/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz _NTPC मेजा में अनुज सिंह पर जानलेवा हमला, करछना के भावी विधायक विजयराज सिंह राजू भैया ने जाना हाल_ uttar pradesh
_NTPC मेजा में अनुज सिंह पर जानलेवा हमला, करछना के भावी विधायक विजयराज सिंह राजू भैया ने जाना हाल_

_लाल बाबू सिंह के पुत्र से मिलने घर पहुंचे, परिवार को हर संभव सहयोग का दिया भरोसा_

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज,बीते दिनों एनटीपीसी मेजा में लाल बाबू सिंह के पुत्र अनुज सिंह पर हुए जानलेवा हमले की जानकारी मिलने पर करछना के भावी विधायक एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजयराज सिंह राजू भैया उनके घर पहुंचे और कुशलक्षेम जाना।

इस दौरान उन्होंने परिवारजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर मदद की जाएगी।
सिख समाज मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोर्ट्रेट में मिष्ठान स्पर्श कराकर वितरित कर हर्षोल्लास से जन्मदिन मनाया
प्रधानमंत्री की निरंतर कार्यशीलता करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा का विषय है



विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज, भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह के नेतृत्व ने सिख समाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बड़े ही उत्साह उमंग से लीडर रोड सहित कई जगह पर चौपाल लगाकर उनके पोर्ट्रेट में मिष्ठान स्पर्श कराकर वितरित कर मनाया।
परमजीत सिंह बग्गा ने कहा कि माँ भारती की सेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाकर राष्ट्रहित के लिए निरंतर समर्पित रहने वाले,देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।आपके नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई गति प्राप्त की है। देश के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और भारत को एक सशक्त,समृद्ध एवं विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ आपकी निरंतर कार्यशीलता करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा का विषय है।
मनु चावला ने कहा कि वाहे गुरू जी के चरणो मे अरदास है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु एवं निरंतर ऊर्जा प्रदान करें और आप इसी समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ माँ भारती की सेवा करते रहें।प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।
सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा कि सेवा परमो धर्मः राष्ट्रसेवा परमो यज्ञःयुग दृष्टा,माँ भारती के परम उपासक,राष्ट्रऋषि,देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस जो करोड़ों-करोड़ जनता के दिल में आनंद और उत्साह की लहर पैदा कर देता है।  वे दीर्घायु हों,शतायु हों और लगातार भारत माता के चरणों की,जनता-जनार्दन की सेवा करते रहें। प्रधानमन्त्री
नरेंद्र मोदी विकसित,आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के शिल्पकार हैं। करोड़ों जनता के वे हृदयहार हैं,मुकुटमणि हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा,समर्पण और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है। उनके जन्मदिवस को सेवा एवं जनकल्याण के भाव के साथ मनाना हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।
पोर्ट्रेट में मिष्ठान स्पर्श कराकर वितरित करने वालो मे सर्व श्री कमल सिंह,जसविंदर सिंह नीटू, परमिंदर सिंह बंटी, कुलदीप सिंह खालसा,परमजीत सिंह बग्गा,सरदार पतविन्दर सिंह,मनु चावला,हरमनजी सिह,बलजीत सिंह,लखविंदर सिंह,राजेंद्र सिंह सहित राष्ट्रभक्ति से सेवक उपस्थित रहे।
_विद्युत उपकेंद्र घोड़ेडीह में अघोषित कटौती से हाहाकार, भिटरिया-पिपरांव-पनासा सहित कई गांव अंधेरे में_

