/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz मीरापुर में धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजा दिवस uttar pradesh
मीरापुर में धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजा दिवस
-विश्वकर्मा युवा कल्याण समिति ने मेधावियों को सम्मानित

(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )

मीरापुरः कस्बे में विश्वकर्मा पूजा दिवस धूमधाम से मनाया गया। समाज के लोगों ने एकजुटता व समाज के होनहारों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्रों के साथ सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया।
मीरापुर में श्री विश्वकर्मा युवा कल्याण समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम संजय धीमान के आवास पर हवन यज्ञ किया गया। लोगों ने हवन में आहुति देकर समाज में फैली कुरूतियों को दूर करने का संकल्प लिया। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि शिक्षाविद् शिवनंदन धीमान ने कहा कि विश्वकर्मा के बिना हर समाज अधूरा है। हमें अपने बच्चों को शिक्षित करने और समाज की उन्नति पर ध्यान देना चाहिए। प्रधानाचार्य दीपक धीमान ने कहा कि हमें युवाओं को प्रोत्साहन देना चाहिए। भगवान विश्वकर्मा जी हमें केवल पूजा की प्रेरणा नहीं देते, वह हमें सृजन की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम को भाजपा नेता डा. दिनेश धीमान, सुभासपा के जिलाध्यक्ष डा. ब्रजवीर धीमान, राहुल शर्मा, सचिन धीमान, के.पी. धीमान, सुरेश धीमान, बजरंग धीमान आदि ने सबोधित किया। विश्वकर्मा युवा कल्याण समिति द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा अक्षरा धीमान, वृंदा धीमान, छवि धीमान, पलक धीमान आदि को तथा हाल ही सेना में लेफ्टिनेंट बने अभिषेक धीमान व उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही बने अंकित धीमान को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। समिति के अध्यक्ष सोनू धीमान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता महेंद्र धीमान तथा संचालन राजेश धीमान व अमित धीमान ने संयुक्त रूप ने किया। रघुवीर धीमान, प्रेमप्रकाश धीमान, जगशरण धीमान, किरण धीमान, चमनलाल धीमान, बिजेन्द्र धीमान आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
डीएम ने सीएमओ के साथ लोहिया अस्पताल का किया गहन निरीक्षण, मरीजों से लेकर ब्लड बैंक तक परखी व्यवस्थाएं*


फर्रुखाबाद।
सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय के साथ डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय का गहन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखते हुए सबसे पहले विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। उन्होंने मरीजों एवं उनके तीमारदारों से उपचार, दवा, जांच तथा अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अस्पताल स्थित ब्लड बैंक का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने ब्लड बैंक में तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति एवं अटेंडेंस की जांच की तथा रक्त की उपलब्धता और रक्त यूनिट के सुरक्षित रख-रखाव की व्यवस्था को बारीकी से देखा। रक्त यूनिट के संरक्षण तथा जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के संबंध में संबंधित कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने विशेष रूप से एनीमिया से पीड़ित मरीजों के उपचार में रक्त के उपयोग के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों को नियमानुसार किस प्रकार रक्त उपलब्ध कराया जा रहा है तथा ब्लड बैंक में उपलब्ध रक्त का जरूरत के अनुसार उपयोग किस प्रकार सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने रक्त की उपलब्धता एवं उसके समुचित उपयोग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ब्लड बैंक के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वहां तैनात स्टाफ की कार्यप्रणाली एवं जिम्मेदारियों के संबंध में भी जानकारी ली। उपस्थिति के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के संबंध में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्था में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को उपचार एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके बाद जिलाधिकारी ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का क्रमवार निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों की स्थिति, बेड की व्यवस्था, साफ-सफाई, चिकित्सकीय सेवाओं तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को देखा। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से मरीजों के उपचार के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा संसाधनों एवं मरीजों से संबंधित व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय से उपचार, आवश्यक जांच, दवा एवं जरूरत के अनुसार अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। मरीजों और उनके तीमारदारों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने जिलाधिकारी को अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं, मरीजों के उपचार तथा ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी। सीएमएस पुरुष डॉ. जगमोहन शर्मा सहित संबंधित चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने भी निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करते हुए मरीजों की सुविधा के अनुसार आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुरूप अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाए रखने तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गोंडा में चैंबरों की बिजली काटे जाने से भड़के अधिवक्ता, लखनऊ हाईवे एक घंटे जाम
*न्यायिक कार्य ठप कर जिला जज के खिलाफ नारेबाजी, कोर्ट में भ्रष्टाचार के भी लगाए आरोप

