके फलस्वरुप जनपद में एक ही दिन में जिला प्रशासन एवं पार्टी प्रतिनिधियों के आपसी समन्वय से लगभग 02 लाख 50 हजार दीप प्रज्वलित किए गए ।
जनपद में आयोजित विभिन्न गतिविधियों के दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आनन्द उपाध्याय, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी राजीव कुमार, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी सहित अन्य संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं पार्टी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Sep 17 2026, 20:15
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.7k