_बच्चों की पढ़ाई पर असर, भाकियू भानू ने दी आंदोलन की चेतावनी_

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज , विद्युत उपकेंद्र घोड़ेडीह के सभी फीडरों पर उपभोक्ता आक्रोशित हैं। भिटरिया, पिपरांव, पनासा, देहली, लोहारी, बसही, नटका डीहा सहित पूरा क्षेत्र रातभर अंधेरे में डूबा रहता है। बीच-बीच में कुछ देर के लिए बिजली आती है फिर चली जाती है, जिससे लोगों को सारी रात अंधेरे का सामना करना पड़ता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि भिटरिया, पिपरांव, पनासा, देहली, भगेसर, भटौली क्षेत्र की बिजली को दो भागों में बांट दिया गया है। जिनका कनेक्शन पुराने लाइट पोल से है उन्हें दिन-रात इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। लगातार कटौती से बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर विशेष असर पड़ रहा है।इस पर भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश महामंत्री ठाकुर कृष्णराज सिंह बैस ने कहा कि यदि विभाग ने अपने रवैये में सुधार नहीं किया तो संगठन इस मामले को संज्ञान में लेकर आंदोलन करने पर मजबूर होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा नेता मुकुल सिंह ने 76  दीपों से लिखा ‘आशीर्वाद का दीया’
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य मुकुल सिंह आशा ने विशेष आयोजन कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की मंगलकामना की।
इस अवसर पर भाजपा नेता मुकुल सिंह आशा ने 76 दीपकों को प्रज्वलित कर ‘आशीर्वाद का दीया’ की आकृति में सजाया। दीप प्रज्वलन के माध्यम से उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं एवं सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और उनके जन्मदिवस पर सेवा एवं जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाना ही अभियान का उद्देश्य है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं राष्ट्रहित में निरंतर सेवा करते रहने की मंगलकामना की गई। इस दौरान सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के संकल्प को दोहराया.!
15वें श्री गणेश महोत्सव की धूम, मुख्य अतिथि एमएलसी अशोक अग्रवाल ने की आरती
ब्यूरो रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* श्री सोमेश्वर महादेव सेवादार समिति के तत्वावधान में चल रहे 15वें श्री गणेश महोत्सव के तीसरे दिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी अशोक अग्रवाल शामिल हुए, जिन्होंने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान से आरती और पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति बप्पा के गगनभेदी जयकारों के साथ हुआ। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि अशोक अग्रवाल का माल्यार्पण कर और स्मृति चिह्न भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए एमएलसी अशोक अग्रवाल ने आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का काम करते हैं। उन्होंने महोत्सव की सफलता के लिए पूरी आयोजन समिति को बधाई दी और नगरवासियों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग और सहभागिता करने की अपील की।नगर पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य आयोजक राधा रमण शुक्ला ‘पंकज’ ने अपने संबोधन में कहा कि गणेश महोत्सव कछौना नगरवासियों की आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बन चुका है। समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सभी कार्यक्रमों को भव्य व व्यवस्थित रूप देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से महोत्सव के आगामी दिनों में होने वाले धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सपरिवार शामिल होने का आह्वान किया। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान किशोर सरकार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संचित अग्रवाल, अजय शुक्ला, मयंक सिंह, रामशंकर शुक्ला, रानू बाजपेई और शिवम मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय संभ्रांत नागरिक और श्रद्धालु मौजूद रहे। देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूम उठे श्रद्धालु*
*भागवत कथा में कृष्ण जन्म प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु*
सुलतानपुर:-