गोंडा। दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के चैंबरों की बिजली काटे जाने के विरोध में गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे वकील सड़क पर उतर आए। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य रोककर जिला जज के खिलाफ नारेबाजी की और अंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शन किया।वकीलों के सड़क पर उतरने से लखनऊ हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हुई।अधिवक्ताओं का आरोप है कि जिला जज के मौखिक आदेश पर 7 दिन पहले उनके चैंबरों की बिजली काट दी गई। उन्हें वैध कनेक्शन लेने की अनुमति भी नहीं दी जा रही है और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई। भीषण गर्मी में बिना पंखे के चैंबर में बैठना मुश्किल हो गया है।सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अंबेडकर चौराहा, दीवानी कचहरी मोड़ और राजेंद्र नाथ लाहिड़ी चौराहे पर बैरिकेडिंग कर यातायात नियंत्रित किया गया।सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा - "मांगें नहीं मानी गईं तो अगली बार बिजली विभाग का घेराव करेंगे।"बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि चंद्र त्रिपाठी ने कहा "न्यायालय में बिना पैसे काम नहीं होता। महंगाई के साथ रिश्वत की रकम भी बढ़ रही है। हमारी फीस नहीं बढ़ रही, लेकिन इनकी रिश्वत बढ़ रही है। हम 7 दिन से गर्मी में बैठे हैं, अधिकारियों के कमरों में एसी चल रहा है।"फिलहाल इस मामले में जिला जज या संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने नहीं आया है।
तेज रफ्तार कार  की टक्कर से ट्रैक्टर के नीचे आए 38 वर्षीय रणविजय सिंह, सिर में गंभीर चोट लगने से मौत
संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा


विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज , कोहड़ार स्थित टोंक नदी के पुल पर हुए एक भीषण दर्दनाक सड़क हादसे में 38 वर्षी युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार कर की जोरदार टक्कर से अनियंत्रित होकर युवक पास से गुजर रहे ट्रैक्टर के नीचे आ गया जिससे उसके सिर पर भीषण चोट लग गई। धरवारा(करछना ) निवासी स्व0 पंचू सिंह के 38 वर्षीय पुत्र रणविजय सिंह टोंस नदी पुल के पास से गुजर रहे थे।इसी दौरान एक तेज गति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के प्रभाव से रणविजय सिंह खुद पर नियंत्रण खो बैठे और सीधे ट्रैक्टर के नीचे आ गए। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई और वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। अस्पताल में डॉक्टरों ने मित्र घोषित किया दुर्घटना के तुरंत बाद कोहड़ार पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रणविजय को मेजा सीएससी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालांकि जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में छाया मातम रणविजय सिंह की मौत की खबर मिलते ही गांव धरवारा में शोक की लहर दौड़ गई मृतक अपने पीछे पत्नी रंजना सिंह और मां कुसुम सिंह को छोड़ गए। जिनका रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस नसों की पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम और आगे की विधि कार्रवाई के लिए भेज दिया है
_NTPC मेजा में अनुज सिंह पर जानलेवा हमला, करछना के भावी विधायक विजयराज सिंह राजू भैया ने जाना हाल_

_लाल बाबू सिंह के पुत्र से मिलने घर पहुंचे, परिवार को हर संभव सहयोग का दिया भरोसा_

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज,बीते दिनों एनटीपीसी मेजा में लाल बाबू सिंह के पुत्र अनुज सिंह पर हुए जानलेवा हमले की जानकारी मिलने पर करछना के भावी विधायक एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजयराज सिंह राजू भैया उनके घर पहुंचे और कुशलक्षेम जाना।