सिविल लाइन गोलाघाट स्थित श्री मती आशा डॉ. विनोद कुमार सिंह के आवास पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस काशी से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं ज्योतिषाचार्य डॉ.प्रभाकर पाण्डेय जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का मनोहारी एवं भावपूर्ण प्रसंग सुनाया। श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग आते ही पूरा कथा पंडाल नंद के आनंद भयो,जय कन्हैया लाल की के जयघोष से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे।
महाराज जी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है और धर्म की हानि होती है,तब परमात्मा किसी न किसी रूप में अवतरित होकर धर्म की स्थापना करते हैं। श्रीकृष्ण का अवतार केवल कंस के अत्याचार के अंत के लिए नहीं, बल्कि मानव समाज को प्रेम, करुणा,धर्म और कर्म का संदेश देने के लिए हुआ।
उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखने और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।भक्तों ने पुष्पवर्षा एवं जयघोष के साथ जन्मोत्सव मनाया।कथा में मुख्य रूप से प्राचार्य प्रो.अंग्रेज़ सिंह”राणा”,प्रो.अभय कुमार सिंह पूर्व प्राचार्य साकेत महाविद्यालय अयोध्या,प्रो.ओ.पी.यादव,प्रो.आशुतोष कुमार सिंह,प्रो.जे.एन.मिश्रा,ऋषि सिंह, प्रधानाचार्य विजय कुमार सिंह,प्रधानाचार्य महेश सिंह,प्रबन्धक बालचंद्र सिंह,कथावाचक सौरभ जी,कथावाचक बृजेश शास्त्री,दिनेशानंद जी”मृदुल”, सहित सैकड़ों की संख्या में महिला -पुरुष उपस्थित रहे।कथा में डॉ.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,अमन सिंह,नमन सिंह,यश,परम विक्रम सिंह,अजय प्रताप सिंह इत्यादि के द्वारा काफी सहयोग दिया जा रहा है ।
कथा प्रतिदिन सायंकाल 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक आयोजित हो रही है। समापन आरती के साथ हुआ।
महाराज कंसा के शिव मंदिर और किले को मुक्त कराने के लिए लाखन आर्मी ने भरी हुंकार
ब्यूरो रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* महाराज कंसा महाराज के आराध्य भगवान शिव मंदिर व किला को मुक्त कराने की मुहिम में लाखन आर्मी के तत्वाधान में एक जनसभा का आयोजन सेठ भुरामल आदर्श विद्यालय में कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखन आर्मी के सूरज पासी ने भरी हुंकार उन्होंने कहा सनातन धर्म की रक्षा व सामाजिक उत्थान में पासी समाज के महापुरुषों का विशेष योगदान रहा है। उनके विचारों को अपनाकर सामाजिक एकता को मजबूत करने का आवाहन किया। कार्यक्रम का आयोजन बृहस्पतिवार को सेठ भूरामल आदर्श विद्यालय कछौना में किया गया। जिसमें वक्ताओं ने पासी समाज के योगदान के बारे में बताया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गरीब सेवा फाउंडेशन के डॉक्टर नृपेन्द्र वर्मा ने अपने संबोधन में कहा इतना ऐतिहासिक कार्यकाल अच्छा होने के बावजूद शराब व नशा की लत होने के कारण समाज अभी पिछड़ा पड़ा है। इसलिए नशा शराब मुक्त समाज बनाकर देश के विकास में अपनी महती भूमिका निभाएं। अधिवक्ता संजीव वर्मा निवासी गोपार ने बताया शिक्षित बने, महापुरुषों के योगदान को जाने। कार्यक्रम के संचालक दीपक वर्मा ने कहा भविष्य में हरदोई की पहचान के लिए लखनऊ चुंगी चौराहे पर मदारी पासी की प्रतिमा स्थापित के लिए मुहिम चलाई जाएगी। अपने ग्राम खेतिहारी को जाने के लिए निर्माणाधीन मार्ग का नाम जननायक मदारी पासी के नाम रखने का शिलान्यास किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता सूरज पासी ने अपने संबोधन में कहा है हर गांव, हर घर को नशा मुक्त करना है। हम सभी मिलकर समानता मानवता पर कार्य करके देश को मजबूत बनाना है। सामाजिक मजबूती पर कार्य करना है। कार्यक्रम के संयोजक कुलदीप वर्मा निवासी शिवपुरियों ने कहा हम सभी लाखन आर्मी के विचारों व उनके मुहिम में सभी बढ़-चढ़कर साथ देंगे।
इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग, लाखन आर्मी की टीम, प्रधानगण, पासी समाज के लोग आदित्य वर्मा, पूर्व प्रधान शिवपाल पासी, पंकज वर्मा पूर्व बीडीसी, कन्हैयालाल अरसेनी, इंद्रजीत वर्मा, अमरपाल पहावां, लालजीत पासी, रामप्रसाद प्रेमी, अवधेश पासी, सुनील रावत मीडिया प्रभारी, नरेंद्र पाल वर्मा, अभिषेक कुमार बबुरावल, रामनरेश वर्मा, अमन पासी, अरुण वर्मा सहित दूर-दराज के सैकड़ो संख्या में लोग शामिल रहे।
प्रयागराज में सीएम सुरक्षा की रिजर्व ड्यूटी से 44 पुलिसकर्मी गैरहाजिर, मांगा गया स्पष्टीकरण