इस दौरान उन्होंने परिवारजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर मदद की जाएगी।
सिख समाज मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोर्ट्रेट में मिष्ठान स्पर्श कराकर वितरित कर हर्षोल्लास से जन्मदिन मनाया
प्रधानमंत्री की निरंतर कार्यशीलता करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा का विषय है



विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज, भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह के नेतृत्व ने सिख समाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बड़े ही उत्साह उमंग से लीडर रोड सहित कई जगह पर चौपाल लगाकर उनके पोर्ट्रेट में मिष्ठान स्पर्श कराकर वितरित कर मनाया।
परमजीत सिंह बग्गा ने कहा कि माँ भारती की सेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाकर राष्ट्रहित के लिए निरंतर समर्पित रहने वाले,देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।आपके नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई गति प्राप्त की है। देश के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और भारत को एक सशक्त,समृद्ध एवं विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ आपकी निरंतर कार्यशीलता करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा का विषय है।
मनु चावला ने कहा कि वाहे गुरू जी के चरणो मे अरदास है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु एवं निरंतर ऊर्जा प्रदान करें और आप इसी समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ माँ भारती की सेवा करते रहें।प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।
सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा कि सेवा परमो धर्मः राष्ट्रसेवा परमो यज्ञःयुग दृष्टा,माँ भारती के परम उपासक,राष्ट्रऋषि,देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस जो करोड़ों-करोड़ जनता के दिल में आनंद और उत्साह की लहर पैदा कर देता है।  वे दीर्घायु हों,शतायु हों और लगातार भारत माता के चरणों की,जनता-जनार्दन की सेवा करते रहें। प्रधानमन्त्री
नरेंद्र मोदी विकसित,आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के शिल्पकार हैं। करोड़ों जनता के वे हृदयहार हैं,मुकुटमणि हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा,समर्पण और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है। उनके जन्मदिवस को सेवा एवं जनकल्याण के भाव के साथ मनाना हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।
पोर्ट्रेट में मिष्ठान स्पर्श कराकर वितरित करने वालो मे सर्व श्री कमल सिंह,जसविंदर सिंह नीटू, परमिंदर सिंह बंटी, कुलदीप सिंह खालसा,परमजीत सिंह बग्गा,सरदार पतविन्दर सिंह,मनु चावला,हरमनजी सिह,बलजीत सिंह,लखविंदर सिंह,राजेंद्र सिंह सहित राष्ट्रभक्ति से सेवक उपस्थित रहे।
_विद्युत उपकेंद्र घोड़ेडीह में अघोषित कटौती से हाहाकार, भिटरिया-पिपरांव-पनासा सहित कई गांव अंधेरे में_

_बच्चों की पढ़ाई पर असर, भाकियू भानू ने दी आंदोलन की चेतावनी_

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज , विद्युत उपकेंद्र घोड़ेडीह के सभी फीडरों पर उपभोक्ता आक्रोशित हैं। भिटरिया, पिपरांव, पनासा, देहली, लोहारी, बसही, नटका डीहा सहित पूरा क्षेत्र रातभर अंधेरे में डूबा रहता है। बीच-बीच में कुछ देर के लिए बिजली आती है फिर चली जाती है, जिससे लोगों को सारी रात अंधेरे का सामना करना पड़ता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि भिटरिया, पिपरांव, पनासा, देहली, भगेसर, भटौली क्षेत्र की बिजली को दो भागों में बांट दिया गया है। जिनका कनेक्शन पुराने लाइट पोल से है उन्हें दिन-रात इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। लगातार कटौती से बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर विशेष असर पड़ रहा है।इस पर भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश महामंत्री ठाकुर कृष्णराज सिंह बैस ने कहा कि यदि विभाग ने अपने रवैये में सुधार नहीं किया तो संगठन इस मामले को संज्ञान में लेकर आंदोलन करने पर मजबूर होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा नेता मुकुल सिंह ने 76  दीपों से लिखा ‘आशीर्वाद का दीया’
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य मुकुल सिंह आशा ने विशेष आयोजन कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की मंगलकामना की।
इस अवसर पर भाजपा नेता मुकुल सिंह आशा ने 76 दीपकों को प्रज्वलित कर ‘आशीर्वाद का दीया’ की आकृति में सजाया। दीप प्रज्वलन के माध्यम से उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं एवं सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और उनके जन्मदिवस पर सेवा एवं जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाना ही अभियान का उद्देश्य है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं राष्ट्रहित में निरंतर सेवा करते रहने की मंगलकामना की गई। इस दौरान सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के संकल्प को दोहराया.!
15वें श्री गणेश महोत्सव की धूम, मुख्य अतिथि एमएलसी अशोक अग्रवाल ने की आरती
ब्यूरो रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* श्री सोमेश्वर महादेव सेवादार समिति के तत्वावधान में चल रहे 15वें श्री गणेश महोत्सव के तीसरे दिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी अशोक अग्रवाल शामिल हुए, जिन्होंने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान से आरती और पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति बप्पा के गगनभेदी जयकारों के साथ हुआ। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि अशोक अग्रवाल का माल्यार्पण कर और स्मृति चिह्न भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए एमएलसी अशोक अग्रवाल ने आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का काम करते हैं। उन्होंने महोत्सव की सफलता के लिए पूरी आयोजन समिति को बधाई दी और नगरवासियों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग और सहभागिता करने की अपील की।नगर पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य आयोजक राधा रमण शुक्ला ‘पंकज’ ने अपने संबोधन में कहा कि गणेश महोत्सव कछौना नगरवासियों की आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बन चुका है। समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सभी कार्यक्रमों को भव्य व व्यवस्थित रूप देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से महोत्सव के आगामी दिनों में होने वाले धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सपरिवार शामिल होने का आह्वान किया। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान किशोर सरकार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संचित अग्रवाल, अजय शुक्ला, मयंक सिंह, रामशंकर शुक्ला, रानू बाजपेई और शिवम मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय संभ्रांत नागरिक और श्रद्धालु मौजूद रहे। देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूम उठे श्रद्धालु*
*भागवत कथा में कृष्ण जन्म प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु*
सुलतानपुर:-
सिविल लाइन गोलाघाट स्थित श्री मती आशा डॉ. विनोद कुमार सिंह के आवास पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस काशी से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं ज्योतिषाचार्य डॉ.प्रभाकर पाण्डेय जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का मनोहारी एवं भावपूर्ण प्रसंग सुनाया। श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग आते ही पूरा कथा पंडाल नंद के आनंद भयो,जय कन्हैया लाल की के जयघोष से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे।
महाराज जी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है और धर्म की हानि होती है,तब परमात्मा किसी न किसी रूप में अवतरित होकर धर्म की स्थापना करते हैं। श्रीकृष्ण का अवतार केवल कंस के अत्याचार के अंत के लिए नहीं, बल्कि मानव समाज को प्रेम, करुणा,धर्म और कर्म का संदेश देने के लिए हुआ।
उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखने और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।भक्तों ने पुष्पवर्षा एवं जयघोष के साथ जन्मोत्सव मनाया।कथा में मुख्य रूप से प्राचार्य प्रो.अंग्रेज़ सिंह”राणा”,प्रो.अभय कुमार सिंह पूर्व प्राचार्य साकेत महाविद्यालय अयोध्या,प्रो.ओ.पी.यादव,प्रो.आशुतोष कुमार सिंह,प्रो.जे.एन.मिश्रा,ऋषि सिंह, प्रधानाचार्य विजय कुमार सिंह,प्रधानाचार्य महेश सिंह,प्रबन्धक बालचंद्र सिंह,कथावाचक सौरभ जी,कथावाचक बृजेश शास्त्री,दिनेशानंद जी”मृदुल”, सहित सैकड़ों की संख्या में महिला -पुरुष उपस्थित रहे।कथा में डॉ.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,अमन सिंह,नमन सिंह,यश,परम विक्रम सिंह,अजय प्रताप सिंह इत्यादि के द्वारा काफी सहयोग दिया जा रहा है ।
कथा प्रतिदिन सायंकाल 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक आयोजित हो रही है। समापन आरती के साथ हुआ।