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज ,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोमवार को आगमन पर पुलिस लाइन में ड्यूटी के लिए रिजर्व रखे गए 44 पुलिसकर्मी नदारद मिले। अनुशासनहीनता और कार्य में लापरवाही बरतने वाले सभी 44 पुलिसकर्मी को पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया की सख्ती के बाद लाइन हाजिर कर दिया गया।
अब डीसीपी प्रोटोकाल और डीसीपी लाइन सभी पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण लेते हुए समीक्षा करेंगे। फिर अलग-अलग स्तर पर दारोगा, दीवान और सिपाही को दंडित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सोमवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। पुलिस की ओर से त्रिस्तरीय सुरक्षा-व्यवस्था की गई थी।
विभिन्न थानों में तैनात नौ दारोगा, पांच दीवान समेत कुल 44 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में रिजर्व ड्यूटी में रखा गया था। सभी को अलग-अलग ड्यूटी प्वाइंट बताते हुए अधिकारियों की ओर से ब्रीफिंग दी गई थी, ताकि आकस्मिक स्थिति उत्पन्न होने पर उन्हें तत्काल मौके पर भेजा जा सके।
इधर, रिजर्व में रखे गए 44 दारोगा, दीवान और सिपाही बिना किसी सक्षम अधिकारी से अनुमति लिए ड्यूटी से गैरहाजिर हो गए। इसकी जानकारी पुलिस कमिश्नर को हुई तो उन्होंने इसे महत्वपूर्ण ड्यूटी के प्रति लापरवाही मानकर नाराजगी जताई। इसके बाद सभी को लाइन हाजिर कर दिया गया। एडिशनल पुलिस कमिश्नर मुख्यालय विजय ढुल ने बताया कि अनुशासनहीनता और कार्य में लापरवाही के आरोप में सभी को लाइन हाजिर किया गया है।
हंडिया में पवन यादव हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज।हंडिया कस्बे में 15 सितंबर को गोली मारकर हुई मुगरांव निवासी पवन कुमार यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे पंचायत चुनाव को लेकर चली आ रही रंजिश सामने आई है।
पुलिस ने दो आरोपियों को सरायकस्तूरी बाग के पास से गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया। मुठभेड़ में जितेंद्र उर्फ लल्ला यादव और निहाल अहमद के पैर में गोली लगी। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने मौके से दो अवैध तमंचे, एक कारतूस, एक खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में विनोद कुमार यादव ने कथित तौर पर पांच लाख रुपये में हत्या की साजिश रचने की बात बताई। पुलिस का दावा है कि विनोद ने जितेंद्र को 25 हजार रुपये दिए थे, जिसके बाद जितेंद्र ने बृजेश यादव और निहाल अहमद को योजना में शामिल किया।
पुलिस के मुताबिक निहाल के मोबाइल से रेकी के वीडियो और लेनदेन के स्क्रीनशॉट भी मिले हैं। आरोपियों के खिलाफ हत्या के मुकदमे में साजिश और आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेजा गया है।
पीएम मोदी का 25 वर्षों का सेवाभाव और राष्ट्रसमर्पण प्रेरणास्रोत : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के सेवाभाव और राष्ट्रसमर्पण को देशवासियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के साथ आज भगवान विश्वकर्मा की पावन जयंती भी है। उन्होंने कहा कि एक ओर देश सृष्टि के प्रथम शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की आराधना कर रहा है, वहीं दूसरी ओर आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रधानमंत्री का जन्मदिवस मनाया जा रहा है।
मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति ने देश की विकास यात्रा को नई गति और दिशा दी है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, आतंकवाद के विरुद्ध कार्रवाई, नक्सलवाद के खिलाफ प्रयास, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ तथा अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण जैसे कार्यों का उल्लेख करते हुए इन्हें देश के इतिहास के महत्वपूर्ण पड़ाव बताया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को जनकल्याण का आधार बनाया है। उनके नेतृत्व में गरीबों, वंचितों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयास किए गए हैं। मौर्य के अनुसार, भारत आज विश्व पटल पर एक सशक्त, सुरक्षित और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की यात्रा सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है। उन्होंने प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता, सहजता और आत्मीयता को उनके व्यक्तित्व की प्रमुख विशेषताएं बताते हुए कहा कि बड़े दायित्वों के बावजूद देशवासियों और कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझना उनके जनसेवा के दृष्टिकोण को दर्शाता है।
मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने लोगों से देशहित और जनकल्याण को जीवन का संकल्प बनाकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम और बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए प्रार्थना की। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प पूर्ण हो और देश निरंतर प्रगति एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़े।